icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
224176
AKAshutosh Kumar SrivtastavaFollow15 Jan 2025, 11:58 am

अंबेडकर नगरः गाजे-बाजे के साथ नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने किया नगर भ्रमण

Bahoripur Pande, Uttar Pradesh:

उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष बनवारी लाल कच्छल द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल के प्रथम आगमन पर जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने श्री शीतला माता मठिया मंदिर पहुंचकर जिला कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रहरि, जिला उपाध्यक्ष देवेश मिश्र, नगर महामंत्री विकास निषाद के साथ मत्था टेक नए कार्यकाल की शुरुआत की। गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा का व्यापारियों ने जगह जगह स्वागत किया। जुलूस नगर भ्रमण करते हुए पलटू साहब मंदिर मोड़, शहीद पार्क, यादव चौराहा और जमालपुर चौराहा होते हुए वापस मठिया मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खेतड़ी मोड़ पर गोयल कॉस्मेटिक दुकान से चोरी, CCTV में युवक कैद

Sikar, Rajasthan:खेतड़ी मोड़ पर कॉस्मेटिक दुकान में चोरी, युवक ने गल्ले से उड़ाए रुपए नीमकाथाना के खेतड़ी मोड़ स्थित गोयल कॉस्मेटिक दुकान की घटना। दुकान के गल्ले को निशाना बनाकर युवक ने नकदी की चोरी की। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद घटना चर्चा में। सीकर जिले के नीमकाथाना शहर के खेतड़ी मोड़ स्थित गोयल कॉस्मेटिक दुकान पर दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। एक युवक दुकान में घुसकर गल्ले में रखी नकदी और चांदी के सिक्के चोरी कर फरार हो गया। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।जानकारी के अनुसार, दुकान संचालक नितेश के बच्चे की स्कूल से छुट्टी होने पर स्कूल वैन उसे दुकान के बाहर छोड़कर चली गई उसके बाद नितेश अपने बच्चे को घर छोड़ने चला गया इसी दौरान एक युवक दुकान में घुसा और गल्ले में रखी करीब 20 से 25 हजार नकदी व चांदी के सिक्के अपने बैग में डाल लिए।कुछ देर बाद जब दुकानदार वापस दुकान पर पहुंचा तो युवक ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया और सामान दिखाने की बात कही। बाद में सामान पसंद नहीं आने का बहाना बनाकर युवक मौके से फरार हो गया।घटना का पता उस समय चला, जब एक अन्य ग्राहक ने सामान खरीदने के बाद दुकानदार को रुपए दिए। इस दौरान दुकानदार की नजर गल्ले पर पड़ी तो उसमें रखी नकदी गायब मिली। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई, जिसमें युवक गल्ले से रुपए और चांदी के सिक्के निकालते हुए दिखाई दिया।दुकानदार ने आसपास के क्षेत्र में युवक की तलाश भी की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। दुकानदार ने आमजन से आरोपी के संबंध में जानकारी मिलने पर सूचना देने की अपील की है।
0
0
Report
Advertisement

