224235
अंबेडकर नगरः देर शाम बालिका का हुआ अन्तिम संस्कार, गांव के पीछे तालाब में मिला था शव
Mubarakpur Marala, Uttar Pradesh:बसखारी थाना क्षेत्र के कौड़ाही तालाब में मिली बालिका का देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। गांव में शव पहुंचने पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कई थानों की फोर्स सहित आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। आर्या तिवारी का शव बृहस्पतिवार को गांव के तालाब से पुलिस ने बरामद किया था। निरीक्षक संत कुमार सिंह ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जायेगी ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बागपत में पिस्टल के दम पर दबंगई: गिरफ्तारी की तैयारी शुरू
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में पिस्टल के दम पर दबंगई का वीडियो सामने आया है...जहां जमीनी विवाद में दबंग ने दूसरे शख्स पर पिस्टल तान दी..पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस पिस्टलबाज रंगबाज को गिरफ्तार कर लिया जाएगा...और इसकी दबंगई का इलाज कर दिया जाएगा...0
0
Report
हरियाणा कांग्रेस ने वोट चोरी के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा
Hansi, Haryana:हांसी में वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार को घेरा बड़सी गेट पर फूंका सरकार का पुतला, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की उठाई मांग हांसी में वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ताओं ने जाट धर्मशाला से जोरदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को बड़सी गेट पर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन में हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और हिसार सांसद जयप्रकाश यानी जेपी भी शामिल हुए। कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की。 कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने वोट चोरी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र में मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करना बेहद जरूरी है और चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कथित अनियमितता को लेकर जवाबदेही तय होनी चाहिए。 कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए वोट चोरी के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव निष्पक्ष तरीके से होना जरूरी है। मतदाताओं का विश्वास बनाए रखने के लिए चुनाव से जुड़े सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की मांगों को उठाया और सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया。0
0
Report
संभल। कड़ी सुरक्षा में निकलेगी दुर्गा अष्टमी शोभायात्रा . हाईपावर वाइनोकुलर, ड्रोन कैमरों से निगरानी
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । संभल में आज पुलिस की कड़ी सुरक्षा में निकाली जाएगी दुर्गा अष्टमी शोभायात्रा । दुर्गा अष्टमी शोभायात्रा की सुरक्षा के मद्देनजर शोभायात्रा रूट छावनी में तब्दील .. सुरक्षा के मद्देनजर शोभायात्रा की जमीन से लेकर आसमान से निगरानी के बंदोबस्त .. पुलिस फोर्स , ड्रोन कैमरों के साथ सत्यव्रत जिला कंट्रोल रूम से शोभायात्रा की होगी निगरानी । ASP सुमित राम केटे ने हाई पॉवर वाइनोकुलर से इलाके का जायजा लिया । विवादित जामा मस्जिद इलाके में पुलिस के कड़े सुरक्षा प्रवंध ... संदिग्ध लोगों की जांच पड़ताल तेज . विवादित जामा मस्जिद से 50 मीटर की दूरी पर होता है शोभायात्रा का समापन । संभल सदर कोतवाली इलाके का मामला ।0
0
Report
Advertisement
भदोही में दर्दनाक सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराकर नाले में गिरी बाइक, एक ही गांव के तीन युवकों की मौत
