224145
Ambedkarnagar - ई -रिक्शा को बचाने के चक्कर में पुलिस डायल 112 की गाड़ी पलटी, बाल- बाल बचे पुलिसकर्मी
Jigna, Uttar Pradesh:अहिरौली थाना के खेमापुर के पास ई -रिक्शा को बचाने के चक्कर मे पुलिस डायल 112 की गाड़ी पलट गई। सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जलालाबाद में बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मारी, हालत गंभीर
Fazilka, Punjab:जलालाबाद के गांव ढाब खुशहाल जोहिया में सड़क पार कर रही एक बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि महिला उछलकर सड़क पर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आया है। हादसे के बाद घायल बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। परिवार के सदस्य भी अस्पताल पहुंचे और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं, बाइक सवार युवक भी घायल हुआ है और उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल महिला के दामाद मंजीत सिंह ने बताया कि उनकी सास घर से पशुओं के लिए चारा लेने खेत जा रही थीं। इसी दौरान ढाब घड़ियाल गांव के एक युवक ने तेज रफ्तार बाइक से उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनकी सास बुरी तरह घायल हो गईं। मंजीत सिंह के अनुसार, महिला की टांग, आंख और सिर पर चोटें आई हैं, जबकि उसकी पसलियां भी टूट गई हैं। उन्होंने कहा कि हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें बाइक की रफ्तार काफी तेज दिखाई दे रही है। परिवार ने पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। दूसरी तरफ हादसे में घायल बाइक सवार प्रिंस को भी सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रिंस ने बताया कि वह बाइक से जा रहा था। इसी दौरान उसने देखा कि बुजुर्ग महिला बाइक के आगे आ गईं। उसे लगा कि महिला सड़क पार कर जाएंगी, लेकिन अचानक महिला वापस मुड़ने लगीं, जिसके कारण बाइक की टक्कर हो गई। प्रिंस ने बताया कि हादसे में उसे भी चोटें आई हैं और वह इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है।0
0
Report
कांग्रेस ने भाजपा के पांच साल का हिसाब ब्लैक पेपर से जनता के सामने रखा
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले की कपासन नगर पालिका चुनाव के बीच नगर कांग्रेस कमेटी ने भाजपा बोर्ड के पिछले पांच साल के कार्यकाल को लेकर ‘ब्लैक पेपर’ जारी किया है। कांग्रेस ने इसे ‘जनता की अदालत में पांच साल का हिसाब’ बताते हुए नगर विकास से जुड़े 16 मुद्दे उठाए। कांग्रेस नेताओं ने टेंडर, वर्क ऑर्डर, एमबी और ठेकेदारों को किए भुगतान का रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग की। सफाई ठेके, सड़क-नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट, मूर्तियों और सौंदर्यीकरण पर हुए खर्च का ब्योरा भी मांगा गया। इसके अलावा पट्टों, सरकारी जमीन, राज राजेश्वर तालाब, रैन बसेरा, उपजिला अस्पताल और खेल मैदान से जुड़े रिकॉर्ड सामने रखने की मांग की। प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ये सवाल जनहित से जुड़े हैं और रिकॉर्ड सामने आने से वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी。0
0
Report
समस्तीपुर में बेटी की डोली के घर चोर, लाखों के जेवर-नकदी चोरी
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में बेटी की शादी को लेकर जिस घर में खुशियों की तैयारियां चल रही थीं, वहां देर रात चोरों ने ऐसा कहर बरपाया कि शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। कुछ ही दिनों बाद जिस घर से बेटी की डोली निकलने वाली थी, उसी घर का ताला काटकर चोर जेवर, नकदी और शादी के लिए जुटाकर रखा जरूरी सामान लेकर फरार हो गए। बारिश का फायदा उठाकर चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के विभूतिपुर पूर्व पंचायत के वार्ड छह की है। जानकारी के अनुसार, लालबाबू साह के घर में बेटी की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। शादी की तारीख तय हो चुकी थी। घर में टेंट-पंडाल और हलवाई समेत अन्य व्यवस्थाओं के लिए भुगतान भी किया जा चुका था। शादी के लिए जीवनोपयोगी सामान, बर्तन, कपड़े और अन्य जरूरी सामग्री खरीदकर घर में रखी गई थी। परिवार के लोग अब बारात आने का इंतजार कर रहे थे। बताया गया कि परिवार के सभी सदस्य पूजा के लिए अपने पुराने घर गए हुए थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण परिजन पुराने घर में ही रुक गए और नया घर बंद रहा। