224234
अंबेडकर नगरः इलाके में छाया घना कोहरा, गाड़ियों की थमी रफ्तार
Ruhiyawan, Uttar Pradesh:बुधवार को रात होने के साथ ही जिले में काफी घना कोहरा पड़ा। इसके चलते अकबरपुर नगर सहित अन्य क्षेत्रों के प्रमुख मार्गों पर वाहनों को काफी धीमी गत से चलना पड़ा। सफर में निकले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जम्मू में सुरक्षा रणनीति बदली: CRPF को 21 स्थान, CoBRA के 9 दल तैनात
Jammu, जम्मू संभाग में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा रणनीति में बड़ा बदलाव किया गया है। कठुआ-उधमपुर रेंज के 21 संवेदनशील और प्रमुख स्थानों की जिम्मेदारी अब सेना की जगह CRPF संभालेगी। इसके साथ ही घने जंगलों और दुर्गम इलाकों में ऑपरेशन के लिए CoBRA की 9 विशेष टीमें भी तैनात की जाएंगी। दरअसल, जम्मू के पहाड़ी और जंगलों से घिरे इलाकों में आतंकियों की मौजूदगी सुरक्षा बलों के लिए लगातार चुनौती बनी हुई है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या CRPF और CoBRA की तैनाती से आतंकवाद विरोधी अभियानों को और मजबूती मिलेगी? इसी मुद्दे को लेकर हमने बात की जम्मू-कश्मीर के पूर्व DGP एसपी वैद से। उनसे हमने जानना चाहा कि सेना से CRPF को जिम्मेदारी सौंपने का यह फैसला सुरक्षा रणनीति के लिहाज से कितना महत्वपूर्ण है और क्या इससे सेना को LoC और सीमा सुरक्षा पर ज्यादा फोकस करने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही हमने उनसे यह भी पूछा कि जंगलों में ऑपरेशन के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित CoBRA कमांडो इन इलाकों में आतंकियों के खिलाफ कितने प्रभावी साबित हो सकते हैं और सेना, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस के बीच बेहतर तालमेल इस नई रणनीति की सफलता में कितनी अहम भूमिका निभाएगा। अब देखना होगा कि सुरक्षा व्यवस्था में यह बदलाव जम्मू संभाग में आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशनल क्षमता को कितना मजबूत करता है।0
0
Report
बाढ़ की भयावहता: शेखपुरा के कई गांव जलमग्न, पुल पर पानी चढ़ा
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा- गंगा नदी के रौद्र रूप से बिहार के कई जिलो में बाढ़ की विभीषिका झेल रहा है। शेखपुरा के टाल क्षेत्र के घाटकुसम्भा में बहने वाली गंगा की सहायक हरुहर नदी पूरे उफान पर है और उलटी धार से घाटकुसुंभा प्रखंड के दर्जनों गांव जलमग्न हो गए हैं। तेज गति से बढ़ रहे गंगा के पानी से घाटकुसम्भा प्रखंड से पानापुर पंचायत को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पानी के नीचे गई है। बौघाट से पानापुर को जोड़ने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर बाउघाट के पास बना पुल पानी से ढका है। पुल पर करीब दो फूट पानी बह रहा है जिससे पानापुर पंचायत के 8 से ज्यादा गांव का संपर्क प्रखंड और जिला मुख्यालय से टूट गया है। ग्रामीणों ने कहा कि लगातार पानी का दबाव बढ़ रहा है और पुल पर पानी बढ़ने से स्थिति बिगड़ गई है। अगर पानी की गति तेज रही तो स्थिति और बिगड़ने की बात कही है। डीएम ने कहा कि पुल नीचा रहने के कारण पानी चढ़ गया है और बरसात के बाद पुल को ऊँचा करने को लेकर कार्रवाई करने की बात कही है।0
0
Report
HC seeks clarity on RTI admissions data and SOP under RTI Act
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। आरटीई के तहत बच्चों के प्रवेश और कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से विस्तृत जानकारी मांगी है। चीफ जस्टिस कृष्ण राम महापात्र और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने सरकार को तीन सप्ताह के भीतर विस्तृत हलफनामा पेश करने कहा है। कोर्ट ने खास तौर पर आरटीई अधिनियम की धारा 12(1)(c) के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश की व्यवस्था और उसके पालन की जानकारी मांगी है। कोर्ट ने कहा कि अगली सुनवाई 5 अक्टूबर 2026 को होगी। सीवी भगवंत राव की ओर से आरटीई के तहत बच्चों के प्रवेश को लेकर जनहित याचिका दायर की गई है। इसके साथ ही 13 अन्य याचिकाओं पर भी हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा कि आरटीई अधिनियम 2009 की धारा 12(1)(c) को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए वर्तमान में कौन सी SOP यानी मानक संचालन प्रक्रिया लागू है। कोर्ट ने सरकार से छत्तीसगढ़ के प्रत्येक स्कूल का विस्तृत डेटा भी मांगा है। इसमें चार्ट के जरिए हर स्कूल में आरक्षित सीटों की संख्या, प्रवेश पाने वाले बच्चों की संख्या और खाली सीटों की जानकारी देनी होगी।