224129
Ambedkar Nagar - अवैध गांजे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Baskhari, Uttar Pradesh:बसखारी पुलिस ने अवैध गांजे के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस ने सोमवार देर रात लगभग 07.10 बजे सतनापुर बाईपास के पास ईंट भट्ठे के पास से अर्जुन सिंह पुत्र उदयराज सिंह बुकिया थाना बसखारी तथा सिराज अहमद पुत्र सगीर अहमद सानुशाह बाबा थाना अलीगंज को 8.676 किलो अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार करके मुकदमा दर्ज किया गया। इस सम्बन्ध में बसखारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध मादक द्रव्य निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जमशेदपुर केनरा बैंक डकैती: एसआईटी गठित, पांचों अपराधियों पर इनाम
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में हुई डकैती की जांच अब उच्चस्तरीय हो गई है. जिसे लेकर जोनल आईजी मनोज कौशिक और कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा जमशेदपुर पहुंचे. दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बैंक और आसपास के इलाके की भौगोलिक स्थिति, अपराधियों के संभावित प्रवेश और भागने के रास्तों सहित अब तक की जांच की जानकारी ली. इस दौरान जमशेदपुर एसएसपी, ग्रामीण एसपी सहित जिले के अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने बैंक परिसर के साथ आसपास के मार्गों और सीसीटीवी कवरेज की जानकारी भी ली. जोनल आईजी ने डकैती कांड के उद्भेदन के लिए 20 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है. एसआईटी को अपराधियों की पहचान, गिरफ्तारी, लूटी गई संपत्ति की बरामदगी और वारदात की पूरी साजिश का पता लगाने की जिम्मेदारी दी गई है. जांच में बैंक एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज के साथ अपराधियों के संभावित रूट और तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है. पुलिस के सामने अहम सवाल यह भी है कि अपराधियों को बैंक की आंतरिक व्यवस्था और सोना- नकदी रखे जाने वाले स्थान की जानकारी पहले से थी या उन्होंने बैंक में प्रवेश करने के बाद कर्मचारियों से इसकी जानकारी हासिल की. इसके अलावा वारदात से पहले रेकी किए जाने की संभावना, बैंक की सुरक्षा एवं अलार्म व्यवस्था और घटना के बाद अपराधियों के भागने के पूरे रूट की भी जांच महत्वपूर्ण होगी. एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने बताया कि सिटी एसपी के नेतृत्व में एसआईटी गठित किया गया है. कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं. जल्द ही पुलिस अपराधियों के स्केच जारी करेगी. उन्होंने साफ कर दिया है कि पांच की संख्या में अपराधियों ने 42 लख रुपए नगद और करीब 23 किलो सोने की लूट की है. सभी पांचो अपराधियों पर इनाम की भी घोषणा की गई है0
0
Report
सरथा पंचायत में आवास सूची के विवाद: 482 लाभुक चिन्हित, दुबारा सर्वे की मांग
Nalanda, Bihar:हरनौत प्रखंड क्षेत्र के विविध पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित कर प्रधानमंत्री आवास योजना की फाइनल सूची जारी की जा रही है. सरथा पंचायत में सूची जारी होते ही विवाद शुरू हो गया है. ग्रामीणों ने आवास योजना से नाम कट जाने के कारण प्रखंड कार्यालय का घेराव किया. सैकड़ों ग्रामीण कार्यालय में जुटे. आवास योजना से वंचित उर्मिला देवी, मालती देवी ने कहा कि झुग्गी-झोपड़ी रहने के बावजूद भी नाम कट गया है, जबकि पहले से पक्के मकान वाले लोगों का नाम जोड़ा गया है. उन्होंने सर्वे टीम पर गंभीर आरोप लगाए कि फोटो खिंचवाने के दौरान कर्मी रुपया भी ले रहे थे. प्रखंड कार्यालय की घेराव की सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि रविशंकर कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और बीडीओ से मुलाकात की. ग्रामीणों ने आवास में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन दिए. मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि पंचायत क्षेत्र के सभी गांव में 1650 लाभुक के सर्वे थे और अब फाइनल लिस्ट में मात्र 482 लाभुक चिन्हित हुए हैं. उन्होंने बीडीओ डॉ पंकज कुमार से सरथा पंचायत में दुबारा सर्वे कराने की मांग की. BDओ ने कहा कि पात्र लाभुकों को आवास योजना में दुबारा सर्वे कराकर हर संभव आवास दिलाने का आश्वासन दिया.0
