icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
224129
CHANDAN MAURYACHANDAN MAURYAFollow29 Apr 2025, 12:49 pm

बसखारी में विक्षिप्त युवती से दुराचार, पुलिस ने दरिंदों को किया गिरफ्तार

Baskhari, Uttar Pradesh:बसखारी थानाक्षेत्र अन्तर्गत जहांगीरगंज रोड पर रात में सो रही विक्षिप्त युवती से दुराचार करने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया,जहांगीरगंज रोड पर बीती रात सो रही विक्षिप्त युवती को दो दरिन्दो ने हबस का शिकार बनाया।दुराचार के दौरान शोर मचाने पर लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी,पुलिस ने मंगलवार को सुबह 7:20 बजे अमित गौड़ पुत्र प्रदीप गौड निवासी बसखारी तथा मनोज पुत्र कमरू निवासी सतरही थाना सम्मनपुर को गिरफ्तार किया,निरीक्षक संत कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अलवर में काटते समय करंट से बुजुर्ग झुलसा, पेड़ से गिरा सरिया पैर में घुसा

Alwar, Rajasthan:अलवर जिले के मालाखेड़ा क्षेत्र के केरवाड़ा गांव में लकड़ी काटते समय विद्युत करंट की चपेट में आने से 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के दौरान पेड़ से नीचे गिरने पर गेट का सरिया भी उसके पैर में घुस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। धीवरबास निवासी मनीराम धीवर लकड़ी की टोकरी बनाने का काम करता है। इसके लिए वह खुद लकड़ी काटने के लिए जाता था। इसी सिलसिले में वह मालाखेड़ा क्षेत्र के हल्दीना गांव में लकड़ी काटने पहुंचा था। यहां पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काटते समय वह पास से गुजर रही विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और पेड़ से नीचे गिर पड़ा। नीचे गिरने के दौरान गेट का सरिया उसके पैर में घुस गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल मनीराम को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
0
0
Report

जंगल में अज्ञात व्यक्ति के शव के पीछे पुलिस डॉग स्क्वाड से जांच जारी

Panna, Madhya Pradesh:जंगल में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव , देवेन्द्रनगर थाना पुलिस डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच में जुटी एंकर ---- देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र में NH-39 पर जमुनहाई मोड़ के सामने जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी मच गई । मृतक की उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष होने का अनुमान बताया जा रहा है। और शव करीब 10 से 12 दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है。 वाइस ओवर --- जानकारी के अनुसार कल गुरुवार शाम वन विभाग के बीट गार्ड द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी। कि जंगल में एक शव पड़ा है , सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया。 आज सुबह से पुलिस डॉग स्क्वॉड की सहायता से घटनास्थल से जुड़े संभावित सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान सहित घटना के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। मृत्यु के वास्तविक कारण एवं शव की स्थिति से संबंधित तथ्यों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी。
0
0
Report

NH 48 पर ट्रोला के पीछे कार ने मचाया हादसा, तीन घायल

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के खेरवाड़ा कस्बे के मध्य से गुजरने एन एच 48 पर खड़े ट्रोले के पीछे से एक बेकाबू कार घुस गई। हादसे में कार सवार तीन युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कार अहमदाबाद से उदयपुर जा रही थी। तभी खेरवाड़ा कस्बे के नवजीवन हॉस्पिटल के सामने एन एच 48 पर कार खड़े ट्रोले के पीछे से घुस गई। हादसे कार सवार अहमदाबाद निवासी अफजल, हसबुद्दीन, जाहियाबाज घायल हो गए। सूचना पर खेरवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों एंबुलेस की सहायता से खेरवाड़ा सीएचसी ले जाया गया। जहां उनका ईलाज जारी है। वही घटना के बाद जाम की स्थिति बन गई। इस पर पुलिस ने ट्रोला और क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की सहायता से खींच कर एन एच 48 से हटाया और यातायात सुचारू किया।
0
0
Report
Advertisement

PM आवास योजना 37.8 लाख रु सरकारी खजाने में जमा नहीं, अधिकारियों को नोटिस

Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी नगर परिषद में प्रधानमंत्री आवास योजना की 37 लाख 80 हजार रुपये की राशि सरकारी खजाने में जमा नहीं होने का बड़ा मामला सामने आया है। जांच में 33 रसीदों के जरिए हितग्राहियों से वसूली गई राशि नगर परिषद के कोष में जमा होने का रिकॉर्ड नहीं मिला। मामले में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने तत्कालीन सीएमओ अमित तिवारी सहित चार अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी से सात दिन के भीतर दस्तावेजों सहित जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। अब बड़ा सवाल यह है कि हितग्राहियों से मिली लाखों की रकम आखिर गई कहां?
0
0
Report