राज्य सरकार की ओर से उप महाधिवक्ता ने मामले की अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को रखने का अनुरोध किया और तब तक कोर्ट के निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया। हाईकोर्ट ने कहा कि अगली सुनवाई से कम से कम सात दिन पहले सरकार को अपना हलफनामा दाखिल करना होगा और उसकी एक प्रति याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ताओं को भी उपलब्ध करानी होगी। अब सरकार की ओर से दाखिल किए जाने वाले हलफनामे और स्कूलवार आंकड़ों से यह स्पष्ट होगा कि प्रदेश में आरटीई के तहत आरक्षित सीटों पर कितने बच्चों को प्रवेश मिला है और कितनी सीटें अब भी खाली हैं। तीन साल पहले लगभग 83,000 सीटें गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित थीं। दो साल पहले सीटों की संख्या घटकर करीब 53,000 रह गई—यानी एक ही साल में 30 हजार सीटों की कमी। पिछले वर्ष यह आंकड़ा सिमटकर महज 21,000 सीटों पर आ गया। लगातार घटती सीटों पर हाईकोर्ट ने गहरी चिंता व्यक्त की है। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि RTE पोर्टल और U-DISE के आंकड़ों का मिलान कर जिलेवार स्कूलों और विद्यार्थियों की पूरी जानकारी कोर्ट के समक्ष रखी जाए। बाइट — देवर्षि ठाकुर, अधिवक्ता, हाईकोर्ट0
0
Report
Advertisement
आगरा में चोरी: भरत गिरफ्तार, ₹3.01 लाख नगदी बरामद - कागारौल केस
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग कागारौल में चोरी की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा。 घर में घुसकर नगदी और जेवर चोरी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार。 गिरफ्तार आरोपी की पहचान भरत के रूप में हुई。 आरोपी के कब्जे से ₹3.01 लाख की नगदी बरामद。 16/17 जुलाई की रात घर में चोरी की घटना को दिया था अंजाम。 आरोपी को शंकरपुर रोड पर नगला परसमान के पास से किया गिरफ्तार。 पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी。 थाना कागारौल पुलिस, SOG/सर्विलांस पश्चिमी जोन की संयुक्त कार्रवाई。0
0
Report
अल्मोड़ा में खराब सड़कों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गड्ढे भरने की मांग
Almora, Uttarakhand:अल्मोड़ा नगर में बदहाल सड़कों और जगह-जगह बने गड्ढों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सड़क के गड्ढों में पेंट कर प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने कहा कि सड़कों की खराब स्थिति के कारण आम जनता, दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों से दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है, लेकिन शासन-प्रशासन समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द सड़कों की मरम्मत कर गड्ढों को नहीं भरा गया तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी। कांग्रेस ने शासन-प्रशासन से जल्द सड़कों को दुरुस्त करने की मांग की है।0
0
Report
सिंघौरी में अवैध मुरूम खनन से गहरे गड्ढे, ग्रामीण प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ जिले के सिंघौरी में कथित अवैध मुरूम खनन का मामला अब तूल पकड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि मुरूम निकालने के लिए खननकर्ताओं ने नियम-कायदों की परवाह किए बिना सरकारी बोरिंग के आसपास की जमीन तक खोद डाली। इतना ही नहीं, तालाब तक पहुंचने वाले मुख्य मार्ग के किनारे भी खुदाई कर दी गई है। खनन के बाद जगह-जगह बने गहरे गड्ढे ग्रामीणों के लिए परेशानी और हादसे का खतरा बन गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में खुलेआम हो रही खुदाई पर जिम्मेदार विभाग की नजर क्यों नहीं पड़ रही, यह बड़ा सवाल है। आरोप यह भी है कि ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव की कथित मिलीभगत के बिना इतनी बड़ी मात्रा में खनन संभव नहीं है। हालांकि पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को लेकर लगाए गए आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि माइनिंग विभाग की कथित निष्क्रियता के चलते खननकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं। अब ग्रामीण प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। देखना होगा कि प्रशासन गड्ढों को भरवाने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई करता है या मामला आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित रह जाता है।0
0
Report
Advertisement
रतलाम रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा: फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार, तीसरा आरोपी फरार
