224238
अंबेडकर नगरः ससुर ने बहु की पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तार
Tiware Pur, Uttar Pradesh:बसखारी थाना क्षेत्र के किछौछा दरगाह रसूलपुर निषाद बस्ती में ससुर पर आरोप है कि उसने बहू को पीट-पीटकर हत्या कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने 12 घंटे के अंदर आरोपी ससुर रामधनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ससुर और बहु में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद ससुर ने बहु को पीटना शुरू कर दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पेपर लीक के मामले में संसद में फास्ट-ट्रैक कोर्ट की योजना
Noida, Uttar Pradesh:कल रात को 12 बजे प्रधानमंत्री जी ने ऐलान किया कि पेपर लीक के लिए सोमवार को संसद में फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के लिए क़ानून लाया जाएगा। मोदी जी का दिया आश्वासन कितना खोखला है, ये कल ख़ुद ही साबित हो गया। 2024 NEET पेपर लीक के mastermind को कल CBI ने कोर्ट में निर्दोष घोषित कर दिया। अगर ऐसी ही जाँच करनी है, अगर आपको सुबूत ही नहीं पेश करने, तो fast-track courts का नाटक क्यों? मोदी जी, आपकी नीयत में ही खोट है।0
0
Report
योगी ने गोरखपुर जनता दर्शन में 150 शिकायतें सुनीं, निष्पादन का भरोसा दिया
Gorakhpur, Uttar Pradesh:रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी。 Date: 24-07-2026 लोकेशन: गोरखपुर。 स्लग: चिंता मत करें सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई,गोरखपुर में सीएम योगी का जनता दर्शन में सन्देश。 एंकर: गोरखपुर प्रवास के तीसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि हर शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई होगी और अधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध व निष्पक्ष निस्तारण करने के निर्देश दिए। जनता दर्शन के बाद सीएम ने मंदिर की गोशाला में गोसेवा भी की。 वीओ: गोरखपुर प्रवास के तीसरे दिन शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना और गोसेवा के बाद जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात की। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में उन्होंने करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके प्रार्थना पत्र स्वयं लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए。 मुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को चिंता करने की जरूरत नहीं है। हर शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी और सभी समस्याओं का समाधान शीघ्र कराया जाएगा। अपराध और जमीन कब्जे से जुड़ी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने वालों के प्रार्थना पत्रों पर अस्पतालों से इस्टीमेट जल्द तैयार कराने को कहा, ताकि सरकार समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध करा सके。 जनता दर्शन में आई महिलाओं के साथ आए बच्चों को मुख्यमंत्री ने चॉकलेट देकर दुलारा और उन्हें आशीर्वाद भी दिया。 इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर की गोशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गायों और नंदी को अपने हाथों से गुड़ खिलाया। बताया गया कि जैसे ही मुख्यमंत्री ने कुछ गोवंश को उनके नाम से पुकारा, वे दौड़कर उनके पास आ गए। मुख्यमंत्री ने गोवंश को स्नेहपूर्वक दुलार किया और गोशाला के कर्मचारियों को उनकी बेहतर देखभाल के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।0
0
Report
बांदा में गार्ड और बेटे की करंट से मौत, पत्नी गंभीर; जांच शुरू