0
Report
बिहार: विपक्षी नेताओं के चर्चाओं से संवेदना का सवाल, कानून के डर का संदेश
Patna, Bihar:मिशा भारती हो या विपक्ष के नेता, ऐसा लगता है कि इन लोगों को इन घटनाओं की संवेदना नहीं है। इनका उद्देश्य सिर्फ अपनी टीआरपी बढ़ाना है। क्योंकि ये कभी जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को नहीं उठाते। जिस व्यक्ति को न्यायालय ने अपराधी घोषित किया है, उसके परिवार और उसके बदनाम चेहरे को इन बातों के जरिए चमकाने की कोशिश की जा रही है। इन लोगों के पास शब्दों का अभाव है, इसलिए संस्कारहीन और संवेदनहीन बातें की जा रही हैं। हम यह चर्चा नहीं करना चाहते कि उन्होंने क्या किया और कैसे किया, लेकिन इस तरह की भाषा किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। हमारी सरकार न किसी का पक्ष लेती है, न किसी को बचाती है। जो सही है, उस पर पारदर्शिता के साथ कार्रवाई होती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2005 के बाद बिहार में अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई की नीति रही है। आज भी सरकार का स्पष्ट संदेश है—अपराधी कोई गरीब हो या अमीर, अपराधी सिर्फ अपराधी होता है और उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। जिस तरह से कार्रवाई शुरू हुई है, उससे अपराधियों में कानून का डर पैदा हुआ है। कोई भी अपराध करेगा, तो उसे कानून के शिकंजे से बचने का मौका नहीं मिलेगा और उसे जेल जाना ही पड़ेगा।0
0
Report
Advertisement
DMCH MCH वार्ड में देर रात आग, मरीज सुरक्षित स्थानांतरित
Darbhanga, Bihar:DMCH के MCH वार्ड में देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मरीजों में मची अफरा-तफरी; सभी को सुरक्षित किया गया शिफ्ट दरभंगा। दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) के MCH यानी मातृ एवं शिशु अस्पताल के वार्ड में देर रात करीब एक बजे शॉर्ट सर्किट के कारण इलेक्ट्रिक पैनल में आग लग गई। आग लगते ही वार्ड में मौजूद मरीजों और उनके परिजन के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन सक्रिय हुआ और एहतियातन वार्ड में भर्ती सभी मरीजों को सुरक्षित दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। आग लगने के कारण MCH वार्ड की बिजली सेवा फिलहाल ठप है। बताया गया कि आग पर काबू पा लिया गया है और स्थिति फिलहाल सामान्य है। राहत की बात यह है कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अस्पताल प्रशासन की ओर से बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है।0
0
Report
नाथनगर के 2000 से अधिक कांवरिया बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे
Deoghar, Jharkhand:45 आकर्षक कांवर लेकर नाचते-गाते बाबा धाम पहुंचे नार्थनगर के कांवरिया देवघर। भादो मेला के अंतिम दिन शुक्रवार को भागलपुर के नाथनगर कांवरिया संघ के दो हजार से अधिक श्रद्धालु 45 आकर्षक कांवर लेकर नाचते-गाते बाबा बैद्यनाथ धाम पहुँचे। अजगैवीनाथ धाम से 105 किलोमीटर की पैदल कांवर यात्रा पूरी कर बाबा धाम पहुंचे कांवरियों का जत्था आकर्षण का केंद्र बना रहा। रंग-बिरंगे और आकर्षक कांवरों को देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ जुटती रही। डीजे पर बज रहे कांवरिया भजनों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते बाबा धाम की ओर बढ़ते नजर आए। पूरे जत्थे में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। कांवरियों द्वारा