224157
अंबेडकर नगरः अकबरपुर विद्युत कार्यालय पर कर्मचारियों ने निजीकरण का किया विरोध
Darvan, Uttar Pradesh:आज शनिवार को जिले के अकबरपुर विद्युत कार्यालय परिसर में निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई। विद्युत कर्मचारियों का कहना है कि लगातार सरकार विभिन्न विभागों का निजीकरण कर रही है और अब विद्युत विभाग पर भी पूरी निगाह निजीकरण पर है। इसके विरोध में विद्युत कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर कहा कि निजीकरण पर रोक लगाई जाए। निजीकरण होने से हम लोगों का भविष्य अंधकार में हो जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पॉक्सो गिरफ्तारी के विरोध में गांधी उच्च विद्यालय की छात्राएं NH-333A पर जाम
Banka, Bihar:बिहार के सबलपुर स्थित गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विकास कुमार की पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को विद्यालय की दर्जनों छात्राएं सड़क पर उतर आईं। छात्राओं ने विक्रमपुर मोड़ के पास NH-333A पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे पंजवारा-भेड़ा मोड़ मुख्य मार्ग पर करीब दो घंटे से अधिक समय तक आवागमन बाधित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शन कर रही छात्राओं का कहना है कि प्रधानाध्यापक को गलत आरोप में फंसाया गया है। छात्राओं ने इसे साजिश बताते हुए उनकी रिहाई की मांग की। उनका कहना है कि जब तक हेडमास्टर को रिहा नहीं किया जाता, तब तक सड़क जाम समाप्त नहीं किया जाएगा। इधर, सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद पंजवारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छात्राओं को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया। हालांकि छात्राएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं। पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात बहाल कराने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास जारी रहा। मामले को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।0
0
Report
इंदौर नगर निगम के कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन, ठेकेदारी बंद कर स्थाई नियुक्ति की मांग
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर नगर निगम पर निगम कमिश्नर कार्यालय कर्मचारी सफाई कर्मियों का बड़ा प्रदर्शन निगम कमिश्नर हाय हाय के लग रहे नारे चूड़ी पहनले के लगे नारे महिलाओं ने दिखाई चुड़िया आउटसोर्स ठेकेदारी प्रथा बंद करने और मस्टर कर्मियों को स्थाई करने की मांग0
0
Report
नंदराज पहाड़ में खनन पर ग्रामीणों का फिर से विरोध
Dantewada, Chhattisgarh:बैलाडीला के नंदराज पहाड़ में एक बार फिर खनन को लेकर विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। NMDC के डिपॉजिट नंबर-13 को स्थानीय ग्रामीण नंदराज पहाड़ के नाम से जानते हैं और इसे आपकी आस्था और पारंपरिक देवी-देवताओं का स्थल बताते हैं। लगभग 315.813 हेक्टेयर क्षेत्र में लौह अयस्क खनन की गतिविधियों को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी पहाड़ पर उनके पारंपरिक देवी-देवता विराजमान हैं, इसलिए यहां खनन उनकी आस्था और संस्कृति पर सीधा हमला है। वर्ष 2019 में भी डिपॉजिट नंबर-13 में खनन के विरोध में हजारों आदिवासी ग्रामीणों ने आंदोलन किया था। उस समय ग्रामीणों ने नंदराज पहाड़ को आस्था का केंद्र बताते हुए खनन का विरोध किया था। तत्कालीन राज्य सरकार ने वर्ष 2014 की ग्रामसभा से जुड़ी अनुमति की जांच कराने और संबंधित गतिविधियों पर रोक लगाने की बात कही थी। दंतेवाड़ा कलेक्टर की जांच रिपोर्ट में भी 4 जुलाई 2014 को हिरोली में हुई कथित ग्रामसभा को लेकर सवाल उठाए गए थे। रिपोर्ट में कहा गया था कि खनन संबंधी सहमति के लिए नियमों के मुताबिक ग्रामसभा आयोजित नहीं हुई थी और ग्रामसभा की प्रक्रिया एवं कोरम को लेकर भी आपत्तियां थीं। अब एक बार फिर डिपॉजिट नंबर-13 में खनन गतिविधियां शुरू होने की चर्चा के बीच बैलाडीला की