icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जखोली में वाहन खाई में गिरा, तीन घायल; महिला की हालत गंभीर

Noida, Uttar Pradesh:जखोली, रुद्रप्रयाग — शुक्रवार सुबह एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। पुलिस, डीडीआरएफ और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर लगभग 200 मीटर नीचे खाई में गिरने की सूचना मिली। रेस्क्यू टीमों ने घायलों तक पहुंचकर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली भेजा गया। घायल में चालक 46 वर्षीय राजीव कुमार (ललूड़ी, जखोली), 40 वर्षीय गजेन्द्र सिंह (काण्डई मयाली), 55 वर्षीय छुम्मा देवी (बुढना) शामिल हैं; छुम्मा देवी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
0
0
Report

रोहतक: बेटिंग कर्ज में डूबे युवक से हथियार सप्लाई नेटवर्क गिरफ्तार

RTRAJ TAKIYAJust now
Rohtak, Haryana:रोहतक पुलिस अधिक्षक गौरव राजपुरोहित ने प्रेसवार्ता कर किया बड़ा खुलासा बेटिंग के कर्ज में छात्र बना हथियार सप्लायर सीआईए महम ने 2 पिस्टल समेत आरोपी दबोचा 20 से अधिक हथियार सप्लाई कर, 1 लाख रुपए कमाने का दावा अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क के तार खंगाल रही पुलिस रोहतक में पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो ऑनलाइन बेटिंग के कर्ज में डूबने के बाद हथियार सप्लाई के धंधे में उतर गया। एसपी गौरव राजपुरोहित ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि B.Com प्रथम वर्ष का छात्र विदेशी ऑपरेटरों से जुड़े नेटवर्क के लिए डिलीवरी एजेंट के तौर पर काम कर रहा था। सीआईए महम ने आरोपी को दो पिस्टलों समेत गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अब तक 20 से अधिक अवैध हथियारों की सप्लाई कर चुका है। इस काम के बदले उसे करीब 1 लाख रुपये मिले थे। पुलिस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए जांच तेज कर दी गई है।
0
0
Report

दरभंगा से लीची ने उड़ान भरी, हवाई निर्यात से किसानों को बड़ा लाभ

Darbhanga, Bihar:दरभंगा एयरपोर्ट से लीची की उड़ान, किसानों को बढ़ा मुनाफा; जल्द बनेगा आधुनिक कार्गो टर्मिनल, इस वर्ष लगभग 300 मीट्रिक टन लीची भेजे जाने का अनुमान。 दरभंगा से मिथिलांचल की प्रसिद्ध शाही लीची अब हवाई मार्ग से देश के बड़े महानगरों तक तेजी से पहुंच रही है। एयरपोर्ट पर फिलहाल अस्थायी कार्गो सुविधा के बावजूद दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और गोवा जैसे शहरों में बड़े पैमाने पर लीची भेजी जा रही है। इससे किसानों और व्यापारियों को बेहतर दाम मिल रहा है और फलों के खराब होने की समस्या में काफी कमी आई है。 लीची कारोबारियों के अनुसार, पहले ट्रेन से भेजने में काफी नुकसान होता था, लेकिन अब हवाई मार्ग से कम समय में सुरक्षित डिलीवरी होने से मुनाफा बढ़ा है। इस सीजन में उत्पादन अपेक्षाकृत कम होने के बावजूद किसानों को अच्छा लाभ मिल रहा है。 दरभंगा के सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि पहले कार्गो सुविधा नहीं होने से किसानों को काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब केंद्र सरकार के सहयोग से एयरपोर्ट से लीची का निर्यात संभव हो पाया है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष लगभग 260 मीट्रिक टन लीची भेजी गई थी, जबकि इस वर्ष इससे अधिक मात्रा में निर्यात का लक्ष्य रखा गया है। आने वाले समय में आम और मखाना का निर्यात भी हवाई मार्ग से किया जाएगा。 वहीं, दरभंगा एयरपोर्ट के निदेशक डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि इस वर्ष लगभग 300 मीट्रिक टन लीची भेजे जाने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर 860 वर्गमीटर क्षेत्र में अत्याधुनिक घरेलू कार्गो टर्मिनल बनाने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही इसका निर्माण शुरू होगा。 नए कार्गो टर्मिनल के शुरू होने के बाद सालाना करीब 30 हजार मीट्रिक टन कृषि उत्पादों के परिवहन की क्षमता विकसित होगी। इसके साथ ही वेयरहाउस, कोल्ड स्टोरेज और मल्टी-कार्गो लॉजिस्टिक हब बनाने की भी योजना है, जिससे मिथिलांचल के किसानों को आने वाले समय में और बड़ा बाजार मिलेगा।
0
0
Report
Advertisement

