icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
224149
AKAshutosh Kumar SrivtastavaFollow24 Jan 2025, 01:23 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

वैशाली में देर रात नशा विरोधी छापेमारी: 989 प्रतिबंधित नशीली वैयल्स बरामद

Hajipur, Bihar:वैशाली में नशे के कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने आधी रात बड़ा एक्शन लिया है। डीएम वर्षा सिंह के आदेश पर एसडीओ और एसडीपीओ की टीम ने छापेमारी कर प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद की है। मौके से मिथिलेश राय को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान खुद डीएम वर्षा सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचीं और पूरे मामले की बारीकी से जांच की। नशा कारोबारियों के खिलाफ प्रशासन का एक्शन लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत देर रात छापेमारी की गई। कार्रवाई में 989 प्रतिबंधित नशीली वायल्स बरामद हुईं। इसके अलावा 40 सिरिंज, 50 हैंड ग्लव्स, 8 मोबाइल फोन और 39 हजार 900 रुपये नकद जब्त किए गए।बरामद दवाओं में ट्रामाडोल और बुप्रेनॉर्फिन जैसे सक्रिय तत्व होने की बात कही गई है। मामले में मिथिलेश राय को गिरफ्तार किया गया है और NDPS एक्ट के तहत प्राथमिकी की कार्रवाई की जा रही है।छापेमारी की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि डीएम वर्षा सिंह खुद देर रात घटनास्थल पर पहुंचीं। उनके साथ सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार, एसडीओ विशाल कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।डीएम वर्षा सिंह ने स्पष्ट कहा है कि वैशाली को नशा मुक्त बनाना प्रशासन का लक्ष्य है। अब जांच के दायरे में यह भी है कि प्रतिबंधित दवाओं की इतनी बड़ी खेप कहां से आई, इसकी आपूर्ति कौन कर रहा था और इस कथित कारोबार का नेटवर्क कितना बड़ा है। जांच में स्थानीय पुलिस की भूमिका समेत सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है。
0
0
Report

वैशाली: कोनहारा घाट पर चोरी के आरोप पर भीड़ ने पिटा, पुलिस के हवाले

Hajipur, Bihar:खबर वैशाली से है जहाँ नगर थाना क्षेत्र के कोनहारा घाट पर देर शाम मोबाइल चोरी के आरोप में भीड़ ने एक युवक की पिटाई कर दी जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।घायल हाल में पुलिस उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंची जहां उसका इलाज चल रहा है।पकड़े गए युवक का नाम छोटू कुमार है जो नगर थाना क्षेत्र के मीनापुर गांव निवासी शुकदेव राय का पुत्र है।बताया जा रहा है कि देर शाम एक व्यक्ति अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद कोनहारा घाट पर स्नान करने पहुचा था।उसने अपना मोबाइल और कपड़ा घाट किनारे रख दिया और स्नान करने लगा।आरोप है कि इसी दौरान आरोपी मोबाइल लेकर भागने लगा।स्नान कर रहे व्यक्ति और वहां मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ी तब वहां मौजूद लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया।और जमकर पिटाई कर दी।सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने चोर को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। बाइट-छोटू कुमार,घायल आरोपी
0
0
Report
Advertisement

ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पास गोलीबारी: अर्शदीप-जुगराज घायल, गैंग से जुड़ाव का दावा

Panchkula, Haryana:आधी रात को ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पास पुलिस और संदिग्ध गैंग सदस्यों अर्शदीप सिंह और जुगराज सिंह के बीच गोलीबारी हुई। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने सेक्टर 3 चेकपॉइंट के पास पुलिस टीम पर पांच राउंड फायरिंग की। एक गोली पुलिस अधिकारी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जबकि दूसरी गोली पुलिस की गाड़ी पर लगी। दोनों संदिग्धों के बाएं पैर में गोली लगी और उन्हें सेक्टर 6 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का दावा है कि वे लॉरेंस बिश्नोई और आरज़ू बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं। दो पिस्तौल बरामद की गई हैं और मामले की जांच चल रही है।
0
0
Report

गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू टिकैत का धरना, सीएम से मुलाकात का आश्वासन

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। गन्ने के बकाया भुगतान और बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। तराई क्षेत्र के प्रदेश अध्यक्ष सरदार बलजिंदर सिंह मान की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। किसानों ने गन्ने का बकाया भुगतान जल्द कराने और बिजली विभाग से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई। धरने का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी चौधरी अजीत सिंह ने किया। इस दौरान बरेली मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलों सहित कई किसान पदाधिकारी मौजूद रहे। धरने के दौरान एसडीएम बहेड़ी गोपाल शर्मा ने किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल की मंगलवार को बरेली में मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान नेताओं ने फिलहाल धरना समाप्त करने का निर्णय लिया। यूनियन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद किसानों की समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
0
0
Report
Advertisement

13.10.2026 को दिल्ली के इन रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ज़न, देखें लिस्ट

