icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
224129
CHANDAN MAURYACHANDAN MAURYAFollow2 Feb 2025, 07:01 am

Ambedkar Nagar - सभासदों की शिकायत का डीएम ने लिया संज्ञान,नगर पंचायत में शुरू हुआ सफाई अभियान

Baskhari, Uttar Pradesh:

नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के सभासदों के सफाई व कूड़ा न उठाने की शिकायत का डीएम ने संज्ञान लिया है. डीएम अविनाश सिंह के निर्देश पर तहसीलदार टांडा निखिलेश कुमार व अधिशाषी अधिकारी संजय जैसवार के नेतृत्व में अकबरपुर व टांडा के सफाई कर्मचारियों की टीम ने नगर पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई कार्य शुरू कर दिया है.जिससे नगर वासियों ने राहत की सांस लिया है. बताते चलें कि नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में बीते 5 दिनों से कूड़ा नहीं उठ रहा था. जिसकी शिकायत सभासद निरंजन कुमार विनोद कुमार व अमन गुप्ता ने डीएम से किया था।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बिहार के आरा में 100 ग्राम हीरोइन के साथ गिरफ्तार सन्नी कुमार

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर पुलिस इन दोनों नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान छेड़ कइयों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम किया है। इसी कड़ी में नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज मोहल्ले से सनी कुमार नामक एक युवक के बाइक के टूल बॉक्स से 100 ग्राम हीरोइन बरामद किया है और पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है। गिरफ्तार सन्नी कुमार हीरोइन बेचने का काम करता था और काफी दिनों से सक्रिय था। जिसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। उसके बाद पुलिस कप्तान अवधेश दीक्षित के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सन्नी कुमार को 100 ग्राम हीरोइन के साथ रंगे हाथों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल सन्नी कुमार को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में पुलिस लगी हुई है।
0
0
Report

किसानों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी, ठोस निर्णय तक धरना जारी रहेगा

Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर श्रीगंगानगर जिले के नई मंडी घड़साना में सिंचाई पानी सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी। किसान एसडीएम कार्यालय के बाहर दिन-रात धरने पर डटे हुए हैं। किसानों का कहना है कि मांगों पर ठोस निर्णय होने तक आंदोलन जारी रहेगा। किसानों के धरने के चलते एसडीएम कार्यालय का प्रशासनिक कामकाज भी प्रभावित है। किसान नेताओं ने कहा कि आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री, सिंचाई मंत्री और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के पुतले का दहन किया जाएगा। किसानों ने कहा कि आंदोलन को आगे भी तेज किया जाएगा। वहीं प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। धरना स्थल पर किसान लगातार अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं और सरकार से समाधान की मांग कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजा प्रतिभाओं का मंच, देश-विदेश की प्रतिभाओं को मिला उत्कर्ष श्री सम्मा

