224122
Akbarpur: नगर पालिका का अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान, फुटपाथ को खाली करने की मांग
Akbarpur, Uttar Pradesh:नगर में शासन और कोर्ट के निर्देश पर नगर पालिका द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी है। इसके तहत पटरियों को खाली किया जा रहा है ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके और फुटपाथ पर साइकिल और पैदल चलने वाले लोगों को सुविधा मिल सके। हालांकि, इसी दौरान पीडब्ल्यूडी विभाग ने सर्किट हाउस के सामने पिलर लगाकर तार से घेराव कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर अतिक्रमण हटाया जा रहा है, तो फुटपाथ को नहीं गिराना चाहिए क्योंकि फुटपाथ पर लोगों का आना-जाना रहता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झुंझुनूं राजस्व शिविर: SDM ने जनता की शिकायतें मौके पर निस्तारण किया
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए झुंझुनूं एसडीएम ने मौके पर सुनीं शिकायतें, किया निस्तारण झुंझुनूं एसडीएम रामकरण सिंह पहुंचे राजस्व शिविर में एंकर झुंझुनूं में आयोजित राजस्व शिविर में एसडीएम रामकरण सिंह ने आमजन की शिकायतें सुनकर कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। उन्होंने विवादित एवं प्रचलित रास्तों का निरीक्षण कर डोटेड रास्तों के प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। शिविर में अधिकारियों को सभी आवेदनों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।0
0
Report
प्रमोद तिवारी: राहुल गांधी की बातों में आपत्ति नहीं, बदलते समीकरण
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी कहते हैं, "मुझे भी 47 साल तक सदन का सदस्य रहने का मौका मिला है। मैंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की कही हर बात सुनी और उनके हाव-भाव को देखा। मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूं कि उनकी बातों में एक भी शब्द ऐसा नहीं था जिस पर आपत्ति की जा सके...बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर को तो खुद बीजेपी से ही नाराज़ होना चाहिए क्योंकि उन्हें मंत्रिपरिषद से हटाकर नड्डा जी को लाया गया, जो उनसे कहीं ज़्यादा काबिल और सक्षम हैं। अनुराग ठाकुर निराशा के दौर से गुज़र रहे हैं। इसलिए, वे राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा पर अपमानजनक टिप्पणियां करते हैं, इस उम्मीद में कि शायद इससे उन्हें बीजेपी में कुछ 'बोनस पॉइंट्स' मिल जाएं। लेकिन एक बात याद रखें, जब तक नड्डा जी कमान संभाले हुए हैं, आप मंत्री नहीं बन पाएंगे।"0
0
Report
दरभंगा में असली पिस्टल के साथ डांस वीडियो बनाकर गिरफ्तार महिला
Darbhanga, Bihar:दरभंगा- रिल बनाने का टशन महिला को पड़ा भारी! ओरिजनल पिस्टल के साथ भोजपुरी गाने पर डांस की रील, वायरल होते ही पुलिस की नजर पड़ी, महिला पहुंची जेल सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज़ की चाह में बनाई गई एक रील अब महिला के लिए मुसीबत बन गई। दरभंगा के घनश्यामपुर में एक महिला ने भोजपुरी गाने पर ओरिजनल पिस्टल हाथ में लेकर डांस करते हुए रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। वीडियो का सत्यापन कराने के बाद पुलिस ने महिला की पहचान सिरसिया गांव निवासी लाखो देवी के रूप में की। थानाध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक अतिरिक्त मैगजीन, एंड्रॉयड मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई। पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, महिला के खिलाफ पहले से भी एक आपराधिक मामला दर्ज है। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद पिस्टल कहां से आई और इसका इस्तेमाल किन-किन गतिविधियों में किया गया। इस कार्रवाई के साथ पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
कैथल में नशा तस्कर का एनकाउंटर, पैर में गोली लगने के बाद 5 गिरफ्तार
