224145
अंबेडकर नगरः ओवरलोड वाहन हादसों को दे रहे हैं दावत
Jigna, Uttar Pradesh:गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़कों पर तेजी से दौड़ रहे हैं। इनके इस रवैये से दुर्घटना होने की उम्मीद बढ़ जाती है, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पशु क्रूरता के खिलाफ राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन: 6 मवेशी मुक्त, 4 गिरफ्तार
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली - पशु क्रूरता पर राज्य मंत्री कृष्णा पासवान की बड़ी कार्रवाई लखनऊ जाते समय रास्ते मे पिकअप पर लदी भैंसों को पुलिस से पकड़वाया पिकअप से 6 जीवित मवेशी मुक्त, 4 आरोपी गिरफ्तार। राहुल, आकाश, जावेद और जैद गिरफ्तार क्रूरतापूर्वक पिकप में बांधकर ले जाए जा रहे थे मवेशी。 चारों आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज। बछरावां थाना इलाके के बाँदा बहराइच मार्ग पर पश्चिम गांव की घटना0
0
Report
जौनपुर: डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत, लापरवाही के आरोप
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर लाइफ केयर हॉस्पिटल मल्टी स्पेशलिटी एंड ट्रामा सेंटर, नाऊपुर (थाना गद्दी) में डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। घटना के बाद डॉक्टर व अस्पताल संचालक अस्पताल छोड़कर फरार। केराकत थाना क्षेत्र के नाउपुर का पूरा मामला, पुलिस जांच में जुटी।0
0
Report
आमिर खान की शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का चौंकाने वाला बयान
Saharanpur, Uttar Pradesh:जब मियाँ-बीवी राज़ी तो क्या करेगा क़ाज़ी’ — आमिर खान की शादी पर मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा का बयान अभिनेता आमिर ख़ान की तीसरी शादी को लेकर देशभर में तरह-तरह की चर्चाएँ और टिप्पणियाँ की जा रही हैं। इस विषय पर प्रतिक्रिया देते हुए मशहूर देवबंदी उलेमा मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने कहा कि किसी भी मामले में दोहरे मापदंड (डबल स्टैंडर्ड) अपनाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा, “जब मियाँ-बीवी राज़ी, तो क्या करेगा क़ाज़ी?” अगर कोई बालिग़ व्यक्ति अपनी मर्ज़ी से क़ानून के दायरे में कोई फ़ैसला करता है, तो हर व्यक्ति का फ़र्ज़ नहीं कि वह उस पर फ़ैसले सुनाता फिरे। मौलाना गोरा ने कहा कि अफ़सोस की बात यह है कि जब कोई मुसलमान ऐसा करता है तो उस पर तरह-तरह के इल्ज़ाम लगाए जाते हैं, यहाँ तक कि उसे “लव जिहाद” जैसे नामों से जोड़ दिया जाता है। लेकिन जब यही काम किसी दूसरे समुदाय का व्यक्ति करता है तो मीडिया में “मोहब्बत के आगे मज़हब की दीवार टूट गई” और ऐसे ही दूसरे जुमलों के साथ उसे पेश किया जाता है। उन्होंने कहा कि आख़िर हमारी सोच में यह दोहरापन क्यों है? हमें दूसरों के निजी मामलों को बेवजह विवाद का विषय बनाने के बजाय अपनी सोच और अपने रवैये की इस्लाह करने की ज़रूरत है। देश के सामने शिक्षा, बेरोज़गारी, महंगाई, सामाजिक सद्भाव और तरक़्क़ी जैसे अनेक अहम मुद्दे मौजूद हैं। हमारी तवज्जो उन विषयों पर होनी चाहिए जो समाज और देश के लिए वास्तव में फ़ायदेमंद हों।मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने कहा कि किसी भी मुद्दे पर न्यायपूर्ण और एक जैसा नज़रिया अपनाना ही इंसाफ़ और सभ्य समाज की पहचान है।0
0
Report
Advertisement
ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी विवाद: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार आज mediation बैठक
