icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
224181
Dushyant KumarDushyant KumarFollow27 Jan 2025, 06:22 pm

Ambedkar Nagar - ट्रैक्टर से स्टंटबाजी करते समय किशोर की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Ramnagar Mahuware, Ramnagar, Uttar Pradesh:

रील बनाने के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई है,जहां ट्रैक्टर से स्टंटबाजी करते समय एक किशोर की मौत हो गई. जहांगीरगंज थाना अंतर्गत गदनपुर गांव में सोमवार को सैकड़ों लोगों की भीड़ के बीच दो ट्रैक्टर चालक आपस में स्टंट बाजी करते हुए ट्रैक्टर खींच रहे थे और स्थानीय लोग वीडियो बना रहे थे.इसी दौरान विनीत चौहान 17 वर्ष पुत्र गुल्लू उर्फ वीरेंद्र चौहान निवासी संदहा मजगवां जीत गया और खुशी से झूमने लगा और अचानक गस खाकर गिर गया.स्थानीय लोग रामनगर पीएचसी अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ढाबे पर पैसे मांगने पर हत्या: बारां में दो आरोपी गिरफ्तार

RMRam MehtaJust now
Baran, Rajasthan:ढाबे पर खाने के पैसे मांगने पर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार बारां। जिले में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कवाई पुलिस ने हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी अभिषेक अंदासु के निर्देशन, एएसपी गौरव तिवारी और सीओ अटरू रामानन्द यादव के सुपरविजन में थाना कवाई टीम ने थाना अटरू के हत्या प्रकरण में वांछित राजेन्द्र उर्फ टिंकू गुर्जर और फूलचंद निवासी खेड़ली बांसला को गिरफ्तार किया है। घटना 3 अक्टूबर 2026 की है। फरियादी वीरम ने रिपोर्ट दी कि उसके भाई भैरूलाल का सालपुरा रोड अटरू पर ढाबा है। शाम साढ़े 7 बजे टिंकू गुर्जर, छोटू गुर्जर, फूलचंद मीणा और 2-3 अन्य ने ढाबे पर खाना खाया। पैसे मांगने पर आरोपियों ने लात-घूंसों और पाइप से मारपीट कर दी। गंभीर घायल भैरूलाल की कोटा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
0
0
Report

Tonk के निवाई में घर में हमला: आत्माराम चौधरी पर लाठी-डंडों से मारपीट

Tonk, Rajasthan:TonK, निवाई घर में घुसकर मारपीट का मामला आया सामने शिवाजी पार्क रोड स्थित कॉलोनी में आत्माराम चौधरी के साथ मारपीट का मामला, लोहे के पाइप और लकड़ी के डंडों से जानलेवा हमला करने का आरोप हमले में आत्माराम के सिर, ललाट और हाथ में आई चोटें, पीड़ित की पत्नी के साथ भी भैंरूपुरा गांव में मारपीट करने का आरोप, महिला को नीचे पटककर बाल खींचने और लाठी से हमला करने का आरोप पीड़ित ने हेमराज, शुभम सहित छह लोगों पर लगाए गंभीर आरोप पीड़ित ने थाने में दी लिखित शिकायत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग
0
0
Report

दूध बांटने निकला टोटो ही ले उड़े चोर, बुलेट से पहुंचे थे दो युवक

Varanasi, Uttar Pradesh:दूध बांटने निकला टोटो ही ले उड़े चोर, बुलेट से पहुंचे थे दो युवक सुबह 9:52 बजे की घटना, दूध की टंकी समेत वाहन गायब; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही कैंट पुलिस कैंट थाना क्षेत्र की सेंट्रल जेल रोड की चर्चित कुंज विहार कॉलोनी में शनिवार सुबह दूध वितरण के दौरान चोरों ने अमृत डेयरी के टोटो वाहन पर हाथ साफ कर दिया। वाहन पर दूध की टंकी भी लगी हुई थी। बताया जा रहा है कि चोरी करने पहुंचे दो युवक बुलेट मोटरसाइकिल से आए थे। सुबह करीब 9:52 बजे हुई इस घटना से इलाके में हलचल मच गई। जानकारी के अनुसार ग्राम दल्लीपुर मंगारी स्थित अमृत डेयरी का टोटो वाहन कुंज विहार कॉलोनी में दूध वितरण के लिए पहुंचा था। इसी दौरान वाहन चोरी हो गया। घटना की जानकारी होने पर डेयरी संचालक ललित पांडेय ने कैंट पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चोरों की पहचान करने और घटना की कड़ियां जोड़ने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अब पुलिस की जांच इस बात पर केंद्रित है कि बुलेट से पहुंचे दोनों युवक वारदात को अंजाम देने के बाद किस रास्ते से फरार हुए। दूध वितरण के लिए इस्तेमाल होने वाले वाहन की चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल पुलिस की जांच और सीसीटीवी फुटेज से मिलने वाले सुरागों पर सबकी नजर है।
0
0
Report
Advertisement