तलहटी में बसे 23 गांवों के ग्रामीणों ने बैठक कर विरोध की रणनीति तैयार की है। बैठक में बस्तरिया राज मोर्चा के संस्थापक मनीष कुंजाम और समाजसेविका सोनी सोरी भी मौजूद रहीं। तो वही ग्रामीणों ने जी मीडिया को बताया कि - बैलाडीला क्षेत्र में दशकों से हो रहे खनन के बावजूद स्थानीय प्रभावित गांवों को उसका पर्याप्त लाभ नहीं मिला। उनका दावा है कि खनन से निकलने वाला आयरन ओर का डस्ट और लाल पानी खेतों और नदी-नालों तक पहुंच रहा है, जिससे खेती, मवेशियों और पेयजल पर असर पड़ रहा है। साथ ही प्रभावित गांवों में विकास के कुछ नामों निशान नहीं है ना तो स्कूल है ना अस्पताल और ना ही चलने के लिए सड़क। ग्रामीणों ने साफ कहा है कि नंदराज पहाड़ में खनन शुरू हुआ तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। उनका कहना है कि नंदराज सिर्फ एक पहाड़ नहीं, बल्कि उनकी आस्था, संस्कृति और पहचान का हिस्सा है। अब बड़ा सवाल यही है कि डिपॉजिट नंबर-13 में खनन को लेकर प्रशासन और खनन कंपनी का अगला कदम क्या होगा? और क्या इस बार भी ग्रामीणों के विरोध के बीच नंदराज पहाड़ में खनन आगे बढ़ेगा?0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर में विधायक अमर अग्रवाल के बंगले पर प्रदर्शन, ऑक्सी ज़ोन के विरोध की गूंज
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। विधायक अमर अग्रवाल के बंगले का घेराव... बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे... प्रस्तावित ऑक्सी जोन को लेकर रहवासियों का विरोध... महिलाओं का आरोप—गरीबों का आशियाना उजाड़कर बनाया गया रिवर व्यू... रिवर व्यू रोड पर असामाजिक तत्वों के जमावड़े का आरोप... मांग—ऑक्सी जोन के नाम पर स्थानीय लोगों को वहां से न हटाया जाए...0
0
Report
LG बैठक: विश्वविद्यालयों में छात्राओं की सुरक्षा के लिए समन्वय और CCTV मजबूत
New Delhi, Delhi:*विश्वविद्यालय परिसरों में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर LG ने की बैठक, मल्टी-एजेंसी कोऑर्डिनेशन मजबूत करने के निर्देश* दिल्ली में छात्रों, खासकर छात्राओं की सुरक्षा को लेकर उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने GNCTD के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और निदेशकों के साथ बैठक की। बैठक में दिल्ली पुलिस, PWD, MCD और परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में विश्वविद्यालय परिसरों और छात्रों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। LG ने सुरक्षा को लेकर विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निर्देशों के तहत पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने, अंधेरे वाले स्थानों (डार्क स्पॉट) को खत्म करने, विश्वविद्यालयों तक आने वाली सड़कों पर CCTV व्यवस्था को मजबूत और एकीकृत करने तथा लास्ट-माइल कनेक्टिविटी बेहतर करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा छात्र-छात्राओं के आवासों की व्यापक सुरक्षा ऑडिट कराने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में विशेष रूप से छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ऐसा सुरक्षित वातावरण तैयार करने पर जोर दिया गया, जहां युवा बिना किसी भय के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। LG ने कहा कि दिल्ली में हर युवा, विशेषकर छात्राओं को शिक्षा हासिल करने के दौरान विश्वास, गरिमा और सुरक्षा का माहौल मिलना चाहिए। सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण को विकसित दिल्ली के विजन का महत्वपूर्ण आधार बताया गया।0
0
Report
दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा अब केवल पिंक सहेली कार्ड से