अलवर: प्रेम विवाह के मामले में थानाधिकारी समेत दो दोषियों को 4-4 साल जेल

Alwar, Rajasthan:प्रेम विवाह करने वाले युवक को जेल भेजने की धमकी देकर मांगी थी रिश्वत, तत्कालीन थानाधिकारी सहित दो दोषियों को 4-4 साल की जेल अलवर। प्रेम विवाह करने वाले युवक को जेल भेजने की धमकी देकर एक लाख रुपए की रिश्वत मांगने के मामले में एसीबी कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायालय ने नारायणपुर के तत्कालीन थानाधिकारी जितेंद्र यादव और उसके कथित दलाल बलवीर यादव को दोषी करार देते हुए चार-चार साल के कारावास की सजा सुनाई है। दोनों आरोपियों को एसीबी ने 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था。 मामला जनवरी 2020 का है। परिवादी कृष्ण कुमार ने एसीबी अलवर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मौसी के बेटे संदीप निवासी रसूलपुर, तहसील बुहाना (झुंझुनूं) ने जनवरी 2019 में अलवर जिले के थानागाजी क्षेत्र की एक युवती से प्रेम विवाह किया था। उस समय युवती स्नातक की पढ़ाई कर रही थी और अपने मायके में रह रही थी。 शिकायत के मुताबिक, 5 जनवरी 2020 को संदीप अपनी पत्नी को लेकर रसूलपुर स्थित घर पहुंचा था। इसके तीन दिन बाद 8 जनवरी को नारायणपुर थाने की पुलिस टीम उनके घर पहुंची और दोनों को थाने ले आई। आरोप है कि वहां तत्कालीन थानाधिकारी जितेंद्र यादव ने संदीप को जेल भेजने की धमकी दी。 इसके बाद युवती के न्यायालय में बयान दर्ज कराने और संदीप के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने की एवज में थानाधिकारी ने अपने कथित दलाल बलवीर यादव के जरिए एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी। परिवादी की शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी ने 10 जनवरी 2020 को ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए तत्कालीन थानाधिकारी जितेंद्र यादव और बलवीर यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। करीब छह साल पुराने इस मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद एसीबी कोर्ट की न्यायाधीश अनु चौधरी ने दोनों आरोपियों को दोषी मानते हुए चार-चार साल के कारावास की सजा सुनाई। गौरतलब है कि रिश्वत प्रकरण के समय नारायणपुर अलवर जिले का हिस्सा था, जबकि वर्तमान में यह कोटपूतली-बहरोड़ जिले के अंतर्गत आता है。
0
0
Report

दीपावली से पहले बांसवाड़ा में मिलावटखोरों पर कड़ी कार्रवाई, नमूने लैब भेजे

Banswara, Rajasthan:जिला बांसवाड़ा विधानसभा बांसवाड़ा लोकेशन बांसवाड़ा एंकर - दीपावली के त्योहार को देखते हुए बाजार में मिलावटी मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। बांसवाड़ा जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव के निर्देश पर जिले में 'शुद्ध के लिए युद्ध' अभियान के तहत कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। फूड इंस्पेक्टर उमेद टेलर के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान मिठाई, मावा, सोहन पापड़ी, नमकीन सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। विभाग की टीम ने प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल एकत्रित किए। लिए गए सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट में यदि किसी खाद्य पदार्थ का सैंपल फेल पाया जाता है तो संबंधित प्रतिष्ठान संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दीपावली पर लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग की यह कार्रवाई मिलावटखोरों के लिए सख्त संदेश मानी जा रही है。
0
0
Report

दिव्यांग दंपती ने स्कूटी से मतदान कर लोकतंत्र की मिसाल कायम की

Tonk, Rajasthan:गुराई ग्राम पंचायत में दिखा मतदान का उत्साह, दिव्यांग दंपती ने स्कूटी से पहुंचकर किया मतदान गुराई (टोंक)। पंचायतराज चुनाव के दौरान लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं का उत्साह देखने को मिला। ग्राम पंचायत गुराई में मतदान के प्रति जागरूकता की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई, जहां दोनों पति-पत्नी दिव्यांग होने के बावजूद हौसले के साथ स्कूटी पर सवार होकर मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दंपती ने शारीरिक चुनौतियों को पीछे छोड़ते हुए मतदान केंद्र पहुंचकर लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी निभाई। उनका मतदान के प्रति उत्साह अन्य मतदाताओं के लिए भी प्रेरणाक संदेश बना। इस दौरान उन्होंने साबित किया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में हर एक वोट की अहमियत है।
0
0
Report
Advertisement

अजमेर में सतर्कता सप्ताह: संभाग स्तर की रैली से भ्रष्टाचार के विरोध का संदेश

Ajmer, Rajasthan:भारतीय खाद्य निगम के सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत आज अजमेर में संभाग स्तर की रैली का आयोजन किया गया.. सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और ईमानदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सतर्कता जागरूकता सप्ताह के आयोजन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कार्यों में सत्यनिष्ठा अपनाने तथा भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया... निगम का उद्देश्य सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखना, भ्रष्टाचार की रोकथाम करना और आमजन में जागरूकता बढ़ाना है..रैली के दौरान कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया गया... बाइट - राकेश कुमार,संभागीय प्रबंधक,भारतीय खाद्य निगम
0
0
Report

मेरठ में गटारू गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला सिंडिकेट खुलासा