पंकज चौधरी ने विपक्षियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कॉकरोच पार्टी देश को अस्थिर करने का कर रही काम

Maharajganj, Uttar Pradesh:शिक्षक एमएलसी चुनाव में गोरखपुर-फैजाबाद क्षेत्र के प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के समर्थन में महराजगंज जिला मुख्यालय पर शिक्षक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एंव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश की सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विपक्षियों दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों और कॉकरोच पार्टी देश को अस्थिर करने का काम कर रही है उनका मकसद नौजवानों के साथ खड़ा होने का नहीं था बल्कि जनता के जनादेश का अनादर करके भीड़ तंत्र से देश को उथल-पुथल करना चाहते हैं। देश की जनता और सरकार इसे बिल्कुल नहीं होने देगी। जनता इसका जवाब देगी। सपा द्वारा चुनाव आयोग पर उठाए जा सवाल पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी 37 साल से कोई चुनाव नहीं जीत पाई। केरल तमिलनाडु कर्नाटक में जब चुनाव जीतते हैं तो ईवीएम ठीक हो जाता है। यह लोग देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। बाईट- पंकज चौधरी, भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष
0
0
Report

बिशप कान्वेंट स्कूल, नैनी में तीन दिवसीय रामलीला मंचन का हर्षोल्लास के साथ समापन

Saurabh YadavSaurabh YadavFollow3m ago
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज, 16 अक्टूबर 2026। नैनी स्थित ए.डी.ए. कॉलोनी के बिशप कान्वेंट स्कूल में पिछले तीन दिनों से चल रहे रामलीला मंचन का आज शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। विद्यालय परिसर में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। मंचन के अंतिम दिन रावण द्वारा सीता हरण, जटायु वध, श्रीराम का लंका पर आक्रमण, हनुमान जी द्वारा माता सीता को श्रीराम की अंगूठी समर्पित करना और राम-विभीषण मिलन जैसे मार्मिक प्रसंगों का सजीव चित्रण किया गया। विद्यार्थी कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। बच्चों में पूरे कार्यक्रम के दौरान अत्यधिक उत्साह देखने को मिला। मंचन के समापन पर रामलीला स्थल पर रावण के पुतले का दहन किया गया, जो बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक बना। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री संजय पाठक ने कहा कि सनातन धर्म के संदेश को बच्चों तक पहुंचाना हमारा ध्येय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्म की अधर्म पर विजय का संदेश ही सनातन धर्म का मूल है। प्रभु श्रीराम और माता सीता के चरित्र का वर्णन ही सनातन धर्म है। उन्होंने कहा कि पुरुषों में सर्वोत्तम और सर्वश्रेष्ठ के रूप में सुशोभित मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरित्र का अनुसरण करना हमारा उद्देश्य होना चाहिए, क्योंकि स्वयं रामायण हमारा प्रमुख धर्मग्रंथ और जीवन का आदर्श है। विद्यालय द्वारा आयोजित इस रामलीला का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, संस्कारों और नैतिक मूल्यों से जोड़ना रहा। इस मंचन में श्रीराम की भूमिका कलेश मिश्रा, लक्ष्मण की भूमिका अनमोल मिश्रा, माता सीता की भूमिका संस्कृति सिंह, हनुमान की भूमिका आर्यन बाल्मीकि तथा रावण की भूमिका आयुष्मान द्विवेदी ने निभाई। सभी कलाकारों के अभिनय की उपस्थित लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राम स्नेही एवं वरिष्ठ पतविंदर सिंह जी रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में सांस्कृतिक चेतना और चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
0
0
Report