Noida, Uttar Pradesh:कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए, 13.10.2026 को दिन के समय दिल्ली के कुछ हिस्सों में ट्रैफ़िक पर असर पड़ सकता है। दरअसल, ज़मीनी हालात के आधार पर ट्रैफ़िक को मैनेज करने के लिए रास्तों में डायवर्ज़न किया जा सकता है। इसलिए, 13.10.2026 को नीचे दिए गए मुख्य जंक्शनों और रास्तों पर ट्रैफ़िक प्रभावित हो सकता है: पंचकुइयां गोल चक्कर, मंडी हाउस गोल चक्कर, डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (W-पॉइंट), राम चरण अग्रवाल चौक (A-पॉइंट), मिंटो रोड/दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, गुरु नानक चौक, चैम्सफोर्ड रोड - आउटर सर्कल कनॉट प्लेस T-पॉइंट, भैरौं रोड-MGM (रिंग रोड) T-पॉइंट, लोधी रोड फ्लाईओवर, नीला गुंबद गोल चक्कर, सरदार पटेल मार्ग- पंचशील मार्ग क्रॉसिंग, भीकाजी कामा प्लेस के नीचे, मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे, रिंग रोड-सैन मार्टिन मार्ग T-पॉइंट, अशोक रोड - जंतर मंतर रोड गोल चक्कर, रेल भवन गोल चक्कर, जय सिंह रोड - संसद मार्ग क्रॉसिंग, आउटर सर्कल कनॉट प्लेस - बाराखंभा रोड T-पॉइंट, Patel चौक गोल चक्कर, जय सिंह रोड - अशोक रोड T-पॉइंट, RML हॉस्पिटल गोल चक्कर, आउटर सर्कल कनॉट प्लेस - संसद मार्ग T-पॉइंट
0
0
Report
Advertisement

आगरा पुलिस ने नवरात्र में मिशन शक्ति-6 से महिलाओं की सुरक्षा सुदृढ़ की

Agra, Uttar Pradesh:शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की आराधना के बीच आगरा पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति-6 अभियान की शुरुआत कर दी है। दुर्गा पंडालों से लेकर बाजारों तक महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा पर पुलिस की खास नजर रहेगी। मनचलों और हुड़दंगियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी की है। इस क्रम में पुलिस अधिकारियों ने बोदला स्थित दुर्गा पंडाल में पहुंचकर महिलाओं और युवतियों को जागरूक किया और उन्हें आपात स्थिति में मदद लेने के तरीके बताए। आगरा में शारदीय नवरात्र के साथ ही इसके उद्देश्य की जानकारी दी गई और बताया गया कि किसी भी तरह की परेशानी, छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में चुप रहने के बजाय पुलिस से शिकायत करें। जागरूकता पंपलेट बांटकर महिलाओं को जरूरी हेल्पलाइन नंबरों और सुरक्षा से जुड़े उपायों की जानकारी दी गई। पुलिस ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में घबराएं नहीं और तत्काल मदद लें। नवरात्र के दौरान दुर्गा पंडालों और बाजारों में भीड़ को देखते हुए पुलिस मनचलों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने की तैयारी में है। महिलाओं और युवतियों के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मिशन शक्ति-6 के जरिए पुलिस का मकसद महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि महिलाएं बेखौफ होकर नवरात्र के आयोजन में शामिल हों और किसी भी परेशानी की स्थिति में पुलिस की मदद लेने से पीछे न हटें।
0
0
Report

बहराइच: खेत में तेंदुए ने 7 साल के बच्चे को मार डाला, ग्रामीण दहशत

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने हमला कर 7 साल के बालक को मार डाला, कतर्नियाघाट क्षेत्र का मामला. खबर बहराइच से है, जहां कतर्नियाघाट के जंगल से सटे मंझरा गांव के मंझरे बढ़ईपुरवा गांव में देर शाम गन्ने के खेत में छिपे एक तेंदुए ने अचानक हमला कर 7 वर्षीय बच्चे को जबड़े में दबोच लिया. आसपास के ग्रामीण शोर मचाते खेत की ओर दौड़े, तो तेंदुआ गंभीरावस्था में घायल बालक को छोड़ कर चला गया. इलाज के लिए ले जाया जाता, उसकी सांस थम गई. ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन व पुलिस महकमे को दी. मुर्तिहा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची है. मामले की जांच चल रही है. कतर्नियाघाट के DFO ने बताया कि हमलावर तेंदुए को पकड़ने के लिये पिंजरा लगाया जा रहा है, जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया गया है.
0
0
Report

समस्तीपुर में ट्रेन के जरिए ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार; रामबाबू चौक नेटवर्क का खुलासा

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर स्टेशन रोड पर 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ भोजपुर जिले के युवक शिवम कुमार (28) को गिरफ्तार किया गया। वह कटिहार से ट्रेन के जरिए नशे की खेप लेकर समस्तीपुर पहुँचा था। रामबाबू चौक के पास एक स्थानीय युवक पुलिस को देखते ही फरार हो गया, जिसकी पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गिरफ्तार शिवम कुमार भोजपुर जिले के हेम डुमरांव गांव निवासी हैं। नगर थाने की पुलिस के अनुसार ब्राउन शुगर की खेप लेकर समस्तीपुर आने की सूचना मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई। तलाशी में 256 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि वह कटिहार से ट्रेन के जरिए आया था और रामबाबू चौक से जुड़े तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। इस मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज हो गई है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