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने नए घर का ताला काट दिया और अंदर प्रवेश कर शादी के लिए रखे सामान, जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। बारिश थमने के बाद जब परिजन नए घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और कई कीमती सामान गायब थे। शादी की तैयारियों में जुटे परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। लगभग दस लाख की जेबर सहित अन्य समान ले उड़े चोर। घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। टीम ने परिजनों को विभूतिपुर थाने में लिखित आवेदन देने की बात कहकर पूरे मामले की जांच में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
इटावा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार की मौत, जांच जारी
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार डेयरी कर्मी की टक्कर लगने से दर्दनाक मौत हो गई. निमंत्रण में शामिल होकर शराब के नशे में घर जा रहे थे. पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुटी है. इटावा जनपद के थाना इकदिल इलाके के अंतर्गत नेशनल हाइवे पर निमंत्रण में शामिल होकर घर जा रहे बाइक सवार युवक रविंद्र कश्यप की मौत हो गई. जसवन्तनगर इलाके के केस्त के रहने वाले रविंद्र निमंत्रण के बाद शराब के नशे में थे और वापस घर जा रहे थे जब वह लौट रहे थे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी जिससे मौत हो गई. आनन-फानन में हाईवे पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा उसकी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया गया; डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है.0
0
Report
जयपुर के झोटवाड़ा में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल मौके पर
Jaipur, Rajasthan:जयपुर झोटवाड़ा में फैक्ट्री में लगी आग शालीमार चौराहे स्थित एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग आग के कारण आसपास के इलाकों में फैला धुआं सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल मौके पर हुई रवाना0
0
Report
बरेली आंवला थाना क्षेत्र के ग्राम डरुआ में रपटा पुल पर बाइक सवार 3 लोग नदी में बहे
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के आंवला थाना क्षेत्र के ग्राम डरुआ स्थित अरिल नदी के रपटा पुल पर सोमवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात व्यक्ति तेज बहाव के बीच रपटा पार करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान पानी का बहाव तेज होने के कारण तीनों बाइक समेत नदी में बह गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एसएसपी अनुराग आर्य और जिलाधिकारी अविनाश सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों व्यक्ति नशे की हालत में बताए जा रहे थे। लोगों ने उन्हें तेज बहाव के बीच रपटा पार करने से रोकने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और नदी के तेज बहाव में फंस गए। तीनों की तलाश के लिए PAC फ्लड टीम, SDRF और फायर ब्रिगेड की टीमों ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान नदी में बही बाइक बरामद कर बाहर निकाल ली गई। हालांकि तीनों व्यक्तियों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस और रेस्क्यू टीमें नदी में सघन सर्च अभियान चला रही हैं। साथ ही उनकी पहचान और नाम-पते की जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
सतना में अवैध शराब तस्करी के आरोपी: 105.5 लीटर शराब, बिना नंबर कार बरामद