Kaithal, Haryana:कैथल में एक और नशा तस्कर का एनकाउंटर: पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार, 4 अन्य आरोपी भी दबोचे कैथल के पूंडरी-फरल रोड पर देर रात ANC टीम ने गुप्त सूचना पर चिट्टा सप्लाई करने जा रहे पांच नशा तस्करों की घेराबंदी की। आरोपोितों ने पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की। चार तस्करों को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि एक फरल के पास सिरसा ब्रांच नहर के निकट पहुंचकर पुलिस पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़े नशा नेटवर्क का तोड़ने का काम किया है और मामले की जांच जारी है।0
0
Report
महिदपुर के निजी स्कूल शिक्षक संजय नाग की मौत, पोस्टमार्टम से स्पष्ट होगा कारण
Ujjain, Madhya Pradesh:महिदपुर में निजी स्कूल शिक्षक की मौत, कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस महिदपुर में शिक्षक संजय नाग मृत मिले, बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा महिदपुर में एक निजी विद्यालय के शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 59 वर्षीय संजय नाग, निवासी डोडामुह Hulа, जिला बोलनगीर (उड़ीसा) के रूप में हुई है, जो महिदपुर की एमपीएस एकेडमी में शिक्षक थे और सुभाष पथ स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल पर किराए से अकेले रहते थे。 पुलिस के अनुसार 30 जुलाई को दोपहर करीब 12:30 बजे मकान मालिक निखिल कोचर जब किराए के मकान पर पहुंचे तो फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज लगाने और मोबाइल पर कॉल करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई。 मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां संजय नाग जमीन पर पेट के बल पड़े मिले। जांच के दौरान उनके शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है。 प्रारम्भिक जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है तथा मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है。0
0
Report
गुमशुदा 12वीं छात्रा का शव तालाब से बरामद, परिजनों में कोहराम
Panna, Madhya Pradesh:30 जुलाई 2026 को गुम हुई 12 वीं की छात्रा की घर के पास तालाब में मिली लाश, आज सुबह पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना कस्बे में स्थित हजूरी तालाब क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय 12वीं छात्रा का शव तालाब में मिला है। नाबालिग होने के कारण मृतिका की पहचान गुप्त रखी गई है। परिजनों के अनुसार छात्रा 29 जुलाई 2026 की रात लगभग 11 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी। काफी देर तक तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद 30 जुलाई को अजयगढ़ थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मृत छात्रा के जीजा ने बताया कि घटना के समय घर में वह और उनकी पत्नी मौजूद थे, जबकि मृतिका के माता पिता जौनपुर गए हुए थे। रातभर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंततः पुलिस को सूचना दी गई। आज 31 जुलाई की सुबह लगभग 6 बजे एक राहगीर ने घर के बगल स्थित तालाब में शव दिखाई देने की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर अजयगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकालवाया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना से मृतिका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
Advertisement
