icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव के लिए बलदेव छठ महोत्सव की जोरदार तैयारियाँ

Karauli, Rajasthan:सत्ताईसा क्षेत्र के आराध्य श्री दाऊजी महाराज को बैंड-बाजे के साथ दिया गया जन्मोत्सव का निमंत्रण ​गुढ़ाचंद्रजी। सत्ताईसा क्षेत्र के आराध्य देव श्री दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव बलदेव छठ महोत्सव को लेकर क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने गाजे-बाजे के साथ मंदिर पहुंचकर भगवान श्री दाऊजी महाराज को श्रीफल भेंट कर निमंत्रण दिया। ​श्री दाऊजी महाराज जन्मोत्सव समिति के संयोजक दीपेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि इस वर्ष बलदेव छठ का पावन महोत्सव 17 सितंबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा ।
0
0
Report

बारिश के तेज बहाव में 14 वर्षीय प्रियंका यादव की मौत

Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में बुधवार को तेज बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय किशोरी की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रियंका यादव पिता योगेंद्र यादव के रूप में हुई है। प्रियंका मूल रूप से गौघाट, थाना भरतकूप की रहने वाली थी और वर्तमान में अर्जुनपुर गांव में अपने मामा सुनील यादव के घर रह रही थी। जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर तेज बारिश के बीच प्रियंका भैंस चराने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान एक बछड़ा भागने लगा। प्रियंका उसका पीछा करते हुए खेत के किनारे से गुजर रहे बरसाती नाले तक पहुंची, जहां पैर फिसलने से वह तेज बहाव के पानी में गिर गई। हादसा देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन नाले में पानी का बहाव तेज होने के कारण प्रियंका बहकर आगे खेत में फंस गई। ग्रामीणों ने काफी देर तक उसकी तलाश की। देर शाम खेत में प्रियंका का शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर बरौंधा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

करौंदी के बच्चों के लिए पक्की सड़क अभी दूर क्यों है? तीन दशक बाद भी स्कूल तक मार्ग नहीं

Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी के करौंदी गांव में शिक्षा व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आई है। 3 दशक से ज्यादा समय से हायर सेकेंडरी स्कूल संचालित है, लेकिन स्कूल तक आज भी पक्की सड़क नहीं पहुंची। बारिश में कीचड़ भरे रास्ते से बच्चों और शिक्षकों को गुजरना पड़ता है। कई बार फिसलकर गिरने का खतरा भी बना रहता है। सवाल है—आखिर करौंदी के बच्चों को पक्की सड़क कब मिलेगी? ये तस्वीरें शहपुरा जनपद पंचायत के करौंदी गांव की हैं। स्कूल के ठीक पहले रास्ता कीचड़ में तब्दील हो चुका है। बारिश में बच्चों को इसी फिसलन भरे रास्ते से स्कूल पहुंचना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल को संचालित हुए तीन दशक से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन सड़क की समस्या जस की तस है। एक तरफ शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के दावे हैं, तो दूसरी तरफ बच्चों के सामने स्कूल पहुंचना ही चुनौती बना हुआ है। ऐसे में सवाल यह है कि तीन दशक से स्कूल है, फिर सड़क क्यों नहीं? करौंदी के बच्चों को पक्की सड़क के लिए आखिर और कितना इंतजार करना पड़ेगा?
0
0
Report

कोटा की फैैक्ट्री में कोबरा घुसने से हड़कंप, 5 फीट ब्लैक कोबरा रेस्क्यू

Kota, Rajasthan:भामाशाह मंडी रोड नंबर 7 स्थित फैक्ट्री में भारी भरकम कोबरा आने से हड़कंप मच गया कोबरा को देखकर फैक्ट्री में मौजूद लोग दहशत में आ गए, हालांकि लोगों ने कोबरा को भगाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए , सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्नैक केचर गोविंद शर्मा ने कड़ी मसक्कत के बाद 5 फीट लंबे ब्लैक कोबरा का रेस्क्यू किया और लाडपुरा के जंगल में आजाद किया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली मौसम में बदलाव के साथ ही शहर सहित सुदूर ग्रामीण अंचल तक के इलाकों में कोबरा सहित अन्य जंगली जीव जंतुओं का खतरा बढ़ता जा रहा है
0
0
Report

बांसवाड़ा के गांव में आवारा कुत्ते ने महिला पर हमला, अस्पताल में भर्ती

Banswara, Rajasthan:जिला बांसवाड़ा में सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के भिलकुआ झोकड़िया पाड़ा गांव में घर के बाहर बैठी एक महिला पर एक पागल कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने महिला के हाथ को गंभीर रूप से नोच डाला, जिससे वह खून से लथपथ घायल हो गई। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे कुत्ते के हमले से बचाया। घायल महिला को बांसवाड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने हाथ पर 18 टांके लगाए। घायल महिला की पहचान सकीना पत्नी भोना के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में आवारा कुत्तों को लेकर दहशत है; ग्रामीण प्रशासन से ऐसे आवारा और आक्रामक कुत्तों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

