224122
अकबरपुर -डीएम ने धान केंद्र का किया निरीक्षण ,अधिकारियों को दिए निर्देश
Akbarpur, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी आलोक सिंह ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह व मण्डी सचिव के साथ उप मण्डी, अकबरपुर स्थित धान क्रय केन्द्र एवं ब्लॉक सरवनखेड़ा स्थित धान क्रय केन्द्र जिठरौली का निरीक्षण किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मेरठ में पति हत्या के बाद जेल से VC पेशी: पत्नी-बॉयफ्रेंड की साजिश उजागर
Noida, Uttar Pradesh:मेरठ में पति की हत्या के बाद सांप बिस्तर पर छोड़कर बड़ी साजिश रचने वाली पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड की मेरठ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई पेशी... दोनों दोषियों ने मेरठ कोर्ट के ADJ के सामने VC के जरिए कहा कि जो भी निर्णय होगा वो मान्य होगा... कुछ देर बाद फैसले के वक्त फिर जुड़ेंगे दोनों0
0
Report
गोविंद सिंह ने किया दावा: बिजली कटौती से किसानों को पानी नहीं मिल रहा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह का बयान- बिजली आपूर्ति पर कहा मध्यप्रदेश की सरकार जनता को धोखे में रख रही है प्रदेश में सरप्लस बिजली की बात करते हैं , लेकिन इतने बड़े पैमाने पर कटौती हो रही है की किसानों को पानी नही मिल पा रहा है प्राइवेट कंपनियों के साथ मिलकर सरकार मध्यप्रदेश को गर्त में डाला जा रहा है.. मध्यप्रदेश से दूसरे राज्यों को बिजली देने की बात बीजेपी कहती थी , अब खरीदने की नौबत क्यों आ रही है.. कटौती हो क्यों रही है ? अगर मंत्रियों ने कैबिनेट ने बैठकर विरोध किया है समाधान नही हो रहा है तो मंत्रिमंडल में रहने का अधिकार नही है. मूंग को लेकर गोविंद सिंह ने कहा- आज से 15 सालों से रोजी रोटी के लिए किसान गर्मी में मूंग की फसल की बुवाई करते हैं सरकार अब तक सोती रही, मूंग की खरीदी नही होगी तो किसान गर्त में जाएंगे... जो पेस्टीसाइड जहरीली है उसको लेकर वैकल्पिक व्यवस्था क्या है.. घर वापसी अभियान पर कहा- जो लोग चले गए हैं , किसी के साथ अन्याय हुआ है और वापस आना चाहता है तो कांग्रेस को अपना दरवाजा खोल देना चाहिए बाइट- डॉ. गोविन्द सिंह ,पूर्व नेता प्रतिपक्ष0
0
Report
पटवारियों की हड़ताल चौथे दिन: गीदावरी में ऐप अनिवार्यता से लोगों को हो रही परेशानी
Raipur, Chhattisgarh:आज पटवारियों की हड़ताल का चौथा दिन है. पटवारियों की मुख्य मांग गीदावरी में ऐप की अनिवार्यता है. इससे लोगो को जो परेशानी हो रही है उसपर पटवारियों का क्या कहना है ये जानने के लिए उनसे बात की0
0
Report
Advertisement
जालौन के नंगेपुरा गांव में श्मशान घाट न होने पर भड़के ग्रामीण पैदल चलकर खेड़ा चौकी के सामने पहुंचे,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी नंगेपुरा गांव में श्मशान घाट न होने पर भड़के ग्रामीण 4 किमी पैदल चलकर खेड़ा चौकी के सामने पहुंचे ग्रामीण कोंच बाईपास पर अर्थी रखकर लगाया जाम, की नारेबाजी एसडीएम कोंच को मौके पर बुलाने की मांग मांग पूरी न होने तक अर्थी न हटाने की चेतावनी0
0
Report
बहुचरा माता मंदिर में जागरण और हवन, नवरात्र पर सामाजिक सेवा का संदेश
Didwana, Rajasthan:नवरात्र के पावन अवसर पर जिलेभर में विभिन्न देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। श्रद्धालु व्रत रखकर माता की आराधना कर रहे हैं, वहीं मंदिरों में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। कुचामन सिटी स्थित बहुचरा माता मंदिर में नवरात्र के अवसर पर जागरण एवं हवन का आयोजन किया गया। किन्नर काजू कंवर राठौड़ की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर कुचामन सिटी सहित पूरे प्रदेश और देश में अमन-चैन, भाईचारे एवं खुशहाली की कामना की गई। नवरात्र के विशेष आयोजनों की श्रृंखला में आयोजित जागरण में श्रद्धालुओं ने माता की भक्ति में भाग लिया। इसके बाद विधि-विधान से हवन किया गया। किन्नर काजू कंवर राठौड़ और उनकी शिष्याओं ने व्रत रखकर माता की आराधना की तथा समाज में सुख-शांति, आपसी सद्भाव और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक एवं राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी तथा सभापति महेश रामचंद्रका भी मंदिर पहुंचे और