226016
Ambedkar nagar - बसखारी में निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा
Lucknow, Uttar Pradesh:अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में बसखारी फलहारीदास कुटी से भगवान परशुराम की जयंती की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा बसखारी बाजार होते हुए सब्जी मंडी के रास्ते फलारी दास कुटी पर जाकर समाप्त हो गई,शोभा यात्रा के दौरान भगवान परशुराम के जयकारे लगे।शोभा यात्रा में आगे घोड़ा और उसके पीछे सभी लोग पैदल चल रहे थे रथ पर भगवान परशुराम को बनाया गया था। सुरक्षा व्यवस्था में बसखारी निरीक्षक संत कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विनय सिंह के साथ अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यमुनानगर मॉडल कॉलोनी में घरेलू गैस पाइपलाइन में आग, इलाके में अफरा-तफरी
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर: यमुनानगर के मॉडल कॉलोनी स्थित चिट्टा हनुमान मंदिर रोड पर घरेलू गैस पाइपलाइन में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग को सूचित किया गया। एहतियात के तौर पर इलाके की बिजली बंद कर दी गई और लोगों से अपने घरों की बिजली भी तुरंत बंद करने की अपील की गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वीओ 1: यमुनानगर के चिट्टा हनुमान मंदिर रोड, मॉडल कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब घरेलू गैस पाइपलाइन में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। बताया जा रहा है कि यमुनानगर के विभिन्न इलाकों में घरेलू गैस की आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाई गई हैं। ये पाइपलाइन गलियों में नालियों के आसपास से होकर गुजरती हैं और जमीन से करीब पांच से छह फीट नीचे बताई जा रही हैं। ऐसे में पाइपलाइन में आग कैसे लगी, यह सवाल बना हुआ है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग को सूचना दी गई। एहतियात के तौर पर संबंधित इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, ताकि किसी संभावित हादसे से बचा जा सके। साथ ही लोगों से अपने-अपने घरों की बिजली तुरंत बंद करने की अपील की गई। अब सभी की नजर इस बात पर है कि आग लगने की असली वजह क्या रही और गैस पाइपलाइन को कितना नुकसान पहुंचा है। बाइट 1: कॉलोनी निवासी कॉलोनी निवासी से बातचीत में घटना के समय के हालात, आग लगने की जानकारी और इलाके में लोगों के बीच फैली दहशत के बारे में जानकारी ली जाएगी। बाइट 2: अंकित कृष्णा, भारत पेट्रोलियम CNG वीओ 2: फिलहाल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिजली बंद करने और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आग लगने के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।0
0
Report
PATNA में पस्चिम दरवाजा के पास मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक गोली लगने से मौत
Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): YOUTH DIES AFTER BEING SHOT DURING IDOL IMMERSION NEAR PASCHIM DARWAZA0
0
Report
जगदलपुर में Bastar Dussehra के दौरान रथ पहिए के नीचे आने से व्यक्ति की मौत
Noida, Uttar Pradesh:JAGDALPUR (CHHATTISGARH): MAN DIES AFTER COMING UNDER CHARIOT WHEELS DURING BASTAR DUSSEHRA’S BHEETAR RAINI RITUAL SHALABH SINHA (BASTAR SP) S/B0
0
Report
Advertisement
चिरमिरी के विजयादशमी रावण दहन में मंत्री जायसवाल ने सत्य और धर्म मिसाल दी
Muju, Jeonbuk State:एंकर-एमसीबी जिले के चिरमिरी से इस वक्त की खबर है, जहां विजयादशमी के पावन पर्व पर जीएम कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल हुए। इस दौरान चिरमिरी SECL महाप्रबंधक रमेश बसंत सिंधुर नगर निगम के महापौर राम नरेश राय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। चिरमिरी के जीएम कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने क्षेत्रवासियों के साथ सहभागिता की। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को याद करते हुए असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व हमें सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मंत्री ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि समाज में सद्भाव, प्रेम और भाईचारे का विस्तार हो तथा प्रत्येक व्यक्ति सत्य और धर्म के पथ पर आगे बढ़े। कार्यक्रम में महापौर राम नरेश राय की उपस्थिति भी रही। विजयादशमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत और सामाजिक एकता का संदेश देता है।0