सेलकुई के सारना नदी पुल पर खतरा भारी वाहन चालुर्त बंद, मरम्मत शुरू

Dehradun, Uttarakhand:सेलकुई में सारना नदी पर बने पुल पर खतरा मंडरा रहा है. बीते दिनों आए पानी के भारी जलसैलाब ने पुल की जड़ो को खोखला कर दिया, जिसके बाद पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया है. प्रशासन ने पुल से बैरिकेड्स लगाकर आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी है. नदी में पानी के जलस्तर के कम होने के बाद जेसीबी मशीन से पानी के रास्ते को डायवर्ट किया जा रहा है. वहीं पुल के पिलर की जड़ों को सुरक्षित करने के लिए जाल लगाकर काम जारी है. एक बड़े खतरे को देखते हुए प्रशासन ने पुल की मरम्मत शुरू कर दी है. फिलहाल लोगों को दूसरे वैकल्पिक रास्तों से गुजरना पड़ रहा है.
0
0
Report

कोटा में आजीवन कारावास भुगत रहे कैदी की बीमारी से मौत

Kota, Rajasthan:कोटा: आजीवन कारावास काट रहे सजायाफ्ता कैदी की बीमारी से मौत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, मेडिकल बोर्ड से कराया जाएगा पोस्टमार्टम कोटा। जिले के रामगंजमंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बूरनखेड़ी में हुई हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी देवीलाल धाकड़ की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई। मृतक के पोते राहुल के अनुसार, देवीलाल पिछले कुछ दिनों से सांस की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। स्थिति बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। घटना के बाद शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। सूचना मिलने पर महावीर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और विधिक कार्रवाई शुरू की। कस्टोडियल डेथ के तय नियमों के तहत पुलिस मेडिकल बोर्ड का गठन कर शव का पोस्टमार्टम करवाएगी, जिसके बाद पंचनामा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

दर्ज मामले में अस्पताल लैब वीडियो वायरल, तीन टेक्नीशियन बर्खास्त

Durg, Chhattisgarh:एंकर- दुर्ग में एक बार फिर ZEE मीडिया की खबर का बड़ा असर हुआ है जिसमे पिछले दिनों जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में ब्लड सैंपल और लैब के उपकरणों के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन महिला टेक्नीशियनों को भारी पड़ गया मामले में कार्रवाई करते हुए एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड ने तीनों महिला कर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है. वी/ओ- दरअसल जिला अस्पताल की तीन महिला टेक्नीशियनों ने लैब के अंदर अलग-अलग अंदाज में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जिसे ZEE MEDIA ने प्रमुखता से दिखाया था जिसके बाद मामला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तक पहुंचा एक वीडियो में महिला टेक्नीशियन हाथ में टेस्ट ट्यूब लेकर कैटवॉक करती नजर आईं जबकि दूसरे वीडियो में लैब की चेयर पर बैठकर मस्ती करते हुए रील बनाई गई थी मामला सामने आने के बाद सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज ने अटल आरोग्य लैब के प्रभारी डॉ. जेपी मेश्राम को नोटिस जारी कर जवाब मांगा तो वही नोटिस में पूछा गया कि ड्यूटी के दौरान लैब के अंदर वीडियो कैसे बनाया गया और उस समय कर्मचारियों की जिम्मेदारी क्या थी।लैब प्रभारी ने संबंधित स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई के लिए एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड को पत्र लिखा इसके बाद कंपनी ने जांच और जवाब के आधार पर तीनों महिला टेक्नीशियनों को सेवा से हटा दिया वहीं स्वास्थ्य विभाग अब यह भी देख रहा है कि रील बनाने के दौरान लैब की जांच व्यवस्था या मरीजों के सैंपल की प्रक्रिया पर कोई असर पड़ा था या नहीं. बाईट--डॉ. आशीषन मिंज,सिविल सर्जन जिला अस्पताल
0
0
Report