मौलाना जर्जिश के शिव पर विवादित बयान से हाई प्रोफाइल बवाल, वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:श्री कृष्ण को 5 वक्त का नमाजी बताने के बाद मौलाना जर्जिश ने एक बार फिर पार की सारी हदे कृष्ण को 5 वक्त नमाजी व मुस्लिम बताने वाले मौलाना ने तकरीर में भगवान शिव पर की अभद्र टिप्पणी, वीडियो हुआ वायरल मौलाना जर्जिश ने कहा, भगवान शिव का हुआ था खतना: मौलाना जर्जिश tकरीर में बोला मौलाना जर्जिश, ब्रह्मा जी ने किया था भगवान शिव का खतना ब्रह्मा ने भगवान शिव का लिंग मुँह से काट कर किया था खतना: मौलाना जर्जिश शिव के खतने के बाद ही हिंदू लोग करने लगे थे शिवलिंग की पूजा: मौलाना जर्जिश कृष्ण पर हुई टिप्पणी का वीडियो वायरल हुआ तो मौकाना ने चैनल वालों को धमकी देते हुए की शिव पर टिप्पणी बोला मौलाना वीडियो वायरल हुआ तो एक एक चैनल वालों का करूंगा बुरा हश्र बिहार के कटिहार में 22 जुलाई को की गई तकरीर में मौलाना ने शिव पर की विवादित टिप्पणी इससे पहले 29 जून को मौलाना जर्जिश ने श्री कृष्ण को बताया था 5 वक्त नमाजी और मुसलमान मौलाना के बयान का सपा के पूर्व सांसद एसटी हसन ने भी दिया था समर्थन मौलाना के खिलाफ लखनऊ में FIR दर्ज है0
0
Report
सरिया लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, घंटों लगा जाम
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। गुरुवार शाम नगर पंचायत परतावल स्थित एनएच-730 मुख्य मार्ग पर परतावल-कप्तानगंज रोड पर सरिया से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन मार्ग पर घंटों जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने आवागमन को सुचारू रूप से बहाल कराया।0
0
Report
झारखंड में मौसम बदला, बंगाल की खाड़ी के दबाव से बारिश-तेज़ हवा जारी
Ranchi, Jharkhand:बंगाल की खाड़ी में बनने वाले निम्न दबाव के कारण झारखंड में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से रांची सहित आस पास के जिले में बारिश और तेज हवा की स्थिति बनी हुई है। हालांकि इस बार मानसून की बारिश अच्छी नहीं हो पाई है लेकिन मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है और अगले कुछ दिनों तक स्थिति बनी रहेगी0
0
Report
Advertisement
सावन में बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ बढ़ी, प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी की
Buxar, Bihar:सावन माह शुरू होते ही बक्सर के प्रसिद्ध ब्रह्मपुर धाम स्थित बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ने लगी है। दूर-दराज से पहुंचे शिवभक्त उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना कर रहे हैं। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है। धार्मिक मान्यता है कि सावन महीने में बक्सर की उत्तरवाहिनी गंगा का जल बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ पर अर्पित करने से भगवान भोलेनाथ भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। यही वजह है कि प्रत्येक दिन बड़ी संख्या में कांवरिए और श्रद्धालु ब्रह्मपुर धाम पहुंच रहे हैं। विशेष रूप से सावन की सोमवारी पर श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन-पूजन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। भीड़ प्रबंधन के लिए बैरिकेडिंग, निगरानी और यातायात व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। सावन की सोमवारी पर संभावित भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने बक्सर के रामरेखा घाट से ब्रह्मपुर धाम तक एक लेन सड़क को कांवरियों और श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित रखने की योजना तैयार की है। इस मार्ग पर वाहनों के संचालन को नियंत्रित कर श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी भक्त सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ का जलाभिषेक कर सकें तथा श्रद्धा और आस्था के इस पावन पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।0
0
Report
अयोध्या: महंत विष्णु दास ने मौलाना जार्जिश का जीभ, नाक, कान काटने वाले को 21 लाख इनाम की घोषणा
Noida, Uttar Pradesh:महंत विष्णु दास, अयोध्या - जो मौलाना जार्जिश का जीभ, कान, नाक काटेगा उसको 21 लाख का इनाम0
0
Report
जयपुरी?
Jaipur, Rajasthan:जयपुर - सुबोध स्कूल के बेसमेंट में लगी आग आग लगने से तीन बैटरी वाली स्कूटी जली0
0
Report
Advertisement
आलोक अवस्थी की प्रतिक्रिया: मौलाजा जार्जिश के शिव पर विवादित बयान पर बड़ा हंगामा
