icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झांसी में थार की टक्कर से डिप्टी रजिस्ट्रार की मौत, कांस्टेबल हिरासत में

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के रिटायर्ड डिप्टी रजिस्ट्रार की स्कूटी को टक्कर मारने और घटना में डिप्टी रजिस्ट्रार की मौत मामले में झांसी पुलिस ने कार्रवाई की है। थार चला रहे घटना के मुख्य आरोपी पुलिस कांस्टेबल को हिरासत में लिया गया है। थार में सवार अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। झांसी के एसएसपी मूर्ति ने बताया कि आज सूचना मिली थी कि थाना नवाबाद के चौकी विश्वविद्यालय क्षेत्र में एक थार गाड़ी ने स्कूटी को टक्कर मार दी है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घटना में जख्मी हुए पूर्व रजिस्ट्रार मनीराम वर्मा को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। वहां उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद थार और स्कूटी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। जांच में पता चला कि थार को कांस्टेबल रजत चला रहा था। रजत को हिरासत में ले लिया गया है। सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। कांस्टेबल को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
0
0
Report
Advertisement

बैंक में फर्जी चेक लगाकर पैसे निकालने का मामला, CCTV में दो संदिग्ध

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र जिले में बैंक के अंदर ही ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां लेडी उपभोक्ता के फर्जी साइन करके अकाउंट से पैसे निकाल लिए। घटना के बाद बैंक की सुरक्षा और चेक वेरिफिकेशन सिस्टम पर सवाल खड़े हो गए। बैंक में हुई घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। धूलगढ़ गांव की रहने वाली नैसी देवी के मुताबिक, उसका पिहोवा के सरकारी बैंक की शाखा में अकाउंट है। 17 अप्रैल को उसे पैसे की जरूरत आ गई। इसलिए उसने गांव से अपनी बैंक शाखा में आकर 22 हजार रुपए अपने अकाउंट से निकाल लिए। पैसे लेकर वह अपने घर लौट आई। अगले दिन उसके अकाउंट से 18 हजार रुपए कैश हो गए, जबकि उसने कोई रकम कैश नहीं करवाई। इसका मैसज उसके मोबाइल पर आया, जिसे देखकर वह तुरंत अपने पति टेक चंद को साथ अपनी बैंक शाखा पहुंची। यहां जांच करने पर पता चला कि उसके अकाउंट से चेक जरिए कैश लिया गया है। पासबुक से गिरा चेक उसने तुरंत अपनी पासबुक के अंदर रखे चेक को देखा। उसका चेक पासबुक में नहीं था, जबकि उसने चेक किसी और को दिया ही नहीं था। किसी ने उसकी पासबुक से चेक चुरा लिया या फिर गिर चेक कहीं बैंक में गिर गया। आरोपी ने उसके चेक पर फर्जी साइन करके पैसे कैश करवाए। पुलिस कर रही मामले की जांच उधर, सिटी थाना पिहोवा के कार्यरत जांच अधिकारी SI महेश कुमार ने बताया कि पुलिस को महिला नैसी देवी की ओर से शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बैंक की सीसीटीवी फुटेज में 2 युवक दिख रहे हैं। पुलिस उनकी पहचान में जुटी है।
0
0
Report

गोरखपुर में विदेश भिजवाने के नाम पर 69 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में विदेश भेजने के नाम पर 69 लाख की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दर्जनों युवकों से विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और करीब 69 लाख रुपये वसूले, जिसमें 29 लाख रुपये ऑनलाइन और 40 लाख रुपये नकद शामिल हैं। उसने फर्जी वीजा तक बनवाकर युवकों को दिल्ली बुलाया। पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। मामले में थाना एम्स में दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने जाँच तेज कर आरोपी को धर दबोचा। स्थानीय पुलिस ने कहा है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी चल रही है। पुलिस से जुड़े दलों का कहना है कि बेरोजगारी का फायदा उठाकर ऐसे ठग युवाओं के सपनों से खिलवाड़ करते रहेंगे।
0
0
Report

झांसी में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश; 3 अभियुक्त गिरफ्तार, करोड़ों की रकम बरामद