Degana, Rajasthan:जयपुर- राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में रविवार को एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से अंतरराष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड रिकॉग्निशन 2026 का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में भारत के विभिन्न राज्यों के साथ नेपाल से पहुंचे प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, प्रतिभा, समर्पण एवं सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक आयोजित हुआ। समारोह में डॉ. राम सिंह चौहान, विश्व के सबसे लंबे मूंछों वाले व्यक्ति एवं एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के ब्रांड एंबेसडर, डॉ. अनुराग सक्सेना, अध्यक्ष जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया, डॉ. सोनिया दत्त शर्मा, डॉ. दानिश जमाल तथा एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की संस्थापक लता खटवानी सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी रही। विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मिला सम्मान समारोह में हरि सिंह भाटी, जोधपुर को दृश्य कला, महिमा शर्मा, जयपुर को पैरेंटिंग कोच, डॉ. राहुल कुमार लोहार, नीमच को सूक्ष्म एवं लघु कला, सुनील कुमार जैन, रायपुर को व्यवसाय एवं सामाजिक सेवा, डॉ. मुकेश गुप्ता, जयपुर को आध्यात्मिक उपचार, प्रवीण कुमार सैनी, मुजफ्फरनगर को कला एवं शिक्षण तथा भोजा राम, बाड़मेर को मानवता एवं सामाजिक सेवा के लिए सम्मानित किया गया। भारत गौरव डॉ. अनिता सहगल ‘वसुंधरा’, लखनऊ को कला एवं संस्कृति, मनीषा सत्यजीत डांगे, ठाणे को बास्केटबॉल, शंकर सिंह, मेरठ को सामाजिक सेवा, डॉ. रंजीत दास, कोलकाता को शिक्षा, अध्यापन, कविता एवं उपन्यास लेखन, धीरेन्द्र सिंह, मेरठ को महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक विकास तथा तरुण वर्मा, रोहतक को आभूषण एवं फार्मा व्यवसाय के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। रामराज गुर्जर, जयपुर को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाओं, मोहन लाल लीलर, जैसलमेर को सामाजिक सेवा, आशीष श्रीवास्तव, बेंगलुरु को संगीत एवं कला, मोहन लाल घिसिंग लामा, काठमांडू को गीत लेखन, प्रदीप सोनी, जयपुर को एक्यूप्रेशर तथा सीए डॉ. महेश गौर, मुंबई को मस्तिष्क पुनर्संरचना एवं मानव क्षमता के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मान मिला। इसके अलावा प्रवीण सिंह, जैसलमेर, सुदर्शन मंडल, गंजाम, कुंदन लाल कुमावत, जैसलमेर, डॉ. डी. आर. उपाध्याय, काठमांडू, बिमला देवी, जैसलमेर, विजय कुमार, झुंझुनूं, मनीष बंसल, झज्जर, डॉ. सिलार महेश्वर, हैदराबाद, महेंद्र सिंह, सीकर, सुचि यादव, मैनपुरी, प्रो. डॉ. हेमंत्रय बिरादार, गोवा, मास्टर सिलार मोक्षग्ना साई, हैदराबाद, प्रेम चंद्र लाल श्रीवास्तव, गाजियाबाद, सुशीला मंग्लिया, जैसलमेर तथा चिलका महेश, हैदराबाद को भी सम्मानित किया गया। इसी क्रम में दावरा राम देवपाल, जैसलमेर, मिस सिलार नित्या साई, हैदराबाद, डॉ. यज्ञेश मिश्रा, अजमेर, डॉ. श्रादेश नंदिनी, हैदराबाद, डॉ. रागा राम मंग्लिया, जैसलमेर, डॉ. दुर्गेश नंदिनी, हैदराबाद, संजीव इंडिया, जैसलमेर, रिया हिमतरामका, जयपुर, डॉ. अमृत लाल, जैसलमेर, आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. योगी राजेश नाथ, फर्रुखनगर, डॉ. वैभव इनखिया, जैसलमेर, नीरज ब्रह्मदेव दुबे, कल्याण, रतना राम बंजारा, जैसलमेर, सिलार ममथरानी, हैदराबाद, दीपक सिंह आजाद, मथुरा, देवकी, जैसलमेर, एडवोकेट डॉ. देवा राम बिरला, जोधपुर, शिव लाल, जैसलमेर तथा डॉ. संजीब कुमार मिश्रा, मेरठ को भी उनके संबंधित क्षेत्रों में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। नेपाल सहित कई राज्यों के प्रतिभागी सम्मानित
0
0
Report
Advertisement

अलवर: रोलर मशीन में फंसे मजदूर के दोनों पैर कटे, 2 घंटे बाद निकाला गया

Alwar, Rajasthan:रोलर मशीन में फंसा मजदूर, दोनों पैर कटे; दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाला बाहर अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित बायो वेस्ट निस्तारण कंपनी में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। रोलर मशीन के अंदर सफाई कर रहे मजदूर के अचानक मशीन चालू होने से वह उसकी चपेट में आ गया। हादसे में मजदूर के दोनों पैर कट गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार भरतपुर जिले के नदबई क्षेत्र के कसौली गांव निवासी सुनील वाल्मीकि बायो वेस्ट निस्तारण कंपनी में मजदूरी करता है। सोमवार को वह रोलर मशीन के अंदर सफाई का काम कर रहा था। इसी दौरान किसी कर्मचारी ने अचानक मशीन चालू कर दी। मशीन के चलने से सुनील उसमें फंस गया और उसके दोनों पैर कट गए। हादसे के बाद कंपनी के कर्मचारियों ने तत्काल मशीन को काटकर मजदूर को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुनील को मशीन से बाहर निकाला जा सका। इसके बाद गंभीर हालत में उसे अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। घटना की सूचना मिलने के बाद उद्योग नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सफाई के दौरान मशीन किसकी लापरवाही से चालू हुई।
0
0
Report

TR श्रीनिवास: दिग्विजय सिंह पर आरोप: सनातन धर्म को कांग्रेस की ज़रूरत नहीं

Noida, Uttar Pradesh:हैदराबाद, तेलंगाना: बीजेपी नेता टीआर श्रीनिवास कहते हैं, "दिग्विजय सिंह, आप आरएसएस और वीर सावरकर के बारे में कुछ कहने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे लगता है कि इस बारे में बात करने वाले आखिरी व्यक्ति आपको होना चाहिए क्योंकि सनातन धर्म को कांग्रेस के सर्टिफ़िकेट की ज़रूरत नहीं है। और हमें भी आपके सर्टिफ़िकेट की ज़ूरत नहीं है क्योंकि 1947 के बाद से जो पूरी भयानक कहानी गढ़ी गई - हम सब जानते हैं कि यह एक लेफ्ट-लिबरल इस्लामिक इकोसिस्टम था जिसने वीर सावरकर जी के बारे में गलत नैरेटिव बनाया। हम यह भी जानते हैं कि उन्होंने काला पानी जेल में बहुत बुरा समय बिताया था..."
0
0
Report