New Delhi, Delhi:दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। 4 अक्टूबर से महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा सिर्फ ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ के जरिए ही मिलेगी। इसके साथ ही अब तक इस्तेमाल किए जा रहे पिंक पेपर टिकट को बंद कर दिया गया है। एलजी तरनजीत सिंह संधू की मंजूरी के बाद यह व्यवस्था लागू की गई है। दिल्ली सरकार के मुताबिक, अब तक करीब 19.5 लाख पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। हालांकि, महिलाओं के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने की प्रक्रिया अभी भी जारी है, ताकि जिन महिलाओं के पास अभी कार्ड नहीं है, वे इसे बनवा सकें और मुफ्त बस यात्रा की सुविधा का लाभ ले सकें।0
0
Report
Advertisement
चमोली में ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान: 160 नाली अवैध भांग हटाई गई
Karnaprayag, Uttarakhand:प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत चमोली पुलिस ने अवैध भांग की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्रशास्न की टीम ने दो दिनों में कुल 160 नाली जमीन में उगाई जा रही अवैध भांग की खेती को नष्ट किया है। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में एसओजी चमोली, चौकी देवाल, समाज कल्याण विभाग और वन विभाग की संयुक्त टीम ने देवाल क्षेत्र के रामपुर और तोरती क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर करीब 90 नाली भूमि में की जा रही अवैध भांग की खेती को चिन्हित कर मौके पर ही नष्ट किया। बीते दिन देवाल क्षेत्र में 70 नाली जमीन पर भांग की खेती को नष्ट किया था । पुलिस के मुताबिक, अभियान के तहत अब तक जिले में कुल 160 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट की जा चुकी है। बीओ 1 / नशे के खिलाफ की जा रही कार्यवाही के दौरान प्रशास्न की संयुक टीम ने आसपास के क्षेत्रों में भी सघन निरीक्षण किया। ग्रामीणों को चेतावनी दी गई कि अवैध रूप से भांग की खेती करना कानूनन अपराध है और इसमें संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को भांग के सेवन और अवैध उत्पादन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। साथ ही लोगों से प्राकृतिक रूप से उगी जंगली भांग को भी सामूहिक प्रयास से नष्ट करने और युवाओं को नशे से दूर रखने में सहयोग की अपील की। चमोली पुलिस ने साफ किया है कि नशे के अवैध कारोबार और नशे की खेती के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
कांग्रेस में हरीश रावत यात्रा को लेकर गुटबाजी, हाईकमान और समर्थक भिड़ेंगे
Dehradun, Uttarakhand:कांग्रेस हाईकमान की रोक और हरीश रावत की यात्रा को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. AICC प्रभारी कुमारी शैलजा ने पत्र लिखकर हरीश रावत को यात्रा न करने के निर्देश दिए, लेकिन पूर्व CM अपनी धन्यवाद यात्रा पर अड़े हैं. सोमवार को कुमाऊं प्रवेश पर खटीमा-जसपुर बॉर्डर पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया. इस पूरे विवाद पर कांग्रेस विधायकों हरीश धामी और मनोज तिवारी ने कहा - पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है. जसपुर में स्वागत से गदगद हरीश रावत ने मंच से कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया. रावत ने कहा कि कुमाऊं के हर क्षेत्र से और यूपी से भी साथी उनके समर्थन में आए हैं और इस जोशीले स्वागत के पीछे आदेश चौहान का हाथ है. पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी इस यात्रा में साथ हैं प्रीतम सिंह ने कहा कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ेगी कांग्रेस एक है किसी भी तरह कोई भी व्यक्ति पार्टी के खिलाफ नहीं है. धारचूला विधायक हरीश धामी ने कुमाऊं प्रवेश पर कहा कि हरीश रावत स्वस्थ होकर लौटे हैं, इसलिए कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है. उन्होंने हमेशा चाहा है कि कांग्रेस का झंडा-डंडा लेके वो आगे बढ़ें और जैसे उनके कुमाऊं में आने का प्रोग्राम हुआ तो हम सब लोग उत्साहित हैं. AICC के पत्र से उपजे विवाद पर सफाई देते हुए हरीश धामी ने कहा कि ये सीनियर लीडरों का आपसी मामला है, सुलझा लिया जाएगा. पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है और सबका लक्ष्य 2027 में सरकार बनाना