224181
Ambedkar Nagar - कड़ाके की ठंड के चलते बढ़ गई लोगों की परेशानी
Shankarpur, Uttar Pradesh:जिले में कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिल रहा है और इससे आम जनजीवन प्रभावित है और फसलों पर भी प्रभाव पड़ रहा है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता और समाजसेवी अरिंजय चौधरी ने किया कीर्तन का शुभारंभ
Jhanjher, Uttar Pradesh:बिसवां (सीतापुर)। नवदुर्गा जागरण समिति, अमर नगर की ओर से दुर्गा माता मंदिर परिसर में जवाबी कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश की कल्पना दुबे और कानपुर के लालमन चंचल के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। दोनों कलाकारों ने गीतों के माध्यम से एक-दूसरे को जवाब दिया। देर रात तक चले इस मुकाबले में दोनों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं और मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता और समाजसेवी अरिंजय चौधरी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जवाबी कीर्तन जैसे आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से लोगों में आध्यात्मिकता का संचार होने के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक एकता भी मजबूत होती है। इस मौके पर विजय बाजपेई, गौरव बाजपेई, महेंद्र सिंह यादव, दिग्विजय सिंह देव, प्रमोद वर्मा और विजय अवस्थी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक गौरव बाजपेई ने सभी अतिथियों, कलाकारों और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।0
0
Report
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रोहणीपूरम के वनवासी कल्याण आश्रम में करमा पूजा महोत्सव
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे रोहणीपुरम स्थित वनवासी कल्याण आश्रम. करमा पूजा पर्व महोत्सव में हुए शामिल, की पूजा-अर्चना. बड़ी तादाद में समाज से जुड़े लोग और पदाधिकारी रहें मौजूद0
0
Report
चक्रवात अर्नब से कोनासीमा में तेज हवाएं, भारी बारिश
Noida, Uttar Pradesh:AMALAPURAM, KONASEEMA DISTRICT (ANDHRA PRADESH): STRONG WINDS TRIGGERED BY CYCLONE ARNAB CAUSE TREES TO SWAY IN KONASEEMA DISTRICT आंध्र प्रदेश: चक्रवात ''अर्नब'' के असर से कोनासीमा जिले के अमलापुरम में बहुत तेज़ हवाएं चल रही हैं और भारी बारिश हो रही है।0
0
Report
Advertisement
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 15 नवंबर से, क्विंटल 3100 रुपये; कैबिनेट ने इलाज राहत दी
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 15 नवंबर से, 3100 रुपये प्रति क्विंटल होगी खरीदी, कैबिनेट में फैसला. कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों को भी दिया कैशलेस इलाज के लिए राहत0
0
Report
चक्रवात ARNAB के लिए ओड़िशा में 60 ODRAF टीमें तैनात, सात जिलों में ALERT
Noida, Uttar Pradesh:BHUBANESWAR (ODISHA): CYCLONE ARNAB APPROACHES, 60 ODRAF TEAMS DEPLOYED, SEVEN DISTRICTS ON HIGH ALERT / SANJAY KUMAR (ADG, LAW AND ORDER, ODISHA) S/B भुवनेश्वर, ओडिशा: चक्रवात की तैयारियों पर ADG संजय कुमार कहते हैं, "हाँ, हम पूरी तरह से तैयार हैं और हमारी 60 टीमें अलग-अलग जिलों में तैनात कर दी गई हैं। हम मौसम की स्थिति पर कड़ी नज़र रख रहे हैं और IMD के लगातार संपर्क में हैं। हमारी टीमों के कमांडर जिला आपातकालीन अधिकारियों (District Emergency Officers) के साथ लगातार संपर्क में हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि अगर कोई विपरीत परिस्थिति आती है, तो हम उसका सामना कर लेंगे। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाना हमारी मुख्य प्राथमिकता है। प्रभावित इलाकों के लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया जाएगा, और हम उनके घरों और गांवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसलिए, हमने स्टैटिक पेट्रोलिंग (स्थिर गश्त) और मोबाइल पेट्रोलिंग (चलती-फिरती गश्त) दोनों की व्यवस्था की है..."0
0
Report
मुरैना-श्योपुर क्षेत्र में चीते को गोली: शावक निर्वा की मौत, जंगल में शिकारियों पर संदेह