मेरठ, यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। जम्मू-कश्मीर में रंगदारी, डकैती, जमीन हड़पने, जानलेवा हमला, अवैध हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी जैसे संगीन अपराधों में लिप्त कुख्यात गटारू गैंग के 04 सदस्यों को थाना सदर बाजार जनपद मेरठ के सोतीगंज से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त - 1. सौरभ गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता निवासी वार्ड नं0-09 विजयपुर, सांबा जम्मू कश्मीर 2. गौरव गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश निवासी वार्ड नं0-09 विजयपुर, सांबा 3. रोहित बलोना पुत्र गोपाल कृष्ण बलोना निवासी वार्ड नं0-11 विजयपुर, सांबा 4. माज कुरैशी पुत्र जाकिर कुरैशी निवासी सोतीगंज थाना सदर बाजार जनपद मेरठ बरामदगी - 04 अदद मोबाइल और 01 अदद लैपटॉप गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक - दिनांक 02-11-2026 को समय लगभग 23:05 बजे मोहल्ला सोतीगंज थाना सदर बाजार जनपद मेरठ। कैसे हुई गिरफ्तारी - 22 अक्टूबर 2026 को जम्मू कश्मीर के जनपद सांबा पुलिस से सूचना मिली कि गटारू गैंग के सदस्य जनपद मेरठ में छिप कर रह रहे हैं। इस पर एसटीएफ की विभिन्न टीमों को अभिसूचना संकलन के लिए निर्देशित किया गया। श्री बृजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ फील्ड इकाई मेरठ के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की जा रही थी। जब सटीक सूचना मिली तो सांबा पुलिस के साथ साझा की गई। डिप्टी एसपी श्री अतहर बख्शी के नेतृत्व में एक टीम मेरठ आई और दिनांक 02-11-2026 को संयुक्त टीम ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बड़ा खुलासा - - गटारू गैंग जम्मू कश्मीर का एक बेहद कुख्यात गिरोह है जो मुख्य रूप से जम्मू और सांबा जिलों में सक्रिय है। यह गैंग रंगदारी, सुपारी लेकर हत्या, डकैती, जमीन हड़पने के लिए जाना जाता है। - इस गैंग को सुमित जंदियाल उर्फ गटारू चलाता था, जो सांबा जिले के विजयपुर का रहने वाला था। वह अपने भाई सौरभ गुप्ता और अन्य साथियों के साथ सिंडिकेट ऑपरेट करता था। दोनों भाइयों पर पहले PSA के तहत कार्रवाई हो चुकी है। - जम्मू कश्मीर में गटारू गैंग की दुश्मनी विक्की खौफ गैंग और विकास सलाथिया ग्रुप से चल रही है। गैंगवार लंबे समय से जारी है। - गिरफ्तार सौरभ गुप्ता और विक्की खौफ दोनों कक्षा 07 से 11 तक एक ही स्कूल नेताजी एकेडेमी विजयपुर में पढ़ते थे। वहीं से इनकी दुश्मनी शुरू हुई। - वर्ष 2018 में सौरभ के दोस्त रोहित बलोना व अक्षय शर्मा ने विक्की खौफ गैंग के साहिल शर्मा को चाकू मारकर घायल किया। 2022 में विक्की गैंग ने सौरभ के दोस्त बरिंदर की बाजू काट दी थी। - 21 जनवरी 2025 को जम्मू शहर के "ज्वेल चौक" में सरेआम गटारू गैंग के सरगना सुमित जंदियाल उर्फ गटारू को पार्टी में बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। - जून 2025 में गटारू गैंग के गौरव जंदियाल ने शाहबाद कुरुक्षेत्र के शराब कारोबारी शान्तनु की हत्या करा दी थी। इसके बाद हरियाणा एसटीएफ ने रोमिल बोहरा को मुठभेड़ में मार गिराया था। - सुमित की हत्या के बाद सौरभ गुप्ता की मुलाकात आशू पंडित निवासी कलहेड़ा बागपत से हुई। आशू ने उसे मेरठ में मोहल्ला सुभाष नगर में लगभग एक माह और सुभारती यूनिवर्सिटी के पास एक फ्लैट में 03 माह तक शरण दी और तीन अवैध पिस्टल भी उपलब्ध कराईं। - कुरुक्षेत्र जेल में गौरव जंदियाल की मुलाकात मेरठ के मोहसिन नामक बदमाश से हुई। बाहर आकर गौरव ने मोहसिन से संपर्क किया, जिसने अपने दोस्त सोहेल पुत्र असलम निवासी ShyamNagar मेरठ के माध्यम से सोहेल की खाला के लड़के माज कुरैशी के यहां ठहरने की जगह उपलब्ध कराई। - वर्तमान में माज कुरैशी ने बिना पुलिस वेरिफिकेशन कराए अपने मकान में इन तीनों को शरण दे रखी थी। तीनों आरोपी थाना विजयपुर जनपद सांबा में मु0अ0सं0 146/26 धारा 8/21/22/25 NDPS एक्ट व 3/25 आर्म्स एक्ट में वांछित चल रहे थे। अग्रिम विधिक कार्रवाई जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा की जाएगी।
0
0
Report