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी प्रेमनगर थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा गिरोह का खुलासा किया, नगरा हाट क्षेत्र में दबिश देकर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त ऑनलाइन सट्टा वेबसाइट admin.1xbets247.com के माध्यम से नेटवर्क संचालित कर रहे थे। ऑनलाइन सट्टा साइट पर कुल 2,07,527 रुपये के क्वाइंस संचालित हो रहे थे, और विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से सट्टा के रूपयों का लेन-देन किया जा रहा था। जांच में 25,51,492 रुपये का ट्रांजैक्शन पाया गया, इसलिए बैंक अकाउंट्स को भी फ्रीज कराया गया है। पुलिस की गिरफ्त में आये आरोपी हरेन्द्र सिंह परिहार, दिलीप सिंह और नीरज निरजंन वेबसाइट के जरिए आईपीएल मैच में सट्टा लगवा रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करके उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं पिछले दो हफ्ते में सट्टा खिलाने वाले 27 लोगों को अरेस्ट कर पुलिस जेल भेज चुकी है। जिसमें 16 करोड़ 30 लाख 99 हजार 626 मूल्य के क्वाइंस को भी बरामद किया गया है इसके अलावा 3 लाख 81 हजार 110 रुपया कैश बरामद किया जा चुका है।
0
0
Report
Advertisement

गोंडा: अनामिका सिंह ने योगी से पति गोलीकांड के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी माँगी

Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले के परसपुर पंचम से भाजपा जिला पंचायत सदस्य अनामिका सिंह ने अपने पति भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह पर 20 अप्रैल की रात्रि में गोली कांड को लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परेशान होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है। अनामिका सिंह ने मांग की है कि हमला करने वाले दो नामजद अखिलेश प्रताप सिंह उर्फ मुकुंद सिंह, वैभव सिंह उर्फ सोनू सिंह और दो अज्ञात आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हुआ लेकिन वे घूम रहे हैं, उन पर कार्रवाई नहीं हो रही है; मेरे पति मौत से जंग लड़ रहे हैं और मैं सीएम योगी से मुलाकात करूँगी। अगर फिर भी कार्रवाई नहीं होगी तो मैं अपने बेटे के साथ आत्महत्या कर लूंगी जिसकी जिम्मेदारी गोंडा पुलिस की होगी। अनामिका सिंह ने कहा कि हमारे पति लखनऊ में घायल अवस्था में भर्ती होने के बावजूद 22 अप्रैल को देर शाम मुकदमा दर्ज करवाया गया था। मुकदमा दर्ज होने के आज तीन दिन बीत जाने के बावजूद नामजद और अज्ञात दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। भाजपा जिला पंचायत सदस्य अनामिका सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में जाने के लिए उनसे रात निकली गई थी; घटना के समय वह अपनी छत पर बैठी थीं। अचानक गोली की आवाज़ सुनाई दी। एक लड़का जो गांव का है, कार्यक्रम से लौट रहा था, उसने देखा कि गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है, लेकिन जब उसने पति को गिरा देखा तो सूचना दी। उसके बाद अस्पताल ले जाया गया और लखनऊ रेफर कर दिया गया; वहां पांच घंटे ऑपरेशन हुआ, अभी भी वह मौत से जंग लड़ रहे हैं; पेट के भीतर एक गोली फंसी है और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
0
0
Report

डबल डेकर निर्माण में सुरक्षा चूक: बाइक सवार घायल, हालत गंभीर

Chapra, Bihar:शहर में चल रहे डबल डेकर निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी एक बार फिर सामने आई है। आज देर शाम एक अज्ञात युवक अपनी बाइक समेत निर्माण स्थल के गड्ढे में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से युवक को गड्ढे से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही निर्माण कार्य में लगी कंपनी ने अपनी क्रेन के जरिए बाइक को बाहर निकाला। घायल युवक को आनन-फानन में सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि डबल डेकर निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की व्यवस्था है और न ही चेतावनी संकेत लगाए गए हैं, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि निर्माण कंपनी की लापरवाही के कारण किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन इसके बावजूद कंपनी के अधिकारी पूरी तरह उदासीन बने हुए हैं। वहीं प्रशासन की निष्क्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और उन्होंने जल्द से जल्द सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
0
0
Report

बेतिया में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई, मुख्य मार्गों पर सख्त अभियान