तैयार किए गए एक से बढ़कर एक आकर्षक कांवर लोगों का ध्यान खींच रहे थे। संघ के सदस्य राहुल गुप्ता ने बताया कि वर्ष 1916 से नाथनगर कांवरिया संघ के बैनर तले प्रत्येक वर्ष भादो महीने में बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए कांवर यात्रा निकाली जाती है। इस यात्रा में दो हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल होते हैं। कोरोना काल में एक वर्ष यात्रा नहीं हो सकी थी, लेकिन इसके बाद यह परंपरा लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि कांवरियों ने अजगैवीनाथ धाम से बाबा धाम तक की 105 किलोमीटर की यात्रा छह दिनों में पूरी की। बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना के बाद जत्था बासुकीनाथ धाम के लिए रवाना करेगा और करीब तीन दिनों में यात्रा पूरी करेगा।0
0
Report
रामलाल मीणा ने मुख्यमंत्री तक पहुंचकर स्थानीय युवाओं के लिए भर्ती में संशोधन की मांग
Pratapgarh, Rajasthan:हेडर/हेडलाईन : देर रात खेतों में दौड़ते रहे पूर्व विधायक रामलाल मीणा, बोले- मुख्यमंत्री तक पहुंचकर रहूंगा, स्थानीय युवाओं के लिए विद्या संबल भर्ती में संशोधन की मांग एंकर/इंट्रो : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आज प्रतापगढ़ दौरे से पहले विद्या संबल भर्ती योजना में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर पूर्व विधायक रामलाल मीणा ने बड़ा ऐलान किया है। रामलाल मीणा ने देर रात वीडियो जारी कर कहा कि रात के करीब 2 से 3 बजे का समय है और वे खेतों में पैदल दौड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पुलिस उन्हें रोकने और गिरफ्तार करने के लिए पीछे लगी है, जबकि वे बिना मोबाइल टावर वाले इलाके से खेतों के रास्ते आगे बढ़ रहे हैं। रामलाल मीणा ने कहा कि उनका मकसद मुख्यमंत्री को नुकसान पहुंचाना नहीं है, बल्कि किसी भी तरह मुख्यमंत्री तक पहुंचकर उदयपुर संभाग और प्रतापगढ़ के स्थानीय युवाओं की बात रखना है। रामलाल मीणा ने वीडियो में कहा कि वे मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर उतरने से पहले कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री उनकी मांग मान लेते हैं तो वे विरोध नहीं करेंगे, बल्कि माला लेकर मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। पूर्व विधायक ने स्पष्ट किया कि उनका मुद्दा राजनीति से जुड़ा नहीं है। उनकी मांग है कि टीएसपी क्षेत्र में विद्या संबल भर्ती के नियमों में संशोधन कर स्थानीय युवाओं को नौकरी में प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ और उदयपुर संभाग में बीएड, एसटीसी, एमए और बीएड जैसी योग्यता रखने वाले स्थानीय युवा बेरोजगार हैं। ऐसे में बाहर के अभ्यर्थियों की नियुक्ति होने के बजाय क्षेत्र के स्थानीय युवाओं को रोजगार का अवसर मिलना चाहिए। रामलाल मीणा ने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि सरकार भर्ती प्रक्रिया में संशोधन कर स्थानीय अभ्यर्थियों के हित में निर्णय करे। रामलाल मीणा ने अपने दूसरे वीडियो में यह भी बताया कि स्थानीय युवाओं के रोजगार के मुद्दे को लेकर आदिवासी क्षेत्र की महिलाएं भी उनके साथ आगे आई हैं। उन्होंने कहा कि देर रात महिलाएं रास्ते में उनके साथ खड़ी रहीं और मुख्यमंत्री तक पहुंचने के उनके प्रयास में सहयोग किया। रामलाल मीणा ने इसे स्थानीय युवाओं के रोजगार को लेकर क्षेत्र में बढ़ती जागरूकता बताया। दरअसल, विद्या संबल भर्ती में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर रामलाल मीणा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट आवास का घेराव भी किया था और देर रात तक आंदोलन किया। अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आज प्रतापगढ़ दौरे से पहले रामलाल मीणा ने साफ कर दिया है कि वे मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा है कि वे कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए हर संभव रास्ता अपनाएंगे और मुख्यमंत्री से स्थानीय युवाओं के हित में विद्या संबल भर्ती के नियमों में संशोधन की मांग रखेंगे।0
