icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राजस्थान जन आधार से लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाने में बड़ी प्रगति

Jaipur, Rajasthan:Anchor-राजस्थान में सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए संचालित जन आधार योजना से प्रदेश की अनुमानित आबादी का 96 प्रतिशत से अधिक हिस्सा जुड़ चुका है। अब तक 2 करोड़ 8 लाख से अधिक परिवारों के 8 करोड़ 9 लाख सदस्य जन आधार में पंजीकृत हो चुके हैं। जन आधार के माध्यम से सरकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों के बैंक खातों में 1 लाख 63 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की जा चुकी है। इसके लिए 242 करोड़ से अधिक डीबीटी ट्रांज़ैक्शन हुए हैं। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में राजस्थान जन आधार प्राधिकरण की पांचवीं उच्च स्तरीय समिति की बैठक हुई। इसमें जन आधार 2.0, एआई चैटबॉट, सरकारी योजनाओं के लाभ वितरण और शिकायत निस्तारण की व्यवस्था की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन आधार से जुड़ी तकनीकी परेशानियों को दूर कर प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाया जाए। प्रदेश में संचालित 85 हजार से अधिक ई–मित्र centers के संचालकों से अब फेसबुक लाइव के माध्यम से सीधा संवाद किया जाएगा। मुख्य सचिव ने इसके लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसमें ई–मित्र संचालकों से पूछा जाएगा कि सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में आमजन को किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जमीनी स्तर से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा। बैठक में मुख्य सचिव ने जन आधार एआई चैटबॉट का परीक्षण किया। उन्होंने इसकी कार्यप्रणाली, जवाब देने में लगने वाले समय और जानकारी की सटीकता की समीक्षा की। आधार और जन आधार से संबंधित तकनीकी सेवाओं को अधिक आसान और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाने के निर्देश दिए। जन आधार के नए डिजिटल सिस्टम में तकनीकी सुधार पर भी चर्चा हुई। जन आधार से संबंधित शिकायतों के निस्तारण को लेकर भी बैठक में आंकड़े प्रस्तुत किए गए। अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 पर जन आधार से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण में औसतन 7 दिन लग रहे हैं। शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि का स्तर 91 प्रतिशत है, जो विभागीय स्तर पर प्रदेश में सर्वाधिक बताया गया। मुख्य सचिव ने इस प्रगति पर संतोष जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्वयं 181 कॉल सेंटर पहुंचकर शिकायतों की सुनवाई और उनके निस्तारण की प्रक्रिया का निरीक्षण करें। लंबित परिवादों की नियमित मॉनिटरिंग भी की जाए। जन आधार 2.0 के क्रियान्वयन को लेकर भी बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। विभिन्न विभागों के पुराने सॉफ्टवेयर और पोर्टल से नए सिस्टम पर डेटा माइग्रेशन के दौरान आ रही तकनीकी परेशानियों की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से इन समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जन आधार का डैशबोर्ड सरल बनाने और योजनाओं की मासिक प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करने को कहा गया। डैशबोर्ड पर लाभार्थियों, योजनाओं और विभागीय कार्यों से संबंधित जानकारी व्यवस्थित तरीके से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि जन आधार व्यवस्था को तकनीकी रूप से मजबूत बनाना जरूरी है, ताकि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से मिल सके। राज्य सरकार डेटा आधारित सुशासन की दिशा में काम कर रही है। बेहतर निगरानी, तकनीकी सुधार और शिकायतों के प्रभावी निस्तारण से सरकारी योजनाओं का लाभ वितरण अधिक जवाबदेह बनाया जाएगा। बैठक में आयोजना शासन सचिव डॉ. रवि कुमार सुरपुर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