बेतिया के संत घाट पर छठ पूजा सजावट अंतिम चरण, टाइटेनिक द्वार बना

Bettiah, Bihar:महापर्व छठ को लेकर बेतिया में छठ घाटों की सजावट अंतिम चरण में है बेतिया के संत घाट पर पूजा कमिटी ने टाइटेनिक जहाज का तोरण द्वार बनाया है छठ का जो पंडाल बनाया गया है उसे नीलकंठ मंदिर जैसा भव्य स्वरूप दिया गया है पुल के एक छोर पर टाइटेनिक जहाज तो दूसरे छोर पर अंजनी द्वार का तोरण द्वार बनाया गया है संत घाट पर प्रतिवर्ष पूजा कमिटी भव्य छठ घाट पंडाल बनाती है कमिटी के सदस्यों का कहना है करीब पचास हजार छठ व्रती और श्रद्धालु इस घाट पर आते है हर साल पूजा कमिटी भव्य पंडाल बनाती है साफ सफाई अंतिम चरण में है जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन नगर निगम ने सभी छठ घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं में अंतिम चरण के मतदान दल रवाना; 4.12 लाख मतदाता मतदान करेंगे

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं पंचायती राज चुनाव के अंतिम चरण के लिए मतदान दल रवाना सेठ मोतीलाल कॉलेज से चुनाव सामग्री और प्रशिक्षण के बाद रवाना हुई पार्टियां खेतड़ी, बबाई, मंडावा और अलसीसर में होगा मतदान अंत में चरण में 4.12 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग की मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान की अपील 14 नवंबर को जिला परिषद-पंचायत समिति और 16 नवंबर को पंच-सरपंच चुनाव पंचायती राज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ एवं अंतिम चरण के लिए सेठ मोतीलाल कॉलेज से मतदान दल रवाना किए गए। अंतिम चरण में पंचायत समिति खेतड़ी, बबाई, मंडावा और अलसीसर में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 14 नवंबर तथा पंच-सरपंच पदों के लिए 16 नवंबर को मतदान होगा। मतदान दलों को सामग्री वितरण एवं प्रशिक्षण के बाद निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। सभी मतदान दल शुक्रवार शाम तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि अंतिम चरण के लिए सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। मतदान दलों को चुनाव सामग्री उपलब्ध करवाने के साथ प्रशिक्षण दिया गया है। मतदान केंद्रों पर मतदाता, उम्मीदवार और मतदान दलों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने मतदाताओं से निर्भीक होकर अधिकाधिक मतदान करने की अपील की। वहीं उम्मीदवारों से कानून के दायरे में रहकर अपने अधिकारों का उपयोग करने की बात कही। कानून तोड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पिछले तीन चरणों में हुए चुनावों के अनुभवों के आधार पर व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर कमरों एवं बाउंड्री वॉल के साथ परिसर में भी प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पहले चरण में कुछ स्थानों पर मतदान कंपार्टमेंट में स्टाम्प पैड छूटने से मतदाताओं में अंगूठा लगाने को लेकर भ्रम की स्थिति सामने आई थी। ऐसे व्यावहारिक अनुभवों को ध्यान में रखते हुए आगामी चरणों में सुधार सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन, पुलिस, मतदान दल, बीएलओ और पंचायत स्तर के कार्मिक पूरी प्रतिबद्धता के साथ चुनाव संपन्न करवाएंगे। मतदान दल प्रशिक्षित एवं आवश्यक संसाधनों से युक्त हैं। पिछले तीन चरणों में झुंझुनूं में चुनाव सफल एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुए हैं और अंतिम चरण भी सफलतापूर्वक संपन्न करवाया जाएगा। पंचायत राज चुनाव के अंतिम चरण में चार पंचायत समितियों की 115 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे। इनमें खेतड़ी की 30, बबाई की 26, मंडावा की 27 और अलसीसर की 32 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। जिला परिषद के 12 एवं पंचायत समिति के 72 वार्डों के लिए मतदान होगा।
0
0
Report