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर की अजब गज़ब कार्रवाई सामने आई है। बेतिया में बुलडोजर द्वारा अतिक्रमणकारियों के सामान जप्त करने की तस्वीर सामने आई है। बेतिया में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। फुटपाथ पर अस्थाई दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया। बुलडोजर पर चढ़कर आए नगर निगम के कर्मियों ने सड़क पर रखे सामानों को बुलडोजर से जप्त किया। बुलडोजर से सामान जप्त कर ट्रैक्टर पर गिराया गया। नगर निगम और जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बेहद सख्त कदम उठाए हैं। नोटिस देने के बाद भी अतिक्रमणकारी दुकान नहीं हटा रहे थे, जिसके बाद आज अतिक्रमण के खिलाफ शहर के मुख्यमार्गों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है, जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है।
0
0
Report
Advertisement

मैहर कलेक्टर का साफ संदेश: पांच बच्चों पर रोक, छोटा परिवार बेहतर भविष्य

Maihar, Madhya Pradesh:मैहर ‘पांच बच्चे करोगे तो कुछ नहीं कर पाओगे’, कलेक्टर की समझाइश का वीडियो वायरल मैहर कलेक्टर विदिशा मुखर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे छोटे परिवार का संदेश देती नजर आ रही हैं। दरअसल, कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने शनिवार को मैहर के सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जब वे मेटरनिटी वार्ड पहुंचीं, तो एक महिला द्वारा पांच बच्चों को जन्म देने की जानकारी सामने आई। यह सुनते ही कलेक्टर ने मौके पर ही महिला को समझाइश दी और कहा कि इतने अधिक बच्चों का पालन-पोषण और उनकी बेहतर शिक्षा सुनिश्चित करना आसान नहीं होता। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि छोटा परिवार ही बेहतर भविष्य की नींव होता है। इस दौरान कलेक्टर ने अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर भी नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन को लेकर जागरूकता फैलाने में कहीं न कहीं कमी रह गई है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों और स्टाफ को निर्देश दिए कि वे लोगों को छोटे परिवार के फायदे, मातृ स्वास्थ्य और बच्चों की बेहतर परवरिश के बारे में जागरूक करें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कर्मचारी गांव-गांव जाकर परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करें。
0
0
Report

सवाई माधोपुर-जयपुर रेल ट्रैक पर युवती घायल, जयपुर रेफर

Sawai Madhopur, Rajasthan:स्लग-ट्रेन की चपेट में आने से युवती घायल-अरविंद सिंह-सवाई माधोपुर 25 अप्रैल 2026 एंकर-सवाई माधोपुर के खेरदा में सवाई माधोपुर- जयपुर रेलवे ट्रेक पर आज बयाना जयपुर ट्रेन की चपेट में आने एक एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई ,जिसे स्थानीय लोगो ने अपने निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया ,जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया , घायल युवती सुनीता गुर्जर पुत्री रामधन गुर्जर निवासी गुर्जर मोहल्ला खेरदा है ,प्रत्यक्षदर्शी लक्ष्मीकांत मीणा के मुताबिक वो लवकुश कॉलोनी से जा रहा था इसी दौरान उसे रेलवे ट्रेक पर एक युवती चलते हुवे नजर आई , युवती के पीछे से बयाना जयपुर ट्रेन आ रही थी ,ट्रेक पर युवती को देखकर लोको पायलट ने ट्रेन को ब्रेक लगाया लेकिन युवती ट्रेन की चपेट में आ गई ,गनीमत ये रही कि युवती ट्रेन के नीचे नही आई वरना उसकी मौके पर ही मौत हो सकती थी ,ट्रेन की चपेट में आने से युवती गम्भीर रुप से घायल हो गई ,इस दौरान मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई ,लक्ष्मीकांत ने मानवता दिखाते हुवे युवती को अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया ,जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गम्भीर हालत को देखते हुवे युवती को जयपुर रैफर कर दिया गया , बताया जा रहा है कि युवती सुनीता गुर्जर पटवारी है और टोंक जिले में कार्यरत है ,फिलहाल यह जानकारी नही मिल रही कि युवती खुद जानबूझकर ट्रेन की चपेट में आई या फिर लापरवाही के चलते ट्रेन की चपेट में आई है ,फिलहाल युवती की हालत नाजुक बनी हुई है ।
0
0
Report
Advertisement

IPL मैच में घायल खिलाड़ी के लिए दिल्ली ट्रैफिक ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, अस्पताल सिर्फ 11 मिनट में पहुँचा