बेगूसराय में युवक की धारदार हथियार से हत्या, अपराधियों की पहचान अभी नहीं

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में अपराधियों ने घर में सोए एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, इस वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। फिलहाल हत्या के कारणों और हत्यारों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना फुलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद बरौनी के वार्ड संख्या-14, शोकहारा-2 स्थित सैदपुर टोला की है। मृतक की पहचान कन्हैया राय के करीब 22 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार उर्फ दिलखुश के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि बुधवार की रात प्रियांशु अपने घर में सोया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। गुरुवार की सुबह जब उसका एक साथी उसे बुलाने के लिए घर पहुंचा तो देखा कि प्रियांशु खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ा हुआ है। इसके बाद आनन-फानन में उसे बरौनी स्थित लाइफ लाइन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा एसडीपीओ कृष्ण कुमार और फुलवड़िया थानाध्यक्ष विजय कुमार सहनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के परिजनों एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली।तेघड़ा एसडीपीओ कृष्ण कुमार ने बताया कि युवक के सिर के पीछे हिस्से में गंभीर चोट के निशान मिले हैं। घटनास्थल पर खून के धब्बे भी पाए गए हैं। फिलहाल हत्या के कारणों, हत्यारों और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार का पता नहीं चल पाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही हत्या से जुड़े कई सवालों के जवाब मिल सकेंगे।स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक फिलहाल बेरोजगार था और क्रिकेट खेलने का शौकीन था। इन दिनों आरकेसी प्लस टू स्कूल, बरौनी के खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा था, जिसमें वह भी हिस्सा ले रहा था।बताया जाता है कि मृतक की मां बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करती हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद वह गुरुवार को घर पहुंचीं। वहीं, घर में पिता और छोटी बहन रहते थे। घटना के बाद मां, बहन और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे आपसी रंजिश, व्यक्तिगत विवाद समेत तमाम संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आखिर घर में सोए युवक की हत्या किसने की और इसके पीछे क्या वजह थी, यह अभी रहस्य बना हुआ है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
0
0
Report

तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला: बिहार अपराध-व्यवस्था पर तीखे सवाल

Darbhanga, Bihar:दरभंगा - बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा। मधुबनी जिले के बाबूबरही में हत्या के पीड़ित परिवार से मुलाकात करने जाने के क्रम में दरभंगा में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों का बोलबाला हो गया है। हर दिन आपराधिक घटनाएं हो रही हैं और पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। वही उन्होंने कहा बिहार में अपराधियों का बोलबाला है पुलिस से भी लोग परेशान वही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें गांव, गली और चौराहों पर लिखवा देना चाहिए कि बिहार पुलिस अपराधी प्रवृत्ति की हो चुकी है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर खुद सात आपराधिक मामलों का सामना करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस व्यवस्था से लोग परेशान हैं। पहले लोग अपराधियों से अपनी जिंदगी बचाते थे, लेकिन अब पुलिस से भी अपनी सुरक्षा खुद करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को बिहार के लोगों से अपनी जान-माल की सुरक्षा स्वयं करने की अपील करनी चाहिए, क्योंकि बिहार पुलिस भी अब जुल्मी हो चुकी है। वही बीजेपी के लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा पर भी कसा तंज कहा ज्ञानेश कुमार को छिपाकर रखा गया है, सवालों का जवाब मोदी-शाह देते हैं ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छिपाकर रखा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी ज्ञानेश कुमार से सवाल पूछा जाता है, तो प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह जवाब देते हैं। तेजस्वी ने कहा कि इससे साफ है कि ज्ञानेश कुमार को छिपाकर रखा गया है। वही धीरेन्द्र शास्त्री को दी खुली चुनौती - बिहार आएंगे तो होगा जोरदार स्वागत, भगवानों को बांटने का काम कर रहे हैंबागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री उन्होंने उन्हें 'ठगेश्वर शास्त्री' कहते हुए आरोप लगाया कि वे भगवानों को बांटने का काम कर रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि इस बार बिहार आने पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। वही तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा ने किस नमूने को बिहार का मुख्यमंत्री बना दिया है, जिसे क्राइम और अपराध का फर्क नहीं पता है। उन्होंने कहा कि चौदह करोड़ बिहारवासियों की जिम्मेदारी ऐसे व्यक्ति को सौंप दी गई है, जो क्राइम और अपराध को अलग-अलग बताता है। बाइट-तेजस्वी यादव
0
0
Report
Advertisement

