Ambedkar nagar - बसखारी में डॉ अंबेडकर की जयंती पर भव्य शोभायात्रा
Baskhari, Uttar Pradesh:बसखारी में जयभीम चेतना समिति के नेतृत्व में डीजे व हाथी,घोड़े और ऊंट के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शाम लगभग 6:00 बजे विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में बाबा साहब की प्रतिमा के साथ गौतम बुद्ध,ज्योतिबा राव फुले,सावित्रीबाई फुले का चित्रण किया गया शोभायात्रा में सांसद लालजी वर्मा,विधायक राममूर्ति वर्मा,पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा,सैयद फैजान अशरफ आदि शामिल रहे,शोभायात्रा पर नगर वासियों ने पुष्प वर्षा किया।सुरक्षा व्यवस्था में एसडीएम सीओ सिटी के साथ पुलिस व पीएसी के जवान मौजूद रहे।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
