224149
Ambedkar Nagar - डॉ. अंबेडकर की जयंती पर मंगुराडिला में भावभीनी श्रद्धांजलि का आयोजन
Jalalpur, Uttar Pradesh:भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगुराडिला चौराहा स्थित प्रतिमा पर कार्यक्रम आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव, रामजीत केशरी, अनिल केशरी, राजाराम यादव समेत मौजूद गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शाजापुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, दूसरा घायल
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर शहर के बेरछा रोड पर शनिवार रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है。 परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, शाजापुर निवासी दोनों युवक सांपखेड़ा स्थित ईंट भट्टे पर मजदूरी करते थे। शनिवार को काम खत्म होने के बाद दोनों पल्सर बाइक से अपने घर शाजापुर लौट रहे थे। इसी दौरान सांपखेड़ा के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पवन कुशवाह (18) पिता मनीराम कुशवाह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार योगेश कुशवाह (25) घायल हो गया। योगेश के सिर में चोट आई है。 हादसे के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से दोनों युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पवन को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल योगेश का उपचार शुरू किया गया। रविवार को होगा पोस्टमार्टम हादसे में जान गंवाने वाले पवन का शव जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में रखवाया गया है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।0
0
Report
योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के काल भैरव व विश्वनाथ मंदिर में पूजा की
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी(उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काल भैरव मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।0
0
Report
कुंडली में आपसी झगड़े के बाद गोलीबारी, दो युवक घायल
Sonipat, Haryana:आपसी झगड़े के बाद दिनदहाड़े चली गोलियां दो युवक घायल बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर का करते हैं काम आपस में झगड़े के बाद पहुंचे थे एक दुकान पर समझौते के लिए कुंडली थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी सोनीपत के कुंडली क्षेत्र में नेशनल हाईवे 44 पर पार्कर मॉल के सामने आपसी झगड़े के बाद ताबड़तोड़ गोलियां चलने का मामला सामने आया है। इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एक युवक के हाथ में गोली लगने की सूचना है जबकि दूसरे युवक के छाती में गोली लगी है। घायल युवक ने बताया कि उनका विवाद हरियाणा स्टील के नाम से दुकान चलाने वाले एक दुकानदार के साथ चल रहा था। इसी विवाद के समझौते को लेकर वे दुकान पर गए थे। वहां पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और उसके बाद हथियारों से लैस 20 से 25 युवक मौके पर पहुंच गए। घायल युवक ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की और ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। उनका कहना है कि तीन से चार युवकों के हाथों में हथियार थे और उन्होंने ही फायरिंग की। पीड़ित सभी साथी मिलकर बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर का काम करते हैं। घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी युवक दौड़ते हुए नजर आए हैं।0
0
Report
Advertisement
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा पुलिसकर्मियों को दिलाई गई राष्ट्रीय एकता
Bahraich, Uttar Pradesh:आज दिनांक 31.10.2026 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा पुलिस कार्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्री कनिष्क आर जामकर, क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्री प्रद्युम्न सिंह, प्रतिसार निरीक्षक व पुलिस कार्यालय के अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे । एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान एवं देश की एकता और अखण्डता को अक्षुण्ण बनाए रखने के उनके संकल्प का स्मरण कराया। कार्यक्रम के दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं आंतरिक सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा देश की एकता और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया। इसी क्रम में जनपद में समस्त क्षेत्राधिकारी कार्यालय एवं थाना/चौकी स्तर पर भी उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा सरदार वल्लभभाई पटेल को याद कर उनकी स्मृति में चित्र पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्रीय एकता व अखण्डता की शपथ ली गयी ।0
0
Report
सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने एडीएम ने ली जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दिनेश कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकीरी द्वारा शीतकाल के दौरान कोहरे व धुंध के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सभी मुख्य मार्गों, तीखे मोड़ों और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर थर्माेप्लास्टिक रोड मार्किंग, कैट्स आई और हाई-रिफ्लेक्टिव डेलिनेटर तुरंत दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। परिवहन व पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर सभी वाणिज्यिक वाहनों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और ट्रकों पर लाल व पीली रिफ्लेक्टिव टेप लगाना अनिवार्य करने तथा वाहनों की फॉग लाइट व इंडिकेटर्स की सघन जांच करने के निर्देश दिए गए। यह भी निर्देश दिये कि कोहरे के दौरान दृश्यता कम होने की स्थिति में राजमार्गों के किनारे वाहनों की अवैध पार्किंग को रोकने के लिए पेट्रोलिंग बढ़ायें और क्रेन द्वारा ऐसे वाहनों को तुरंत हटाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी टोल प्लाजा पर एम्बुलेंस को अलर्ट मोड पर रखने और सोशल मीडिया व रेडियो के माध्यम से आमजन के लिए लगातार मौसम व रूट एडवाइजरी जारी करने का निर्णय लिया गया। बैठक में नाबालिग बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरुक करने व उनके अभिभावकों को नाबालिग बच्चों को वाहन न देने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिये गए। यह भी निर्देश दिये गए कि नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर ऐसे वाहनों को मौके पर ही सीज (जब्त) किया जाए। नाबालिगों के अभिभावकों (माता-पिता) और वाहन स्वामियों के विरुद्ध भी अर्थदंड लगाने के साथ-साथ कानूनी शिकंजा कसा जाए। बैठक में उपस्थित अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बेहद कड़ा रुख अख्तियार करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों और यातायात पुलिस को सख्त लहजे में दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब किसी भी स्तर पर नरमी नहीं बरती जाएगी। सड़क सुरक्षा को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि नेशनल हाईवे और मुख्य मार्गों पर स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए अवैध कटों को तुरंत बंद किया जाए। चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर सुधार कार्य में देरी करने वाली कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों (रैश ड्राइविंग), नशे में वाहन चलाने वालों और ओवरलोड कमर्शियल वाहनों के चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस तत्काल निरस्त किये जाए। इसके साथ ही गंभीर लापरवाही पर सीधे एफआईआर दर्ज की जाए।0
0
Report
धौलपुर पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस परेड दिखाकर एकता का संदेश दिया
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर धौलपुर पुलिस ने गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का सीधा प्रसारण देखा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले भर में व्यापक स्तर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पुलिस की ओर से नगर परिषद धौलपुर के ऑडिटोरियम सहित जिले के समस्त पुलिस थानों में बड़ी स्क्रीन लगाकर परेड का लाइव प्रसारण दिखाया गया कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी, पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिकाऊ प्रकोष्ठ हवा सिंह, वृत्ताधिकारी वृत्त धौलपुर प्रदीप नेहरा सहित जिले के पुलिस अधिकारी, पुलिस जवान, सीएलजी सदस्य, यूथ सीएलजी सदस्य, पुलिस मित्र, सुरक्षा सखियां और बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया सभी ने एक साथ बैठकर राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का सामूहिक रूप से सीधा प्रसारण देखा। प्रसारण के दौरान उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक इस भव्य आयोजन को देखा और राष्ट्र के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को आत्मसात किया। इस अवसर पर मौजूद सभी अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और आमजन को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। सभी ने हाथ उठाकर देश की एकता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और अधिक मजबूत करना रहा। साथ ही आमजन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय, सहभागिता और विश्वास की भावना को प्रोत्साहित करना भी इस आयोजन का महत्वपूर्ण संदेश रहा। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधने में अहम भूमिका निभाई है और उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। धौलपुर पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने, सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संदेश दिया0
0
Report
Advertisement
मंडला में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का शिकंजा: 8 प्रकरण दर्ज, जब्त शराब भारी मात्रा में