0
Report
Advertisement
तारानगर-चूरू तिराहे पर बस की चपेट में युवक की मौत, सीसीटीवी फुटेज सामने
Churu, Rajasthan:तारानगर-चूरू तिराहे पर बस की चपेट में आने से युवक की मौके पर मौत, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ मंजर तारानगर के चूरू तिराहे पर शुक्रवार रात करीब 8 बजे एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हादसे का पूरा घटनाक्रम दिखाई दे रहा है।सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक युवक सड़क किनारे बाइक के पास खड़ा था। इसी दौरान वह अचानक सड़क की ओर आगे बढ़تا है और चूरू की तरफ से आ रही एक निजी बस की चपेट में आ जाता है। बस की चपेट में आने के बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। मृतक की पहचान राजेंद्र पुत्र प्रकाश धानक, निवासी घेऊ (भादरा), जिला हनुमानगढ़ के रूप में हुई है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। रात में मृतक के शव को तारानगर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस द्वारा मामले की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अब मृतक के परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे को लेकर पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।0
0
Report
फरीदाबाद के राजा नाहर सिंह स्टेडियम: 70 करोड़ भुगतान के बावजूद अधूरी परियोजना
Faridabad, Haryana:स्पेशल स्टोरी फरीदाबाद मे 70 करोड़ का भुगतान, फिर भी अधूरा राजा नाहर सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने उठाए सवाल फरीदाबाद। के सबसे चर्चित राजा नाहर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की बदहाली को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। Zeeदिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की ओर से स्टेडियम की मौजूदा स्थिति को प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद पूर्व विधायक नीरज शर्मा मौके पर पहुंचे और स्टेडियम के निर्माण कार्य तथा अब तक किए गए भुगतान को लेकर सरकार से कई सवाल पूछे। पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने दावा किया कि स्टेडियम के निर्माण का ठेका गुजरात की कंपनी रंजीत बिल्डकॉन को दिया गया था। सरकारी विधानसभा रिकॉर्ड के मुताबिक कंपनी को 31 जनवरी 2019 को काम आवंटित हुआ था और मूल कार्यादेश के अनुसार काम जनवरी 2020 तक पूरा होना था, जिसे बाद में अगस्त 2022 तक बढ़ाया गया। परियोजना की स्वीकृत लागत करीब 123.48 करोड़ रुपये दर्ज है। नीरज शर्मा का आरोप है कि ठेकेदार को करीब 70 करोड़ रुपये का भुगतान किए जाने के बावजूद स्टेडियम की स्थिति संतोषजनक नहीं है। 2022 में हरियाणा विधानसभा की शहरी स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज समिति ने भी स्टेडियम का निरीक्षण किया था। संबंधित रिकॉर्ड में निर्माण की प्रगति और काम पूरा होने की स्थिति को लेकर सवाल विधानसभा में उठाए गए थे。 वहीं 2026 में सामने आई रिपोर्टों के मुताबिक स्टेडियम का जीर्णोद्धार कार्य लंबे समय से अटका हुआ है। नगर निगम की ओर से एजेंसी को कई बार काम शुरू करने के लिए नोटिस दिए गए और जून 2026 में अंतिम चेतावनी तक जारी की गई। 