Varanasi, Uttar Pradesh:ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बड़ी बैठक आज मुस्लिम पक्ष के इनकार के बाद दोनों पक्षों के वकीलों होंगे बैठक में शामिल सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी विवाद में दोनों पक्षों को आपसी मध्यस्थता से मामला सुलझाने का दिया है विकल्प। • वाराणसी मध्यस्थता केंद्र में आज बुलाई गई है दोनों पक्षों की अहम बैठक। • बैठक से ठीक एक दिन पहले मुस्लिम पक्ष समझौते के प्रस्ताव को किया था खारिज लेकिन मुस्लिम पक्ष के वकील होंगे शामिल। • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जज राजीव मुकुल पांडेय करेंगे बैठक की अध्यक्षता। • पहले सुबह 11 बजे होनी थी बैठक लेकिन अब दोपहर 1:30 बजे शुरू होगी मध्यस्थता सेन्टर में बैठक तैयारी पूरी। • ज्ञानवापी परिसर के ASI सर्वे और श्रृंगार गौरी पूजा से जुड़े 4 मुकदमों की फाइलें मध्यस्थता केंद्र पहुंचीं। • सुप्रीम कोर्ट के समाधान समारोह के तहत मुकदमों का बोझ कम करने की कोशिश। • हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों ने मध्यस्थता के प्रस्ताव पर जताई असहमति कानूनी लड़ाई जारी रखने का रुख। • अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने मध्यस्थता का आमंत्रण ठुकराया。 • मस्जिद कमेटी ने लेटर जारी कर कहा आमन्त्रण बाध्यकारी नहीं हम नहीं होंगे शामिल लेकिन अपने वकील के जरिए बैठक में रखेंगे अपनी बात। • हिंदू पक्ष का भी रुख साफ समझौता नहीं अदालत से चाहिए पूरा मंदिर परिसर। WKT- कोर्ट परिसर के पास से बाइट-1 - मोहम्मद यासीन, सचिव, अंजुमन इंतज़ामिया कमेटी बाइट- 2- मदनमोहन यादव, वकील, हिंदू पक्ष0
0
Report
रीवा के बाल संप्रेषण गृह में नाबालिग ने आत्महत्या; सुरक्षा पर सवाल, जांच जारी
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित बाल संप्रेषण गृह के अंदर बाल अपचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। संप्रेषणगृह की सुरक्षा पर उठे सवाल। बीते सप्ताह पास्को एक्ट में सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र से लाया गया था किशोर। कल देर रात की घटना। आत्महत्या का कारण अज्ञात।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस के साथ किशोर न्यायिक मैजिस्ट्रेट , शव को पीएम के लिए भेजा गया। आगे की जांच जारी।0
0
Report
ह Himachal में अवाहदेवी शादी घोटाला: 18 लाख के गबन का मामला, दुल्हन पक्ष फरार
Chanwal, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के अवाहदेवी क्षेत्र में शादी के नाम पर करीब 18 लाख रुपये और लाखों के सोने के गहनों की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार के अनुसार रिंग सेरेमनी के बाद दुल्हन पक्ष ने व्यापार और अन्य जरूरतों का हवाला देकर गूगल पे के माध्यम से अलग-अलग किस्तों में करीब 18 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। शादी 12 जुलाई को तय थी, लेकिन उससे पहले आरोपी परिवार संपर्क से बाहर हो गया।परिवार को शक तब हुआ जब मैरिज पैलेस पहुंचने पर पता चला कि उनके नाम से कोई बुकिंग ही नहीं थी। इसके बाद पुलिस चौकी अवाहदेवी में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि रिंग सेरेमनी में दुल्हन को सोने के गहने और महंगे उपहार भी दिए गए थे।0
0
Report
Advertisement
जवाहर नवोदय विद्यालय से लापता एक छात्र का शव तालाब से मिला; दूसरी तलाश जारी
Ujjain, Madhya Pradesh:विद्यालय स्टाफ के हैं दोनों बच्चे, एसडीईआरएफ और पुलिस चला रही रेस्क्यू अभियान उज्जैन जिले के घट्टिया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय से सोमवार शाम लापता हुए दो छात्रों में से एक का शव मंगलवार सुबह विद्यालय के पास स्थित तालाब से बरामद हुआ। दूसरे छात्र की तलाश के लिए एसडीईआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है。 जानकारी के अनुसार, दोनों छात्र सोमवार शाम से लापता थे। मंगलवार सुबह तालाब में एक छात्र का शव मिलने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। तालाब में दलदल होने के कारण दूसरे छात्र की तलाश में कठिनाई आ रही है। इसी वजह से एसडीईआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया, जो लगातार खोजबीन में जुटी हुई है। घट्टिया थाना प्रभारी करण खोवाल ने बताया कि दोनों बच्चे विद्यालय स्टाफ के हैं। प्रारंभिक जांच में संभावना है कि दोनों सोमवार शाम करीब 6 बजे तालाब में नहाने के लिए गए थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि एक छात्र का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे छात्र की तलाश जारी है। पुलिस, प्रशासन और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है。 घटना के बाद विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों छात्र विद्यालय परिसर से बाहर कैसे पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दूसरे छात्र की तलाश जारी है。0