0
Report
Lucknow Cantt क्षेत्र बैटरी शॉर्ट-सर्किट से EV बाइक दुकान में आग, दमकल ने काबू पाया
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow Cantt क्षेत्र बैटरी शॉर्ट-सर्किट से EV बाइक दुकान में आग, दमकल ने काबू पाया0
0
Report
कानपुर में हिट-एंड-रन मामले में पुलिस मौत की जांच में जुटी
Noida, Uttar Pradesh:KANPUR (UTTAR PRADESH): POLICE INVESTIGATE DEATH OF MAN IN ALLEGED HIT-AND-RUN CASE.0
0
Report
Advertisement
बगहा के गंडक दियारा में गैंडा दिखे से इलाके में हड़कंप, रेस्क्यू शुरू
Bagaha, Bihar:बगहा से बड़ी खबर है जहाँ गंडक दियारा के मधुबनी प्रखंड के देवीपुर कोइरी टोला सरेह में मंगलवार से एक गैंडा दिखाई देने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मची है। धनहा के देवीपुर से निकलकर गैंडा गोबरहिया सरेह स्थित गन्ने व केला की खेत में छिपा है। वहीं सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और रेस्क्यू की तैयारी शुरू कर दी गई है। दरअसल वाल्मीकिनगर DFO के नेतृत्व में वनकर्मियों की टीम गैंडा की निगरानी में मंगलवार से ही जुटी हुई है। लिहाजा अब जेसीबी के सहारे लोहे का पिंजरा लगाकर गैंडा को पकड़ने की कवायद शुरू की गई है। इस संबंध में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के बगहा रेंज ऑफिसर श्रीमान मालाकार ने बताया है कि गैंडा का रेस्क्यू करने के लिए पटना से विशेष टीम बुलाई गई है। जीपीएस सिस्टम, प्रशिक्षित हाथियों और विशेषज्ञों की मदद से गैंडे को ट्रैंकुलाइज कर सुरक्षित रेस्क्यू करने की योजना बनाई गई है। बता दें कि 13 अक्टूबर को गंडक दियारा के पिपरासी में भी एक मेहमान गैंडा दिखाई दिया था। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि बीते दिनों आईं बाढ़ की पानी में बहकर नेपाल के चितवन नेशनल पार्क से नारायणी-गंडक नदी के रास्ते गैंडा वाल्मीकि टाइगर रिजर्व क्षेत्र में पहुंच गया है।0
0
Report
मेलें में गुम हुए 3 वर्षीय मासूम को 24 घंटे से पहले धनौरा पुलिस ने सकुशल बरामदकर परिजनों को सौंपा।
Dhanaura, Uttar Pradesh:Amroha:- मंडी धनौरा दशहरा पर्व पर चुचैला कलां का रहने वाला एक परिवार अपने बच्चों संग मेला देखने के लिए आया था मेले में भीड़ अधिक होने के कारण 3 वर्षीय मासूम बच्चा मेले में गुम हो गया परिवार के आर्थिक प्रयासों से बच्चों की काफी तलाश की गई लेकिन बच्चे का कोई अता-पता नहीं चल पाया परिजनों ने अनुमान लगाते हुए कहानी बच्चों के साथ कोई अनहोनी ना हो जाए उन्होंने धनौरा थाने मैं जाकर एक प्रार्थना पत्र दिया इसके बाद धनोरा पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालना चालू की पुलिस के सूझबूझ और आर्थिक प्रयासों से 3 वर्षीय मासूम बच्चों को से कुशल बरामद कर लिया गया और परिजनों को बुलाकर सौंप दिया गया वहीं बच्चों को देखकर परिजनों के चेहरे खिल उठे। पुलिस के आर्थिक प्रयास से बच्चे की बारामदगी बात से धनोरा थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह, नीरज कुमार, मोनिका तोमर ,मानसिंह, कुलदीप सिंह ,नितिन कुमार,आकाश कुमार आंचल यादव ,की लोग इस सरहनी कार्य की तारीफ कर रहै है। तो वही परी जिन्होंने धनोरा पुलिस का धन्यवाद किया है।0
0
Report
लूटा रावन: शहर में हलचल मचा देने वाली चौंकाने वाली घटना
Noida, Uttar Pradesh:लूटा रावन0
0
Report
Advertisement
आजमगढ़ के अस्पताल में नवजात की मौत पर परिजनों ने धरना दिया
Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़ के लालगंज में नवजात की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कटघर स्थित गीता चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में नवजात की मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल के सामने शव रखकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही और गलत दवा देने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि अस्पताल को पूर्व में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीज भी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद अस्पताल दोबारा संचालित होने लगा। परिजनों ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आजमगढ़ जिले में गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कटघर रोहुआ जलालपुर गांव निवासी संजय की पत्नी अर्चना ने तीन दिन पहले लालगंज के आसमा हॉस्पिटल में बच्चे को जन्म दिया था। जन्म