बारिश से बालासन अस्थायी पुल टूटा, सिलीगुड़ी–मिरिक संपर्क प्रभावित

Noida, Uttar Pradesh:भारी बारिश से सिलीगुड़ी और मिरिक को जोड़ने वाले बालासन नदी पर बने अस्थायी ह्यूम पाइप पुल को नुकसान पहुंचा। बारिश की वजह से काफी नुकसान हुआ है। रात को बारिश हुई थी, क्रॉस वे के ऊपर से पानी गया है। हम योजना बनाकर काम कर रहे हैं। सिलीगुड़ी में जलजमाव हुआ है और कुछ क्षेत्रों में समस्या है। हमने कंट्रोलरूम नंबर और हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मरम्मत का काम जरूरी है। डेढ़ साल हो गया है, ब्रिज टूट चुका था। बांध नहीं बनेगा तो ये समस्या होती रहेगी। बारिश रुकते ही बांध का काम शुरू कर देंगे। मुख्यमंत्री का फोन आया है, उन्होंने कहा जो भी रहेगा, हम काम करेंगे। प्रशासन को अपना काम करने दें।
0
0
Report

बिहार मंत्री दिलीप जायसवाल का दावा: रैपिड रेल सफल, सीमांचल से पटना 2 घंटे

Patna, Bihar:बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने जी मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ने जो ट्वीट कर कहा है की मंत्री रैपिड रेल को लेकर हवा में बात कर रहे हैं यह शायद उन्हें समझ में ना आने वाला विषय है भारत के अंदर रैपिड रेल का सफल ट्रायल हो चुका है और जल्द सीमांचल से पटना की दूरी डेढ़ से 2 घंटे में तय किया जाने का इसकी तैयारी भी शुरू हो गई। दिलीप जायसवाल कर शब्दों में राष्ट्रीय जनता दल पर परतवर करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के युवराज और नेता आज भी लगता है लालटेन युग में ही जी रहे हैं उन्हें इस बात की खबर ही नहीं है कि भारत में टेक्नोलॉजी में किस स्तर का विकास किया है। दिलीप जायसवाल मंत्री राजस्व विभाग बिहार सरकार
0
0
Report
Advertisement