मालपुरा पंचायत चुनाव की प्रक्रिया जारी, प्रशासन ने मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं चेक की

Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) संभागीय आयुक्त अजमेर शक्ति सिंह राठौड़ व पुलिस महानिरीक्षक अजमेर रेंज डॉ रवि आज मालपुरा क्षेत्र के दौरे पर रहे। पंचायती राज के तीसरे चरण के तहत आज मालपुरा उपखंड क्षेत्र की पचेवर पंचायत समिति की 20 ग्राम पंचायतों व मालपुरा पंचायत समिति क्षेत्र की 9 ग्राम पंचायतों में सरपंच व वार्ड पंच के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। संभागीय आयुक्त अजमेर शक्ति सिंह व पुलिस महानिरीक्षक अजमेर रेंज डॉक्टर रवि ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान समुचित प्रकार की व्यवस्थाएं सही पाई गई। उन्होंने मतदान कार्य में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए आचार संहिता की शक्ति से पालना करने के निर्देश दिए।
0
0
Report

नेपाल से गांजे की तस्करी का बड़ा खुलासा: 120 किलोग्राम गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

Maharajganj, Uttar Pradesh:भारत-नेपाल सीमा के रास्ते मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ महराजगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। ठूठीबारी पुलिस और एटीएस सिद्धार्थनगर एवं गोरखपुर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 120 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए तस्कर महिला को भी अपने साथ रखते थे। वी/ओ- पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर महराजगंज पुलिस और एटीएस सिद्धार्थनगर एवं गोरखपुर की संयुक्त टीम ने तस्करी के इस नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए स्कॉर्पियो गाड़ी से 120 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से नैनो निशा और राजेंद्र गौर नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो कुशीनगर के रहने वाले हैं। बाइट- शक्ति मोहन अवस्थी, एसपी वी/ओ- पुलिस के मुताबिक तस्करी का तरीका भी बेहद शातिराना था। चेकिंग के दौरान शक से बचने के लिए तस्कर महिला को गाड़ी में साथ रखते थे। इतना ही नहीं स्कॉर्पियो पर अलग-अलग स्टीकर, बैनर और झंडे लगाकर पहचान छिपाने की कोशिश करते थे। जांच में सामने आया है कि गांजे की यह खेप नेपाल से लाई गई थी, जिसे कुशीनगर के रास्ते बिहार में सप्लाई करने की योजना थी। गिरफ्तार आरोपी राजेंद्र गौर के खिलाफ वर्ष 2020 और 2023 में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने तस्करी से जुड़े सिंडिकेट के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं。
0
0
Report
Advertisement

रायपुर: पुलिस ने ढाई घंटे में बरामद किया अपहृत मासूम, थाने में केक काटकर मनाया पहला जन्मदिन

Raipur, Chhattisgarh:रायपुर के दलदल सिवनी में पारिवारिक विवाद के चलते एक पिता अपनी पत्नी से मारपीट कर एक वर्षीय मासूम बेटे और मोबाइल लेकर फरार हो गया। अनहोनी की आशंका को देखते हुए पंडरी थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और तत्परता दिखाते हुए महज ढाई घंटे के भीतर बालक को सकुशल बरामद कर मां के सुपुर्द कर दिया। बालक का पहला जन्मदिन होने पर पुलिसकर्मियों ने थाने में केक काटकर जन्मदिन मनाया और अपने मानवीय चेहरे की मिसाल पेश की। आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। Raipur: Police Rescue Abducted 1-Year-Old Boy Within 2.5 Hours, Celebrate His First Birthday at Police Station
0
0
Report

गिरिडीह के राजधनवार में बैंक डकैती: लाखों नकद और करोड़ों की ज्वेलरी लूट

Giridih, Jharkhand:गिरिडीह. गिरिडीह में राजधनवार में भीषण डकैती. धनवार बाजार स्थित युको बैंक में अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर डकैती की घटना को दिया अंजाम. करीब 10 लाख रूपये नगद और तीन से चार करोड़ के जेवरात की डकैती होने की कही जा रही है बात. प्रशासन की टीम मौक़े पर पहुंची. जाँच - पड़ताल जारी. पूरे इलाके में पुलिस ने की घेराबंदी. हथियार के बल पर पांच अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम. थाने के सामने स्थित है बैंक. हथियार के बल पर बैंक के मैनेजर, कर्मियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर दी गयी घटना को अंजाम. सीसीटीवी कैमरे के डीबीआर को भी लेकर भागे अपराधी.
0
0
Report