श्रद्धा दुबे मामले में भगवानपुर में दुकानों पर CCTV फुटेज खंगाली,सीमा पर एसएसबी अलर्ट

Maharajganj, Uttar Pradesh:लखनऊ के हाई प्रोफाइल शिवा शर्मा प्रकरण में आरोपित श्रद्धा दुबे की तलाश अब भारत-नेपाल सीमा तक पहुंच गई है। महराजगंज के सोनौली कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर कस्बे में लखनऊ की क्राइम ब्रांच और एसओजी की टीम पहुंची। यहां पुलिस दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि श्रद्धा दुबे की संभावित गतिविधियों और आवागमन से जुड़े सुराग जुटाए जा सकें। वी/ओ- तस्वीरें महराजगंज के भगवानपुर कस्बे की हैं जहां श्रद्धा दुबे की तलाश में लखनऊ पुलिस की टीम जांच-पड़ताल में जुटी है। आपको बता दे कि कल शाम भारत-नेपाल सीमा के करीब स्थित इस कस्बे में टीम ने दुकानों और आसपास के स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि श्रद्धा दुबे की संभावित गतिविधियों से जुड़ा कोई सुराग कैमरों में कैद हुआ है या नहीं। साथ ही साथ दुकानदारों से यह पूछताछ की है की बुर्के में कोई महिला नेपाल से भारत में तो प्रवेश नहीं की है । लखनऊ के शिवा शर्मा प्रकरण में श्रद्धा दुबे का नाम सामने आने के बाद उसकी तलाश की जा रही है। इसी कड़ी में लखनऊ की क्राइम ब्रांच और एसओजी सीमावर्ती क्षेत्र में पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है। जांच में स्थानीय पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है।घंटो सीसीटीवी फुटेज खागानले के बाद लखनऊ से आई टीम रवाना हो गई । जी मीडिया की टीम सबसे पहले भगवानपुर बॉर्डर पर पहुंची और जिन दुकान पर टीम सीसीटीवी फुटेज देख रही थी उनसे बातचीत की तो दुकानदार ने बताया कि कल सादी वर्दी में लखनऊ से टीम आई थी जिसके बाद भगवानपुर पुलिस के जवान भी मौजूद थे और कई घंटे तक सीसीटीवी फुटेज देखी है । वॉक थ्रू ऑन सीसीटीवी फुटेज विथ दुकानदार वी/ओ- हालांकि सीसीटीवी फुटेज की जांच में अब तक क्या अहम सुराग मिले हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।फिलहाल भगवानपुर में सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल के जरिए लखनऊ पुलिस मामले से जुड़े सुराग तलाश रही है। अब जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं इस पर नजर बनी हुई है। वही इस सूचना पर की श्रद्धा दुबे अपने सहयोगियों के साथ नेपाल से भारत में प्रवेश कर सकती है इसको लेकर भगवानपुर बॉर्डर पर सब और पुलिस के जवान पूरी तरह से अलर्ट हो चुके हैं और नेपाल से हर आने जाने वालों की स्वतंत्रता से और जांच के बाद ही उन्हें भारत में प्रवेश करने दिया जा रहा है । वॉक थ्रू ऑन अलर्ट
0
0
Report
Advertisement

बलिया में पंचायत चुनाव के बारे में हाई कोर्ट-सरकार विवाद

Ballia, Uttar Pradesh:इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा निर्वाचन आयोग सहित यूपी सरकार को 3 महीने के भीतर पंचायत चुनाव कराने के आदेश के खिलाफ राष्ट्रीय पंचायती राज्य ग्राम प्रधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने की बात कही है। वहीं पंचायत चुनाव होगा या नहीं इस मामले को लेकर गांव में जबरदस्त चर्चाएं चल रही हैं। बलिया के जीराबस्ती गांव में भी ग्रामीण पंचायत चुनाव को लेकर हाई कोर्ट के फैसले और आगामी संभावनाओं पर जमकर चर्चा कर रहे हैं। जहां एक पक्ष का कहना है की हाई कोर्ट के फैसले का सरकार को पालन करना चाहिए वरना संवैधानिक संकट खड़ा हो जाएगा वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी आरक्षण देने को लेकर पिछड़ा वर्ग की रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए ताकि सभी को समुचित लाभ मिल सके। वॉकथ्रू -ग्रामीणों से पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा
0
0
Report