Satna, Madhya Pradesh:सतना। अवैध शराब की तस्करी के साथ बड़े पैमाने पर बिक्री के खिलाफ आबकारी अमले ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान से 90 हजार की शराब के साथ बिना नंबर की एक कार जब्त कर ली, मगर अंधेरे का फायदा उठाकर 3 बदमाश भाग निकले, जिनके खिलाफ अपराध दर्ज कर धरपकड़ के प्रयास प्रारम्भ किए गए हैं। सहायक आबकारी आयुक्त सुरेंद्र कुमार उरांव के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से खबर मिल रही थी कि आरोपी शामू खान, विक्की उर्फ राहुल सिंह और पप्पू सिंह सटोरिया कहीं बाहर से शराब लाकर अवैध विक्रेताओं से ऑर्डर मिलते ही बिना नंबर की कार के जरिए शहर के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई कर रहे हैं। आरोपियों ने आदर्श नगर में अपना अड्डा बना रखा है, लिहाजा सूचना की तस्दीक करने के बाद मुखबिर के पुख्ता सुराग पर शनिवार रात को आदर्श नगर-हवाई पट्टी में देवी मंदिर के पास बने मकान में दबिश दी, तो टीम को देखते ही तीन लोग अंधेरी गली में भाग निकले और पीछा करने पर भी हाथ नहीं आए। आबकारी अमले ने घर के कमरों की तलाशी ली तो अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद हो गई, जिसकी कुल मात्रा 105.5 लीटर और कीमत लगभग 90 हजार रुपए निकाली गई। मकान के ही दूसरे हिस्से में बिना नंबर की कार भी खड़ी मिली, जिसका बाजार मूल्य 7 लाख रुपए आंका गया है। पूछताछ और प्राथमिक जांच में फरार आरोपियों की पहचान शामू, राहुल और पप्पू सिंह के रूप में की गई, जिनके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। उक्त मकान का मालिक पिंटू सटोरिया बताया जा रहा था。0
0
Report
झाझा स्टेशन पर गर्भवती यात्री के प्रसव में RPF की तत्परता, मातृत्व शक्ति
Jamui, Bihar:जमुई जिले के झाझा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को RPF की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल सामने आई। हैदराबाद से समस्तीपुर जा रही दरभंगा एक्सप्रेस में सफर कर रही गर्भवती महिला को झाझा स्टेशन पहुंचते ही अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात RPF महिला कांस्टेबल एकता ने तत्काल मोर्चा संभाला और ऑपरेशन ‘मातृत्व शक्ति’ के तहत महिला को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई। गाड़ी संख्या 17007 अप दरभंगा एक्सप्रेस करीब 11:04 बजे प्लेटफार्म संख्या-3 पर पहुंची थी। महिला यात्री संगीता कुमारी अपने पति मुकेश मांझी के साथ जनरल कोच में यात्रा कर रही थीं। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर उन्हें ट्रेन से उतारा गया। महिला कांस्टेबल एकता ने स्टेशन मास्टर, झाझा से समन्वय कर तत्काल स्ट्रेचर और एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। इसके बाद संगीता कुमारी को एंबुलेंस से रेफरल अस्पताल, झाझा भेजा गया, जहां उनकी सकुशल डिलीवरी हुई। महिला और नवजात दोनों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। मुकेश मांझी मुजफ्फरपुर जिले के सुस्ता थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव के रहने वाले हैं। लिहाजा, समय पर RPF, GRP, स्टेशन मास्टर और एंबुलेंस सेवा के बीच हुए त्वरित समन्वय से महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया जा सका। बहरहाल, महिला कांस्टेबल एकता की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की जा रही है।0
0
Report
सरायकेला में डकैती प्लान कर रहे 6 अपराधी हथियार सहित गिरफ्तार
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला : डकैती की योजना बनाते 6 अपराधी हथियार सहित गिरफ्तार。 सरायकेला-: चौका थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डकैती की योजना बना रहे 6 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है。 जिला एसपी मनोज स्वर्गीय ने चौका थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 6 सितंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि मतकमडीह पंचायत के चुटीयाखाल टोला स्थित बंद पड़े नव प्राथमिक विद्यालय, बरियाबेड़ा में कुछ अपराधी बड़ी घटना की योजना बना रहे हैं। सूचना पर एसडीपीओ चांडिल शिवप्रकाश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई और मौके से 6 युवकों को गिरफ्तार किया गया。 एसपी ने बताया कि चौका थाना क्षेत्र में 20 अगस्त और 4 सितंबर 2026 को दो लूट की घटनाएं हुई थीं। 