Noida, Uttar Pradesh:मौलाना जार्जिश द्वारा भगवान शिवा पर दिए गए विवादास्पद बयान पर भाजपा प्रवक्ता आलोक अवस्थी की प्रतिक्रिया0
0
Report
तेन्दुओं के मिलने से दहशत: मुरादाबाद के कांठ में वीडियो वायरल
Moradabad, Uttar Pradesh:तेन्दुओं के जोड़े की मौजूदगी से दहशत का माहौल. मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र में तेंदुआ की मौजूदगी से लोगो मे दहशत का माहौल. स्थानीय लोगो ने तेन्दुओं का वीडियो बना कर किया सोशल मीडिया पर वायरल. कार सवार युवकों ने दो तेन्दुओं की मौजदूगी का वीडियो बना कर किया है वायरल. कांठ थाना क्षेत्र के खलीलपुर कद्दीम के मेन रोड का बताया जा रहा है वायरल वीडियो. हरिद्वार-मुरादाबाद के कावड़ पथ इलाके में तेन्दुओं की मौजूदगी से दहशत का माहौल. बता दें श्रावण मास में हरिद्वार से आने वाले कावड़िये इसी मार्ग से कावड़ लेकर आते है. अब देखना होगा की वन विभाग की तरफ से इन दोनों तेन्दुओ के रेस्क्यू कों लेकर क्या कार्यवाही की जाती है.0
0
Report
सरिस्का महापंचायत से 16 मांगें मान, आंदोलन 10 दिन के लिए स्थगित
Alwar, Rajasthan:सरिस्का मुद्दे पर किसानों की महापंचायत, 17 में से 16 मांगें मानी, 10 दिन के लिए आंदोलन स्थगित अलवर के सरिस्का क्षेत्र में पाबंदियों और हाल ही में बाघ रेस्क्यू के दौरान वनकर्मियों से हुए टकराव के मुद्दे पर भर्तृहरि तिराहे पर 186 गांवों के किसानों की महापंचायत आयोजित की गई। इसकी मुख्य वजह थी जिसमें वन विभाग द्वारा बाघ के रेस्क्यू के दौरान वन कर्मियों और ग्रामीणों के बीच हुए विवाद के बाद वन विभाग ने 156 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया था । जिससे ग्रामीण आक्रोश में थे ,भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के आह्वान पर प्रेमनाथ आश्रम में हुई इस महापंचायत में करीब डेढ़ हजार से अधिक ग्रामीण शामिल हुए कल देर शाम प्रशासन से हुई वार्ता के बाद फिलहाल आंदोलन को खत्म कर दिया गया । वार्ता में किसानों की 17 मांगो में से 16 पर सहमति बनी । महापंचायत की अध्यक्षता बोडराम मीणा ने की, जिसमें किसानों ने सिंचाई, बिजली, वन क्षेत्र, सड़क, मुआवजा और खाद-बीज की उपलब्धता जैसे मुद्दों पर भी अपनी समस्याएं रखीं। किसानों का आरोप था कि अलवर और कोटपूतली-बहरोड़ जिला प्रशासन को पहले ही ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते महापंचायत बुलानी पड़ी। बैठक में अलवर एसडीएम माधव भारद्वाज, मालाखेड़ा तहसीलदार दीपा यादव, बिजली निगम के एईएन सुमित और सरिस्का के एसीएफ हितेश कुमार (आईएफएस) ने संवाद के जरिए समाधान निकालने का भरोसा दिया। इसके बाद किसानों ने 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया। किसानों ने नारायणपुर थाने में दर्ज 156 लोगों के मामलों में एफआर लगाने, प्रभावित परिवारों के एक सदस्य को नेचर गाइड के रूप में नियुक्त करने, नारायणपुर रेंजर का तबादला, बाघ हमलों में मारे गए पशुओं व घायल किसानों को मुआवजा देने, खाद-बीज की कालाबाजारी रोकने, 11 केवी बिजली लाइनों को दुरुस्त करने और वन विभाग से जुड़े राजस्व मामलों में राहत देने जैसी मांगें रखीं। इसके अलावा, सरिस्का क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में श्मशान, उप स्वास्थ्य केंद्र व अन्य सार्वजनिक उपयोग की भूमि आवंटन, सिलीसेढ़ से पांडुपोल के बीच बंद रास्ता खोलने, विस्थापन नियमों की पालना और लंबित सार्वजनिक निर्माण कार्य पूरे करने की भी मांग शामिल रही。 बाइट:ग्रामीण (दाढ़ी में) प्रशासन ने 17 में से 16 मांगों पर सहमति जताते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया, जबकि रेंजर के तबादले की मांग पर निर्णय नहीं हो सका। इसके बाद किसानों ने प्रशासन को 10 दिन का समय देते हुए फिलहाल आंदोलन स्थगित करने का ऐलान किया。 एसडीएम माधव भारद्वाज ने बताया कि अधिकांश मांगों को स्वीकार कर लिया गया है और जल्द ही उन पर अमल किया जाएगा。 बाइट:माधव भारद्वाज , एसडीएम0
0
Report
Advertisement