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में चीते को गोली, मौत से मचा हड़कंप मध्य प्रदेश के मुरैना-श्योपुर क्षेत्र से चीते को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कूनो नेशनल पार्क की मादा चीता निर्वा के 19 महीने के शावक के शरीर में छर्रे मिले थे। उपचार के दौरान शावक की मौत हो गई। आखिर चीते को गोली किसने मारी और वह जंगल में शिकारियों का निशाना कैसे बना? यह जांच का विषय है। वन विभाग मामले की पड़ताल में जुटा है। जंगल में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
Shinde बनाम Kharge: पीएम पर टिप्पणी के चलते पार्टी से Kharge निकालने की मांग
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई | महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण के बयान पर कहा, "पृथ्वीराज चव्हाण बहुत समझदार नेता हैं, वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं इसलिए उन्होंने कहा है कि मल्लिकार्जुन खरगे ने गलत कहा है। ऐसे में मल्लिकार्जुन खरगे को पार्टी से निकालना चाहिए। प्रधानमंत्री पर ऐसी गंदी टिप्पणी करते हैं, निचले स्तर का आरोप लगाते हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए। प्रधानमंत्री देश को आगे बढ़ा रहे हैं, गरीबों की मदद कर रहे हैं तो उनके पेट में दर्द हो रहा है... देश में ये लोग अराजकता फैला रहे हैं, देश में अशांति फैला रहे हैं। इनका उद्देश्य देश को तोड़ना है। ये लोग बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल जैसी स्थिति यहां चाहते हैं लेकिन ये बांग्लादेश, नेपाल या श्रीलंzka नहीं बल्कि भारत है..."0
0
Report
सआदतगंज में triple murder के आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Bulldozer Action Begins At Triple Murder Case Accused Rishabh Shukla’s House In Sahadatganj. लखनऊ सआदतगंज ट्रिपल मर्डर हत्याकांड अपडेट मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फ़ोर्स LDA का प्रवर्तन दस्ता मौजूद बुलडोजर कार्यवाही शुरू 3 हत्याओं के हत्यारे के घर पर चल रहा बुलडोजर Lda दस्ता सहित बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद0
0
Report
पश्चिम बंगाल के दिग्घा बीच पर तेज़ लहरें, दृश्य दिखे
Noida, Uttar Pradesh:Digha Beach, West Bengal: Rough sea conditions witnessed at Digha Beach / Visuals0
0
Report
Advertisement
जीरो टॉलरेंस: मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के आरोपों पर कड़ी कार्रवाई की
Noida, Uttar Pradesh:भ्रष्टाचार पर सीएम भजनलाल शर्मा का कड़ा प्रहार सीएम ने जीरो टॉलरेंस नीति का फिर दिखाया दम 17 सेवारत अधिकारियों की रोकी गईं 2 से 4 वार्षिक वेतन वृद्धियां 16 सेवानिवृत्त अधिकारियों की पेंशन रोकने को भी मंजूरी आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों से सांठगांठ पर हुई कार्रवाई बजरी माफिया से अनुचित लाभ प्राप्त करने के मामले में तत्कालीन वृत्ताधिकारी की 4 वार्षिक वेतन वृद्धियां संचयी प्रभाव से रोकने को मंजूर दी गई। सुशासन, पारदर्शिता, प्रशासनिक जवाबदेही के लिए की गई कड़ी कार्रवाई जयपुर, 27 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा अपराध करने या अपराध को बढ़ावा देने के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत राज्य सेवा के अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। वृहद शास्ति प्रकरणों के तहत 30 मामलों का निस्तारण करते हुए 17 सेवारत अधिकारियों की वार्षिक वेतन वृद्धियां तथा 16 सेवानिवृत्त अधिकारियों की पेंशन रोकने को मंजूरी दी गई है। इस कार्रवाई से सुशासन, पारदर्शिता, प्रशासनिक जवाबदेही, राजकीय संसाधनों के संरक्षण और लोकसेवा के दायित्वों के प्रति गंभीरता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों से सांठगांठ पर कार्रवाई सेवारत अधिकारियों के मामलों में आरोपों की गंभीरता के अनुरूप 2 से 4 वार्षिक वेतन वृद्धियां संचयी प्रभाव से रोकने के दण्ड का अनुमोदन किया गया है। जिसके तहत आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों से सांठगांठ तथा अवैध बजरी खनन से जुड़े माफिया से अनुचित लाभ प्राप्त करने के मामले में तत्कालीन वृत्ताधिकारी की 4 वार्षिक वेतन वृद्धियां संचयी प्रभाव से रोकने को मंजूरी दी गई। राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 2 सेवानिवृत्त अधिकारियों के विरुद्ध आवासीय एवं वाणिज्यिक