पहली बार वोट डालने वाले युवाओं ने कसौटीखेड़ा बूथ पर दिखाया जोश

Dholpur, Rajasthan:कसौटीखेड़ा बूथ पर फर्स्ट टाइम वोटर युवाओं में दिखा जोश धौलपुर। बाड़ी पंचायत समिति के कसौटीखेड़ा गांव के मतदान बूथ पर युवाओं का जोश देखते ही बना। पहली बार वोट डालने पहुंचे युवा सुबह से ही कतार में खड़े नजर आए। कई युवाओं ने कहा कि वोट डालकर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। अब तक वे दूसरों को वोट डालते देखते थे, आज खुद लोकतंत्र में भागीदार बने हैं। युवा मतदाताओं का कहना था कि वे जातिवाद नहीं, विकास के नाम पर वोट कर रहे हैं। गांव में अच्छी सड़क, पानी, लाइब्रेरी और खेल मैदान बनवाने वाले प्रत्याशी को चुनेंगे। कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर मतदान किया। युवाओं की इस सक्रियता से बूथ पर दिनभर उत्साह का माहौल बना रहा
0
0
Report
Advertisement

काशीपुर के द्रोण सागर में 31 हजार दीपकों से दीपोत्सव का आस्था का संगम

Jaspur, Uttarakhand:काशीपुर के ऐतिहासिक तीर्थ द्रोण सागर में दीपावली के अवसर पर दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। हिंदू राष्ट्र शक्ति द्वारा आयोजित इस छठे दीपोत्सव 2026 ने धार्मिक आस्था, भक्ति और भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं का अनूठा संदेश दिया। हजारों दीपों की रोशनी से द्रोण सागर का नजारा बेहद मनमोहक दिखाई दे रहा था। संगठन के संस्थापक संजय भाटिया के नेतृत्व में देर शाम पंचम दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया था, जिसमें भजन संध्या और श्रीगणेश व माता लक्ष्मी की आराधना शामिल थी। कार्यक्रम के प्रमुख उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति को दीपोत्सव से जोड़ना और ऐसे परिवारों के घरों में दीप जलाने के अवसर पैदा करना रहा। दीपोत्सव के जरिए भगवान श्रीराम के वनवास के बाद अयोध्या लौटने की परंपरा को देशभर में पुनर्जीवित करने का लक्ष्य भी दोहराया गया।
0
0
Report
Advertisement

अलीगढ़: दिवाली पर तहसील SDM के निर्देश, लाइसेंस और सुरक्षा मानक कड़ाई से लागू

Aligarh, Uttar Pradesh:दिवाली को लेकर खैर तहसील SDM के दो टूक निर्देश, वीडियो वायरल बिना अनुमति, अवैध भण्डारण व बिक्री पर सीधे होगी FIR दर्ज, आतिशबाजी बेचने के लिए पड़ाव मैदान में दुकान नंबर अलॉट होने के बाद ही नियत स्थान पर पटाखे बेचे जा सकेंगे, लाइसेंस में जो निश्चित जगह, समय और दुकान नंबर लिखा होगा, व्यापारी उसी काउंटर या दुकान संख्या पर सामान बेचेंगे, अन्य जगह पर या निर्धारित समय के बाहर बिक्री करने पर लाइसेंस अमान्य माना जाएगा, हर दुकान के आगे लोहे की तीन बाल्टियों में बालू (रेत) रखी होनी चाहिए, पानी के लिए एक नीला ड्रम रखा जाएगा जिसमें नगरपालिका द्वारा पानी भरा जाएगा, दुकान पर नया और चालू हालत का फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशामक यंत्र) रखना अनिवार्य, यदि जांच के दौरान एक्सपायर्ड या पुराना फायर एक्सटिंग्विशर पाया गया, तो लाइसेंस तुरंत निरस्त होगा, वीडियो में एसपी देहात मनीष मिश्रा और सीओ खैर अभिषेक पटेल भी हैं मौजूद, अलीगढ़ की खैर तहसील के एसडीएम शिशिर कुमार का आतिशबाजी बिक्री को लेकर वीडियो वायरल.
0
0
Report