समस्तीपुर में विजयादशमी: 60 फीट रावण, 7 फीट हनुमान के साथ लंका नगरी तैयार

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में विजयादशमी पर रावण वध की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला दशहरा कमेटी की ओर से इस बार 60 फीट के रावण, 55 फीट के मेघनाथ और 50 फीट के कुंभकरण के पुतले का निर्माण कराया गया है। वर्ष 1955 से लगातार समस्तीपुर में विजयादशमी के दिन रावण वध का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष 21 अक्टूबर को हाउसिंग बोर्ड मैदान में रावण दhaan किया जाएगा। विजयादशमी के दिन दोपहर एक बजे शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता की झांकी के साथ जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए शाम करीब पांच बजे हाउसिंग बोर्ड मैदान पहुंचेगा। यहां रावण वध का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस बार सात फीट ऊंचे हनुमान आकर्षण का प्रमुख केंद्र होंगे। हनुमान करीब 10 फीट लंबी गदा लेकर जुलूस में चलेंगे। इसके अलावा गुरिल्ला के पात्र को भी शामिल किया गया है। आकर्षक झांकियों के साथ विभिन्न वेशभूषा में राक्षसों के पात्र भी लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगे। दशहरा कमेटी के अध्यक्ष शाहिल चोपड़ा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। झांकी में भगवान राम, लक्ष्मण, शिव और हनुमान के साथ गुरिल्ला तथा विभिन्न वेशभूषा में राक्षसों के पात्र शामिल होंगे। यह झांकी नगर भवन से होते हुए हाउसिंग बोर्ड मैदान पहुंचेगी। रावण वध स्थल पर करीब 150 फीट की परिधि में लंका नगरी का निर्माण किया जाएगा। कमेटी के संरक्षक विनोद तनेजा ने बताया कि समस्तीपुर में पिछले 71 वर्षों से रावण दहन का आयोजन किया जा रहा है। इस बार 60 फीट के रावण के अलावा 55 फीट के मेघनाथ और 50 फीट के कुंभकरण के पुतले तैयार किए जा रहे हैं। पुतलों के अंदर तेज आवाज वाले पटाखे लगाए जाएंगे। विजयादशमी की सुबह तीनों पुतले को हाउसिंग बोर्ड मैदान ले जाकर खड़ा किया जाएगा। भीड़ नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी। जिला दशहरा कमेटी के सचिव मुकेश कटारिया ने बताया कि पहले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले हाथ से बनाए जाते थे और उस समय काफी कम खर्च आता था। करीब 50 वर्ष पहले इन पुतलों के निर्माण सहित पूरे आयोजन पर लगभग 50 हजार रुपए खर्च होते थे। अब पूरे कार्यक्रम पर करीब 8 से 10 लाख रुपए से अधिक खर्च आता है。
0
0
Report

ईस्ट ज़ोन स्केटिंग चैंपियनशिप में इटावा का जलवा

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow12m ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा-लखनऊ में आयोजित ईस्ट ज़ोन स्केटिंग चैंपियनशिप में इटावा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है,8 से 12 अक्टूबर तक हुई इस प्रतियोगिता में झारखंड,बिहार और उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया,प्रतियोगिता में इटावा स्केटिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया,इटावा के तीन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल चार पदक अपने नाम किए,अर्शिका श्रीवास्तव ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया,वहीं अक्षिता भदौरिया ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए दो रजत पदक जीते,जबकि सहार्द पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया,खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से इटावा के खेल जगत में खुशी का माहौल है,कोच नरेश भदौरिया और अर्चना भदौरिया ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी,उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और लगातार अभ्यास का नतीजा है कि इटावा के खिलाड़ी लगातार सफलता हासिल कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