ग्वालियर शराब दुकान के बाहर किसान की हत्या: CCTV से संदिग्ध की तलाश जारी

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर 45 वर्षीय किसान की पत्थर से सिर और चेहरा कुचल कर हत्या कर दी गई। किसान देर रात लहूलुहान हालत में मिला था। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पदमपुर खेरिया गांव निवासी सुघर सिंह राठौर (45) के रूप में हुई है। पुलिस को घटना स्थल से खून से सना पत्थर मिला है। वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध युवक किसान के साथ शराब पीते और बाद में हाथापाई करते दिखाई दे रहा है। वीओ-दरअसल सुघर सिंह शनिवार को खेतों के लिए आलू का बीज खरीदने ग्वालियर आया था। बीज खरीदने के बाद उसने किसी परिचित के जरिए उसे गांव भिजवा दिया। इसके बाद वह किसी काम से शहर में ही रुक गया था। शनिवार देर रात करीब 12 बजे सुघर सिंह गोला का मंदिर चौराहे स्थित शराब दुकान के पास लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसके सिर और चेहरे पर भारी पत्थर से कई वार किए गए थे। सूचना मिलने पर गोला का मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया। रविवार सुबह इलाज के दौरान डॉक्टरों ने सुघर सिंह को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने घटना स्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। फुटेज में एक युवक सुघर सिंह के साथ शराब पीता दिखाई दे रहा है। कुछ देर बाद दोनों के बीच कहासुनी और हाथापाई भी नजर आ रही है।पुलिस को आशंका है कि विवाद के बाद इसी युवक ने पत्थर से हमला किया। फिलहाल CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

उत्तराखंड कांग्रेस में घमासान तेज, रावत की यात्राओं से गुटबाज़ी साफ़ दिखी

Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड कांग्रेस में घमासान और तेज होने के आसार हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इन दिनों लगातार यात्राओं पर हैं। उनकी यात्राओं के बीच में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का एक पत्र गुटबाजी को और हवा दे रहा है। कुमारी शैलजा ने सीधे तौर पर हरीश रावत को कहा है कि उनकी यात्राओं से पार्टी असहज हो रही है पूर्व में उन्होंने जो बयान दिए हैं वह पार्टी को चुनाव में नुकसान दे सकते हैं ऐसे में उन्हें अपनी यात्राएं तुरंत बंद करनी होगी। इस मामले पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री खजान दास ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को लेकर कहा है कि उनका अनुभव बहुत ज्यादा है । ब्लॉक की राजनीति से केंद्र और राज्य की राजनीति में बड़े पदों तक वह पहुंचे हैं। एक पूर्व मुख्यमंत्री को इस तरीके से चेतावनी पत्र जारी करना कांग्रेस की गुटबाजी को दिखाता है भले ही कांग्रेस का अपना मामला हो लेकिन कहीं ना कहीं वरिष्ठ नेता का सड़क पर अपमान किया जा रहा है वही खजान दास ने भाजपा नेता दिनेश चंद्र आर्य को राज्यसभा चुनाव का प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर कहा है कि भाजपा जाति की राजनीति नहीं करती है । बल्कि सभी को उचित सम्मान देती है वह किसी भी जाति का हो धर्म का भी हो जाती और क्षेत्रीय संतुलन के हिसाब से एक बेहतरीन फैसला लिया गया है कांग्रेस जाति की राजनीति करती है और कांग्रेस को एक बड़ा संदेश दे दिया गया है। टिक टैक खजान दास कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड
0
0
Report

नितेश राणे: बिना अनुमति प्रदर्शन पर कानून के अनुसार होगी कार्रवाई

Noida, Uttar Pradesh:नागपुर, महाराष्ट्र: MNS प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में हुए 'गर्जना मोर्चा' के आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने पर मंत्री नितेश राणे ने कहा, "हम डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान के तहत और इस देश में रहते हैं। कानून सभी के लिए समान है। अगर आप विरोध प्रदर्शन करना चाहते हैं या मार्च निकालना चाहते हैं, तो कानून के तहत इसके लिए नियम हैं। सभी को मार्च निकालने का अधिकार है, लेकिन अगर आप बिना अनुमति के विरोध प्रदर्शन करते हैं, तो आपके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। हालांकि, मामला कभी भी ठाकरे के खिलाफ नहीं होगा। ठाकरे कभी भी मामले का सामना करने के लिए सामने नहीं आते हैं। इसके बजाय, मामला आयोजकों के खिलाफ होगा। आपको उनके सामने जाना चाहिए।"
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं के डूंडलोद में आईआईएमयूएन का समापन: युवाओं के नेतृत्व और स्वदेशी तकनीक पर जोर