Banda, Uttar Pradesh:बांदा में देर रात के दर्दनाक हादसे में गार्ड और उसके बेटे की करंट लगने से मौत हो गई वहीं पत्नी की हालत गंभीर है जिसका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृत्यु के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के कालू कुआं मोहल्ला में बने सिटी गार्डन की है गार्डन के रूप में कार्यरत बाबूलाल उम्र 50 वर्ष और उनके बेटे धीरू किसी उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है जो की सिटी गार्डन में ही एक कमरे में रहते थे गुरुवार को ही मृतक गार्ड का बेटा धीरू उससे मिलने आया था देर रात करंट की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई है करंट लगने के कर्म का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल अभी तक यह स्पष्ट नहीं होने पाया है कि दोनों को करंट कैसे लगा है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची दोनों को कमरे के अंदर से निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाएं जहां चिकित्सकों ने देखते ही दोनों को मृत घोषित कर दिया। यह पिता पुत्र की मौत के बाद परिजनों करोड़ का बुरा हाल है तो वहीं पुलिस ने पूरे घटना की जान शुरू कर दी है। मृतक मूल रूप से गिरवा थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं0
0
Report
Advertisement
रुदावल रेलवे स्टेशन पर सनकी युवक ने पत्थर से हत्या; आरोपी फरार
Bharatpur, Rajasthan:रुदावल(भरतपुर) बंसी पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री की सनकी युवक ने पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या की. आरोपी मौके से फरार हो गया. हादसे के बाद रेलवे स्टेशन पर बैठे यात्रियों में सनसनी फैल गई. रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे; स्टेशन मास्टर की सूचना पर रुदावल थाना पुलिस तथा बयाना GRP चौकी पुलिस ने आरोपी को डिटेन किया. मृतक युवक अवध एक्सप्रेस से Surat (गुजरात) से आ रहा था और हरदोई लौट रहा था. प्रथमदृष्टया आपसी कहासुनी के बाद घटना घटी. मृतक की आयु 34 वर्ष थी और वह यूपी के हरदोई जिले का निवासी है. घटना देर रात बंसी पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर हुई.0
0
Report
बारिश ने कच्चे मकानों को ढहाया: ग्रामीण इलाकों में राहत की मांग तेज
Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर ग्रामीण इलाकों में तेज़ बारिश ने जमकर कहर बरपाया है... ग्रामीण इलाकों में आज भी गरीब लोग मिट्टी के कच्चे मकानो में रहते दिखाई देते हैं... बारिश और जलभराव के कारण सबसे ज्यादा असर इन कच्चे मकान पर पड़ा है... तेज बारिश के कारण इलाके में बहुत से लोगों के कच्चे मिट्टी के घर जमीदोज हो गए... तस्वीरे कुंजा ग्रांट गांव की हैं... यहां रात के समय आई तेज बारिश और पानी के सैलाब ने मिट्टी के इस कच्चे घर को धराशाही कर दिया... गनीमत यह रही कि मिट्टी के इस घर की पहली दीवार गिरते ही अंदर मौजूद परिवार ने बाहर भाग कर अपनी जान बचा ली... इसके बाद ये पूरा घर जमीदोज हो गया... बेघर परिवार को पड़ोस में रहने वाले लोगों ने आसरा दिया है... अब जरा आप दूसरी तस्वीर देखिए... बारिश की वजह से कमजोर हो चुके घर की टूटी छत को ठीक करने के लिए एक युवक घर के ऊपर चढ़ा, लेकिन कमजोर हुआ मिट्टी का ये घर देखते ही देखते धराशाही हो गया... गनीमत रही कि युवक की जान बच गई... बारिश का यह मौसम गांव में मौजूद बहुत से कच्चे घरों के लिए खतरे की घंटी है... फिलहाल गांव में कई कच्चे घर गिर चुके हैं... मजदूर तबके के इन लोगों से प्रशासन से माँग है कि फौरन उनकी मदद कर दी जाए ताकि मासूम बच्चे और परिवार खुले में रात न गुजारें।0
0
Report
बागपत में मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ सख्त अभियान
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर चलने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त अभियान चलाया। एआरटीओ (प्रवर्तन) विपिन कुमार के निर्देशन में बड़ौत की छपरौली चुंगी, बस स्टैंड और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 8 बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया और साइलेंसर हटाने की कार्रवाई भी की गई। इसके अलावा ओवरलोड, ओवरस्पीडिंग और रॉन्ग साइड वाहन चलाने सहित विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 68 वाहनों के चालान किए गए। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से मॉडिफाइड बुलेट चलाने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा से समझौता करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