स सचिन पायलट ने पंजाब सरकार पर तीखा हमला: हत्या-फर्जी के बीच सवाल

Moga, Punjab:ਦਿਨ-ਦਿਹਾੜੇ ਕਤਲ ਅਤੇ ਫਿਰੌਤੀ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਚਿਨ ਪਾਇਲਟ ਦਾ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ’ਤੇ ਤਿੱਖਾ ਹਮਲਾ! ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਹੋ ਰਹੇ ਕਤਲਾ ਅਤੇ ਫਰੌਤੀ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਚਿਨ ਪਾਇਲਟ ਨੇ ਘੇਰੀ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ । ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ਦੇ ਹੱਥੋਂ ਮਾਰੇ ਗਏ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨਾਲ ਦੁੱਖ ਸਾਂਝਾ ਕਰਨ ਮੋਗਾ ਪਹੁੰਚੇ ਸਚਿਨ ਪਾਇਲਟ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਭਗਤ ਸਿੰਘ! ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਸਚਿਨ ਪਾਇਲਟ ਨੇ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਦਿਨ-ਦਿਹਾੜੇ ਹੋ ਰਹੇ ਕਤਲਾਂ ਅਤੇ ਫਿਰੌਤੀ ਦੀਆਂ ਵਧਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ’ਤੇ ਤਿੱਖੇ ਸ਼ਬਦੀ ਹਮਲੇ ਕੀਤੇ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਤਲ ਕੀਤੇ ਗਏ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕਰਕੇ ਦੁੱਖ ਸਾਂਝਾ ਕੀਤਾ。
0
0
Report

ग्वालियर: पुरानी रंजिश के चलते गोली चलाने वाले चार आरोपियों की गिरफ्तारी

Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर पुलिस ने निजी कॉलेज के छात्र पर पुरानी रंजिश के चलते गोली चलाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चारो आरोपियों का पुलिस ने घटनास्थल पर ले जाकर जुलूस निकाला और वारदात का सीन रिक्रिएट कराया। आरोपियों से हथियार भी बरामद किया गया है। तीन दिन पहले पिंटो पार्क से डीडी नगर चौराहे के बीच छात्र राहुल पाल पर आधा दर्जन बदमाशों ने जानलेवा हमला कर फायरिंग की थी। राहुल अपने दोस्त के साथ कार से कॉलेज से घर लौट रहा था। वीओ- दअरसल शहर के मुरार सुरैयापुरा निवासी 19 वर्षीय छात्र राहुल पाल प्रेस्टीज कॉलेज का छात्र है। वह 14 अक्टूबर को अपने दोस्त आदित्य शर्मा के साथ कार से घर जा रहा था। तभी गोला का मंदिर थाना क्षेत्र पिंटो पार्क के पास विजय पाल अपने साथियों के साथ आया और कार अड़ाकर राहुल को रोक लिया। फिर पत्थर और डंडों से कार पर हमला कर दिया। राहुल ने हिम्मत दिखाते हुए कार बैक की और वहां से भागकर डीडी नगर चौराहे पर पहुंचा। वहां पर राहुल लोगों से मदद मांगने लगा। पीछा करते हुए आरोपी भी वहां पहुंच गए और विजय पाल ने कट्टे से फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली राहुल को नहीं लगी। लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए कि आज बच गया, अगली बार जान से मार देंगे। पीड़ित छात्र ने गोला का मंदिर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि राहुल का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। इसी बात को लेकर उसका विजय पाल से पहले विवाद हुआ था। बाद में परिवार वालों ने बीच में पड़कर राजीनामा करा दिया था, लेकिन पुरानी रंजिश के चलते ही फिर से हमला किया गया। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट फायरिंग धमकी और अन्य धारा में मामला दर्ज कर और उपयोग की तलाश शुरू की और पुलिस ने आज चार आरोपियों को पकड़ लिया है और उनसे वारदात में इस्तेमाल कट्टा बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बाइट- संदीप बांगरे -CSP ग्वालियर
0
0
Report
Advertisement

अजयगढ़ में चाकू हमला: एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Panna, Madhya Pradesh:चाकू से हमले में एक युवक की मौत हो गई और एक गंभीर घायल हो गया है. अजयगढ़ थाना क्षेत्र के बनहरी खुर्द गांव की घटना. गंभीर घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी है. घटना के अनुसार आरोपी जितेंद्र सिंह ठाकुर ने घर के बाहर बैठे ग्रामीणों पर पत्थरों से वार किया और फिर घर के अंदर से चाकू निकालकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले में 22 वर्षीय विपत सिंह ठाकुर की मौके पर मौत हो गई, जबकि 20 वर्षीय राघवेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को अजयगढ़ से जिला अस्पताल पन्ना रेफर कर दिया गया है. पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर लिया गया है. घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top