समस्तीपुर में किशोरी से दुष्कर्म: सीएसपी संचालक के खिलाफ पोक्सो प्राथमिकी

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने चकहाजी गांव निवासी सीएसपी संचालक राकेश कुमार के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामला सामने आने के बाद पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। पीड़िता की ओर से पुलिस को दिए गए आवेदन के मुताबिक, 5 अक्टूबर को वह अपनी दादी के साथ आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक कराने के लिए सीएसपी केंद्र गई थी। आरोप है कि केंद्र संचालक ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर उसे रोक लिया और दादी को घर भेज दिया। इसके बाद कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद किशोरी ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। बताया जाता है कि मामले को लेकर गांव में पंचायत भी बुलाई गई थी, लेकिन वहां कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका। पीड़िता ने आरोप लगाया कि सीएसपी संचालक ने मामले को दबाने के उद्देश्य से एक लाख रुपये देने का प्रलोभन भी दिया। इसके बाद पिता व दादी के साथ किशोरी ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के संबंध में सदर एसडीपीओ-1 सतीश सुमन ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को विलंब से मिली है। इस कारण घटना के बाद से प्राथमिकी दर्ज होने तक की परिस्थितियों और पूरे घटनाक्रम की भी गहनता से जांच की जाएगी। पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया है, वहीं उसकी काउंसलिंग चल रही है।
0
0
Report

सांगली के उमदी में गैस सिलिंडर ब्लास्ट, लाखों का सामान जला, कोई हताहत नहीं

Sangli, Maharashtra:सांगलीच्या जत तालुक्यातील उमदी येथे गॅस सिलेंडरचा भीषण स्फोट झाल्याची घटना घडली आहे. स्फोटामध्ये पत्र्याचं शेड, तीन दुचाकीसह संसारोपयोगी साहित्य जळून खाक झालं आहे. उमदी-विजापूर राष्ट्रीय महामार्गालगत सोड्डी फाट्याजवळ ही घटना घडली आहे. या घरामध्ये लातूर हुन कामासाठी आलेले २२ द्राक्ष छाटणी कामगार भाड्याने राहत होते; कामामध्ये निमित्ताने सर्वजण बाहेर गेले असता, गॅस सिलेंडरचा स्फोट होऊन ही घटना घडली आहे, ज्यामध्ये लाखो रुपयांचे साहित्य जळून खाक झाले आहे, मात्र सुदैवाने यामध्ये कोणतीही जीवितहानी झाली नाही. मात्र हा स्फोट नेमका कोणत्या कारणाने झाला, हे स्पष्ट होऊ शकले नाही.
0
0
Report

मुजफ्फरपुर साइबर ठग गिरफ्तार: डिजिटल अरेस्ट से लाखों की ठगी का मास्टरमाइंड इराक से

Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur ke cyber thag giraftar: digital arrest se lakhon ki thagi ka mastermind Iraq se chalata tha dhanda. Devaria thana kshetra ke Bareyarapur ke rahne wale Tipu Shukla ne national aur international WhatsApp calling ke jariye Muzaffarpur ki rahene wali Ragini Kumari ko pehle CBI adhikari banakar digital arrest ki, phir Iraq me baithe mastermind ne apne aap ko police adhikari bataya. Iske baad usne Ragini Kumari se lagbhug 3.5 lakh rupaye ki thagi ki. Is puri khel ko Iraq me baithe mastermind chala raha tha. Jab peedit mahila ko yeh ehsaas hua ki use digital arrest karke thagi ka shikar banaya gaya hai, to usne Muzaffarpur Cyber Thane me report darj karaya. Cyber thana ki team ne paise maangne wale account ko pehle freeze kiya. Uske baad WhatsApp calling ke numbers ki jaanch ki to ek number Iraq ka aur doosra Uttar Pradesh ke Deoria thana kshetra ke Bareyarapur me rehne wale Tipu Shukla ka nikla. Ab Cyber Thane ki team UP pahunchkar Tipu Shukla ko giraftar kar puchh-tach ki, to pata chala ki jis account par paise mangaye gaye the, us par pehle se hi kai rajyon me kai maamle darj hain. Filhaal system kehta hai ki poore network ko khangala jaa raha hai. Cyber DSP Himanshu Kumar ne bataya ki Ragini Kumari ne aavedan dekar khud ko digital arrest hone ki baat karke paise ki thagi ki. Is jaankari ke baad case darj karke poori jaanch ki gayi to ek international number aur ek national number mila. Jaane ki paise maangne wale account ko dekh kar UP ke Bareyarapur ke Tipu Shukla ka naam saamne aaya jise giraftar kiya gaya. Ab poori network ki jaanch jari hai.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top