सीतामढ़ी में कांग्रेस पेपर लीक विरोध, पुतला दहन के साथ केंद्र सरकार विरोध
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में कांग्रेस पेपर लीक विरोध, पुतला दहन के साथ केंद्र सरकार विरोध0
0
Report
डूरंड कप का रोमांच रांची में, फैंस ने टिकटों के लिए होड़ मचा दी
Ranchi, Jharkhand:भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप का रोमांच अब रांची में दस्तक देने जा रहा है। पहली बार मेजबानी कर रहे रांची में फुटबॉल का जुनून मैदान पर उतरने से पहले ही टिकट काउंटरों पर दिखाई देने लगा है। मोरहाबादी स्टेडियम परिसर में फ्री टिकट लेने के लिए फुटबॉल प्रेमियों की लंबी कतारें लग रही हैं। 26 जुलाई से शुरू होने वाले मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों में भी जबरदस्त उत्साह है। वहीं जिला प्रशासन और आयोजन समिति ने सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग और दर्शकों की सुविधाओं को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। ऐसे में रांची पूरी तरह फुटबॉल के इस महाकुंभ के स्वागत के लिए तैयार नजर आ रहा है।0
0
Report
बिहार सरकार का खासमहाल जमीन का व्यापक सर्वे: अतिक्रमण और कोर्ट केसों पर डेटा
Noida, Uttar Pradesh:बिहार सरकार ने राज्य की खासमहाल जमीन का व्यापक सर्वे कराने का फैसला किया है। सभी जिलों में खासमहाल जमीन की वर्तमान स्थिति, उपयोग, अतिक्रमण और उससे जुड़े न्यायालयों में लंबित मामलों का डेटाबेस तैयार किया जाएगा। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि सरकार खासमहाल के साथ-साथ बकास्ट और डोबोलैंड भूमि पर रहने वाले लोगों की समस्याओं का भी समाधान करना चाहती है, ताकि वर्षों से रह रहे परिवारों को राहत मिल सके। नीट छात्र आंदोलन पर उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन कुछ बाहरी और देशविरोधी ताकतें आंदोलन का फायदा उठाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि एसआईटी और फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। वहीं, हर घर नल-जल योजना पर कैग रिपोर्ट के सवाल पर मंत्री ने कहा कि जहां भी निर्माण या गुणवत्ता में गड़बड़ी मिलेगी, वहां जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
घर के बाहर सो रही महिला की सिर कूचकर हत्या, गांव में सनसनी
Lakhima Khas, Uttar Pradesh:महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कुड़वा उर्फ मुरकटिया टोला लंगड़ी में शुक्रवार सुबह एक महिला की सिर कूचकर हत्या कर दिए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान रूखमणी (40), पत्नी शिव नारायण के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है परिजनों के अनुसार, गुरुवार रात गांव में कुछ लोगों से विवाद हुआ था। रात में भोजन करने के बाद रूखमणी घर के बाहर सो गई थीं। शुक्रवार सुबह जब परिजन उन्हें जगाने पहुंचे तो वह खून से लथपथ मृत अवस्था में मिलीं। उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, जिससे किसी भारी वस्तु से हमला कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा सदर क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है।मृतका मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं। उनके पति शिव नारायण मंदबुद्धि बताए जाते हैं। परिवार में चार बच्चे हैं—गुलशन (17), आरती (14), रागिनी (13) और गुलजार (10)। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।प्रभारी निरीक्षक अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का दावा है कि घटना का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।0
0
Report
नगर परिषद के फर्जी पट्टों का बड़ा खेल: आयुक्त समेत तीन अधिकारी आरोपी