है. अल्मोड़ा से कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी ने हरीश रावत की यात्रा को धन्यवाद यात्रा बताया. उन्होंने कहा कि लंबे समय तक अस्वस्थ रहने के बाद रावत जी जनता और कार्यकर्ताओं का आभार जता रहे हैं और संगठन को मजबूत कर रहे हैं. वहीं जब AICC के रोक वाले पत्र के बारे में पूछा गया तो मनोज तिवारी ने किसी भी तरह की टिप्पणी से इनकार कर दिया. कांग्रेस के इस प्रदर्शन को लेकर कैबिनेट के मंत्री खजनदास का कहना है कि हरीश रावत वरिष्ठ नेता हैं राज्य से लेकर केंद्र में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं उनके लिए इस तरह प्रदेश प्रभारी का पत्र कहीं ना कहीं उचित नहीं लगता मामला भले ही कांग्रेस का अंदरूनी हो लेकिन वरिष्ठ नेताओं की सम्मान का ख्याल सभी को होना चाहिए.0
0
Report
उन्नाव में युवक ने आत्मदाह का प्रयास, ADM के समझाने पर टला मामला
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव उन्नाव में युवक ने आत्मदाह का किया प्रयास。 कलेक्ट्रेट गेट पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का किया प्रयास。 मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने बचाया。 युवक को लेकर ADM क़े पास पहुंचे सुरक्षाकर्मी。 ADM सुशील गोंड के समझाने के बाद शांत हुआ युवक。 युवक का आरोप जमीनों पर दबंगों ने कर रखा है कब्जा。 कई बार शिकायती पत्र देने के बाद भी नहीं हुआ समाधान。 माखी थाना क्षेत्र के अकबरपुर दबौली का रहने वाला है युवक।0
0
Report
Advertisement
बंगाल में छह माह में UCC लागू, लव जिहाद पर कड़ा कानून: शुभेंदु अधिकारी
Noida, Uttar Pradesh:UCC को लेकर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के मुस्लिम समुदाय के लोगों की राय। इस विषय पर मुस्लिम समुदाय के लोगों से कई तरह की राय सामने आई। 6 महीने के अंदर बंगाल में UCC, 'लव जिहाद' के खिलाफ कानून लाने का ऐलान शुभेंदु अधिकारी का पश्चिम बंगाल में अगले छह महीने के अंदर समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी, ऐसा मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है। उन्होंने बताया कि UCC लागू होने के बाद धर्मांतरण, 'लव जिहाद' और 'लैंड जिहाद' के खिलाफ सख्त कानून लाया जाएगा। कोलकाता में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उत्तराखंड और गुजरात की तर्ज पर बंगाल में भी UCC लागू किया जाएगा।0
0
Report
गढ़वा के रंका पूर्वी जंगल में हाथी की मौत, ग्रामीण डरे, वन विभाग जांच में जुटा
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले के रंका पूर्वी वन क्षेत्र में जंगल के अंदर जंगली हाथी का मिला शव, मचा हड़कंप, हाथी देखने के लिए जान हथेली पर देख ग्रामीणों की उमड़ रही है भीड़, मौके पर वन विभाग एवं पुलिस के कई अधिकारी पहुंचे, तीन माह मे यह दूसरी घटना, जाँच मे जुटी विभाग। जिले के रंका वन क्षेत्र के पिपरादादर जंगल में सोमवार सुबह जब ग्रामीणों ने एक हाथी को बैठा देखा तो पहले सभी डर गए जब हाथी की कोई गतिविधि नहीं हुई तो ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो हाथी मृत पड़ा था। ग्रामीणों ने जैसे ही इसकी सूचना गाँव में दी पूरा गाँव हाथी के शव को देखने के लिए भीड़ लगा दी। तत्पश्चात वन विभाग को जानकारी मिलने के बाद हाथी के शव को कब्जे में लेते हुए विभाग के अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग डीएफओ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी। डीएफओ ने कहा कि पिपराददर जंगल में जंगली हाथी का शव मिला है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। हाथी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। वहीं विभाग ने मौके से बिजली की तार भी जप्त की है जिससे यह कयास लगाया जा रहा है कि हो सकता है ग्रामीणों द्वारा हाथी के हमले से लगाए गए तार के चपेट मे आने से हाथी की मौत हुई हो。0
0
Report
साहिबगंज के राधानगर में चचेरे भाई बहादुर बागती ने हत्या की स्वीकारोक्ति; गिरफ्तार