10 सदस्यीय कमेलटी के बावजूद नहीं बदली तस्वीर नीरज शर्मा ने बताया कि स्टेडियम को लेकर 10 लोगों की कमेटी बनाई गई थी, जिसमें पूर्व विधायक नरेंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक सीमा त्रिखा और वह स्वयं भी शामिल थे। उनका कहना है कि समिति के स्तर पर भी स्टेडियम की स्थिति को लेकर चर्चा और निरीक्षण हुआ, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य आज तक पूरा नहीं हो पाया। पूर्व विधायक ने सवाल उठाया कि यदि ठेकेदार को करोड़ों रुपये का भुगतान किया जा चुका है तो आखिर काम जमीन पर क्यों दिखाई नहीं दे रहा उनका यह भी सवाल है कि यदि भुगतान में गड़बड़ी या काम में कमी पाई जाती है तो क्या सरकार ठेकेदार से यह राशि वापस वसूल पाएगी? अब PPP मॉडल पर सवाल स्टेडियम को लेकर अब PPP यानी पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल की चर्चा भी सामने आई है। नीरज शर्मा ने इस पर भी सवाल उठाते हुए सरकार से स्पष्ट जानकारी मांगी कि जिस स्टेडियम के निर्माण पर पहले ही करोड़ों रुपये खर्च हो चुके हैं, उसे पूरा करने के बजाय निजी भागीदारी की जरूरत क्यों पड़ रही है। पूर्व विधायक ने सरकार से यह भी स्पष्ट करने की मांग की कि अब तक ठेकेदार को कितनी राशि का भुगतान किया गया, कितना काम पूरा हुआ, कितनी राशि बाकी है और देरी के लिए ठेकेदार पर क्या कार्रवाई या जुर्माना लगाया गया। 2029 तक भी चालू नहीं होने का दावा नीरज शर्मा के दावा किया कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए स्टेडियम के 2029 तक भी शुरू होने की संभावना नहीं है। हालांकि यह उनका राजनीतिक दावा है; उपलब्ध सरकारी/मीडिया रिकॉर्ड में ऐसी कोई आधिकारिक समयसीमा नहीं मिली है। उधर, हाल की रिपोर्टों के अनुसार सरकार और नगर निगम की ओर से स्टेडियम का काम दोबारा शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। दिसंबर 2025 की रिपोर्ट में 108 करोड़ रुपये के नए काम और पहले के काम को आगे बढ़ाने की योजना का उल्लेख था, जबकि 2026 में निगम ने एजेंसी को काम शुरू करने की अंतिम चेतावनी दी थी。 कभी यहां होते थे इंटरनेशनल मैच राजा नाहर सिंह स्टेडियम फरीदाबाद की पहचान रहा है। यहां भारत और इंग्लैंड समेत अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जा चुके हैं। उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार यहां आखिरी अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच 31 मार्च 2006 को भारत और इंग्लैंड के बीच हुआ था। नीरज शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान यहां अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित होते थे, लेकिन मौजूदा सरकार के कार्यकाल में स्टेडियम बदहाली का शिकार हो गया है। अब बड़ा सवाल यही है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी स्टेडियम कब तक पूरी तरह तैयार होगा? पहले से भुगतान की गई राशि और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जवाबदेही किसकी तय होगी? और यदि अब PPP मॉडल अपनाया जाता है तो इसकी शर्तें क्या होंगी और सरकार तथा जनता को इससे क्या मिलेगा भाष्य0
0
Report
जालौन में भारी बारिश से जर्जर मकान ढहा, परिवार बाल-बाल बचा
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में ताश के पत्तों की तरह भरभरा कर गिरा जर्जर कच्चा मकान, महज 5 सेकंड में ताश के पत्तों के तरह भरभरा कर ढह गया कच्चा मकान, बीते कल से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते भरभरा कर गिरा कच्चा मकान, जर्जर कच्चा मकान भरभरा कर गिरने का लाइव वीडियो आया सामने, मकान गिरने से मलबे में दबा गृहस्थी का सामान, बाल-बाल बचा परिवार, मकान गिरने से गरीब परिवार के सिर से छिनी छत, खुले आसमान में रहने को मजबूर, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कागजीपुरा का मामला।0
0
Report
Advertisement
दुर्ग: नाले के तेज बहाव में बाइक सहित बहे युवक को पुलिस और डायल-112 ने सुरक्षित बचाया
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत कोकड़ी नाला पुल पर तेज बारिश के कारण आए उफान में ग्राम पव्वारा निवासी लोकेश्वर साहू बाइक सहित बह गए। गनीमत रही कि वह बहाव के बीच एक पेड़ के सहारे लटक गए और तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही उतई थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज, प्रशिक्षु एसआई दीपक कुमार और डायल-112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर सूझबूझ से युवक का सुरक्षित रेस्क्यू किया। पुलिस ने नागरिकों से बारिश में उफनते नदी-नालों को पार न करने की अपील की है।0