0
Report
नर्मदापुरम पुलिस की मुस्कान योजना से किशोरियों में सुरक्षा जागरूकता बढ़ी
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम पुलिस की एक पहल इन दिनों चर्चा में है। कानून-व्यवस्था के साथ-साथ अब पुलिस किशोरियों को स्वास्थ्य, सुरक्षा और जागरूकता का संदेश भी दे रही है। आयोजित विशेष कार्यक्रम में छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता, महिला सुरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। इस दौरान पुन: उपयोग योग्य सैनिटरी पैड, स्कूल बैग और स्टेशनरी का भी वितरण किया गया। नर्मदापुरम के एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय एसपीएम में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को बताया गया कि मासिक धर्म कोई बीमारी नहीं, बल्कि महिलाओं की सामान्य जैविक प्रक्रिया है। छात्राओं को सेनेटरी पैड के सही उपयोग, व्यक्तिगत स्वच्छता और संक्रमण से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसी दौरान नर्मदापुरम पुलिस ने अपनी मुस्कान योजना के तहत छात्राओं को गुड टच-बैड टच, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और किसी भी परेशानी की स्थिति में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने के लिए जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से अपनी सुरक्षा को लेकर सजग रहने और किसी भी घटना की तुरंत सूचना देने की अपील की।0
0
Report
रामकृपाल यादव ने मृतक बंटी यादव के परिवार को न्याय का भरोसा दिया
Patna, Bihar:भाजपा मंत्री रामकृपाल यादव मंगलवार को न्यू करबिगहिया स्थित मृतक बंटी यादव के आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान मृतक की पत्नी, मां और भाई भावुक हो गए और रोते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी तथा न्याय दिलाने की मांग की। परिजनों की बात सुनने के बाद रामकृपाल यादव ने मौके से ही पटना के सीनियर एसपी से फोन पर बातचीत की। उन्होंने मुख्य आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और पूरे मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की। रामकृपाल यादव ने कहा कि इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद कोतवाली थाना के तीन सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआई) और एक गृह रक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी अभी फरार है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। साथ ही सरकार की ओर से मिलने वाली हर संभव आर्थिक और अन्य सहायता भी पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराई जाएगी।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली दंगे: ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने पर केजरीवाल सरकार पर निशाने
New Delhi, Delhi:पूर्व AAP नेता और AIMIM चुनाव प्रत्याशी ताहिर हुसैन को दिल्ली दंगा मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा: कल न्यायालय का एक निर्णय आया 6 साल से इसकी हम प्रतीक्षा कर रहे थे 2020 दिल्ली दंगों के दौरान एक नौजवान IB अफसर अंकित शर्मा जिसे खींच कर ताहिर ह Husain के घर ले जाया गया पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताती है उसको 51 बार चाकुओं से गोदा गया मृत शरीर पर भी चाकुओं से कई वार किए उस शरीर को नाले में फेंक दिया गया दो दिन बाद नाले से वह शव nikalaa सबकी आँखों में आंसू थे ताहिर हुसैन इस हत्या में शामिल है कोर्ट ने उसे दोषी करार दिया ताहिर हुसैन के साथियों द्वारा यह साजिश रची गई थी वह केवल एक्टर है इस घटना का डायरेक्टर कोई और है उसके हाथ में खंजर देने वाले लोग अभी भी