icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
224129
CHANDAN MAURYACHANDAN MAURYAFollow23 Apr 2025, 02:58 pm

Ambedkar Nagar - अज्ञात कारणों से कब्रिस्तान में लगी आग,ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया गया काबू

Baskhari, Uttar Pradesh:

नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा अन्तर्गत कब्रिस्तान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई. तेज़ चल रही पछुआ हवा ने आग को और भड़काने का काम किया, जिससे सूखी घास के कारण आग तेजी से फैल गई. देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया. कब्रिस्तान में मौजूद खजूर और अन्य पेड़ों ने भी आग पकड़ लिया. लोगों ने पानी और हरे पेड़ की टहनियों की मदद से आग पर काबू पाया. जब तक दमकल की टीम मौके पर पहुंचती तब तक लगभग 5 बीघा क्षेत्र जलकर पूरी तरह राख हो चुका था. आग लगे से किसी प्रकार की कोई नुकसान नहीं हुआ।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जालौन में बकरियां चरा रहे बुजुर्ग पर दबंगों ने किया कुल्हाड़ी से हमला,

AdityaAdityaFollow5m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बकरियां चरा रहे बुजुर्ग पर दबंगों ने किया कुल्हाड़ी से हमला, खेत पर बकरियां चरा रहे बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, बुजुर्ग ने गांव के ही 4 दबंगों पर गाली गलौज का विरोध करने पर हमले का लगाया आरोप, लाठी-डंडों और लात-घूसों से मारपीट व सिर पर कुल्हाड़ी से वार करने का लगाया आरोप, दबंगों के जानलेवा हमले से बुजुर्ग गंभीर रूप से हुआ घायल, घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती, शिकायत के बावजूद पुलिस पर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप, पीड़ित बुजुर्ग ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर दबंगों पर कार्रवाई की लगाई गुहार, जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के मवई अहीर गांव का मामला। बाइट:- देवसिंह यादव--घायल बुजुर्ग बाइट:- अंकुर कुमार--बुजुर्ग का पुत्र
0
0
Report

जालौन में अंतर्जनपदीय शातिर चोर गिरोह से पुलिस की जंगल में हुई मुठभेड़,

AdityaAdityaFollow8m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में अंतर्जनपदीय शातिर चोर गिरोह से पुलिस की जंगल में हुई मुठभेड़, शातिर अपराधियों से हुई मुठभेड़ में जवाबी फायरिंग में तीन बदमाशों के पैर में लगी गोली, घायल हुए तीनों अपराधियों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती, मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से चोरी के उपकरण, 2 अवैध तमंचा, 1 रिवाल्वर व 20 से अधिक कारतूस बरामद, बरामद हुई रिवाल्वर बदमाशों ने आजमगढ़ के मेडिकल कॉलेज परिसर से की थी चोरी, मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश मेडिकल कॉलेजों और इंजीनियर कॉलेज के आवासों में चोरी की वारदात को देते थे अंजाम, जालौन में मेडिकल कॉलेज परिसर के आसपास चोरी को लेकर रेंकी कर रहा था शातिर चोर गिरोह, पुलिस ने मेडिकल कॉलेज उरई के पास स्थित जंगल में मुठभेड़ के दौरान की तीनों बदमाशों की गिरफ्तारी, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज परिसर के पास का मामला। बाइट:- विनय कुमार सिंह--एसपी जालौन
0
0
Report

जालौन पुलिस ने ऑपरेशन दहन के तहत करीब 4 करोड़ की कीमत का 680 किलो मादक पदार्थ किया नष्ट

AdityaAdityaFollow8m ago
Orai, Uttar Pradesh:स्लग-जालौन पुलिस ने ऑपरेशन दहन के तहत करीब 4 करोड़ की कीमत का 680 किलो मादक पदार्थ किया नष्ट प्लेस- जालौन यूपी डेट- 16-04-2026 एंकर उत्तर प्रदेश की जालौन पुलिस ने गुरुवार को जिले भर के विभिन्न थानों में जब्त मादक पदार्थों का विधिवत नष्टीकरण किया। यह कार्यवाही पुलिस मुख्यालय, लखनऊ द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत की गई। बता दें कि पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई की इंसीनेरेटर भट्टी में की गई इस कार्यवाही में कुल 680 किलोग्राम मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। अधिकारियों के अनुसार, जब्त माल की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये है। यह कार्यवाही माननीय न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में की गई, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि ये प्रतिबंधित पदार्थ दोबारा बाजार में न पहुंच सकें। अपर पुलिस अधीक्षक इशांत सोनी ने बताया कि जिन 26 मुकदमों में यह माल जब्त किया गया था। कोतवाली कालपी से जब्त कुल 06 मुकदमों का माल नष्ट किया गया। जिसमें 04 किलोग्राम गांजा, 44 ग्राम नशीला पाउडर और 15.08 ग्राम स्मैक शामिल थी। थाना आटा से सबसे अधिक 15 मुकदमों से जब्त माल नष्ट किया गया। इसमें 284 किलोग्राम गांजा और 260 ग्राम नशीला पाउडर शामिल था। थाना कदौरा यहां कुल 05 मुकदमों से जब्त 392 किलोग्राम गांजा नष्ट किया गया। सरकार के द्वारा ‘ऑपरेशन दहन’ अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान का उद्देश्य विभिन्न थानों और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) द्वारा अलग-अलग मामलों में जब्त किए गए मादक पदार्थों को समयबद्ध तरीके से और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत नष्ट करना है। यह कार्यवाही पुलिस महानिदेशक के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत की गई। इसकी निगरानी अपर पुलिस महानिदेशक (ADG), कानपुर जोन तथा पुलिस महानिरीक्षक (IG), झांसी रेंज द्वारा की गई। बाइट :अपर पुलिस-अधीक्षक ईशान सोनी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहराइच में आवारा कुत्तों के हमले से बुजुर्ग महिला घायल, ग्रामिणों में दहशत

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच- कुत्ते के हमले से बुजुर्ग महिला घायल, परिजनों में दहशत बहराइच जिले के थाना रिसिया क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर में एक बुजुर्ग महिला पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बेटा आरिफ ने बताया कि उनकी माता घर के बाहर बैठी थीं, तभी अचानक एक कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया और नोच-नोच कर घायल कर दिया। परिजनों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह कुत्ते को भगाया। घायल महिला को परिजन तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। आए दिन बच्चों और बुजुर्गों पर हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों की धरपकड़ कराने और एंटी-रैबीज टीकाकरण की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बच सके।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top