विकास मित्र हत्याकांड में 3 अभियुक्त गिरफ्तार; पिस्तौल-कारतूस और मोबाइल बरामद

Gaya, Bihar:विकास मित्र हत्याकांड में संलिप्त 3 अभियुक्त गिरफ्तार, गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बरामद हुआ एक पिस्तल, तीन जिंदा कारतूस और दो मोबाइल। एसएसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी। बिहार के गया जिले के डेल्हा थाना क्षेत्र में 4 अक्टूबर 2026 पूर्व चल रहे विवाद को लेकर विकास मित्र शंकर मांझी को गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। इसके बाद गया के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा उद्वेदन के लिए नगर पुलिस अधीक्षक गया के मार्गदर्शन पर एक विशेष टीम का गठन किया गया जिसमें डाला थाना के पुलिसकर्मी शामिल थे साथ ही एफएसएल और तकनीकी टीम घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन हेतु भेजी गई थी। सूचना मिली कि अभियुक्त मधापुर थाना दाउदनगर में नानी के घर छिपा है। इसके बाद दाउदनगर में छापेमारी कर दो व्यक्ति पकड़े गए—बंटी और उर्फ ओमकार—पिता स्वर्गीय मांझी अंदर बैरागी थाना दिल्ला बताया गया। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के निशानदेही पर संदीप और शक्ति कुमार को गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर इस कांड में शामिल एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही इस मामले में लोडेड पिस्तौल तीन जिंदा कारतूस और दो मोबाइल बरामद हुए। पूर्व में इस कांड में तीन अभियुक्त को न्यायिक हिरासत भेजा जा चुका है। अन्य गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
0
0
Report
Advertisement

हजारीबाग में सरकारी कर्मचारी के घर से लाखों की चोरी; डॉग स्क्वॉड जांच जुटा

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला कानी बाजार कौलेसर बाबू कॉलोनी निवासी एक सरकारी कर्मचारी के घर से सामने आया है, जहां चोरों ने घर खाली होने का फायदा उठाकर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस घटना में करीब 10 से 12 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पीड़ित मयंक भूषण पांडे अनुमंडल कार्यालय, बरही में उच्चवर्गीय लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि बीती रात उनके घर पर कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने घर को निशाना बनाया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घर का निरीक्षण कर जांच शुरू की। मामले की छानबीन के लिए डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल पर जांच की। पुलिस की ओर से अनुसंधान जारी रहने के कारण फिलहाल घर के अंदर जाने से मना किया गया है। मयंक भूषण पांडे के अनुसार, घर से करीब 4 से 4.5 लाख रुपये नकद चोरी हुए हैं। इसके अलावा कई गहने भी गायब हैं। जेवरात की वास्तविक कीमत का आकलन अभी नहीं हो पाया है। उनका कहना है कि मौजूदा बाजार दर के हिसाब से गहनों की कीमत काफी अधिक हो सकती है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक नकदी और जेवरात मिलाकर कुल नुकसान करीब 10 से 12 लाख रुपये तक पहुंच सकता है। पीड़ित ने बताया कि अभी चोरी गए सामान का पूरा आकलन नहीं हो पाया है। पुलिस की जांच और घर के अंदर सामान की विस्तृत पड़ताल के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि चोर कितनी संपत्ति लेकर फरार हुए हैं। शहर में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं के बीच अब सरकारी कर्मचारी के घर को निशाना बनाए जाने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस चोरों तक पहुंचने और चोरी की वारदात का खुलासा करने में जुटी है।
0
0
Report