Sadawpur, Pali, Uttar Pradesh:भदोही में दर्दनाक सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराकर नाले में गिरी बाइक, एक ही गांव के तीन युवकों की मौत भदोही: औराई कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत महाराजगंज इलाके में रविवार दोपहर को एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर महाराजगंज से पार्टी कर अपने घर मेदिनीपुर लौट रहे थे। यूनियन बैंक के पास हुआ हादसा पुलिस और स्थानीय जानकारी के अनुसार, औराई कोतवाली क्षेत्र के इटवा ऊपरवार गांव में यूनियन बैंक के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और सड़क किनारे खुले एक गहरे नाले में जा गिरी। दुर्घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) औराई पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान और पारिवारिक पृष्ठभूमि इस हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवक मेदिनीपुर गांव के रहने वाले थे: * विवेक बिंद (29): चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। वह गुजरात की एक स्टील कंपनी में दिहाड़ी मजदूरी करते थे और उनके पिता चुन्नीलाल भी उसी कंपनी में काम करते हैं। विवेक के परिवार में उनकी पत्नी और दो छोटी बेटियां (करीब ढाई और डेढ़ साल की) हैं। * सूरज बिंद (20): चार बहनों में इकलौते भाई थे और सूरत में कपड़े की दुकान पर दिहाड़ी मजदूरी करते थे। वह घटना से ठीक रविवार सुबह ही सूरत से अपने घर लौटे थे। उनके पिता पप्पू बिंद भी मुंबई में मजदूरी करते हैं। सूरज की एक बहन रोशनी की शादी इसी साल नवंबर महीने में तय थी। * पुनीत बिंद (19): चार भाइयों में सबसे छोटे थे और मिर्जापुर जिले के लोहरापुर स्थित एक स्कूल में हाईस्कूल के छात्र थे। उनके पिता भी मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं। हेलमेट न पहनना बना जानलेवा डॉक्टर नवनीत दुबे ने बताया कि युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण सिर में गंभीर चोट लगने और ब्रेन हेमरेज होने से उनकी मौत हुई। एक ही गांव के तीन युवाओं की अचानक हुई इस मौत से पूरे क्षेत्र और मेदिनीपुर गांव में कोहराम मच गया है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। औराई कोतवाली पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
बलिया में NDA समर्थित प्रत्याशियों के समर्थन में बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 के तहत दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन समर्थित BJP के प्रत्याशी और निवर्तमान पूर्व MLC सर्वेश कुमार और दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी डॉक्टर घनश्याम राय के समर्थन मे आज बलिया मे कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार सरकार मे मंत्री श्रवण कुमार, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, गन्ना मंत्री संजय पासवान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और लोजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक सहित बड़ी संख्या मे नेता और अन्य लोग शामिल हुए। इस दौरान मौजूद नेताओं ने एक स्वर से NDA सरकार द्वारा जनहित मे किये गए कार्यो की चर्चा की वही सर्वेश कुमार सिंह और डॉक्टर घनश्याम राय के पक्ष में मतदान करने की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने अपने सम्बोधन मे कहाँ की 2005 से बिहार में एनडीए की सरकार है उसने बिहार के हर वर्ग के लोगो के लिए जो काम किया है बिहार की आधार भुत संरचना मजबूत हुई। उन्होंने कहाँ की पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार मे जंगल राज से मुक्ति दिलाई और बिहार में सुशासन का राज स्थापित किया। जिससे बिहार आज कहाँ से कहाँ पहुंच गया।वही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरे विश्व में भारत को न सिर्फ शीर्षस्थ स्थान में पहुंचाने का संकल्प लिया है बल्कि भारत को आगे आगे बढ़ाने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने समाज के हर तबके के लिए काम किया है,वहीं सवर्ण समाज के लोगों के लिए ईडब्ल्यूएस का आरक्षण दिया है जिससे स्वर्ण समाज के लाखो लोग नौकरी और देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई कर रहे है। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में एक साथ 5 लाख शिक्षकों की बहाली हुई जो पहले कही नहीं हुआ। इन लोगो ने एक लाख कर्मचारियों की बहाली की बात कही है। युवराज सिंह ने बैंक पूर्व चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि हम लोगों ने बांकेपुर का चुनाव सिर्फ गलत अफवाह के कारण और अपने बिश्वास के कारण हारा। चुनाव नेता नहीं कार्यकरता लड़ता है। बांकेपुर चुनाव हारना किसी को ठीक नहीं लगा। वही मौके पर मौजूद अन्य नेताओ ने दोनों प्रत्याशियों के पक्ष मे मतदान करने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया。 बाइट - गिरिराज सिंह बाइट - संजय सरावगी。 बाइट - संजय पासवान0
0
Report
Durga Puja में भक्तों का जनसैलाब: मधेपुरा के पंडालों में सुरक्षा अलर्ट जारी
Madanpur, Bihar:जिले में दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है। महाष्टमी के अवसर पर मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। खासकर महिलाओं में पूजा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। महिलाएं मंदिरों और पूजा पंडालों में पहुंचकर दीप जलाकर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए मां से प्रार्थना कर रही हैं। वहीं, प्रसाद चढ़ाने और माता का आशीर्वाद लेने के लिए भी भक्तों की भीड़ लगी हुई है। बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी मां दुर्गा के दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं। मधेपुरा शहर के बड़ी दुर्गा मंदिर, रेलवे स्टेशन कॉलोनी, गौशाला परिसर और बंगाली मंदिर सहित प्रमुख पूजा स्थलों पर भक्तों की चहल-पहल बनी हुई है। महाष्टमी के अवसर पर मां दुर्गा के गौरी स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। पूजा-पंडालों में भक्ति और उत्साह का माहौल है। सप्तमी के दिन ही मंदिरों के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे, जिसके बाद से लगातार भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी प्रमुख पूजा पंडालों में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। अग्निशमन सेवा के अधिकारी भी पंडालों में तैनात हैं। इसके साथ ही निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस बल लगातार भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। गौरतलब है कि मधेपुरा शहर में चार प्रमुख स्थानों पर बड़े पैमाने पर मेले का आयोजन किया जाता है। महाष्टमी के अवसर पर इन पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई है। मां दुर्गा के दर्शन, पूजा-अर्चना और मेले को लेकर पूरे शहर में उत्सव और भक्ति का माहौल बना हुआ है.0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ में मिनी सचिवालय रोड की गुमटी आग, पार्क तक लपटें
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर के मिनी सचिवालय रोड पर पार्क के पास स्थित गुमटी में आग लगने से हड़कंप मच गया. आग की लपटें पार्क तक पहुँचने की जानकारी सामने आई है. घटना के बाद लंबे समय से बंद पड़ी गुमटियों को हटाने और सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों की मांग है कि नगर परिषद मिनी सचिवालय रोड पर अनुपयोगी और लंबे समय से बंद पड़ी गुमटियों को हटाने के लिए ठोस कदम उठाएंगे।0
0
Report
जी मीडिया खबर के बाद प्रशासन ने रामपुर श्यामचंद में रास्ता बनवाने के कदम उठाए
