icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
224147
PKPraveen KumarFollow29 Jan 2025, 09:45 am

Ambedkar nagar - ठेकेदार की मनमानी से सड़क पर लगा मिट्टी का ढ़ेर

Naserpur Chhitauna, Uttar Pradesh:

अंबेडकरनगर, अकबरपुर विकास खंड के बाहोरिकपुर गांव में जल निकास के लिए राम मुन्नर कन्नौजिया के घर से कैलाश चंद्र श्रीवास्तव के बाग तक नाली निर्माण का कार्य प्रस्तावित है, जिसके लिए ठेकेदार ने पक्की सड़क के किनारे गढ्ढा खोदकर उसकी मिट्टी सड़क की दूसरी पटरी के किनारे जमा कर दी है, जिसके चलते पूरी पक्की सड़क मिट्टी से ढक गई है, और गाड़ियों के गुजरने की वजह से धूल दिन भर उड़ता रहता है, जिसकी वजह से राहगीरों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, ठेकेदार की मनमानी से सड़क किनारे खोदे गए बड़े बड़े गढ्ढे हादसे को दावत दे रहे है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चतरा के मयूरहंड में स्कूटी- बोलेरो भिड़ंत: दो युवकों की मौत, मार्ग जाम

Ansar Nagar, Jharkhand:*चतरा:मयूरहंड में भीषण सड़क हादसा: स्कूटी और बोलेरो की टक्कर में दो युवकों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम* चतरा जिले के मयूरहंड थाना क्षेत्र के सुराही मोड़ के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में गारुखुरहा गांव के दो युवकों की मौत हो गई। करमा से स्कूटी की सर्विसिंग कराकर घर लौट रहे दोनों युवकों की स्कूटी और बोलेरो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान संजू यादव (24 वर्ष) और मिथिलेश शर्मा/मिथुन ठाकुर (26 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने इटखोरी-हजारीबाग मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है, जिससे आवागमन ठप है। सूचना मिलते ही मयूरहंड बीडीओ मनीष कुमार, थाना प्रभारी राहुल कुमार दुबे और इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं और आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा है।
0
0
Report

छठ पूजा: खरना प्रसाद के लिए आटा चक्कियों की सफाई और मुफ्त पिसाई

Chapra, Bihar:छठ पर्व पर शुद्धता और पवित्रता का विशेष ध्यान, खरना के प्रसाद के लिए आटा चक्कियों पर उमड़ी भीड़ , प्रकृति और लोक आस्था के महापर्व छठ में शुद्धता और पवित्रता का विशेष महत्व है। चार दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन शनिवार को खरना के अवसर पर व्रती गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद तैयार करेंगे। खरना के प्रसाद में रोटी का अपना विशेष महत्व है। मान्यता है कि रोटी सूर्य का प्रतीक है और सूर्य उपासना के इस महापर्व में खरना के साथ ही व्रत का कठिन अनुष्ठान शुरू होता है। खरना का प्रसाद तैयार करने के लिए शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक आटा चक्कियों की विशेष साफ-सफाई की गई है। चक्कियों को धोने के साथ उनके आसपास के परिसर को भी स्वच्छ किया गया है। गेहूं पिसवाने के लिए श्रद्धालुओं की आटा चक्कियों पर सुबह से ही भीड़ उमड़ रही है। चक्की संचालकों ने बताया कि छठ को लेकर दो दिन पहले से ही मशीनों के सभी पार्ट-पुर्जों की अच्छी तरह सफाई की जाती है। चक्कियों को धोने के बाद पूरे परिसर को शुद्ध किया जाता है। इसके बाद पूरी सावधानी और पवित्रता के साथ गेहूं की पिसाई कर खरना के प्रसाद के लिए आटा तैयार किया जाता है। इस दौरान कई चक्की संचालक गरीब और असहाय परिवारों को निःशुल्क गेहूं पिसाई की सुविधा भी उपलब्ध करा रहे हैं, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को छठ का प्रसाद तैयार करने में किसी तरह की परेशानी न हो और वे भी पूरी श्रद्धा के साथ महापर्व मना सकें। छठ की आस्था में प्रसाद की शुद्धता से लेकर सामाजिक सहयोग तक की यह परंपरा लोक आस्था और सामाजिक समरसता का संदेश दे रही है। मौके से जायजा लिया हमारे संवाददाता राकेश कुमार सिंह ने।
0
0
Report
Advertisement