बारां में चतुर्थ चरण के लिए मतदान दल रवाना, 468 केंद्रों में 14 नवंबर को मतदान

Baran, Rajasthan: मतदान दल रवाना, 78 पंचायत समिति और जिला परिषद के 16 सदस्यों के लिए 14 नवंबर को होगा मतदान बारां में पंचायती राज चुनाव के चतुर्थ चरण के मतदान की तैयारियां पूरी हो गईं। आज शुक्रवार को मांगरोल रोड स्थित राजकीय कृषि महाविद्यालय से अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों को 468 मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया। इस चौथे चरण में जिले की चार पंचायत समितियों अटरू, बारां, छबड़ा और छीपाबड़ौद में 14 नवंबर को जिला परिषद के 16 वार्ड और पंचायत समिति के 78 वार्डो के सदस्यों के लिए मतदान होगा। इन चारों पंचायत समितियों में पंचायत समिति सदस्यों के कुल 78 वार्ड हैं। इनमें बारां में 15, अटरू में 19, छबड़ा में 19 और छीपाबड़ौद में 25 वार्ड शामिल हैं। इन्हीं क्षेत्रों के जिला परिषद के 16 वार्डों के लिए भी 14 नवंबर को ही वोट डाले जाएंगे वहीं, 133 ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के लिए 16 नवंबर को मतदान होगा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने बताया कि अटरू में 114, छीपाबड़ौद में 155, छबड़ा में 106 और बारां में 93 मतदान केंद्र बनाए गए हैं रवाना होने से पहले मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। इसमें मतदान दिवस की प्रक्रिया, महत्वपूर्ण नियमों, सावधानियों और निर्वाचन संबंधी निर्देशों की जानकारी दी गई। इसके बाद कार्मिक मतदान सामग्री प्राप्त कर आवंटित वाहनों से पुलिस बल के साथ निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार मतदान केंद्रों पर पहुंचे
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं: प्रशासन-पुलिस ने क्रिटिकल बूथों की सुरक्षा और रोशनी की पुख्ता तैयारी की

Jhunjhunu, Rajasthan:मंडावा, झुंझुनूं पंचायती राज चुनाव को लेकर प्रशासन-पुलिस अलर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग और एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने किया निरीक्षण अलसीसर-मंडावा के क्रिटिकल और संवेदनशील बूथों का लिया जायजा मतदान केंद्रों पर रोशनी, पेयजल और ठहरने की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश पंचायती राज आम चुनाव के अंतिम चरण में 14 एवं 16 नवंबर को होने वाले मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने अलसीसर एवं मंडावा पंचायत समिति क्षेत्र के क्रिटिकल एवं संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसपी ने धनूरी, रामपुरा, अलसीसर, भूदा का बास, टमकोर, जाबासर, निराधनु, गांगियासर और महनसर स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं, मतदान दलों के ठहरने, रोशनी, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने निर्देश दिए कि सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मतदान कक्षों के साथ परिसर और बाउंड्री के बाहर भी अतिरिक्त लाइट लगाई जाए, ताकि मतदान एवं अन्य चुनावी गतिविधियों के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। उन्होंने मतदान दलों के ठहरने और भोजन की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सरपंच पद के लिए नामांकन अधिक होने की स्थिति में अतिरिक्त सहायक कर्मचारियों की तैनाती की जाए, ताकि नामांकन एवं चुनाव संबंधी कार्य व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने मतदान केंद्रों पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने क्रिटिकल मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।एसपी ने कहा कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हो, इसके लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें। सभी संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
0
0
Report