बचे हुए हैं ऐसे लोगों ने भड़काने का काम किया जिन लोगों से सड़कें बंद की थी इन्हीं लोगों ने आग लगाई, दिये गए हिंदुओं के घर और मंदिर थे जिन दुकानों पर CAA विरोध के नारे थे उन्हें छोड़ दिया गया बाकी सभी को जला दिया गया हिंदुओं को पलायन के लिए मजबूर करने की साजिश थी इस मामले में और भी लोग शामिल हैं जो उमर खालिद और ताहिर हुसैन को बचाने की कोशिश कर रहे थे अभी सिर्फ एक्टर पकड़ा गया है इस दंगे में मास्टरमाइंड के साथ न्याय होना बाकी है कुछ न्याय कोर्ट में होंगे कुछ ईश्वर के पास आज मैं सवाल पूछना चाहता हूं जो आज कल सनातनी बनने का ढोंग कर रहे उस समय आपकी सरकार थी केजरीवाल जी उस दौरान आपने क्यों ताहिर हुसैन का समर्थन किया क्या जब ताहिर हुसैन अंकित शर्मा को चाकू से मार रहा था तब क्या वह संजय सिंह से फोन पर था क्या केजरीवाल सिसोदिया जैसे लोग भी इस साजिश में शामिल हैं क्यों उनके मुंह से अंकित शर्मा के लिए एक शब्द नहीं निकला किसी भी हिंदू के घर वह मिलने नहीं गए जिनके बच्चे मारे गए, जिनके घर जला दिए गए आम आदमी पार्टी का एक नेता भी क्यों नहीं आया इस अपराध को रोकने के लिए 2 शब्द आप नहीं बोल पाए इस दंगे के खिलाफ कहां गायब हो गए थे यह सब जनता के बीच राहत देने क्यों नहीं आए केवल कुछ मुस्लिम बस्तियों के बीच राहत कैम्प लगाए गए सरकारी अस्पतालों में धर्म पूछ कर इलाज हो रहा था केजरीवाल के हाथों में हिंदुओं का खून लगा है सत्ता में उस वक्त बैठे लोग भी ताहिर हुसैन के साथ शामिल थे।0
0
Report
सगे चचेरे चाचा ने नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म, गांव में आक्रोश
Sidhi, Madhya Pradesh:रिश्तों की पवित्रता को चूर-चूर कर देने वाली एक बेहद दर्दनाक और जघन्य घटना सामने आई है। सेमरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में सगे चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। माता-पिता खेतों में मेहनत कर रहे थे, घर में अकेली मिली बच्ची को आरोपी ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। यह घटना न केवल परिवार को तोड़कर रख गई है, बल्कि पूरे इलाके में आक्रोश की लहर पैदा कर रही है।घटना कैसे हुई?गांव के रहने वाले पीड़िता के माता-पिता सुबह-सुबह खेतों में काम करने चले गए थे। घर में नाबालिग लड़की अकेली थी। इसी दौरान रिश्ते में चाचा लगने वाले आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए घर पहुंचा और बच्ची के साथ कुकृत्य को अंजाम दिया। नाबालिग पीड़िता डर और सदमे में थी, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी।घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने अपनी सहेली को फोन पर पूरी बात बताई। सहेली ने बिना समय गंवाए लड़की के माता-पिता को सूचना दे दी। परिजनों को जैसे ही खबर लगी, वे दौड़े हुए घर पहुंचे। परिवार ने तुरंत डायल 112 पर शिकायत दर्ज कराई। डायल 112 की टीम ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए पीड़िता को बचाया और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार जारी है।एडिशनल एसपी कमला जोशी ने इस मामले पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया,“पीड़िता और आरोपी एक ही परिवार के सदस्य हैं। आरोपी रिश्ते में चाचा लगता है। प्रथम दृष्टया मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत FIR पंजीबद्ध कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की विवेचना चल रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है ताकि न्याय सुनिश्चित हो सके।”0
0
Report
बारामुला के बाबा Payam-ud-Din Reshi दरबार के पास शौचालय व सफाई सुधार की मांग