कटिहार के छठ घाट की खुदाई में कृष्ण मूर्तियाँ मिलने से इतिहास चर्चा

Katihar, Bihar:कटिहार नगर क्षेत्र में छठ घाट निर्माण के लिए खुदाई के दौरान जेके गोला स्थित घाट पर जमीन से भगवान श्रीकृष्ण की मूर्तियाँ मिलीं। खुदाई के समय मूर्तियों की लंबाई लगभग 6 से 8 इंच है। मूर्तियाँ मिलने के बाद इलाके में कौतूहल फैला। स्थानीय लोगों के अनुसार मिट्टी हटाने के लिए जेसीबी से खुदाई की जा रही थी। मूर्तियाँ मिलने के बाद लोगों ने इसे धार्मिक आस्था और क्षेत्र के ऐतिहासिक महत्व से जोड़कर देखा। सवाल उठ रहे हैं कि ये मूर्तियाँ कब और कैसे जमीन के अंदर आईं; क्या ये किसी पुराने मंदिर से जुड़ी हैं या किसी ऐतिहासिक काल की धरोहर हैं; यह जांच पुरातत्व विभाग करेगा। यदि मूर्तियाँ प्राचीन हैं तो कटिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए महत्व की पुष्टि होगी। प्रशासन से मांग है कि मूर्तियों को सुरक्षित रखकर विशेषज्ञों से जांच कराई जाए ताकि क्षेत्र की संभावित ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का पता चल सके।
0
0
Report

रांची भवानी नगर में 400 छठ व्रतियों के लिए कृत्रिम तालाब से सूर्य अर्घ्य

Ranchi, Jharkhand:महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। इस महापर्व में छठ व्रती नदी, तालाब और जलाशयों में पहुंचकर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करते हैं और छठी मैया की पूजा-अर्चना करते हैं। लेकिन कई ऐसे छठ व्रती भी होते हैं, जो किसी कारणवश नदी या तालाब तक नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे व्रतियों की सुविधा को देखते हुए विभिन्न जगहों पर कृत्रिम तालाबों का निर्माण कराया जाता है। राजधानी रांची के भवानी नगर में भी एक ऐसा ही कृत्रिम तालाब बनाया गया है, जहां करीब 400 छठ व्रती भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। यहां पूजा करने आने वाली महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चेंजिंग रूम समेत तमाम जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। पूजा समिति के सदस्यों का कहना है कि पिछले करीब 12 वर्षों से यहां कृत्रिम तालाब का निर्माण कराया जा रहा है। खासकर उन महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की जाती है, जो किसी वजह से नदी या तालाब तक नहीं जा पाती हैं। समिति का उद्देश्य है कि कोई भी छठ व्रती सुविधाओं के अभाव में इस महापर्व की पूजा-अर्चना से वंचित न रहे。
0
0
Report