Sahibganj, Jharkhand:साहिबगंज के राधानगर थाना क्षेत्र में हुई गौरचन्द्र बागती की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया. पुलिस के अनुसार चचेरा भाई ही गौर चंद्र बागती का हत्यारा निकला. पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई बहादुर बागती को गिरफ्तार किया है. वारदात का खुलासा करते हुए राजमहल अनुमंडल पुलिस अधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहनपुर चौक के पास मोहनपुर निवासी गौरचन्द्र बागती की गला रेतकर हत्या कर दी गई है. वारदात की फौरन बाद पुलिस अधीक्षक साहिबगंज के निर्देश पर एसडीपीओ राजमहल विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया गया. पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने पुलिस सूचक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मृतक के चचेरे भाई बहादुर बागती को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की. पुलिस के मुताबिक, कड़ाई से पूछताछ में बहादुर बागती ने हत्या में अपनी संलिप्ता स्वीकार की. उसने पुलिस को बताया कि आपसी रंजिश व अमीन भाई के बढ़ते रसूक के कारण द्वेष की भावना से ग्रथ होकर उसने घटना को अंजाम दिया, वर्षों से घटना को अंजाम देने की फिराक में था आरोपी. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू और घटनास्थल से चप्पल भी बरामद की है. इस संबंध में राधानगर थाना कांड दर्ज कर सुसंगत धाराओं के तहत मामला का अनुसंधान किया जा रहा है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।0
0
Report
Advertisement
पटना में दरोगा भर्ती मेन्स रद्द किया जाने के विरोध में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
Bikram, Bihar:पटना में 1799 पदों والی दरोगा भर्ती मेन्स रद्द किया जाने के विरोध में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन. दरोगा भर्ती मेन्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के द्वारा किया गया प्रदर्शन. JP गोलम्बर से बैरिकेटिंग तोड़कर आगे बढ़े छात्र.. डाक बंगला चौराहा की ओर बढ़े प्रदर्शक0
0
Report
संजय दत्त के बयान पर नाना पटोल का दावा: भारत में हर जगह लोग असुरक्षित, सेलेब्रिटी भी खतरे में
Noida, Uttar Pradesh:Nagpur, Maharashtra: On actor Sanjay Dutt's reported 'can't feel peace in India' remark, Congress leader Nana Patole says, "Yes. Everyone is unsafe here. People are unsafe in a metropolitan city like India, where people from everywhere live. Murders are occurring here every day. So, it is natural that actors there would feel unsafe. They receive threats. What he said is not wrong. Govt of the state at Centre should understand that if even the celebrities are not safe, cognisance should be taken."0
0
Report
नर्मदापुरम से जंगल के राजा सड़क पर: पिपरिया-पचमढ़ी मार्ग पर बाघ चहलकदमी
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम से जंगल के राजा की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने राहगीरों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी रोमांच बढ़ा दिया है। पिपरिया-पचमढ़ी मार्ग पर तड़के सड़क के बीचोंबीच बाघ चहलकदमी करता नजर आया। खास बात ये रही कि बाघ कुछ दूरी तक राहगीरों के आगे-आगे चलता रहा। लोगों ने इस पूरे नजारे को मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। तस्वीरें पगारा और मटकुली के बीच की हैं, जहां सोमवार सुबह करीब चार बजे अचानक सड़क पर बाघ दिखाई दिया। बाघ को देखकर राहगीर सहम गए, लेकिन सुरक्षित दूरी से उसका वीडियो बनाते रहे। वीडियो में बाघ सड़क के बीचोंबीच बेखौफ अंदाज में टहलता नजर आ रहा है। कुछ देर सड़क पर चलने के बाद बाघ सड़क किनारे उतरा और जंगल में चला गया। सतपुड़ा के जंगलों से लगे इस मार्ग पर वन्यजीवों की आवाजाही होती रहती है, लेकिन सड़क पर बाघ का इस तरह नजर आना राहगीरों के लिए रोमांचक और हैरान करने वाला नजारा रहा।0
0
Report
Advertisement