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में रेलवे ग्रुप-डी की फिजिकल परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थियों का मामला लगातार सामने आ रहा है। एक दिन पहले मुन्ना भाई बनकर असल अभ्यर्थी की जगह दौड़ रहे अजित को पकड़ा गया था। जांच में सामने आया कि अजित तीन दिन पहले भी निरंजन नाम के अभ्यर्थी की जगह दौड़ चुका था। पुलिस ने अजित और निरंजन को गिरफ्तार किया है, जबकि तीसरा आरोपी कुंदन फरार है। वहीं आज परीक्षा के आखिरी दिन रेलवे ग्राउंड से तीन युवकों को संदेह के आधार पर पकड़कर जीआरपी के सुपुर्द किया गया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि इनमें से कौन किस अभ्यर्थी की जगह दौड़ रहा था। रेलवे पुलिस की कार्रवाई जारी है और जीआरपी इन तीनों से पूछताछ कर रही है。0
0
Report
दानिश अंसारी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, रायबरेली में जवाबदेही का सवाल
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा, "देखिए अपने राजनीतिक पर्यटन पर राहुल गांधी रायबरेली पहुंचे, उनका राजनीतिक पर्यटन है, कॉन्स्टिट्यूएंसी के प्रति कोई जिम्मेदारी, कोई जवाबदेही उनके अंदर नहीं है, कोई जिम्मेदारी जवाबदेही होती तो दो साल से अधिक हो गए उन्हें सांसद बने हुए, लेकिन एक सांसद के तौर पर रायबरेली के लिए, दो साल में क्या किया, इसका कोई रिपोर्ट कार्ड उनके पास नहीं है... सांसद के तौर पर राहुल गांधी जी का परफॉर्मेंस जीरो है, जैसे नेता प्रतिपक्ष उनका परफॉर्मेंस जीरो है..."0
0
Report
ग्वालियर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन: 52 केस दर्ज, कई गिरफ्तार
Morena, Madhya Pradesh:सागर जिले में हुए जहरीली शराब से 24 लोगों की मौत के बाद पुलिस व आबकारी अमला एक्शन मोड़ में आ गया है। ग्वालियर पुलिस व आबकारी विभाग के दस्तों ने दो दिन में अवैध शराब बनाने व खरीद फरोख्त करने वालों पर ताबड़तोड़ मामले दर्ज किए हैं। अकेले ग्वालियर में पुलिस ने 52 से ज्यादा अपराधिक प्रकरण दर्ज किए हैं। इसके अलावा आबकारी विभाग ने 41 अपराधिक मामले दर्ज किए हैं। देर से ही सही पर पुलिस व आबकारी की नींद खुली है। ग्वालियर पुलिस ने जिले में अवैध शराब की खरीद फरोख्त करने पर 52 केस पकड़े है। इनमें से 30 शहर के थानों में दर्ज हुए हैं, जबकि 22 मामले देहात डबरा, भितरवार, घाटीगांव व बेहट सर्कल में दर्ज किए हैं। इन सभी 52 केस में पुलिस ने लाखों रुपए की शराब पकड़ी है। करीब 52 आरोपी भी पकड़े गए हैं। जिन पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अब उनसे पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई अभी तक के इतिहास में एक दिन में सबसे बड़ी कार्रवाई एक साथ 52 केस कभी भी दर्ज नहीं किए गए हैं। ग्वालियर जिले के अलावा आबकारी विभाग ने ग्वालियर संभागभर में चलाए गए इस विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत टीमों ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर भारी मात्रा में मदिरा और शराब बनाने की सामग्री जब्त की। सीएसपी हेडक्वार्टर रॉबिन जैन का कहना है कि अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। संगठित गिरोहों और अवैध शराब के मुख्य स्रोतों को नष्ट करने के लिए मैदानी अमले को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत एक दिन में 50 से ज्यादा प्रकरण बनाए गए हैं。0
0
Report
Advertisement
आगरा नगर निगम के कमरे में आग, टैक्स रिकॉर्ड जलकर राख
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग नगर निगम के कमरा नंबर 101 में लगी आग टैक्स विभाग के महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जलने की सूचना असेसमेंट रजिस्टर, बिल और पत्रावलियां आग की चपेट में अलमारी में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर हुए राख रिकॉर्ड जलने से टैक्स विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल आग लगने के कारणों की जांच का इंतजार0
0
Report
कांग्रेस का आरोप: UCC से आदिवासी हित प्रभावित, धान खरीदी सभी किसानों के लिए जरूरी
Raipur, Chhattisgarh:भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव के UCC और धान खरीदी को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने UCC को लेकर बीजेपी पर आदिवासी हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। वहीं धान खरीदी के मुद्दे पर उन्होंने सरकार को किसानों के प्रति जवाबदेह बताते हुए सभी किसानों का धान खरीदने की मांग की। सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में, जहां आदिवासी आबादी बड़ी संख्या में है, बीजेपी UCC के जरिए अपना एजेंडा थोपने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे प्रदेश के आदिवासी समाज के हित प्रभावित हो सकते हैं। धान खरीदी के मुद्दे पर शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार किसी भी दल की हो, किसानों से धान खरीदना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में पंजीयन, गिरदावरी और खाता बंटवारे जैसे अलग-अलग कारणों से किसानों को परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि पिछली बार पंजीयन कराने वाले करीब 7 लाख किसानों का धान नहीं खरीदा गया। उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रदेश के सभी किसानों का धान खरीदा जाए।0