कुएं में गिरने से कांस्टेबल की मौत, पारिवारिक विवाद के बाद घटना

Mandsaur, Madhya Pradesh:कुएं में गिरने से कांस्टेबल की मौत मंदसौर जिले के दलोदा थाना क्षेत्र में, रतलाम जिले के पिपलोदा थाने में पदस्थ एक कांस्टेबल की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मामूली पारिवारिक विवाद के बाद, शराब के नशे में कांस्टेबल कुएं में गिर गए थे। उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। आरक्षक कमल सिंह चौहान के परिवार में उनकी मां और पत्नी हैं, और उनके कोई बच्चे नहीं हैं। कमल सिंह शासकीय कार्य से पिपलोदा से मंदसौर आए थे और इसके बाद घर पर ही रुके थे। शाम 7-8 बजे के करीब, पत्नी और मां से विवाद के बाद वह घर से निकल गए। इस दौरान उन्होंने पड़ोसी से कहा कि "मां को कह देना कि मैं कुएं में गिर रहा हूं." जिस कुएं में वह गिरे, वह उनका खुद का ही कुआं बताया जा रहा है। कुएं के बाहर उनकी चप्पलें मिलीं, जिसके बाद कुएं में तलाशी ली गई और उनका शव देर रात बाहर निकाला गया।
0
0
Report
Advertisement

कटनी हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार शिक्षक पिता-पुत्र की जान ली

Katni, Madhya Pradesh:अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रिश्तेदारी से लौटते समय हुआ हादसा कटनी के बरही थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम परसवारा के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता और पुत्र की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की जबरदस्त टक्कर से पुत्र ने जहां मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं गंभीर रूप से घायल पिता ने जिला अस्पताल कटनी में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस पिता विश्वनाथ ने भी दम तोड़ दिया अंतिम संस्कार से लौटते समय हुआ हादसा दिलिप तिवारी (40 वर्ष) अपने माता-पिता के साथ सिहोरा क्षेत्र में किसी रिश्तेदारी में आयोजित अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। जब वे वहां से लौट रहे बाइक से माता-पिता को लेकर अपने गृह ग्राम डोकरिया वापस लौट रहे थे। परसवारा के पास पहुँची, एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुत्र की मौके पर मौत: 40 वर्षीय दिलीप तिवारी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। अस्पताल में पिता की मौत हुई; हादसे में गंभीर रूप से घायल उनके 72 वर्षीय पिता विश्वनाथ तिवारी को तुरंत बरही स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल कटनी रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। शिक्षक और लोकप्रिय संगीतकार के रूप में थी पहचान घटना की जानकारी मिलते ही विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक भी जिला चिकित्सालय पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी
0
0
Report

पलवल बस हादसे में एक की मौत, तीन घायल; चालक गिरफ्तार

Palwal, Haryana:पलवल। शहर थाना क्षेत्र के ऐरा ग्रुप के पास सुबह करीब 7:30 बजे एक निजी स्कूल की बस ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में गांव बढ़ा निवासी जितेंद्र की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी सपना उर्फ सुशीला और साली सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों की हालत नाजुक होने पर उन्हें नूंह के नल्हड़ मेडिकल कॉलेज से रोहतक पीजीआईएमएस रेफर किया गया है। हादसे के बाद बस चालक के फरार होने और बाद में पुलिस चौकी से भागने के आरोप को लेकर मृतक के परिजनों ने नागरिक अस्पताल में हंगामा किया। परिजनों ने चालक की गिरफ्तारी और बस की जांच की मांग उठाई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर बस को कब्जे में ले लिया है。
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर के मोहद्दीपुर में रूई-गद्दे की दुकान में भीषण आग, 2 घंटे बाद काबू

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के मोहद्दीपुर में शुक्रवार की देर रात रूई और गद्दे की एक दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप ले लिया। दुकान से उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के घरों में रहने वालों के बीच चीख-पुकार मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। कैंट पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए घरों में मौजूद बच्चों को गोद में उठाकर सुरक्षित बाहर निकाला। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस भीषण अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। पूरा मामला मोहद्दीपुर चौराहे का है। मोहम्मद ओवैसी की रूई और गद्दे की दुकान है। देर रात करीब एक बजे आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। दुकान में बड़ी मात्रा में रूई और गद्दे रखे होने के कारण आग देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घरों के अंदर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। किसी ने अपने बच्चों को लेकर घर से बाहर भागता दिखा, तो कोई परिवार के अन्य सदस्यों को सुरक्षित निकालने में जुटा रहा। रात के सन्नाटे में अचानक मची अफरा-तफरी से पूरा मोहद्दीपुर इलाका सहम गया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घरों में मौजूद बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। करीब 20 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दुकान में रखी रूई और गद्दों के कारण आग बुझाने में काफी मुश्किलें आईं। लगभग दो घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से हुए नुकसान का आकलन अभी बाकी है। इस घटना ने अग्नि सुरक्षा के इंतजामों पर सवाल उठाए हैं, पर पुलिस और दमकल विभाग की तत्परता से बड़ी घटना टल गई और जनहानि नहीं हुई।
0
0
Report