बहुचरा माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। गौरतलब है कि बहुचरा माता को शक्ति स्वरूपा देवी के रूप में पूजा जाता है। गुजरात के मेहसाणा जिले के बेचाराजी में स्थित बहुचरा माता का प्रसिद्ध मंदिर देशभर में श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। किन्नर समुदाय के अनेक लोग बहुचरा माता को अपनी आराध्य देवी और संरक्षक के रूप में मानते हैं। राजस्थान में भी माता के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। कुचामन सिटी स्थित बहुचरा माता मंदिर भी इसी धार्मिक आस्था का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां नवरात्र सहित विशेष अवसरों पर श्रद्धालु पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं। नवरात्र के दौरान व्रत, पूजा, जागरण और हवन जैसे आयोजन श्रद्धालुओं को अपनी धार्मिक परंपराओं से जोड़ते हैं। कुचामन सिटी में आयोजित कार्यक्रम भी इसी आस्था और भक्ति का प्रतीक रहा। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने किन्नर काजू कंवर राठौड़ की सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज में किन्नर समुदाय को लेकर कई तरह की धारणा प्रचलित हैं, लेकिन काजू कंवर राठौड़ अपने सेवा कार्यों से इन धारणाओं को बदलने का प्रयास कर रही हैं। वे धार्मिक प्रवृत्ति की होने के साथ जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए भी तत्पर रहती हैं। बताया गया कि वे मूक-बधिर बच्चों के संस्थान के साथ-साथ क्षेत्र के विद्यालयों में भी सहयोग करती हैं। इसके अलावा गरीब कन्याओं के विवाह में सहायता करने और जरूरतमंद परिवारों की मदद करने जैसे कार्यों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रहती है। किन्नर काजू कंवर राठौड़ की शिष्याओं ने भी अपनी गुरु के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें जरूरतमंद लोगों की मदद करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की सीख दी है। धार्मिक आयोजन के माध्यम से न केवल माता की आराधना की गई, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे का संदेश भी दिया गया।0
0
Report
महराजगंज में दो पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष और वायरल वीडियो, पुलिस जांच शुरू
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडे बरसाते नजर आ रहे हैं। मारपीट के दौरान एक व्यक्ति जमीन पर गिरता भी दिखाई दे रहा है। मामला महराजगंज के चौक थाना क्षेत्र के कम्हरिया कला गांव का है। वीडियो में आप देख सकते है कि किस तरह मामूली विवाद के बीच लाठी-डंडे चलने लगते हैं। वीडियो में पुरुषों के साथ महिलाएं भी मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। कम्हरिया कला गांव की रहने वाली फुलेसरा देवी ने चौक थाने में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है। प्रार्थिनी का आरोप है कि गांव के ही राजू यादव, उनकी पत्नी गुड्डी देवी, साहब यादव और गुर्जी समेत अन्य लोगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है.0
0
Report
Advertisement
अमेठी में रात की गश्त असफल: बैंक मैनेजर के घर चोरों ने लूटा आभूषण-नकद
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - अमेठी में रात्रि गश्त की खुली पोल, चोरों ने बैंक मैनेजर के घर को बनाया निशाना बेखौफ चोरों ने घर से ढाई लाख रुपये की नगदी समेत करीब 10 लाख रुपये के जेवरात पर किया हाथ साफ वारदात की जानकारी मिलते ही परिजनों में मचा हड़कंप, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी जामों थाना क्षेत्र के गोंदीपुर गांव में चोरी की बड़ी वारदात से पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से कानून-व्यवस्था पर सवाल, आखिर चोरों पर लगाम कब जामों पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवालिया निशान0
0
Report
नगर पंचायत में जीत का उत्साह
Kanpur, Uttar Pradesh:नगर पंचायत उपचुनाव में भाजपा प्रतियाशी राणा समरेंद्र सिंह की जीत को लेकर पूरे बिठूर पंचायत में खुशी का माहौल है ,, निर्दलीय प्रत्याशी आशू को 2483 वोटों से हरा कर समरेंद्र विजयी हुए है,, ऐसे में समर्थक इसे आने वाले 2027 विधानसभा का बिगुल मान रहे है उनका कहना है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा का झंडा फहराएगा । बाइट- सनी गुप्ता, समर्थक0