Jhunjhunu, Rajasthan:डूंडलोद, झुंझुनूं डूंडलोद गर्ल्स स्कूल में तीन दिन से चल रहे आईआईएमयूएन झुंझुनूं-2026 का समापन हुआ। सम्मेलन में 300 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न समितियों और पोर्टफोलियो में प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया। दो दिनों तक विद्यार्थियों ने स्वदेशी प्रौद्योगिकियों के विकास को बढ़ावा देने और बढ़ती बेरोजगारी से निपटने की रणनीति सहित समसामयिक एवं वैश्विक मुद्दों पर बहस और विचार-विमर्श किया। विद्यार्थियों ने तर्क रखने, सवाल करने, सार्वजनिक वक्तृत्व और निर्णय लेने की क्षमता का प्रदर्शन किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पंजाब प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां रहे। अध्यक्षता पर्यावरणविद् एवं 'वाटरमैन ऑफ इंडिया' डॉ. राजेंद्र सिंह ने की। अतिथिथयों का स्कूल सचिव बीएल रणवां ने स्वागत किया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि, झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भाम्बू, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, भाजपा नेता विशंभर पूनियां विशिष्ट अतिथि रहे। इस मौके पर डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि नेतृत्व केवल पद हासिल करने का नाम नहीं, बल्कि जिम्मेदारी उठाने और दूसरों को दिशा देने की क्षमता है। युवाओं को ज्ञान, अनुशासन और राष्ट्रहित को जीवन का आधार बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच आत्मविश्वास, तार्किक सोच और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने में मदद करते हैं। पर्यावरणविद् व वाटरमैन ऑफ इंडिया डॉ. राजेंद्र सिंह ने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के विचार, संकल्प और नेतृत्व क्षमता पर निर्भर है। उन्होंने विद्यार्थियों को संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जल संरक्षण और पर्यावरण के क्षेत्र में अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बड़े संकल्प के साथ बदलाव की दिशा में काम करने का संदेश दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी ने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। संस्था के सचिव बीएल रणवां ने लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने आईआईएमयूएन जैसे मंचों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम बताया। विद्यार्थियों ने विभिन्न समितियों और पोर्टफोलियो का प्रतिनिधित्व करते हुए वैश्विक और समसामयिक मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष में तर्क रखे। सम्मेलन में वाद-विवाद, तार्किक सोच, सार्वजनिक वक्तृत्व और नेतृत्व क्षमता को व्यावहारिक रूप से विकसित करने पर फोकस रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिनिधियों को समापन समारोह में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्राचार्या डॉ. रेखा यादव ने कहा कि सम्मेलन विद्यार्थियों को ज्ञान, संवाद, नेतृत्व और रचनात्मकता के लिए मंच देने वाला आयोजन रहा। समापन समारोह में आईआईएमयूएन झुंझुनूं के संयोजक अनिकेत जैन, डीपीएस के प्राचार्य धनंजय लाल, राहुल रणवां, अनिकेत रणवां, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक एवं स्टाफ मौजूद रहे। बाइट 01 : डॉ. सतीश पूनियां, राष्ट्रीय महामंत्री, भाजपा बाइट 02 : डॉ. राजेंद्र सिंह, मैग्सेस पुरस्कार प्राप्त बाइट 03 : बीएल रणवां, सचिव, डूंडलोद शिक्षण संस्थान, डूंडलोद
0
0
Report

टोंक के बनेठा में दूध देते किसान की हत्या, लूट के इरादे से हमला

Tonk, Rajasthan:टोंक के बनेठा क्षेत्र की रूपवास ग्राम पंचायत के धाभाई की ढाणी में दूध देने जा रहे किसान राजूलाल गुर्जर की हत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाशों ने लूट के इरादे से किसान पर हमला किया और उसकी हत्या कर दी. आरोप है कि बदमाश किसान के कानों की मुर्कियां और जेब में रखी नकदी लूटकर फरार हो गए. घटना की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने मृतक के शव को टोंक के सआदत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. घटना के बाद सआदत अस्पताल मोर्चरी के बाहर परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. ग्रामीण और परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. सूचना के बाद टोंक डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा सहित कोतवाली और पुरानी टोंक थाना पुलिस का जाप्ता मौके पर मौजूद है. पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top