उचेहरा में करारी नदी के रपटे पर बाइक सवार दोनों युवक लापता, खोज जारी

Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह करारी नदी के रपटे में बाइक सवार दो युवकों के बह जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। दोनों युवक अमरपाटन थाना क्षेत्र के कुम्हारी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनकी पहचान राजकुमार (32) और पुष्पेंद्र (34) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से पिपरीकला गांव गमी में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान मतरी-पतौरा और भरहुत जाने वाले मार्ग पर करारी नदी के रपटे से निकलते समय तेज बहाव में बाइक समेत बहने की सूचना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही उचेहरा थाना पुलिस सक्रिय हुई। टीआई पुलिस बल के साथ मौके के लिए रवाना हुए। उचेहरा तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी के पास जुट गए। पुलिस और प्रशासन की टीम युवकों की तलाश में जुटी है.
0
0
Report

राम मंदिर CEO नियुक्ति पर शरण प्रकाश पाटिल आरोप: मोदी सरकार पर भरोसा घटा

Noida, Uttar Pradesh:BENGALURU: SHARANAPRAKASH PATIL (KARNATAKA MINISTER) ON SP, CONG QUESTION RAM TEMPLE CEO APPOINTMENT/TODAY'S CABINET MEETING/BJP PADAYATRA/H. D. KUMARASWAMY ON PRIYANK KHARGE बेंगलुरु - अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO की नियुक्ति पर कर्नाटक के मंत्री शरण प्रकाश पाटिल कहते हैं, "इसका मतलब है कि लोगों का नरेंद्र मोदी सरकार से भरोसा उठ गया है। वे राम मंदिर के मुद्दे का इस्तेमाल करके सत्ता में आए थे, और अब वे सुनियोजित तरीके से राम मंदिर को लूट रहे हैं। सत्ता में आना और मंदिर को लूटना ही उनका मकसद था।" बीजेपी की चल रही पदयात्रा पर कर्नाटक के मंत्री शरण प्रकाश पाटिल कहते हैं, "बीजेपी ऐसी चीज़ें ढूंढने की कोशिश कर रही है जिनका कोई अस्तित्व ही नहीं है। उन्होंने बी नागेंद्र के इस्तीफ़े की मांग की थी और उन्होंने अपनी मर्ज़ी से इस्तीफ़ा दे दिया। इसलिए, अब उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। बीजेपी के अंदरूनी कलह चल रही है। आर अशोक और विजयेंद्र की यह पदयात्रा अपनी-अपनी सीटें बचाने के लिए है। बीजेपी में यह चर्चा है कि विपक्ष के नेता (LoP) ठीक से काम नहीं कर रहे हैं और पार्टी अध्यक्ष भी ठीक से कामकाज नहीं संभाल पा रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

कवर्धा में 1600 पदों के लिए सेकंड लिस्ट मांग, धरना राजीव गांधी पार्क में

Kawardha, Chhattisgarh:14 दिन... 14 दिन से जारी है इंतजार और आंदोलन। मांग छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती में शेष बचे 1600 पदों की सेकंड लिस्ट जारी कर पदों की भर्ती कवर्धा राजीव गांधी पार्क नया धरना स्थल। छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती के शेष बचे 1600 पदों को भरने के लिए सेकंड लिस्ट जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी लगातार संघर्ष कर रहे हैं। पहले 12 दिनों तक डिप्टी सीएम विजय शर्मा के कार्यालय के सामने धरना दिया और अब प्रशासन द्वारा निर्धारित राजीव गांधी पार्क में बैठकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। तेज धूप हो, बारिश हो या फिर प्रशासनिक दबाव—अभ्यर्थियों का कहना है कि उनका हौसला नहीं टूटा है। इन युवाओं की मांग साफ है—शेष 1600 पदों के लिए सेकंड लिस्ट जारी की जाए और भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाए। नौकरी की आस में दिन-रात तैयारी करने वाले इन अभ्यर्थियों के लिए यह सिर्फ एक भर्ती नहीं, बल्कि उनके भविष्य और वर्षों की मेहनत का सवाल बन चुका है।
0
0
Report

अनुराग ठाकुर जन्माष्टमी कार्यक्रम में सनातन को लेकर दिया गया बयान बड़े राजनीतिक तंज के साथ

Noida, Uttar Pradesh:ऊना, हिमाचल प्रदेश: भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा, “सनातन धर्म सदियों से था और रहेगा। हिंदुस्तान पर आक्रमण करने वाले न तब कुछ बिगाड़ पाए थे और न आज कुछ बिगाड़ पाएंगे। सनातन था, है और रहेगा। जो लोग आज सनातन विरोधी भाषा का प्रयोग करते हैं तो उन्हें केवल इतना समझना चाहिए कि जो पहले कुछ नहीं कर पाया तो आज भी कोई कुछ नहीं कर पाएगा... केवल वोट बैंक और तुष्टीकरण की राजनीति के लिए आप सनातन को नीचा दिखाने का काम करते हैं और अपमानित करते हैं …”
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top