नूरपुर में अवैध खनन पर पुलिस ने 22 वाहनों पर कार्रवाई

Nurpur, Himachal Pradesh:लोकेशन नूरपुर भूषण शर्मा अवैध खनन के विरुद्ध पुलिस जिला नूरपुर की सख्त कानूनी कार्रवाई; पिछले 24 घंटों में कुल 22 वाहनों के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत एक्शन एंकर -पुलिस जिला नूरपूर द्वारा क्षेत्र में अवैध खनन और अवैध खनिज परिवहन को रोकने के लिए निरंतर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की इसी के अंतर्गत पिछले 24 घंटों में पुलिस टीमों ने विभिन्न उप-मंडलों, सीमावर्ती खड्डों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष नाकाबंदी व औचक निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 22 वाहनों के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई है। कार्रवाई का विवरण:- थाना ज्वाली:- विशेष कार्रवाई के दौरान अवैध खनन सामग्री ले जा रहे 03 मल्टी-एक्सल ट्रकों को बिना दस्तावेज/एक्स-फॉर्म के पाए जाने पर मौके पर ही इंपाउंड (Impound) किया गया तथा अवैध खनन में संलिप्त 07 ट्रैक्टर का माइनिंग एक्ट के तहत चालान किया गया। थाना डमटाल:- चेकिंग के दौरान अवैध खनिज परिवहन में शामिल 01 मल्टी-एक्सल ट्रक और 02 ट्रैक्टरों को माइनिंग एक्ट के तहत पकड़ा गया। थाना नूरपूर:- नियमों का उल्लंघन कर अवैध खनन गतिविधि में शामिल 03 ट्रैक्टरों के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई। थाना फतेहपुर:- पुलिस टीम ने क्षेत्र में गश्त व चेकिंग के दौरान अवैध खनन में संलिप्त 02 ट्रैक्टरों के चालान किए। थाना इंदोरा:- पुलिस टीमों ने अपने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए अवैध खनन नियमों के उल्लंघन पर 02 ट्रैक्टर और 01 Multi Axle Truck का माइनिंग एक्ट के तहत चालान किया। थाना रेहन:- चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए अवैध खनन नियमों के उल्लंघन पर 01 ट्रैक्ट का माइनिंग एक्ट के तहत चालान किया गया। कुलभूषण वर्मा ने कहा की नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाते हुए सभी 17 ट्रैक्टरों का मौके पर ही चालान कर विभागीय नियमानुसार कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त, अवैध माइनिंग व खनिज परिवहन में शामिल सभी 05 मल्टी-एक्सल ट्रकों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर (इंपाउंड कर) आगामी कानूनी कार्रवाई हेतु माननीय अदालत को भेज दिया है। उन्होंने कहा की नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानून के तहत सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस जिला नूरपुर द्वारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा प्राकृतिक संपदा के अवैध दोहन को रोकने के लिए दिन-रात औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और अवैध माइनिंग के खिलाफ यह सुधारात्मक कानूनी कार्यवाही भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी। बाइट -कुलभूषण वर्मा, एसपी नूरपुर
0
0
Report

बांसवाड़ा के कर्मचारियों ने मांगे नहीं माने तो आंदोलन तेज करने का संकेत

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर -बांसवाड़ा में पंचायती राज संस्थाओं के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर राज्य सरकार और पंचायती राज विभाग के खिलाफ आर-पार के आंदोलन की चेतावनी दी है। आज त्रम्बकेश्वर महादेव मंदिर में सरकार से अपनी मांगो को पुरा कराने के लिए हवन यज्ञ कर अनूठा विरोध प्रदर्शन किया संगठन का आरोप है कि पिछले दो वर्षों से विभाग 16 हजार मंत्रालयिक कर्मचारियों के साथ पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहा है तथा उनकी जायज मांगों को कनिष्ठ लिपिक भर्ती-2013 की जांच के नाम पर लंबित रखा गया है।कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री, पंचायती राज मंत्री, ग्रामीण विकास मंत्री, मुख्य सचिव और विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर मांगों पर तत्काल निर्णय लेने की मांग की है। संगठन का कहना है कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है。 इसी के चलते संगठन ने "स्वाभिमान बचाओ आंदोलन-ध्यानाकर्षण से जल समाधि तक" अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। आंदोलन की शुरुआत ज्ञापन सौंपने से होगी और मांगें पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है。
0
0
Report
Advertisement

शराबी कार चालक ने टोल कर्मी को कुचलकर मौत दी; परिजन वार्ता शुरू

Moradabad, Uttar Pradesh:कार चालक ने गार्ड को मारी टक्कर इलाज के दौरान हुई मौत नगीना टोल प्लाजा पर एक शराबी कार चालक द्वारा टोल कर्मी महिपाल फौजी को कार से कुचलकर मौत के घाट उतार दिए जाने के मामले में आज उनका शव स्योहारा स्थित आवास पर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। गम और आक्रोश से भरे परिजनों ने टोल ठेकेदारों को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और टोल ठेकेदार को बुलाकर परिजनों के साथ वार्ता शुरू कराई। प्रशासन द्वारा परिजनों की मांगों पर सहमति बनाने और समाधान निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं राहत की बात यह है कि घटना का आरोपी कार चालक पहले ही पुलिस की गिरफ्त में है। फिलहाल प्रशासन, टोल प्रबंधन और परिजनों के बीच बातचीत जारी है, जिसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया आगे बढ़ने की संभावना है।
0
0
Report