0
Report
जालौन में मिशन शक्ति: मानवी बनी एक दिन की इंस्पेक्टर
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में मिशन शक्ति की पहल, छात्रा मानवी बनी एक दिन की इंस्पेक्टर, मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत छात्रा मानवी को मिली एक दिन की इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की कक्षा 10वीं की छात्रा मानवी बनी एक दिन की इंस्पेक्टर, कोंच कोतवाली में इंस्पेक्टर की भूमिका निभाकर फरियादियों की सुनीं शिकायतें, महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर दिए आवश्यक निर्देश, एक दिन की इंस्पेक्टर बनकर मानवी ने जताया गर्व, अनुभव को बताया गौरवपूर्ण, जालौन के कोंच कोतवाली का मामला।0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ में पैकबंद वस्तुओं के नियमों के उल्लंघन पर सख्त निगरानी
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में विधिक माप विज्ञान विभाग ने विशेष निरीक्षण अभियान के तहत शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की। अभियान का उद्देश्य पैकबंद वस्तुओं पर आवश्यक घोषणाओं की जांच करना और नियमों की पालना सुनिश्चित करना है। निरीक्षण के दौरान राजश्री नमकीन प्रतिष्ठान पर पैकेजिंग लाइसेंस नहीं मिलने पर विभाग ने नियमानुसार 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। वहीं, गौतम इलेक्ट्रिक और महालक्ष्मी इलेक्ट्रिक प्रतिष्ठानों की जांच में पैकबंद वस्तुओं पर आवश्यक घोषणाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गईं। विभाग ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष निरीक्षण अभियान जारी रहेगा।0
0
Report
बिहार सरकार ने 30 वॉटर कैनन खरीदी की मंजूरी दी; पटना में ट्रायल शुरू
Patna, Bihar:पटना बिहार सरकार की ओर से 30 वाटर कैनन खरीदी को लेकर कैबिनेट से प्रस्ताव पारित किए गए थे और अब नए वॉटर कैनन पटना पहुंच चुकी हैं... ट्रायल के तौर पर चार वाटर कैनन को पटना के विभिन्न इलाकों में तैनात किया गया है... हाल के दिनों में हो रहे प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार की ओर से फैसला लिया गया है बिहार पुलिस को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने की योजना है और उसी को लेकर राज्य सरकार वाटर कैनन की खरीदी कर रही है... 30 सितंबर 2026 को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में वाटर कैनन खरीदने की मंजूरी दी गई। 30 वाहन खरीदे जाएंगे। लागत: ₹26.40 करोड़। एक वाटर कैनन की कीमत: लगभग ₹88 लाख। वज्र वाहन: 86 नए एंटी-रायट वाहन भी खरीदे जाएंगे, जिनकी लागत ₹36.12 करोड़ है। कुल स्वीकृत राशि: ₹62.52 करोड़। पुराने वाटर कैनन से अधिक सुविधा नए वाले में है... लगभग 1600 फीट तक इस वाटर कैनन के जरिए पानी को छोड़ा जाता है और 30000 लीटर की क्षमता वाले वाटर टैंक का ट्रायल होने के बाद राजधानी पटना में इस आंदोलन कार्यों को रोकने के लिए उतारा जाएगा...0
0
Report
हाथरस मंडी में धान की बंपर आवक से बारिश ने किसानों के नुकसान बढ़ाए
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस की कृषि उत्पादन मंडी समिति में धान की बंपर आवक के बीच बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। मंडी में करीब 50 हजार क्विंटल धान पहुंचने से परिसर पूरी तरह भर गया और जाम के हालात बन गए। इसी बीच गुरुवार दोपहर और शुक्रवार की सुबह हुई बारिश से खुले में रखा किसानों का कई क्विंटल धान भीग गया। किसानों ने लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई है। भारी आवक के कारण मंडी परिसर में जगह कम पड़ गई। किसानों को अपना धान खुले में रखना पड़ा रहा है । अचानक बारिश शुरू होने से किसान अपनी उपज बचाने के लिए जद्दोजहद करते नजर आए। कई स्थानों पर धान के ढेरों में पानी भर गया। बारिश के कारण धान का उठान भी प्रभावित हुआ, जिससे किसानों की परेशानी और बढ़ गई। किसान ने बताया कि वह अपना धान बेचने मंडी पहुंचे थे, लेकिन बारिश से उनका माल भीग गया। इससे उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।0
0
Report
Advertisement
जिला योजना समिति चुनाव: 40 पार्षदों के मतदान के बाद कौन जीतेगा?