Banswara, Rajasthan:फर्जी पट्टे के खेल का हुआ खुलासा नगर परिषद आयुक्त ने कराया मामला दर्ज शहर के राजतालाब थाने में दी आयुक्त ने रिपोर्ट तीन लोगों पर फर्जी पट्टे बनाने का लगाया आरोप यह पुरा पट्टे का खेल लीज डीड करवाने आए तब खुलाइसमें सभापति,आयुक्त और सहायक नगर नियोजक के फर्जी साइन जिस वक्त यह दोनों पट्टे जारी हूए तब यह अधिकारी थे ही नहीं नगर परिषद में इन दोनों पट्टों में डिस्पेच नंबर अंकित नहीं इन पट्टों में सभापति जैनेन्द्र त्रिवेदी के साइन है जबकि 27 नवम्बर 2025 को इनका कार्यकाल पुरा हो चूका था आयुक्त पद पर मोहम्मद सुहेल के साइन है जबकि 14 अक्टूबर 2025 को आयुक्त दुर्गेश रावल थे श्यामपुरा क्षेत्र के बेशकीमती जमीन के है पट्टे शहर में कई और भी बने हूए है फर्जी पट्टे अब पुलिस खोलेगी इस पुरे गिरोह का खुलासा0
0
Report
कानपुर: 250 करोड़ की ठगी के मास्टरमाइंड अभय शुक्ला उर्फ जॉन सीना की तलाश जारी
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग 250 करोड़ की ठगी नेटवर्क के मुख्य आरोपी का वीडियो वायरल सट्टेबाजी का मास्टरमाइंड अभय शुक्ला पुलिस की पकड़ से बाहर。 वीडियो में दुबई के एक बार में पार्टी और डांस करता दिखा कथित मास्टरमाइंड。 पुलिस ने मास्टरमाइंड के खिलाफ जारी किया लुक आउट सर्कुलर。 आरोपी अभय शुक्ला उर्फ जॉन सीना की तलाश में जुटी पुलिस。 ठगी से जुड़े बैंक खातों के खिलाफ दर्ज हुईं 1,600 से अधिक शिकायतें。 वायरल वीडियो की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस0
0
Report
Advertisement
रायपुर के कलालखेड़ी में आकाशीय बिजली गिरने से 2 मौतें, 7 बकरियाँ भी मारी गईं
Noida, Uttar Pradesh:रायपुर में आकाशीय बिजली गिरने से नाना दोयती सहित 7 बकरियो की मौत, खेत पर बकरिया चराते समय गिरी बिजली, पोस्टमार्टम शुरू। सहाड़ा - रायपुर पुलिस थाना क्षेत्र के कलाल खेड़ी गांव में गुरुवार शाम करीबन 6 बजे खेत में बकरिया चरा रहे चरवाहे तथा दोयती पर अचानक आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय धर्मा नाथ एवं 11 वर्षीय दूयती गायत्री नाथ की मौके पर ही मौत हो गई एवं 7 बकरिया भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मारी गई। यह घटना कलालखेड़ी गांव में उस समय हुई जब मृतक किसान अपने खेत में बकरिया चरा रहा था। मृतक किसान के परिजनों ने बताया कि उनके पास लगभग 50 भेड़ बकरिया थी, जिससे वे अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना की सूचना मिलने पर रायपुर पुलिस सहित राजस्व विभाग के गिरदावर डाल चंद भील, एवं पटवारी नंदकिशोर बैरवा मौके पर पहुंचे और मृतक के शव का पंचनामा भरकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रायपुर में शव का पोस्टमार्टम करने के लिए भेजा। जहां बीसीएमओ अभिनव मीणा ने बताया कि शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना से क्षेत्र में शौक की लहर छा गई है।0
0
Report
पिंप्राळा के विठ्ठल मंदिर में 150 वर्ष पुरानी रथयात्रा और 500 किलो पंजिरी प्रसाद
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जळगावात प्रतिपंढरपूर समजल्या जाणाऱ्या पिंप्राळा येथील श्री विठ्ठळ मंदिर संस्थांच्या रथोत्सवाची तयारी अंतिम टप्प्यात 25 जुलै रोजी पार पडणाऱ्या रथउत्सवासाठी पांडुरंगाच्या रथाच्या रंगरंगोटीसह इतर कामे सुरू असून तयारी अंतिम टप्प्यात पिंप्राळा येथील विठ्ठल मंदिर संस्थांनच्या रथउत्सवाला तब्बल 150 वर्षांची अखंड परंपरा आहे.. यंदा रथोत्सवामध्ये तब्बल 500 किलो एवढा पंजिरीचा प्रसादाचे भाविकांना वाटप केले जाणार आहे..0
0
Report
सीसीटीवी फुटेज से अज्ञात चोरों की तलाश तेज, सलासर ज्वेलर्स चोरी का पर्दाफाश
Bhilwara, Rajasthan:जिला भीलवाड़ा लोकेशन –जहाजपुर अज्ञात चोरों ने तोड़े ज्वेलर्स की दुकान के ताले दुकान में रखी नगदी और जेवर की चोरी चोरों ने सालासर ज्वेलर्स को बनाया निशाना थाना प्रभारी दयाराम चौधरी मौके पर पहुंचे घटना से स्वर्णकार समाज में रोष,आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू0
0
Report
Advertisement
