Ambedkar nagar -सदरपुर चौकी के बगल में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट
Tanda, Uttar Pradesh:थाना अलीगंज के अंतर्गत सदरपुर मेडिकल कॉलेज के गेट के ठीक सामने लगभग 8:00 बजे शाम को दों पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट . जिसमें एक पक्ष अंकित वर्मा व बच्चा राम वर्मा और दूसरा पक्ष ठाकुर प्रसाद व अभिमन्यु आदि है अंकुर वर्मा के चाचा ने थाना अलीगंज में सिकाइती पत्र देकर कड़ी कार्रवाई करने का निवेदन किया. जिस पर थाना अध्यक्ष अलीगंज एप्लीकेशन तो ले लिया लेकिन 72 घंटे बीत जाने के बाद थाना अध्यक्ष द्वारा अभी तक सिर्फ धारा 151 के अंतर्गत दोनों पक्षों को पाबंद कर दिया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मधुबनी में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने कॉलेज कर्मी को मारी गोली, गंभीर हालत में किया गया रेफर
Madhubani, Bihar:मधुबनी में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने कॉलेज कर्मी को मारी गोली,गंभीर हालत में किया गया रेफर।बारदात लदनियां थाना क्षेत्र के चिकानोटवा गांव की है।जख्मी युवक की पहचान भुतहा गांव निवासी केशवर सिंह के तौर पर हुई है,युवक कॉलेज में पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। युवक केशवर सिंह स्कूटी से बाजार गए थे तभी बाइक पर सवार दो नकाबपोश अपराधीयों ने पीछा कर कई राउंड फायरिंग किया ।गोली लगने से युवक गिर पड़े ।आसपास के लोगों ने जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया है।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है,घटनास्थल से खोखा बरामद हुआ है।दिनदहाड़े हुई फायरिंग की बारदात से इलाके में दहशत है।