जंगल सफारी में बाघ-भालू का अजीब आमना-सामना; पर्यटक कैमरों में कैद हुआ रोमांच

Narmadapuram, Madhya Pradesh:सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को एक रोमांचक नजारा देखने को मिला, जहां जंगल के राजा बाघ और भालू का आमना-सामना हो गया। भालू को अपने सामने देखकर बाघ वहां से भाग निकला। शुक्रवार को पर्यटक अपनी-अपनी गाड़ियों से जंगल सफारी का आनंद ले रहे थे। कच्चे रास्ते के किनारे घास में एक बाघ आराम फरमा रहा था। पर्यटक अपने कैमरों में कैद कर रहे थे कि अचानक वहां भालू पहुँच गया। भालू को सामने देखकर बाघ चौंक गया और भाग गया। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम को देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे। जंगल में बाघ और भालू के इस अनोखे आमने-सामने के दृश्य ने सभी को हैरान कर दिया। पर्यटकों ने इस रोमांचक नजारे को अपने-अपने कैमरों में कैद कर लिया। यह घटना शुक्रवार की बताई जा रही है और इसका वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं और जंगल के इस अनोखे नजारे की चर्चा कर रहे हैं।
0
0
Report

छठ पर्व के समय स्पेशल ट्रेनों की देरी से यात्री परेशान

Darbhanga, Bihar:स्पेशल ट्रेनों सहित कई ट्रेनों का हाल बेहाल, चार घंटे से बारह घंटे तक देरी से पहुंच रही ट्रेने, छठ पर्व पर घर पहुंचना हुआ मुश्किल, प्रतीक्षालय में मौजूद सुविधाओं से संतुष्ट दिखे यात्री। छठ महापर्व को लेकर जहां ट्रेनों में भारी भीड़ चल रही है वहीं ट्रेनों की लेट लतीफी से लोग परेशान हैं. खासकर स्पेशल ट्रेनों का हाल बुरा है। यह ट्रेने चार घंटे से 12 घंटे देरी से पहुंच रही है। जिस कारण लोगों को अपने गंतव्य स्थल तक पहुंचने में परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है। हालांकिक प्रतीक्षालय सहित अन्य अस्थाई ठहराव स्थलों पर रेलवे द्वारा किए गए सुविधाओं से यात्री संतुष्ट दिखे। इस बाबत मौके पर मौजूद एक कर्मचारी ने बताया की उदना से एक स्पेशल ट्रेन आ रही है,जो छह घंटा देरी से चल रही है। वही खंडवा से मधुबनी जाने वाली ट्रेन 12 घंटे की लेट से चल रही है। सुबह से पांच स्पेशल ट्रेनें सियालादह, उदना,मेंगलुरु आदि जगह से आई है। सभी चार से पांच घंटे लेट से आई है। इस बाबत यात्री देवांग मिश्रा ने बताया की दिल्ली जाना है।गाड़ी चार घंटा लेट बतायागया है,उसी की प्रतीक्षा कर रहे है।यहां बैठने आदि का अच्छा व्यवस्था किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में एक ही परिवार पर दबंगों की बेरहमी, पांच घायल