0
Report
संजय निषाद बोले: चुनाव आयोग देश का है, पारदर्शिता से साफ होगा चुनाव
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: यूपी मंत्री संजय निषाद ने सीईसी ज्ञानेश कुमार मुद्दे पर कहा, " यह चुनाव आयोग सरकार का आयोग नहीं है, यह भारत का आयोग है, देश का आयोग है और देश में एक पारदर्शिता चुनाव हो और ठीक ढंग से हो इसलिए सरकारों के द्वारा बनाए गए कानून के मुताबिक़ क्योंकि संसद में कानून बनाने का अधिकार है, कानून के हिसाब से काम करने का अधिकार चुनाव आयोग को है। अगर जो गैर कानूनी काम करेगा तो उसके लिए कोर्ट है। किसी व्यक्ति के कहने से क्या दोष है, क्या नहीं है ये हम नहीं देखेंगे....लेकिन चुनाव आयोग को एक ऐसा माहौल बनाना चाहिए कि जिससे कि जनता विश्वास करें क्योंकि विपक्ष का काम ये है कि जब सरकार से लड़ते-लड़ते थक जाते हैं तो विपक्ष के लोग संस्थाओं पर आरोप लगाने लगते हैं...अगर विपक्ष को लगता है कि चुनाव आयोग ने धोखा दिया है तो पहले वो इस्तीफा दें क्योंकि चुनाव आयोग ने उन्हें भी गलती से जीतवा दिया है और जब सही से चुनाव होगा तब वे जीतकर आएंगे।"0
0
Report
हमीरपुर में भारी बारिश से पावर हाउस पानी में डूबा, बिजली आपूर्ति बाधित
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-भारी बारिश के चलते पावर हाउस बना तालाब, बारिश के कारण कंट्रोल रूम सहित विद्युत उपकेंद्र के चारों तरफ भरा पानी, जलभराव और तेज बारिश के चलते सप्लाई बाधित, पावर हाउस में पानी भरने और लाइन ब्रेकडाउन होने से एक दर्जन से अधिक गाँवो की सप्लाई ठप, सप्लाई बहाल करने के लिए पानी बंद होनेका इंतजार, मुस्करा क्षेत्र के 33/11 विद्युत उपकेंद्र का मामला।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में 40 घंटे से जारी बारिश से जल जमाव, स्कूल बंद, यातायात प्रभावित
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव में 40 घंटे से लगातार हो रही बारिश Zee media की ग्राउंड रिपोर्ट उन्नाव में बीते 40 घंटे से भी अधिक समय से लगातार बारिश हो रही है। लगातार बारिश के बीच Zee media की टीम ग्राउंड पर पहुंची। शहर समेत जिले में हर जगह लगभग जल जमाव नजर आया। उन्नाव नगर पालिका सड़कों पर टैंकर लगवा कर पानी निकलवा रही है। इसके अलावा जिन स्थानों पर अक्सर जाम जैसे हालात रहते थे वहां एक दो ही वाहन चलाते नजर आए। DM घनश्याम मीणा ने लोगों से अपील की है कि बेहद जरूरी हो तभी घरों से निकले। मौसम विभाग आपदा राहत विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी का पूरी तरीके से पालन करें। स्कूलों को बंद करा दिया गया है, मार्केट जो है वह सुने नजर आ रहे हैं। लोग घरों से छाता लगा कर और रेनकोट पहनकर ही बाहर निकल रहे हैं0
0
Report
Tangdhar-Karnah में Drishti ऑपरेशन कैंप: 220 मरीजों की आई सर्जरी
Aram Pora, Ganderbal, Lieutenant Governor Manoj Sinha on Saturday lauded the Armed Forces Medical Services for conducting an eye surgery camp at Tangdhar in Karnah under Operation Drishti, where 220 people underwent surgery. In a post on X, Sinha said the procedures were performed at an underground operation theatre in the border area. The medical team, led by Brigadier Sanjay Kumar Mishra, provided advanced eye-care services, including phacoemulsification, retinal and glaucoma procedures, during the camp. Sinha said the initiative reflected the spirit of Operation Sadbhavana by taking specialised medical services to remote border areas0
0
Report
यूपी कांग्रेस नेताओं के राष्ट्रीय सचिव बनने के इंटरव्यू, 19 ने किया आवेदन