19 अगस्त को बनसा शराब दुकान में लूट का प्रयास और उरमाल स्थित माधुरी पेट्रोल पंप पर लूट, वहीं 3 सितंबर को घाटडुलमी स्थित माउंट 10 व्यू होटल में लूट की घटना हुई थी। इसी के उद्भेदन के लिए एसआईटी का गठन किया गया था, जिसका नेतृत्व चांडिल एसडीपीओ कर रहे थे और इसमें चौका व कुचाई थाना प्रभारी भी शामिल थे। पहली घटना में 3 और दूसरी घटना में 4 अभियुक्त शामिल थे। इनके अलावा पर्दे के पीछे दो और लोग थे जिन्होंने हथियार सप्लाई किया और पूरी प्लानिंग की थी। कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें म नसा सिंह मुंडा जो पुराना अपराधी है और कई बार जेल जा चुका है, उसके साथ चम्बुराम मुंडा, सोमा मुंडा उर्फ सब्जी, देबेन मुंडा, सोमा मुंडा उर्फ करपा और रामजीत मुंडा शामिल हैं。 इनके पास से घटना में इस्तेमाल किए गए 3 पिस्टल, लोहे का हथौड़ा, दाउली और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए गए हैं। आगे अनुसंधान जारी है और जल्द ही फास्ट ट्रैक कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
चुनाव आयोग के सामने बदहाली: पल्ला-बख्तावरपुर सड़क पर गड्ढे और जलजमाव, लोग परेशान
New Delhi, Delhi:दिल्ली के पल्ला-बख्तावरपुर गांव की सड़कें बारिश के बाद बदहाल हैं. सड़क पर गड्ढे और जलजमाव ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. हैरानी की बात ये है कि चुनाव आयोग के दफ्तर के ठीक सामने सड़क की ये हालत है, जहां रेवेन्यू, MCD, PWD और फ्लड विभाग के अधिकारियों का लगातार आना-जाना रहता है. आखिर अधिकारियों की नजर इस बदहाल सड़क पर क्यों नहीं पड़ रही? ये तस्वीरें दिल्ली के पल्ला-बख्तावरपुर गांव की हैं... जहां बारिश ने सड़क की सूरत बिगाड़कर रख दी है. कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे हैं तो कहीं पानी का सैलाब... हालात ऐसे कि राहगीरों को समझ ही नहीं आता कि सड़क कहां खत्म हो रही है और गड्ढा कहां शुरू हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि जिस सड़क की बदहाली आम लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है, उसी सड़क के ठीक सामने चुनाव आयोग का दफ्तर मौजूद है। यहां रेवेन्यू डिपार्टमेंट, MCD, PWD और फ्लड विभाग के अधिकारियों का लगातार आना-जाना रहता है। लेकिन सरकारी दफ्तरों के बीच मौजूद इस खस्ताहाल सड़क की तस्वीर अधिकारियों की नजरों से कैसे ओझल है. ये बड़ा सवाल है। स्थानीय लोगों के मुताबिक ये कोई सामान्य सड़क नहीं है। इस रास्ते से आसपास की कई कॉलोनियां और गांव जुड़े हुए हैं। सड़क के आसपास सरकारी स्कूल भी मौजूद हैं, जिसकी वजह से बच्चों और अभिभावकों की आवाजाही भी लगातार बनी रहती है। बारिश होते ही सड़क पर इतना जलजमाव हो जाता है कि गड्ढे दिखाई तक नहीं देते। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के साथ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क की बदहाली को लेकर कई बार संबंधित विभागों को पत्राचार किया गया। शिकायतें की गईं. लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है. सवाल है क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन की नींद टूटेगी? एक तरफ दिल्ली को बेहतर सड़क और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर देने के दावे किए जाते हैं... दूसरी तरफ चुनाव आयोग जैसे महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय के सामने ही सड़क की ये तस्वीरें सिस्टम की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग कब इस सड़क की सुध लेते हैं और कब गड्ढों और जलजमाव से परेशान लोगों को राहत मिलती है।0
0
Report
छतरपुर में अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान; 82 आबकारी मामले दर्ज
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान शुरू कर दिया है. छतरपुर सीमावर्ती जिला है, जहां से उत्तर प्रदेश की बॉर्डर लगती है, इसलिए यहां शराब तस्करी की संभावना ज्यादा रहती है. एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि मुखबिर की सूचना और सर्चिंग के दौरान पुलिस ने पिछले 24 घंटे में सभी थानों में कुल 82 आबकारी एक्ट के प्रकरण दर्ज किए हैं. जहां-जहां महुआ और अन्य तरीकों से अवैध शराब बनाने की सूचना थी, वहां जिला स्तर की विशेष टीमों ने दबिश दी. एसपी ने बताया कि आम जनता से भी अपील की गई है कि कहीं भी अवैध शराब बनने या बिकने की सूचना मिले तो पुलिस का सहयोग करें. सागर में दर्ज FIR के मुख्य सरगना रवि लखेरा के तार छतरपुर से जुड़े होने के सवाल पर एसपी ने कहा कि सागर पुलिस की FIR में जो भी नाम सामने आएंगे और छतरपुर से कनेक्शन मिलेगा, उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा और स्थानीय नेटवर्क को भी तोड़ा जाएगा. पुलिस ने विशेष रूप से हरपालপুর, नौगांव और बड़ा मलहरा जैसे इंटरस्टेट बॉर्डर वाले थाना क्षेत्रों में SDOP और थाना टीमों की विशेष दबिश बढ़ा दी है.0