भूखंडों को कृषि भूमि दर्शाकर राज्य सरकार को वित्तीय हानि पहुंचाने तथा अवैध भू-रूपांतरण के मामलों में 20 प्रतिशत पेंशन राशि 5 वर्ष तक रोकी गई है। समुचित अनुसंधान नहीं करने के मामलों में तत्कालीन पुलिस निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक एवं कॉन्स्टेबल सहित संबंधित पुलिस टीम के अधिकारियों की लापरवाही प्रमाणित होने पर 3 अधिकारियों के विरुद्ध वार्षिक वेतन वृद्धियां रोकी गई हैं। वहीं, मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों से निकटता रखने, मिलीभगत करने तथा इनामी अपराधियों को गिरफ्तार नहीं करने के मामले में तत्कालीन वृत्ताधिकारी एवं कॉन्स्टेबल की 2-2 वार्षिक वेतन वृद्धियां रोकी गई हैं। राजकीय संसाधनों के अनुचित उपयोग पर एक्शन राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कार्यों के निरीक्षण एवं संधारण में लापरवाही बरतने वाले राजस्थान प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी की भी वार्षिक वेतन वृद्धियां रोकी गई हैं। वहीं, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में स्वेच्छा से लंबे समय तक अनुपस्थित रहने के 3 प्रकरणों में संबंधित चिकित्सा अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इसी प्रकार गलत ब्लड इश्यू करने के गंभीर मामले में एक चिकित्सा अधिकारी की 2 वार्षिक वेतन वृद्धियां रोकी गई हैं। वहीं, श्रम, उद्यान एवं सचिवालय सेवा के अधिकारियों के विरुद्ध भी आरोप प्रमाणित होने पर नियमानुसार दण्डात्मक कार्रवाई का निर्णय लिया गया है। गंभीर वित्तीय अनियमितताओं पर रोकी गई पेंशन सेवानिवृत्त अधिकारियों के मामलों में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं पर भी कड़ी कार्रवाई की गई है। इसके तहत राजस्थान लेखा सेवा के एक सेवानिवृत्त अधिकारी द्वारा निजी कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए राजकीय अभिलेखों में कांट-छांट करने तथा राज्य सरकार को भारी आर्थिक हानि पहुंचाने का आरोप प्रमाणित होने पर देय पेंशन का शत-प्रतिशत भाग स्थायी रूप से रोकने की कार्रवाई की गई है। राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 2 सेवानिवृत्त अधिकारियों के विरुद्ध आवासीय एवं वाणिज्यिक भूखंडों को कृषि भूमि दर्शाकर राज्य सरकार को वित्तीय हानि पहुंचाने तथा अवैध भू-रूपांतरण के मामलों में 20 प्रतिशत पेंशन राशि 5 वर्ष तक रोकी गई है। इसी प्रकार, पंचायत समिति के कार्यों में बिना कार्य के फर्जी भुगतान करने तथा राजकोष को नुकसान पहुंचाने के प्रकरण में एक विकास अधिकारी एवं सहायक अभियंता को भी दण्डित किया गया है। इसके अलावा चिकित्सा-स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, खनिज, कॉलेज शिक्षा तथा देवस्थान विभाग से संबंधित मामलों में भी कड़ी कार्रवाई की गई है। राज्य सरकार द्वारा नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के नियम 16 के अंतर्गत 8 प्रकरणों में आरोप प्रमाणित नहीं होने पर अधिकारियों के दोषमुक्ति के प्रस्तावों का भी अनुमोदन किया गया है।0
0
Report
मुरैना में 19 महीने के चीते को गोली मारी गई; STF जांच शुरू
Bhopal, Madhya Pradesh:BHOPAL कूनो नेशनल पार्क से निकलकर मुरैना पहुंचे 19 महीने के चीते को गोली मारी गई थी. गोली लगने से हुई चीते की मौत. रविवार को बछड़ों का शिकार करने के बाद चीते पर हमला किया गया था. बाद में घायल हालत में चीता मिला था जिसे इलाज के लिए जबलपुर भेजा गया था. जबलपुर में चीते के CT स्कैन में शरीर के अंदर गोलियों के छर्रे मिले. इलाज के दौरान चीते की मौत हो गई. चीते की मौत की जाँच के लिए MP सरकार ने STF का गठन किया जिसमें वन विभाग और पुलिस विभाग शामिल होगा.0
0
Report
जयपुर स्टेशन के SLR कोच में 89 बैग इलायची बिना बिल पकड़ी गई
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर स्टेशन पर ट्रेन के एसएलआर कोच में जांच। बिना जीएसटी बिल के इलायची के 89 बैग मिले। कैल्शियम जिंक स्टेबलाइजर के तीन बैग भी बरामद। आरपीएफ और अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई। प्रति बैग औसतन 50 किलो इलायची होने की पुष्टि। सीजीएसटी अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर माल की जांच की। माल की कीमत का फिलहाल मूल्यांकन नहीं हो सका। प्राप्तकर्ता पार्टी को बुलाया, लेकिन मौके पर नहीं पहुंची। माल पार्सल गोदाम में सुरक्षित रखा, कल फिर होगी कार्रवाई।0