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग ने सख्ती दिखाते हुए अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। ग्राम पुरवा के न्यू स्टार ढाबा से लेकर बिछिया के होटल, ढाबों, दुकानों और बस स्टैंड तक कार्रवाई की गई। इस दौरान देशी-विदेशी शराब और बीयर सहित बड़ी मात्रा में मदिरा जब्त की गई। बस स्टैंड पर स्कूटी से भी अवैध शराब बरामद हुई, जिसके बाद वाहन को कब्जे में लिया गया। कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 8 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 36 हजार 800 रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी सतीश कश्यप के मार्गदर्शन में की गई।0
0
Report
दिल्ली में BS6 से कम गाड़ियों के प्रवेश पर रोक, GRAP लागू
New Delhi, Delhi:दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। आज रात 12 बजे से BS6 से नीचे की तमाम गाड़ियों की दिल्ली में एंट्री बंद हो जाएगी। इस फैसले के बाद दिल्ली बॉर्डर पर अफरा-तफरी का माहौल है। दरअसल, दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग ने GRAP के तहत आदेश जारी किया है कि 1 नवंबर से 31 जनवरी 2027 तक दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड और BS6 मानक से नीचे की सभी पेट्रोल और डीजल गाड़ियों को राजधानी में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सरकार का कहना है कि सर्दियों में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच जाता है, इसलिए ये सख्त कदम उठाना जरूरी है। परिवहन विभाग के मुताबिक NCR के गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद के करीब 10 लाख वाहन इस फैसले से प्रभावित होंगे। हालांकि CNG, इलेक्ट्रिक वाहन और एम्बुलेंस, दमकल, पुलिस जैसी आपातकालीन सेवाओं को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। लेकिन BS6 होने के साथ-साथ वैध PUC सर्टिफिकेट होना भी अनिवार्य होगा। और इस फैसले का असर अभी से दिखने लगा है। सभी गाड़ी मालिक और ड्राइवर इस कोशिश में हैं कि रात 12 बजे से पहले दिल्ली में एंटर कर जाएं। तस्वीरें आप देख सकते हैं - NH-44 सिंघु बॉर्डर, पर 2 से 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। ट्रक, प्राइवेट कारें, कैब सब कतार में खड़ी हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी एडवाइज़री जारी कर दी है और जगह-जगह चेकिंग तेज कर दी है। नियम तोड़ने पर 20,000 रुपये तक का जुर्माना और वाहन जब्ती की कार्रवाई हो सकती है तो अगर आप भी NCR से दिल्ली आ रहे हैं, तो अपनी गाड़ी के दस्तावेज और BS मानक जरूर चेक कर लें, नहीं तो आपको बॉर्डर से ही वापस लौटना पड़ सकता है。0
0
Report
सरदार पटेल जयंती पर सिंगरौली में राष्ट्रीय एकता दिवस का लाइव प्रसारण
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग ... सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता के रंग में रंगा पूरा जिला.... राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस कार्यालय से लेकर थाना-चौकियों तक हुए आयोजन... राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 का जिलेभर में किया गया लाइव प्रसारण... पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा... एसपी षियाज के.एम. के निर्देशन और एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम... सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को किया याद, एकता और अखंडता बनाए रखने का दिया संदेश... पुलिस और आम नागरिकों की सहभागिता से मजबूत हुआ राष्ट्रप्रेम और सामाजिक सद्भाव का संकल्प... एंकर... लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सिंगरौली जिले में एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सिंगरौली पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित रुस्तम जी कॉन्फ्रेंस हॉल सहित जिले भर में परेड का सीधा प्रसारण किया गया, जहां विभिन्न शाखाओं के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं जिले के अलग-अलग थाना और चौकी क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर, एसडीओपी, थाना एवं चौकी प्रभारियों सहित पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। लाइव प्रसारण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा राष्ट्र की एकता और अखंडता का शपथ दिलाई गई.. उसे दौरान पुलिस कर्मियों और भाग लेने वाले सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता का शपथ ली... पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित इन程序ों के जरिए सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया गया। साथ ही देश की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा के महत्व की जानकारी दी गई... कार्यक्रम का उद्देश्य केवल परेड का प्रसारण करना नहीं, बल्कि लोगों में राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करना भी रहा। पुलिस और आम नागरिकों की सामूहिक सहभागिता के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिलेभर में एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया.0
0
Report
Advertisement