Hajipur, Bihar:खबर वैशाली से है जहाँ जी मीडिया की खबर का बड़ा असर हुआ है।जिस गांव में 13 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई थी उसी गांव में एक और हादसे को दावत देने वाली तस्वीर जी मीडिया द्वारा प्रमुखता से चलाने के बाद प्रशासन की नींद टूटी और प्रशासन की टीम भागे भागे रामपुर श्यामचंद गांव पहुंचे जहां पहले तो जुगाड़ की नाव और रस्सी को खुलवाया गया उसके बाद लोगो के आने जाने के लिए सोती को भरकर रास्ता बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है।प्रशासन की टीम बोरी में बालू भर कर आने जाने का रास्ता बना रही है ताकि फिर कोई हादसा ना हो।बता दे कि इस सोती के ऊपर पुल बनाने की मांग लोग वर्षों से कर रहे थे और 2019 में यहाँ के पुलिया भी पास हुआ था लेकिन पुलिया बनाने की फ़ाइल ठंडे बस्ते में डाल दिया गया लेकिन 13 बच्चों की मौत के बाद लोग फिर से यहां पुल बनाने की मांग करने लगे है जिसकी खबर जी मीडिया ने प्रमुखता से दिखाई जिसपर प्रशासन ने संज्ञान किया और सदर एसडीएम के नेतृत्व में प्रशासन की टीम रामपुर श्यामचंद गांव के वार्ड नंबर 1 में पहुंची और रास्ता को सुगम बनाने का काम कर रही है।0
0
Report
बारां में मौसम बदला, तेज बारिश से किसान चिंतित
Baran, Rajasthan:बारां में बदला मौसम का मिजाज, तेज बारिश और बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता बारां। जिले में आज दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में घने बादल छाने के साथ ही जिले में कहीं तेज बारिश तो कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई। गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार कई इलाकों में खेतों में कटी हुई फसल अभी भी खुले में पड़ी है, जबकि कई जगह सोयाबीन, धान और मक्का की फसल पककर खेतों में खड़ी है। ऐसे में अचानक हुई बारिश से फसल को नुकसान होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि अगर बारिश का दौर जारी रहा तो खेतों में पड़ी और खड़ी दोनों ही फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। फसल खराब होने के डर से किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा रही हैं।0
0
Report
Advertisement
अजमेर में भाजपा कार्यालय के विरोध मामले में 12 यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमानत
Ajmer, Rajasthan:अजमेर के भुणाबाय स्थित भाजपा के संभाग कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक नारे लिखने और पोस्टर चस्पा कर कालिख पोतने के मामले में गिरफ्तार यूथ कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं को नसीराबाद में उप जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मुचलके पर रिहा करने के आदेश दिए गए. यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अजमेर के भुणाबाय स्थित भाजपा संभाग कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की तस्वीर के साथ पाक झंडे वाला पोस्टर लगाया और उस पर कालिख पोती गई थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए शांति भंग की आशंका के चलते BNSS की धारा 170 के तहत यूथ कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था. उप जिला मजिस्ट्रेट कल्पित शिवरान ने मामले में सुनवाई के बाद सभी 12 यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रति व्यक्ति 50 हजार रुपये के जमानत मुचलके पर रिहा किया, साथ ही सभी को एक वर्ष की अवधि के लिए पाबंद करने के आदेश दिए।0
0
Report
कपासन के शनिमहाराज आली धाम में शारदीय नवरात्र का हवन समापन, भक्तिमय माहौल
Begun, Rajasthan:कपासन, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन तहसील क्षेत्र स्थित मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री शनिमहाराज आली धाम में रविवार को शारदीय नवरात्र का समापन हवन अनुष्ठान के साथ हुआ। इस अवसर पर माता रानी और श्री शनिदेव का विशेष श्रृंगार किया गया। पंडित संजय दाधीच और प्रकाश दाधीच के सानिध्य में विधि-विधान के साथ हवन अनुष्ठान संपन्न हुआ। पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। धार्मिक आयोजन में मंदिर पुजारियों सहित श्रद्धालु मौजूद रहे। नवरात्र समापन पर मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।0
0
Report
भोजपुरा चामुंडा माता मंदिर में अष्टमी पर भक्तों की भीड़