के बाद तबीयत खराब होने पर नवजात को गीता चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि तीन दिनों तक इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई और गलत दवा दिए जाने से बच्चे की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर नवजात को जौनपुर रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं नवजात की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा जहां शव लेकर अस्पताल के सामने बैठ गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। हालांकि पुलिस ने बच्चे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जहाँ मौत के कारणों और परिजनों के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। वहीं परिजन अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि स्वास्थ्य विभाग पहले भी इसे सीज कर चुका था, लेकिन बाद में अस्पताल दोबारा संचालित होने लगा। इस घटना ने क्षेत्र में कथित झोलाछाप डॉक्टरों के संचालन और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी को लेकर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।0
0
Report
इटली की पीएम मेलोनी का हिंसक विरोध पर फरमान जेल और जुर्माने की धमकी
Noida, Uttar Pradesh:Italian PM Giorgia Meloni has taken a tough stand against violent protests, warning of prison terms up to five years, fines up to €20,000, parental liability for minors’ damage, and 500 additional military personnel in Milan. Her message is clear: vandalism and looting are not protest, they are criminal acts, and those responsible must pay. इटली की पीएम GiorgiaMeloni ने हिंसक विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है, जिसमें पांच साल तक की जेल, €20,000 तक का जुर्माना, नाबालिगों को हुए नुकसान के लिए माता-पिता की ज़िम्मेदारी और मिलान में 500 और मिलिट्री कर्मचारियों की चेतावनी दी गई है। उनका मैसेज साफ़ है: तोड़-फोड़ और लूटपाट विरोध नहीं है, वे क्रिमिनल काम हैं, और इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों को सज़ा देनी होगी।0
0
Report
अजमेर जेल के भांजे सचिन बिश्नोई अस्पताल में भर्ती, सुरक्षा कड़ी
Ajmer, Rajasthan:अजमेर | लॉरेंस के भांजे सचिन बिश्नोई अस्पताल में भर्ती, कैदी वार्ड की सुरक्षा बढ़ाई! कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन थापन उर्फ सचिन बिश्नोई को अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लाया गया। पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड लंबे समय से अजमेर की उच्च सुरक्षा जेल में सजा काट रहा है। सचिन ने जेल प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। लगातार भोजन त्यागने से जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो जेल प्रशासन ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल परिसर में पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया गया, जिससे अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया। मीडिया की नजरों से बचाते हुए उसे विशेष वार्ड तक ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी विभिन्न जांचें कीं। जांच के बाद तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण उसे अस्पताल के कैदी वार्ड की मेडिसिन यूनिट में भर्ती कर दिया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। कैदी वार्ड के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। हर आने-जाने वाले पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। गौरतलब है कि इससे कुछ दिन पूर्व भी सचिन को भूख हड़ताल के कारण स्वास्थ्य खराब होने पर अस्पताल लाया गया था। उस समय आवश्यक जांच और परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे जेल वापस भेजने की अनुमति दे दी थी। इसके बाद उसे पुनः हाई सिक्योरिटी जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था। लेकिन इस बार स्थिति गंभीर होने के कारण उसे भर्ती किया गया है। सचिन बिश्नोई को बिश्नोई सिंडिकेट का प्रमुख मास्टरमाइंड और संगठित अपराध का मुख्य चेहरा माना जाता है। पंजाब के फाजिल्का का रहने वाला सचिन भारत में हत्या, रंगदारी, अपहरण और आर्म्स एक्ट जैसे कई संगीन मामलों में वांछित रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में 12 से अधिक एफआईआर दर्ज हैं। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में सचिन की भूमिका सबसे अहम मानी जाती है। मई 2022 में हुई इस हत्या की साजिश रचने और उसके लॉजिस्टिक्स को संभालने का मुख्य आरोप उस पर है। जांच एजेंसियों के अनुसार सचिन ने अपने दोस्त संदीप उर्फ केकड़े के जरिए मूसेवाला की रेकी करवाई थी। Sh shooters को गाड़ियां और हथियार मुहैया कराने की जिम्मेदारी भी उसी की थी। हत्या के बाद सचिन ने सोशल मीडिया पर इस कत्ल की जिम्मेदारी ली थी और जांच एजेंसियों को चुनौती दी थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए सचिन मूसेवाला की हत्या से करीब एक महीने पहले अप्रैल 2022 में दिल्ली के संगम विहार से ‘तिलक राज टुटेजा’ के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाकर भारत से फरार हो गया था। वह पहले दुबई गया और फिर अजरबैजान की राजधानी बाकू पहुंच गया। वहां बैठकर वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के विदेशी नेटवर्क और जबरन वसूली रैकेट को संचालित कर रहा था। अंततः उसे बाकू से गिरफ्तार कर भारत लाया गया था। वेब के लिए खबर0
0
Report
Advertisement
भण्डारपुरी धाम में 35 करोड़ के विकास कार्यों की भूमि पूजन किया गया
Mahasamund, Chhattisgarh:एंकर-छत्तीसगढ़ के भण्डारपुरी धाम में आस्था, परंपरा और विकास का संगम देखने को मिला। टंकराम वर्मा, खुशवंत साहेब और बालदास साहेब जी के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भण्डारपुरी धाम पहुंचे, जहां 35 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुरु घासीदास जी के विचारों का उल्लेख करते हुए सतनामी समाज की भूमिका और प्रदेश सरकार की योजनाओं पर अपनी बात रखी। साथ ही धान खरीदी और नक्सलवाद के मुद्दे पर भी बड़ा बयान दिया। रायपुर जिले के भण्डारपुरी धाम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 35 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। भण्डारपुरी धाम में हर साल मेले का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मुख्यमंत्री भी प्रतिवर्ष इस धाम में पहुंचते हैं। इस बार टंकराम वर्मा, खुशवंत साहेब और बालदास साहेब जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्यों की सौगात दी। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि गुरु घासीदास जी ऐसे गुरु थे, जिन्होंने पूरे मानव समाज को साथ लेकर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में मोदी की गारंटी के तहत लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने नक्सली समस्या को लेकर भी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया और कहा कि प्रदेश में नक्सलवाद की समस्या समाप्त हो गई है। किसानों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 16 नवंबर से पूरे प्रदेश में धान खरीदी की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार प्रदेश के किसानों का धान खरीदेगी। भण्डारपुरी धाम में विकास कार्यों के भूमि पूजन के साथ मुख्यमंत्री ने धार्मिक-सामाजिक विरासत, सरकारी योजनाओं और किसान हितों को लेकर सरकार का पक्ष सामने रखा।0
0
Report
कुडसद रेलवे ओवरब्रिज हादसे में चार युवकों की मौत, एक घायल—हत्या की तरह भयावह मंजर
Surat, Gujarat:સુરત જિલ્લાના ઓલપાડ તાલુકામાં કીમ નિકટ આવેલા કુડસદ રેલવે ઓવરબ્રિજ પર મોડી રાત્રે સર્જાયેલા ગમખ્વાર અકસ્માતે ત્રણ પરિવારોના ઘરમાં માતમ ફેલાવી દીધો છે. એક જ બાઈક પર સવાર ચાર યુવકો બ્રિજની સેફ્ટી વોલ સાથે અથડાયા બાદ ૫૦ ફૂટથીmore ઊંચાઈ પરથી નીચે પટકાયા હતા. આ કરુણ દુર્ઘટનામાં ત્રણ યુવકોનાં મતોળ થઇ ગયા છે, જયારે એક યુવક ગંભીર રીતે ઈજાગ્રસ્ત થયેલ જેને હોસ્પિટલ ખસેડવામાં આવ્યો છે. મૃતક ત્રણેય ઉત્તર પ્રદેશના प्रतાપગઢ જિલ્લાના પ્રયાસી માહિતી મુજબprox દર્શાયા છે. કાંઠે કીમ પોલીસ સંગ્રહિત હતી.0
0
Report
मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव इंडिया केम 2026 के लिए मुंबई पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA): MADHYA PRADESH CM MOHAN YADAV ARRIVES IN MUMBAI AHEAD OF INDIA CHEM 2026 MOHAN YADAV (MADHYA PRADESH CM) S/B मुंबई, महाराष्ट्र: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इंडिया केम 2026 के 14वें संस्करण में शामिल होने मुंबई पहुंचे उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक-एक करके सभी सेक्टरों में लगातार प्रगति हो रही है। ऐसे में मैं मध्य प्रदेश की ओर से इसमें स्वयं शामिल होने आया हूं। मेरी ओर से बधाई।"0
0
Report
Advertisement