Gulmarg, Local stakeholders and shopkeepers at the famous shrine of Baba Payam-ud-Din Reshi in Baramulla, North Kashmir, have appealed to the Waqf Board to improve basic public facilities around the shrine Local stakeholders and shopkeepers at the famous shrine of Baba Payam-ud-Din Reshi in Baramulla, North Kashmir, have appealed to the Waqf Board to improve basic public facilities around the shrine. They said there is a severe shortage of washrooms for both shopkeepers and visitors. Around 60 shopkeepers currently have access to only three washrooms, many of which are in poor condition and require immediate renovation. The stakeholders have urged the authorities to construct additional washrooms and repair the existing ones to better serve the large number of devotees and tourists visiting the shrine. The shopkeepers also raised concerns over poor sanitation and an inadequate drainage system around the shrine. They said garbage has accumulated in the surrounding market area, while wastewater and waste are clogging the drains. According to them, the contaminated water eventually flows towards the villages located downhill from the shrine, posing serious health risks to local residents. They appealed to the administration and the Waqf Board to ensure regular cleanliness drives, proper waste management, and improved sanitation in and around the shrine premises. When contacted, Waqf Board Tehsildar Ishtiyaq Mohi-ud-Din assured that additional washroom facilities would be provided within the next month. He also said that a sanitation drive would be launched in the coming days to clean the surroundings of the shrine and maintain a hygienic environment for devotees and visitors.0
0
Report
Advertisement
ताज सुरक्षा पुलिस की महिला आरक्षी ने अर्जेंटीना पर्यटक की साड़ी संभाली, दिल जीता
Agra, Uttar Pradesh:ताजमहल सिर्फ प्यार की निशानी ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और मेहमाननवाज़ी की भी पहचान है। आगरा में एक बार फिर यूपी पुलिस की संवेदनशीलता की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने विदेशी पर्यटकों का दिल जीत लिया। जब अर्जेंटीना से आई एक महिला पर्यटक भारतीय परिधान साड़ी संभालने में असहज हो गईं, तो ताज सुरक्षा पुलिस की महिला आरक्षी ने आगे बढ़कर उनकी मदद की। यह छोटा सा कदम भारत की बड़ी संस्कृति का संदेश बन गया। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे अर्जेंटीना से आए पर्यटकों का एक दल ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पहुंचा। समूह की एक महिला पर्यटक भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर साड़ी पहनकर आई थीं। लेकिन साड़ी पहनने का अनुभव न होने की वजह से उनकी साड़ी खुलने लगी और वह असहज महसूस करने लगीं। महिला पर्यटक की परेशानी पर ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम में तैनात महिला आरक्षी गुड्डी देवी तुरंत उनके पास पहुंचीं। उन्होंने पूरे सम्मान और संवेदनशीलता के साथ महिला की साड़ी ठीक कराई, जिससे विदेशी पर्यटक ने राहत की सांस ली। महिला आरक्षी की इस मदद से अर्जेंटीना की पर्यटक बेहद भावुक हो गईं। उन्होंने मुस्कुराते हुए "थैंक यू यूपी पुलिस" कहा और यादगार पल के तौर पर महिला आरक्षी के साथ फोटो भी खिंचवाई। यह दृश्य वहां मौजूद अन्य पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन गया। ताज सुरक्षा पुलिस का कहना है कि उसका उद्देश्य केवल सुरक्षा देना नहीं, बल्कि हर पर्यटक को सम्मान और अपनापन महसूस कराना भी है। "अतिथि देवो भवः" और "वसुधैव कुटुंबकम" की भावना के साथ पुलिस लगातार पर्यटकों की मदद कर रही है। इसी वजह से ताज सुरक्षा पुलिस की फ्रेंडली कार्यशैली देश ही नहीं, विदेशों में भी सराही जाती है。0
0
Report
कांग्रेस प्रवक्ता प्रखर सिंह का वक्फ पर धमाकेदार बयान
Noida, Uttar Pradesh:प्रखर सिंह प्रवक्तता कांग्रेस on वक्फ0
0
Report
अवनिश त्यागी के प्रवक्ता पर भाजपा बाइट: वक्फ बयान पर बरेलवी प्रतिक्रिया
Noida, Uttar Pradesh:अवनिश त्यागी प्रवक्तता भाजपा बाईट वक्फ बयान बरेलवी0
0
Report
Advertisement