0
Report
श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सीईओ ने अयोध्या में बैंक कर्मचारियों से बैठक की
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ जितेंद्र मिश्रा कार्यशाला पहुंचे। उन्होंने बैंक कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक में बैंक के कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
झज्जर में पूर्व विधायक ने SDM पर तानाशाही के आरोप, पार्षदों पर दबाव
Jhajjar, Haryana:बहादुरगढ़ एसडीएम अभिनव सिवाच पर तानाशाही का आरोप लगा झज्जर डीसी से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक राजेंद्र जून के साथ कांग्रेस समर्थित बहादुरगढ़ नगर परिषद के करीब आधा दर्जن पार्षद भी मौजूद थे। पूर्व विधायक राजेंद्र जून ने आरोप लगाया कि मौजूदा विधायक राजेश जून के कहने पर कांग्रेस के पार्षदों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में कथित 24 करोड़ रुपये के घोटाले के खिलाफ आवाज उठाने का खामियाजा अब पार्षदों को भुगतना पड़ रहा है। राजेंद्र जून का दावा है कि कागजात होने के बावजूद अवैध निर्माण का बहाना बनाकर कांग्रेस समर्थित पार्षदों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने बहादुरगढ़ में प्रशासन की कार्रवाई को “पिक एंड चूज” की नीति करार देते हुए सरकार और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। पूर्व विधायक ने कहा कि शासन-प्रशासन की कार्यशैली से आम लोग परेशान हैं, प्रदेश में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है और गुंडाराज का बोलबाला है। संबंधित मामले में हस्तक्षेप की मांग को लेकर वे झज्जर डीसी के पास पहुंचे थे।0
0
Report
जालौन में नवविवाहिता की तेज बुखार से मौत, परिजनों में कोहराम
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनदी में तेज बुखार के बाद एक नवविवाहिता की अचानक हालत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रेमकुमारी (22) के रूप में हुई है। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, प्रेमकुमारी को तेज बुखार आया था। बुखार के बाद उसकी तबीयत अचानक गंभीर हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसकी जांच की, लेकिन तब तक उसकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रेमकुमारी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बताया जा रहा है कि प्रेमकुमारी की शादी करीब तीन माह पहले ही हुई थी। नवविवाहिता की अचानक मौत से मायके और ससुराल पक्ष के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में भी मातम पसरा हुआ है।0
0
Report
झुंझुनूं विधायक ने मतदान कर आमजन से अधिक मतदान की अपील की
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू ने किया मतदान बगड़ रोड स्थित जांगिड़ मंगल भवन मतदान केंद्र पहुंचे विधायक वार्ड 47 के मतदान केंद्र संख्या 74 के भाग-2 में डाला वोट मतदान के बाद विधायक ने मतदाताओं से की अधिक से अधिक मतदान की अपील विधायक बोले- लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर करें भागीदारी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है मतदान झुंझुनूं नगरिया निकाय चुनाव को लेकर बुधवार को झुंझुनूं नगर परिषद क्षेत्र में मतदान जारी है। इसी क्रम में झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विधायक ने बगड़ रोड स्थित जांगिड़ मंगल भवन मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया।विधायक राजेंद्र भांबू ने मतदान केंद्र संख्या 74 के भाग संख्या 2, वार्ड 47 में अपना वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने लोकतंत्र के इस पर्व में आमजन से बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।विधायक ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार है। प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभानी चाहिए।इस दौरान मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था भी नजर आई और मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचते रहे。0
0
Report
Advertisement