पातड़ां-ढंडियाल लिंक सड़क 18 फीट चौड़ी, क्षेत्रीय संपर्क और ट्रैफिक राहत मिलनी शुरू

Patran, Punjab:पातड़ां से सतपाल गर्ग पटियाला संगरूर की सीमा को जोड़ने वाली लिंक सड़क को 18 फीट चौड़ा करने का काम शुरू, गांव ढडियाल और पातडा़ं गांव की पंचायत और लोगों न मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान और वित मंत्री हरपाल सिंह चीमा का किया धन्यवाद पिछले लंबे समय से पातड़ां से ढंडियाल तक जाने वाली लिंक सड़क की खस्ता हालत को लेकर गांव ढंडियाल की पंचायत की और से वित मंत्री हरपाल सिंह चीमा से सड़क को 18 फ़ीट चोडी करने की मांग को पुरा करने का विभाग ने काम शुरू कर दिया है जिस के बन्ने से क्षेत्र के दर्जन के करीब गांव के लोगों को काफी राहत मिलेगी। जगपाल सिंह सेखों (ढंडियाल) पातडा़ं के पूर्व सरपंच करनैल सिंह, नाजर सिंह, डॉ. मेजर सिंह, पूर्व सरपंच गुरमीत सिंह बबली, सरपंच और मुख्तयार सिंह ने बताया कि वर्षों से सड़क की जर्जर हालत के कारण उन्हें आवाजाही में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी, लेकिन अब इस काम के शुरू होने से बड़ी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने पंजाब सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का आभार जताया। उनका कहना है कि यह सड़क करीब एक दर्जन गांवों को जोड़ती है और जिला पटियाला व संगरूर की सीमा को जोड़ने वाला अहम मार्ग है। सड़क के चौड़ा होने से रोजाना आने-जाने वाले वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी। साथ ही यह मार्ग पातड़ां से लहरागागा जाने वाले मुख्य रास्ते के लिए बाईपास का काम करेगा, जिससे ट्रैफिक दबाव भी कम होगा। बाईट गांव वासी और पंचाम्रत सदस्य
0
0
Report
Advertisement

सातलखेड़ी में 11 केवी लाइन की चपेट में युवक झुलसा, रेफर

Kota, Rajasthan:सातलखेड़ी में बड़ा हादसा: 11 केवी लाइन की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक झुलसा, झालावाड़ रेफर रामगंजमंडी। क्षेत्र के सातलखेड़ी कस्बे में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहाँ दुकान की छत पर गया एक युवक हाईटेंशन मलबे (11 केवी विद्युत लाइन) की चपेट में आ गया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे नाजुक हालत में झालावाड़ रेफर किया गया है। लेकिन... मिली जानकारी के अनुसार, सातलखेड़ी निवासी सुमित प्रजापति (21) पुत्र मुकेश प्रजापति अपनी दुकान की छत पर लगे तिरपाल की स्थिति देखने गया था। इसी दौरान छत के बेहद पास से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में वह आ गया। जोरदार करंट लगने से युवक बुरी तरह झुलस गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में युवक को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भी युवक की स्थिति में सुधार न होने और हालत गंभीर बनी रहने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए झालावाड़ अस्पताल रेफर कर दिया। लोगों में आक्रोश, लाइनें हटाने की मांग इस घटना के बाद से पूरे कस्बे में डर और चिंता का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश जताते हुए मांग की है कि आबादी क्षेत्र और घरों के पास से गुजर रही इन खतरनाक हाईटेंशन लाइनों को जल्द से जल्द दुरुस्त या स्थानांतरित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
0
0
Report