चोपन पुलिस ने डीजल चोरी गिरोह को पकड़ा, 340 लीटर बरामद

Obra, Uttar Pradesh: सोनभद्र में डीजल चोरी कर अवैध कारोबार करने वाले गिरोह का चोपन पुलिस ने पर्दाफाश किया है। डाला स्थित हार्ड मिक्स प्लांट के पास से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो ट्रकों से डीजल चोरी कर उसे एकत्रित करने के बाद बेचने का काम करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 340 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया है। खास बात यह है कि मौके से डीजल चोरी और उसके भंडारण में इस्तेमाल होने वाले तमाम उपकरण भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है। दरअसल, सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चोपन पुलिस ने 4 नवम्बर की रात करीब 11 बजकर 43 मिनट पर डाला स्थित हार्ड मिक्स प्लांट के पास छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार निवासी शिव कुमार विश्वकर्मा और वाराणसी निवासी प्रहलाद पाण्डेय के रूप में हुई है। दोनों आरोपी हार्ड मिक्स प्लांट, डाला चढ़ाई में रह रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 100 लीटर क्षमता के तीन प्लास्टिक ड्रमों में भरा करीब 300 लीटर और 50 लीटर क्षमता के एक ड्रम में रखा 40 लीटर डीजल बरामद किया। इसके अलावा 200 लीटर क्षमता के दो खाली प्लास्टिक ड्रम, एक लोहे का ड्रम, चार खाली बाल्टियां, तेल की कुप्पी, पाइप, ट्रकों की टंकी के दो ढक्कन और एक ट्रक का फिल्टर भी बरामद हुआ है। यानी डीजल चोरी से लेकर उसके भंडारण तक इस्तेमाल होने वाले उपकरण पुलिस के हाथ लगे हैं। इस मामले में चोपन थाने में मुकदमा अपराध संख्या 415/26 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस अब आरोपियों के डीजल चोरी के नेटवर्क और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।
0
0
Report

राजौरी गार्डन क्राइम ब्रांच ने सीजेपी आशुतोष रंक व सौरभ दास से 4 घंटे पूछताछ

Delhi, Delhi:दिल्ली के राजौरी गार्डन क्राइम ब्रांच पंहुचे सीजेपी के आशुतोष रंक और सौरभ दास चार घंटे तक हुई पूछताछ 13 14 अक्टूबर को जंतर मंतर पर प्रदर्शन स्थल पर धरना प्रदर्शन पर रोक लगाने के बावजूद सीजेपी ने प्रदर्शन किया इस दौरान सीजेपी नेता आशुतोष रंक और सौरभ दास मौजूद थे और इस दौरान कानून का उल्लंघन करने के आरोप में पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में उन पर मामला दर्ज हुआ और उन्हें स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के आदेश से तिहाड़ जेल भी भेजा गया लेकिन अब जेल से बेल पर बाहर आने के बाद उनके मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही थी अब जांच का जिम्मा क्राइम ब्रांच को दे दिया गया है और इसी के तहत cjp के सौरभ दास और आशुतोष जब राजौरी गार्डन स्थित क्राइम ब्रांच के दफ्तर से 4 घंटे की पूछताछ के बाद बाहर निकले तो सरकार पर जमकर बरसे उन्होंने कहा कि जब हमारे ऊपर विदेशी फंडिंग का आरोप लगाया जाता है तो जब केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह उनसे बात कर रहे थे तो विदेशी फंडिंग के बाद भी उनसे मुलाकात क्यों कि और धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा क्यों लिया गया उन्होंने कहा कि सरकार की कप्तान स्क्रिप्ट है जिस पर युवाओं को कुछ भी भरोसा नहीं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top