बेगूसराय में 60 लाख से अधिक की चोरी, दो थानों के बीच अधिकार क्षेत्र घमासान

Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में चोरों का आतंक लगातार जारी है। ताजा मामला नगर थाना और लाखो थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित द्वारिका नगर, खातोपुर वार्ड संख्या-43 से सामने आया है, जहां चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए 60 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह है कि चोर घर से सोने-चांदी के लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान के साथ एक लाइसेंसी बंदूक भी चोरी कर ले गए। इस बड़ी चोरी की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। इस घटना के संबंध में पीड़ित सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि छठ पूजा के मौके पर परिवार के सभी सदस्य अपने पैतृक गांव साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के संदलपुर गए हुए थे। घर खाली होने का फायदा उठाकर चोरों ने घर में प्रवेश किया और इत्मीनान से भीषण चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक, चोरों ने उनकी बड़ी बहू के करीब 18 लाख रुपये के जेवरात, छोटी बहू के लगभग 12 लाख रुपये के जेवरात और बेटी के करीब 22 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए। इसके अलावा घर के अन्य कीमती सामान और एक लाइसेंसी बंदूक भी चोर अपने साथ ले गए। पीड़ित परिवार का दावा है कि चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत 60 लाख रुपये से अधिक है।वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का आरोप है कि इलाके में पुलिस की नियमित गश्ती नहीं होती है, जिसके कारण चोर बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि चोरी की घटना के बाद मामला दो थानों के बीच उलझ गया है। सूचना मिलने पर नगर थाना और लाखो थाना की पुलिस समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। लेकिन घटनास्थल किस थाना क्षेत्र में आता है, इसको लेकर दोनों थानों के बीच अधिकार क्षेत्र का विवाद सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि नगर थाना पुलिस इसे लाखो थाना क्षेत्र का मामला बता रही है, जबकि लाखो थाना पुलिस इसे अपने क्षेत्र से बाहर का बता रही है。 ऐसे में पीड़ित परिवार थानों के चक्कर लगाने को मजबूर है। चोरी की इतनी बड़ी वारदात के बाद भी मामला दर्ज नहीं होने से परिजनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक इस भीषण चोरी का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार करती है और चोरी गए जेवरात व लाइसेंसी बंदूक बरामद कर पाती है। बाइट सुबोध कुमार पीड़ित
0
0
Report
Advertisement

बरारी सीढ़ी घाट पर छठ के पहले दिन दलदल से श्रद्धालु परेशान; प्रशासन पर सवाल

Naya Chak, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हो चुकी है। यह वह महापर्व है, जहां श्रद्धालु प्रकृति और सूर्योपासना के साथ गंगा की पवित्र धारा में आस्था की डुबकी लगाते हैं। लेकिन भागलपुर के बरारी सीढ़ी घाट पर आस्था के इस महापर्व के पहले ही दिन श्रद्धालुओं को ऐसी अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ा, जिसे देखकर जिला प्रशासन और नगर निगम की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। गंगा स्नान के लिए भागलपुर ही नहीं, बांका, मुंगेर, मधेपुरा समेत आसपास के कई जिलों और पड़ोसी राज्य बंगाल एवं झारखंड से हजारों श्रद्धालु बरारी सीढ़ी घाट पहुंचे। लेकिन घाट पर पहुंचते ही आस्था का रास्ता दलदल और कीचड़ ने रोक दिया। हालात ऐसे थे कि महिलाएं, छोटे-छोटे बच्चे और बुजुर्ग घुटने से ऊपर तक दलदल में फंसते नजर आए। कोई कीचड़ में फिसलकर गिर रहा था, तो कोई एक-दूसरे का हाथ पकड़कर किसी तरह बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था। गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं को हर कदम पर संघर्ष करना पड़ा। हैरानी की बात यह है कि जिस घाट पर छठ जैसे महापर्व को लेकर प्रशासन को पहले से साफ-सफाई, दलदल हटाने और श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही की व्यवस्था करनी चाहिए थी, वहां कूड़े-कचरे और कीचड़ का अंबार नजर आया। बच्चे हों या बुजुर्ग, महिलाओं को भी घुटनों तक दलदल पार करके गंगा तक पहुंचना पड़ा। कई श्रद्धालु तो इस बदहाल स्थिति को देखकर बिना स्नान किए ही अपने परिवार के साथ वापस लौट गए। सवाल यह है कि जब छठ महापर्व की तारीख पहले से तय थी, जब प्रशासन को मालूम था कि बरारी सीढ़ी घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे, तो फिर समय रहते घाट की सफाई और दलदल हटाने की व्यवस्था क्यों नहीं की गई? आखिर श्रद्धालुओं को इस तरह की अग्निपरीक्षा से गुजरने के लिए किसने मजबूर कर दिया? जिला प्रशासन और नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी आखिर अपनी जिम्मेदारी कब निभाएंगे? गंगा स्नान कर किसी तरह दलदल से बाहर निकले श्रद्धालुओं में व्यवस्था को लेकर भारी नाराजگی दिखी। लोगों का कहना था कि घाट पर न तो साफ-सफाई है और न ही श्रद्धालुओं की सुविधा का कोई इंतजाम। देखिए, आस्था के महापर्व के पहले दिन बरारी सीढ़ी घाट पर कैसे दलदल में फंसते रहे श्रद्धालु, कैसे महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग एक-दूसरे का सहारा लेकर गंगा स्नान करने को मजबूर हुए और बदहाल व्यवस्था पर लोगों ने जिला प्रशासन से क्या मांग की सुनिए..
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top