0
Report
Advertisement
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी के नवल किशोर यादव आगे, आरजेडी से 49 मतों से आगे
Patna, Bihar:पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना बांकीपुर गर्ल्स हाई स्कूल में चल रहा है.. सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना प्रक्रिया में देर शाम को शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल तीन राउंड के प्रथम वरीयता मतगणना के बाद बीजेपी के नवल किशोर यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आरजेडी के डॉ संजीव कुमार से 49 मतों से आगे है और अब दूसरे वरीयता की गिनती शुरू हुई है,जबकि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में तीसरे राउंड की गिनती प्रथम वरीयता को लेकर चल रही है और इसमें परिणाम को लेकर लंबा समय लगेगा,मौके से अद्यतन जानकारी दे रहे हैं0
0
Report
हरसिमरत कौर बादल ने मानसा ड्रग ओवरडोज़ मौत पर पुलिस-परिवार संघर्ष का आरोप लगाया
Noida, Uttar Pradesh:CHANDIGARH : HARSIMRAT KAUR BADAL (SAD MP) ON DALJIT SINGH DRUG OVERDOSE DEATH IN MANSA BHAMME KALAN / UNCHECKED DRUG PROLIFERATION AND OVERDOSE FATALITIES / POLICE ACTION AGAINST GRIEVING FAMILIES AND BODY SEIZURE ALLEGATIONS / CRACKDOWN ON NIHANG PROTESTERS / DEMAND FOR OUSTER OF CM BHAGWANT MANN. चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल कहती हैं, "मानसा जिले के सरदुलगढ़ के भम्मे कलां गांव में एक और युवा की जान चली गई। वहां एक युवक ने ड्रग्स ली - जो मानसा में अभी भी खुलेआम बिक रही हैं - और ड्रग ओवरडोज़ से उसकी मौत हो गई। परिवार चाहता था कि उसे ड्रग्स बेचने वालों को गिरफ्तार किया जाए और ड्रग्स की बिक्री रोकी जाए। जब पुलिस ने कुछ नहीं किया, तो उन्होंने शव को उस जगह ले जाने का फैसला किया जहां ''छोटा'' का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि भगवंत मान की पुलिस वहां पहुंच गई, परिवार के साथ मारपीट की गई, गोलियां चलाई गईं और पंजाब पुलिस ने शव को छीन लिया, उसे अगवा कर लिया। मां रो-बिलख رہی है और कह रही है कि पुलिस उसके बेटे का शव ले गई है और उन्हें यह भी नहीं पता कि शव कहां है। क्या आपने कभी सुना है कि कोई सरकार किसी परिवार से शव छीन ले या उसे अगवा कर ले?... पंजाब के हालात ऐसे हैं कि पीड़ितों और उनके परिवारों को दबाने के लिए सरकार, पुलिस और पूरा तंत्र पूरी ताकत से काम कर रहा है। वे ड्रग्स बेचने वालों को बचा रहे हैं और जो लोग ड्रग्स के शिकार लोगों और उनके परिवारों के लिए आवाज़ उठा रहे हैं, उन्हें दबा रहे हैं... निहंगों के बाल खींचे जा रहे हैं, उनकी पगड़ी उछाली जा रही है और कृपाण छीनी जा रही है। पंजाब राज्य में, जब आपकी अपनी पुलिस और आपकी अपनी सरकार ही एक अमृतधारी सिख के ''पांच ककारों'' का अपमान करने लगे, तो हम बाकी देश और दुनिया से क्या उम्मीद कर सकते हैं। यह ''गुरु द्रोही'' (गुरु का विरोध करने वाला) अपना मानसिक संतुलन खो चुका है। मुझे लगता है कि यह सरकार जितनी जल्दी चली जाए, पंजाब के लिए उतना ही अच्छा होगा। यही एकमात्र तरीका है जिससे हम पंजाब को बचा सकते हैं।0
0
Report
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो: जमीन बंटवारे के बदले 25 हजार रिश्वत मांगने का पटवारी पर आरोप
Telipara, Chhattisgarh:सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहे एक वीडियो के आधार पर बिलासपुर जिले के पचपेड़ी तहसील क्षेत्र में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। वायरल क्लिप में कथित तौर पर पटवारी ऋषि गोस्वामी जमीन बंटवारे के काम के एवज में 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते और यह कहते नजर आ रहे हैं कि वह इतने पैसों में नहीं मानेंगे। वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है और ग्रामीणों द्वारा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच व प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की जा रही है।Viral Video Sparks Outrage: Patwari Caught on Camera Allegedly Demanding ₹25,000 Bribe0
0
Report
Advertisement