0
Report
भोपाल: MP पुलिस के 223 SI को प्रमोशन, वेतनमान Level-10
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल MP पुलिस के 223 SI को प्रमोशन का तोहफा 223 SI और कार्यवाहक थाना प्रभारी का हुआ प्रमोशन 13 जुलाई के प्रमोशन के बाद अब 223 को मिली पदोन्नति प्रमोशन के साथ Level-10 का मिलेगा वेतनमान 9300-34800 4200 वेतनमान का मिलेगा लाभ सस्पेंड और जांच वाले अफसरों को प्रमोशन का लाभ नहीं दंडित और बिना ट्रेनिंग वाले भी नहीं होंगे रिलीव बिना ट्रेनिंग वालों को रिलीव किया तो इकाई प्रमुख जिम्मेदार सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अधीन रहेगा प्रमोशन SC के केस नंबर 13954/2016 से जुड़ा है प्रमोशन अस्थायी प्रमोशन से 223 पुलिस अफसरों को राहत0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी में 54 वर्षीय विक्रम सिंह की हत्या: 7 गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:मृतक के घर के बाहर से घटनाक्रम बताते हुए और सीसीटीवी कैमरा दिखाते हुए शनिवार रात को दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी थाना शेत्र के किलोकरी गांव में नार्थ ईस्ट के एक 54 वर्षीय व्यक्ति की कुछ लोगो ने पीट पीट कर हत्या कर दी. शनिवार रात लगभग 11:30 बजे कुछ ढाबे और डिलीवरी कर्मचारी नशे में शोर मचा रहे थे उसी दौरान तीसरी मंज़िल में रहने वाले 54 वर्षीय विक्रम सिंह ने आपत्ति जतायी तो उनके घर पर आके उनपर पर जानलेवा हमला किया. लात घुसो से उनकी पिटाई की, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस घटना का सीसीटीवी भी हैं जिसमे देखा जा सकता हैं की 8 लोग पिटायी करने बाद सीडीओ से नीचे उतर रहे हैं. और दूसरे सीसीटीवी में परिवार के लोग मृतक को गंभीर हालत में नीचे जाते दिखायी दे रहे हैं मृतक पेशे से रिटायर्ड संगीतकार थे जो संगीत सिखाते भी थे और मूल रूप से मणिपुर के रहने वाले थे. पुलिस ने इस मामले में अब तक 7 लोगो को गिरफ्तार किया हैं और एक नाबालिग को संरक्षण में लिया हैं.0
0
Report
South Campus, South West Delhi में करंट से कर्मचारी की मौत; पुलिस जांच जारी
Noida, Uttar Pradesh:साउथ वेस्ट दिल्ली साउथ कैम्पस मे करंट लगने से कर्मचारी की मौत. दिल्ली पुलिस पुरी घटना की जांच मे जुटी सूत्रों के द्वारा बताया जा रहा माली था उससे पोल पर इलेक्ट्रियन का कार्य करवा रहे थे मृतक कर्मचारी रणजीत है साउथ कैम्पस के एक किलोमीटर दूर आस पास कॉलोनी मे रहता है साउथ कैम्पस प्रशासन युवक को सबसे पहले चरक पालीका हॉस्पिटल ले गये तुरन्त दूसरे हॉस्पिटल लेकर गये डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया घटना की पुलिस जा मे जुटी है. जो आरोप कैम्पस प्रशासन लग रहे है कितनी सच्चाई है0
0
Report
दिल्ली सनलाइट कॉलोनी में 54 वर्षीय विक्रम सिंह की पीट-पीट कर हत्या, 7 गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:शनिवार रात को दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी थाना शेत्र के किलोकरी गांव में नार्थ ईस्ट के एक 54 वर्षीय व्यक्ति की कुछ लोगो ने पीट पीट कर हत्या कर दी. शनिवार रात लगभग 11:30 बजे कुछ ढाबे और डिलीवरी कर्मचारी नशे में शोर मचा रहे थे उसी दौरान तीसरी मंज़िल में रहने वाले 54 वर्षीय विक्रम सिंह ने आपत्ति जतायी तो उनके घर पर आके उनपर पर जानलेवा हमला किया. लात घुसो से उनकी पिटाई की, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस घटना का सीसीटीवी भी हैं जिसमे देखा जा सकता हैं की 8 लोग पिटायी करने बाद सीडीओ से नीचे उतर रहे हैं. और दूसरे सीसीटीवी में परिवार के लोग मृतक को गंभीर हालत में नीचे जाते दिखायी दे रहे हैं मृतक पेशे से रिटायर्ड संगीतकार थे जो संगीत सिखाते भी थे और मूल रूप से मणिपुर के रहने वाले थे. पुलिस ने इस मामले में अब तक 7 लोगो को गिरफ्तार किया हैं और एक नाबालिग को संरक्षण में लिया हैं.0
0
Report
Advertisement