Kota, Rajasthan:सांगोद (कोटा) भोजपुरा चामुंडा माता मंदिर मोईकलां पर अष्टमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, शारदीय नवरात्र की अष्टमी के मौके पर हजारों श्रद्धालु आते है माता के दर्शन करने, कोटा संभागभर के अलावा मध्यप्रदेश से भी आते हैं कई माता के भक्त, करीब 1706 साल पुराना है चामुंडा माता का मंदिर,पुजाई गई है माता की पीठ, नवरात्रि की अष्टमी का विशेष महत्व, माता के ज्वार तोड़ने के साथ ही होता है समापन, चामुंडा माता मंदिर में नौ दिनों तक माता की आराधना, पूजा-अर्चना और दर्शन का सिलसिला चलता है। श्रद्धालु परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मनोकामना पूर्ति के लिए Mata के दरबार में ढोक लगाते हैं। अष्टमी पर मीठे पुओं का विशेष भोग-मंदिर में नवरात्र की अष्टमी का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन चामुंडा माता को मीठे पुए का भोग लगाया जाता है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, अष्टमी पर माता के जवारे विसर्जित करने के बाद घर लौटते समय पीछे मुड़कर नही देखा जाता। यह परंपरा वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का हिस्सा बनी हुई है। चमत्कारों से जुड़ी हैं अनेक मान्यताएं - स्थानीय लोगों के अनुसार, चामुंडा माता के दरबार में श्रद्धालु शारीरिक पीड़ा से मुक्ति और परिवार में सुख-शांति की कामना लेकर पहुंचते हैं। लोगों में मान्यता है कि माता के आशीर्वाद से कई महिलाओं की सुनी गोद भी भरी है। मंदिर के पुजारी प्रकाश भील ने बताया कि यहां माता की पीठ पूजाई गई है। मंदिर की प्राचीनता, धार्मिक परंपराएं और श्रद्धालुओं की अटूट आस्था इसे क्षेत्र के प्रमुख आस्था केंद्रों में शामिल करती हैं।0
0
Report
Advertisement
अष्टमी पर मंदिरों में हवन-यज्ञ, बोरी से अंबा माता तक 51 फीट की चुनरी यात्रा
Pratapgarh, Rajasthan:अष्टमी पर मंदिरों में हवन-यज्ञ, बोरी से अंबा माता तक निकली 51 फीट की चुनरी यात्रा प्रतापगढ़ जिले में नवरात्रि की अष्टमी पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। जिलेभर के मंदिरों में हवन-यज्ञ और विशेष पूजा-अर्चना के आयोजन हुए। वहीं, बोरी गांव से प्रसिद्ध अंबा माता मंदिर तक 51 फीट की चुनरी यात्रा निकाली गई। यात्रा में श्रद्धालु माता रानी के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। डीजे की धुन पर भक्तिमय माहौल के बीच निकली यात्रा का मंदिर पहुंचने पर समापन हुआ। यहां श्रद्धालुओं ने माता रानी को चुनरी अर्पित कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नवरात्रि की अष्टमी पर ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों के पूजा-अर्चना के माध्यम से श्रद्धालुओं ने आस्था प्रकट करते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।0
0
Report
नवरात्र में नागणेचीजी दरबार में भक्तों की भारी भीड़; बीकानेर राजपरिवार की कुलदेवी
Bikaner, Rajasthan:नवरात्र में मां नागणेचीजी के दरबार में उमड़ रहे श्रद्धालु बीकानेर के राजपरिवार की कुलदेवी हैं मां नागणेचीजी मां नागणेचीजी की आस्था से जुड़ी है बीकानेर के शौर्य की ऐतिहासिक गाथा महाराजा जेतसी और कमरान के संघर्ष की कहानी आज भी है चर्चाओं में राठौड़ वंश की कुलदेवी के रूप में पूजी जाती हैं मां नागणेचीजी मां के अठारह भुजाओं वाले शस्त्रधारी स्वरूप की भी है मान्यता नवरात्र में दर्शन और मनोकामनाओं के लिए मंदिर पहुंच रहे श्रद्धालु0
0
Report
वाशीम की पान शॉप पर पैसे मांगने को लेकर दुकानदार की मारहाण CCTV में कैद
Washim, Maharashtra:वाशीम शहर के लाखाळा परिसर स्थित पान शॉप पर पैसे मांगने के शुल्लक कारण पर दुकानदार ज्ञानেশ्वर सरनाईक को मारहाण की घटना CCTV में कैद हुई है. शेतकरी पान शॉपवर आरबाज खान युसूफ खान और उनके साथीदारों ने पान व अन्य सामग्री लेने के बाद पैसे मागितल्याच्या कारणावरून ज्ञानेश्वर सरनाईक को मारहाण के आरोप हैं. इस प्रकरण में एसएमसी शाळेजवळ के आसपास भी गोंधळ की जानकारी सामने आयी है. वाशिम शहर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.0
0
Report
Advertisement