केन্ଦुझर जिले के सदार थाना क्षेत्र में श्रीयांत महाकुड़ हत्या मामला

Keonjhar, Odisha:ଆଙ୍କର: ପଥରରେ ଛେଚି ହତ୍ୟା ସନ୍ଦେହ । କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲା ସଦର ଥାନା ଆମୁଣି ଭରାଳି ସାହିର ଶ୍ରୀକାନ୍ତ ମହାକୁଡ଼ଙ୍କୁ ଦୁର୍ବୃତ୍ତଙ୍କ ହତ୍ୟା ଅଭିଯୋଗ । ଆଜି ସକାଳୁ ଗାଁ ପୋଖରୀକୁ ଶୌଚ ହେବାକୁ ଆସିଥିବା ବେଳେ ଘଟିଛି ଘଟଣା । ସଦର ଥାନା ବାଂଶପାଳ ବ୍ଲକ ଉପରରାଇଗୋଡ଼ା ପଞ୍ଚାୟତ ଆମୁଣି ଗାଁରେ ଘଟିଛି ଏହି ଘଟଣା । ସୂଚନା ଅନୁଯାୟୀ, ଶ୍ରୀକାନ୍ତ ଆଜି ସକାଳୁ ଶୌଚ ହେବାକୁ ଗାଁ ପୋଖରୀକୁ ଆସିଥିଲେ । ଏହାପରେ ତାଙ୍କ ମୃତଦେହ ପୋଖରୀ ନିକଟରେ ପଡ଼ିଥିବା ଲୋକେ ଦେଖିଥିଲେ । କିଛିଦିନ ହେଲା ଜମିବାଡ଼ିକୁ ନେଇ ଗାଁର ଜଣେ ଯୁବକଙ୍କ ସହ, ଶ୍ରୀକାନ୍ତଙ୍କର ବିବାଦ ଲାଗି ରହିଥିଲା । ଏଥିପାଇଁ ସେହି ଯୁବକ ଶ୍ରୀକାନ୍ତଙ୍କୁ ଜୀବନରୁ ମାରି ଦେବାକୁ ଧମକ ଦେଉଥିଲା । ସେହି ଯୁବକ ହିଁ ଶ୍ରୀକାନ୍ତଙ୍କୁ ହତ୍ୟା କରିଥିବା ପରିବାର ଲୋକେ ଅନୁମାନ କରୁଛନ୍ତି । ଘଟଣାସ୍ଥଳରେ ପୋଲିସ ଏଯାଏ ପହଞ୍ଚି ନଥିବା ବେଳେ ହତ୍ୟାକାଣ୍ଡକୁ ନେଇ ସେଠାରେ ଚାପା ଉତ୍ତେଜନା ଲାଗି ରହିଛି ।
0
0
Report

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस-राजद पर क्रॉस-वोटिंग के आरोप, सियासी भूचाल

Patna, Bihar:झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के बीच सियासी तनातनी खुलकर सामने आ गई है। राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल हमेशा गठबंधन के साथ मजबूती से खड़ा रहा है और गठबंधन धर्म का पूरी ईमानदारी से पालन किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में कांग्रेस के कुछ विधायकों ने वही भूमिका निभाई है, जैसी पहले ओडिशा और बिहार के राज्यसभा चुनाव में देखने को मिली थी। उनके अनुसार, कुछ विधायकों ने या तो क्रॉस वोटिंग की या फिर मतदान में शामिल ही नहीं हुए। एजाज अहमद ने कहा कि फरवरी से ही झारखंड कांग्रेस के कुछ नेता जिस तरह के बयान दे रहे हैं, वे राजद और भाकपा (माले) के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव हमेशा सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ संघर्ष और आंदोलन करते रहे हैं तथा गठबंधन धर्म का पालन राजद और भाकपा (माले) ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ किया है। बाइट: एजाज अहमद, राष्ट्रीय प्रवक्ता, राजद वहीं, भाजपा के पूर्व विधायक पवन जायसवाल ने कांग्रेस और राजद दोनों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों दल "एक ही चट्टे-बट्टे" हैं और इनका जनाधार समाप्त हो चुका है। उनके अनुसार, दोनों दल केवल ब्लैकमेलिंग और बारगेनिंग की राजनीति करते हैं। पवन जायसवाल ने कहा कि महागठबंधन अब प्रभावी रूप में बचा नहीं है। कोई प्रधानमंत्री बनना चाहता है तो कोई मुख्यमंत्री, लेकिन दोनों ही किसी पद के योग्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इन राजनीतिक घटनाक्रमों से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। बाइट: पवन जायसवाल, पूर्व विधायक, भाजपा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top