Noida, Uttar Pradesh:IPL मैच के दौरान घायल खिलाड़ी को बचाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर दिल्ली में 25 अप्रैल 2026 को खेले जा रहे आईपीएल मैच के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया मैच के दौरान खिलाड़ी लुंगी एनगिडी ( lungi Ngidi ) के सिर में गंभीर चोट लग गई घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली ट्रैफिक पुलिस हरकत में आ गई... जिसके बाद घायल खिलाड़ी को राजेंद्र नगर स्थित BLK-Max सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया जाएगा इसके बाद एसीपी ट्रैफिक (सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट) ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम के साथ कॉर्डिनेट कर ग्रीन कॉरिडोर से एंबुलेंस को बिना किसी रुकावट के अस्पताल पहुंचाया इस कॉरिडोर की वजह से सिर्फ 11 मिनट में अस्पताल पहुंचाया गया
0
0
Report

सिरोही के मण्डार में दर्दनाक हादसा: एक परिवार के तीन मौत, एक बच्ची घायल

Sirohi, Rajasthan:एंकर - सिरोही के मण्डार थाना क्षेत्र के ढिबड़ी–मैथीपुरा रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां कार और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची घायल बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बाइक पर एक ही परिवार के लोग सवार थे। हादसे में मां और उसके दो पुत्रों की मौत हो गई, वहीं पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में कार सवार चालक भी घायल बताया जा रहा है。 घटना की सूचना मिलते ही मण्डार थानाधिकारी प्रवीण आचार्य, एएसआई दिनेश रावल सहित मण्डार पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाकर हादसे की जांच शुरू कर दी है。 भीषण हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report

कानोता थाना पुलिस ने मेस कर्मी रामकेश मीणा की बेटी की शादी में मायरा भरकर मदद की

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा कौन कहता है पुलिस केवल कानून का पाठ पढ़ाती है पुलिस सामाजिक सरकार निभाने में भी आगे रहती है जयपुर की कानोता पुलिस की मानवीय पहल मेस कार्मिक की दो बेटियों की शादी में भरा मायरा गढ़ौरा(दौसा) निवासी रामकेश मीणा है कानोता थाने का मेस कार्मिक ऐसे में थाने के स्टाफ ने दो लाख इक्कीस हजार रुपए नगद दिए भात में साथ में कपड़े भी दिए गए पुलिस की तरफ से थानाधिकारी मुनीन्द्र सिंह की पहल पर भरा गया मायरा इससे रामकेश को बेटियों की शादी में मिली आर्थिक मदद एक और जहां पुलिस दिन-रात ड्यूटी कर अपना फर्ज निभाती है और लोगों को सुरक्षा प्रदान करती है तो वहीं दूसरी ओर पुलिस सामाजिक सरोकार निभाने में भी आगे रहती है ऐसी ही एक मिसाल पेश की जयपुर कमिश्नरेट के कानोता थाना पुलिस ने जहां आर्थिक रूप से कमजोर थाने के मेस के कार्मिक रामकेश मीणा की दो बेटियों की शादी में मायरा भरकर आर्थिक मदद की कोई यह सब हुआ थानाधिकारी मुनेंद्र सिंह की पहलपर जहां थाने के समस्त स्टाफ ने पैसा देकर मायरे की रस्म पूरी की दरअसल दौसा जिले के सिकराय उपखंड के गढ़ौरा गांव निवासी रामकेश मीणा जयपुर के कानोता थाने के मेस में खाना बनाने का काम करता है रामकेश की 26 अप्रैल को दो बेटियों की शादी है और आज उसके यहां मायरे की रस्म की गई ऐसे में थाना अधिकारी मुनेंद्र सिंह की पहल पर थाने के समस्त स्टाफ ने पैसा देकर रामकेश की बेटियों की शादी में दो लाख इक्कीस हजार रुपए नगद देकर मायरा भरा साथ ही पुलिस की तरफ से परिवार के लोगों को कपड़े भी दिए गए पुलिस ने आर्थिक रूप से कमजोर रामकेश के यहां भात देकर इंसानियत की मिसाल पेश की तो क्षेत्र में लोगों के बीच पुलिस के इस सामाजिक सरोकार की खूब चर्चा हो रही है ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top