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक बार फिर दबंगों की दबंगई देखने को मिली है, जहाँ मामूली विवाद में दबंगों ने एक ही परिवार के पांच लोगों की लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई कर दी। इस हमले में परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे। जब इसका विरोध किया गया तो पहले एक युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी और बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों को भी नहीं बख्शा। देखते ही देखते दबंगों ने पूरे परिवार पर हमला बोल दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया मोहल्ले की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। आपक़ो बता दें कि बेगूसराय सदर अस्पताल वहीं एक ही परिवार के पांच लोग दबंगों की पिटाई में घायल होकर इलाज कराने पहुंचे हैं। किसी के शरीर पर चोट के निशान हैं, तो कोई दर्द से कराह रहा है। दरअसल, पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया मोहल्ले का है। घायल लोगों की पहचान पोखरिया निवासी श्रीराम महतो, पूनम देवी, शिवम कुमार, धीरज कुमार और गुड़िया कुमारी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि परिवार का एक युवक मोहल्ले में एक दुकान के पास खड़ा था। इसी दौरान कुछ लोग शराब के नशे में उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। जब युवक ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने अचानक उस पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। अपने छोटे भाई को पिटता देख जब परिवार के अन्य सदस्य बीच-बचाव करने पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी निशाना बना लिया। आरोप है कि दबंगों ने एक के बाद एक परिवार के पांच सदस्यों की बेरहमी से पिटाई कर दी। परिजनों का आरोप है कि आरोपी अक्सर शराब के नशे में मोहल्ले में गाली-गलौज और विवाद करते रहते हैं। विरोध करने पर इस बार पूरे परिवार को निशाना बनाया गया। मारपीट की इस घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। बहाल, घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाने की पुलिस पूरे मामले की जाँच-पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल मारपीट के पीछे की वजह और आरोपियों की भूमिका की जाँच की जा रही है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।
0
0
Report

शाहजहांपुर शहर में आग का गोला बनी चलती बाइक, दो युवकों ने कूदकर बचाई जान

SHIV KUMARSHIV KUMARFollow7m ago
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर। शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहों में शुमार चार खंबा क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलती हुई मोटरसाइकिल अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई। अनवार मेडिकल स्टोर के ठीक सामने हुई इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि चंद मिनटों के भीतर ही पूरी बाइक जलकर राख के ढेर में बदल गई। ​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही वे अनवार मेडिकल स्टोर के पास पहुंचे, अचानक बाइक के इंजन से धुआं और तेज चिंगारियां निकलने लगीं। खतरे को भांपते हुए दोनों सवारों ने सूझबूझ दिखाई और तुरंत चलती बाइक से नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। उनके हटते ही आग ने पूरी मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। ​बीच सड़क पर बाइक को धू-धू कर जलता देख आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई। एहतियात के तौर पर लोगों ने यातायात रोक दिया और खुद को सुरक्षित दूरी पर कर लिया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति झुलसा या हताहत नहीं हुआ, वरना भीड़भाड़ वाला इलाका होने के कारण बड़ा हादसा हो सकता था। ​फिलहाल, आग लगने के सटीक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि वायरिंग में शॉर्ट सर्किट या पेट्रोल लीकेज की वजह से यह हादसा हुआ है।
0
0
Report

बेतिया के छठ घाटों पर सुरक्षा और साफ-सफाई अंतिम चरण में

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां छठ घाटों की साफ सफाई सजावट अंतिम चरण में है बेतिया डीएम तरनजोत सिंह लगातार सभी छठ घाटों का निरीक्षण कर रहे है सभी छठ घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है बेतिया के सागर पोखरा पर पूजा कमिटी के द्वारा भव्य पंडाल बनाया गया है छठ व्रतियों की सुरक्षा को लेकर बैरिकेटिंग किया गया है बोटिंग पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया है डीपीआरओ रोचना माधुरि ने बताया कि जिला प्रशासन और नगर निगम के द्वारा सभी छठ घाटों पर विशेष इंतजाम किए गए है छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top