Noida, Uttar Pradesh:यूपी कांग्रेस के कई नेताओं का बढ़ सकता है कद, 19 नेताओं ने दिया राष्ट्रीय सचिव बनने के लिए इंटरव्यू उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कई नेता अब राष्ट्रीय राजनीति में पदार्पण कर सकते हैं. कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने पिछले दिनों देशभर से सैकड़ों नेताओं के इंटरव्यू लिए हैं, जिनमें से 55 से 60 नेताओं को राष्ट्रीय सचिव बनाया जाना है. उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो कुल 19 नेताओं ने राष्ट्रीय सचिव बनने के लिए इंटरव्यू दिए हैं. इनमें से चार से पांच प्रदेश के नेता कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति में जा सकते हैं. इनमें कई प्रमुख नाम हैं जो अब तक यूपी में कांग्रेस के लिए संगठन मजबूत करने की दिशा में काम कर चुके हैं. उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और इस राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में कांग्रेस पार्टी यूपी से जुड़े कई नेताओं को राष्ट्रीय फलक पर लेकर कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश देना चाहती है. जिससे कार्यकर्ता पार्टी के साथ जुड़े रहें. ये सोचकर कि वे भी कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति के कभी भी हिस्सेदार बन सकते हैं. इन नेताओं में से करीब 55 से 60 नेताओं को प्रदेश की राजनीति से बाहर निकालकर राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की योजना है. उत्तर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं में पुरुष और महिला नेताओं ने इंटरव्यू दिया है. हालांकि महिलाओं की संख्या काफी कम है. महिलाओं में राष्ट्रीय सचिव पद के लिए इंटरव्यू देने वाली कानपुर की प्रतिभा अटल पाल और करिश्मा ठाकुर शामिल हैं. करिश्मा ठाकुर महिला कांग्रेस की कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की पूर्व महिला अध्यक्ष होने के साथ-साथ कानपुर की गोविंद नगर विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुकी हैं. प्रतिभा अटल पाल भी कांग्रेस की वरिष्ठ नेता है. दोनों ही नेत्रियों ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के सामने इंटरव्यू दिया है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव रहे अनिल यादव ने भी राष्ट्रीय सचिव बनने के लिए साक्षात्कार दिया है. उत्तर प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के चेयरमैन मनोज यादव भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहते हैं. यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रहे ओमवीर यादव, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके केशव यादव, प्रांतीय अध्यक्ष रहे योगेश दीक्षित और प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने भी इस प्रक्रिया में हिस्सा लिया है. अब इनमें से कई नेताओं को राष्ट्रीय सचिव बनने का मौका मिल सकता है. INTERVIEW चीजों के बारे में सवालों का संक्षेप विवरण: आपके अलावा कोई तीन अन्य राष्ट्रीय सचिव जो अच्छा काम कर रहे हों; फील्ड में काम करने के दौरान महिलाओं या अन्य नेताओं को किन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है; अपने क्षेत्र के पांच सबसे अच्छे कार्यकर्ताओं के नाम; कांग्रेस पार्टी से हुई कोई एक ऐसी गलती जिसे सुधारने की जरूरत है; एक शब्द या एक लाइन में सचिव के काम को परिभाषित करना. प्रदेश में विभिन्न पदों पर रह चुके या वर्तमान में किसी न किसी पद पर काबिज हैं, ऐसे नेताओं को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने की तैयारी है. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव है इसलिए कांग्रेस का मुख्य रूप से फोकस उत्तर प्रदेश पर ही है. यहां के कांग्रेस नेताओं को पार्टी की राष्ट्रीय राजनीति में शामिल किया जाएगा.0
0
Report
Advertisement