दीपावली पर खाद्य विभाग ने 9 जगह छापेमारी कर 3 क्विंटल मिठाई नष्ट

Fatehpur, Uttar Pradesh:दीपावली पर खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, 9 जगह छापेमारी, 3 क्विंटल मिठाई नष्ट एंकर- दीपावली के त्योहार पर मिलावटखोरों के खिलाफ फतेहपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। 'शुद्ध ही शुभ है' अभियान के तहत एक ही दिन में जनपद के 9 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान एक दुकान के बाहर रखी करीब 3 क्विंटल मिठाई की गुणवत्ता संदिग्ध मिलने पर नमूना लेकर मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। 19 अक्टूबर से जारी अभियान में अब तक दर्जनों नमूने लिए जा चुके हैं। जबकि भारी मात्रा में मिलावटी मिठाइयां और तेल सीज कर नष्ट कराया गया है। खाद्य विभाग दुकानदारों को मिठाइयों पर निर्माण तिथि और 'यूज बाई डेट' अंकित करने के लिए जागरूक कर रहा है। वहीं आम लोगों से रंग-बिरंगी, संदिग्ध वर्क लगी और खुले में रखी मिठाइयों से बचने की अपील की गई है। विभाग ने साफ किया है कि अभियान लगातार जारी रहेगा और जांच रिपोर्ट आने के बाद मिलावट करने वाले प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report
Advertisement

चंद्रशेखर आजाद जसपुर में सरकार पर निशाना, जनता घमंड तोड़ेगी

Jaspur, Uttarakhand:जसपुर पहुंचे चंद्रशेखर आजाद के समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। ऊधम सिंह नगर के जसपुर में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद एक दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे, जहां लकड़ी मंडी चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं और दलित समुदाय के लोगों ने फूल-हार और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। वहाँ उन्होंने सरकार पर निशाना साधा और अपने संबोधन में कहा कि हालात जब उनके पक्ष में नहीं हों तो मेहनत से उन्हें सहयोगी बनाने की जरूरत है। उन्होंने कबूतर और बिल्ली का उदाहरण देते हुए कहा कि मजबूत होने तक खतरा बना रहता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में लोगों के सामने आ रहे जुल्म का उल्लेख किया और कहा कि कारोबार में कमी आ रही है और धार्मिक आस्था से लेकर व्यापार तक पर हमले हो रहे हैं। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि इस बार जनता उनका घमंड तोड़ देगी ताकि आगे से किसी को घमंड न हो। आगे उनका कार्यक्रम काशीपुर के महुआखेड़ागंज में जनसभा और मंडी समिति गेस्ट हाउस में बैठक के साथ विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा के साथ जारी रहेगा।
0
0
Report

नवनियुक्त कलेक्टर अंकित अस्थाना की पहली जनसुनवाई में भारी भीड़ और समाधान के निर्देश

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग: नव नियुक्त कलेक्टर अंकित अस्थाना की पहली जनसुनवाई में भारी भीड़ उमड़ी, करीब चार घंटे तक लोगों की समस्याओं को सुना गया. सिंगरौली जिले के नव नियुक्त कलेक्टर अंकित अस्थाना ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में अपनी पहली जनसुनवाई की. इस दौरान जिले के दूर-दराज ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे. करीब चार घंटे चली जनसुनवाई में कलेक्टर ने एक-एक कर लोगों की शिकायतें सुनीं. जनसुनवाई में शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, विस्थापन और जमीन विवाद सहित कई तरह की समस्याएं सामने आईं. कलेक्टर ने कई शिकायतों पर मौके पर ही अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए. लंबे समय से लंबित मामलों को जल्द सुलझाने के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई. कलेक्टर अंकित अस्थाना ने कहा कि आज उनका पहला दिन था और उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी हैं. जिन मामलों का तुरंत समाधान हो सकता था, उनके लिए निर्देश दिए गए हैं. पुराने राजस्व मामलों को भी जल्द सुलझाने के लिए अधिकारियों को कहा गया है. उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान हो, ताकि उन्हें एक ही शिकायत लेकर बार-बार जनसुनवाई में न आना पड़े. सरकार की योजनाओं का लाभ भी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top