रतलाम पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर शनिवार को रतलाम पहुंचे। रतलाम पहुंचने के बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने कैबिनेट minister चेतन काश्यप की माताजी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस دوران उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि देने के बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर कुछ समय रतलाम में रुके और फिर अपने अगले कार्यक्रम के लिए रतलाम से रवाना हो गए। उनके आगमन को लेकर स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उनसे मुलाकात की。0
0
Report
राष्ट्रीय एकता दिवस: जगदलपुर में शपथ, सुरक्षा के सपनों को मंत्र मिला
Jagdalpur, Chhattisgarh:राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जगदलपुर के शौर्य भवन में शपथ ग्रहण के कार्यक्रम का किया गया, इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा सुरक्षा की शपथ ली, इस कार्यक्रम में बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं अन्य स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया, गुजरात के केवड़िया में आयोजित भव्य परेड को सीधा प्रसारण देखा, वहीं बस्तर आईजी बद्री नारायण मीणा ने कहा कि जवानों और आम नागरिकों के सहयोग से क्षेत्र में शांति स्थापित हुई है, इसे बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। बाइट बद्री नारायण मीणा आईजी बस्तर0
0
Report
देहदान पर पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर, लोनारा में रमेशचंद्र जैन को श्रद्धांजलि
Khargone, Madhya Pradesh:देहदान पर पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, मृत्यु के बाद भी मानवता की सेवा कर गए रमेशचंद्र जैन लोनारा में पहली बार हुआ देहदान, नेत्र और त्वचा भी किया दान; ग्रामीणों ने नम आंखों से दी विदाई एंकर -खरगोन जिले के लोनारा के समाजसेवी रमेशचंद्र जैन की मृत्यु के बाद उनके देहदान के संकल्प को पूरा करते हुए परिजनों ने पार्थिव शरीर चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के लिए दान किया। शनिवार को लोनारा गांव के बाजार चौक पर पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। ऊन थाना प्रभारी दिनेश सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सम्मान दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने 'रमेश भाई अमर रहें' के नारे लगाकर नम आंखों से विदाई दी। रमेशचंद्र जैन का 30 अक्टूबर को निधन हुआ था। उनके संकल्प और परिजनों की सहमति से 31 अक्टूबर को पार्थिव देह इंदौर के अरविंदो मेडिकल कॉलेज को चिकित्सा शिक्षा और शोध के लिए समर्पित की गई। उनके नेत्र जिला चिकित्सालय खरगोन और त्वचा इंदौर के टी. चोइथराम हॉस्पिटल को दान की गई। ग्रामीणों ने कहा कि लोनारा में पहली बार हुए इस देहदान से आसपास के गांवों में भी जागरूकता आएगी。0
0
Report
Advertisement
सहसों में डिजिटल रिश्वतखोरी का मामला,निरीक्षक निलम्बित
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में पुलिस विभाग में डिजिटल रिश्वतखोरी का मामला आया सामने,सहसों थाना इंस्पेक्टर वीरेंद्र विक्रम सिंह पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप,व्हाट्सएप चैट में QR कोड भेजकर PhonePe से रकम मंगाने का आरोप,वायरल चैट का एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने लिया तत्काल संज्ञान,इंस्पेक्टर वीरेंद्र विक्रम सिंह निलंबित, एएसपी सिटी को सौंपी गई जांच।0
0
Report
बच्ची के चाचा Fazil ने देशवासियों को धन्यवाद देते हुए वीडियो जारी किया
Panchkula, Haryana:बच्ची के चाचा फाजिल द्वारा देशवासियों को धन्यवाद देते हुए वीडियो जारी किया गया0
0
Report
कटिहार के बलुआघट्टी में गैस सिलेंडर विस्फोट, पांच घायल; चार बच्चे शामिल
Katihar, Bihar:फास्टफूड दुकान में अचानक फटा गैस सिलेंडर, पांच लोग झुलसे मनिहारी अनुमंडल के नगर पंचायत के बलुआघट्टी वार्ड सं०-1 में एक फास्टफूड दुकान में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा झुलसने वाले में चार बच्चे शामिल दो घायलों की हालत नाजुक, करीब 45 प्रतिशत तक झुलसे, हायर सेंटर रेफर कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल के नगर पंचायत के बलुआघट्टी वार्ड संख्या-1 में एक फास्टफूड दुकान में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। अचानक हुए विस्फोट की चपेट में आने से पांच लोग झुलसकर घायल हो गए। घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, हादसे के समय कुछ लोग दुकान में नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर फट गया। धमाके के बाद दुकान में मौजूद लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने सभी घायलों को निजी वाहन से मनिहारी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया । डॉ. राकेश कुमार पाराशर ने बताया कि घायलों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायलों में करीब 45 प्रतिशत तक झुलसे मरीज भी शामिल हैं। इनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों में अनंत परिहार सहित चार बच्चे शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। घायलों की स्थिति देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है。0
0
Report
Advertisement