Rishikesh, Uttarakhand:40 पार्षदों के मतदान के बाद जिला योजना समिति चुनाव संपन्न हो गया है। मतदान सुबह 8 बजे شروع होकर दोपहर 3 बजे तक चला, उसके एक घंटे बाद शाम 4 बजे परिणामों की घोषणा की जाएगी। इस निर्वाचन में कुल 40 पार्षद अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे थे और परिणामों पर सभी की नजरें टिकी थीं। मुकाबला इस बार बेहद दिलचस्प रहा, जिसमें भाजपा समर्थित प्रत्याशी Ashu Dang और Rajendra Bish्त मैदान में थे, जबकि कांग्रेस से Sandhya Ekaant Goyal और Satya Kapoorwan भी प्रतिद्वंद्विता कर रहे थे। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से मतदान कराए जाने के लिए स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी है; मुख्य निर्वाचन अधिकारी और SDM ऋषिकेश स्वयं मतदान केंद्र पर मौजूद थे।0
0
Report
मैनपुरी-करहल पार्किंग और अतिक्रमण का ऐसा जाल,जाम में जनता बेहाल अफसरों की नहीं टूट रही नी
Karhal, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल। करहल में अवैध पार्किंग,अतिक्रमण,बसों के सड़क पर ठहराव के चलते प्रमुख रास्तों पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। कस्बा करहल की सड़कों पर मुश्किल डगर से सफर तकलीफ में निकल रहा है। कहीं अवैध पार्किंग तो कहीं अतिक्रमण का जाल परेशान कर रहा है। यह हाल किसी एक रास्ते का नहीं है बल्कि किशनी चौराहे से इटावा-मैनपुरी, किशनी रोड, सिरसागंज रोड के प्रमुख रास्तों का है। सड़क घेरकर ऑटो और ई-रिक्शा खड़े होने से जाम लग रहा है,मेन मार्केट वाले रास्ते पर वाहनों की पार्किंग से वाहन फंस रहे हैं। एंबुलेंस फंसी रहती है और सायरन बजाती है,सुबह-शाम लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं।0
0
Report
गुलाब के फूल लेकर डीएम के पास पहुंचे छात्र, कॉलेज के प्रधानाचार्य और शिक्षकों पर गंभीर आरोप
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:गुलाब के फूल लेकर डीएम के पास पहुंचे छात्र, श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और शिक्षकों पर लगाए गंभीर आरोप यूपी के हमीरपुर जिले से जहां श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने हाथों में गुलाब के फूल लेकर जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। छात्रों ने कॉलेज के प्रधानाचार्य और शिक्षकों पर मोबाइल जब्त करने, अभद्र व्यवहार, मारपीट और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। विद्यार्थियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।कॉलेज में मोबाइल फोन जब्त किए गए और परीक्षा के बाद मोबाइल लौटाने के एवज में 500 रुपये जुर्माना मांगा गया। V/O :- हमीरपुर में न्याय की मांग को लेकर जिलाधिकारी के पास पहुंचे श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थी। हाथों में गुलाब के फूल लेकर पहुंचे छात्रों ने कॉलेज के प्रधानाचार्य रामनिवास श्रीवास और संबंधित शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाए। उनके मोबाइल फोन जब्त किए गए और परीक्षा के बाद मोबाइल लौटाने के लिए 500 रुपये जुर्माना मांगा गया। छात्रों ने गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और विरोध करने पर एक छात्र के साथ मारपीट भी इतना ही नहीं, विद्यार्थियों ने रस्टिकेट करने, परीक्षा में फेल करने की धमकी देने और छात्र नेता अभय प्रताप सिंह के खिलाफ गवाही देने का दबाव बनाने का दावा भी किया। छात्रों ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही विद्यार्थियों ने भयमुक्त माहौल में परीक्षा देने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है।0
0
Report
Advertisement
