icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
202001
Sanjay Kumar SharmaSanjay Kumar SharmaFollow26 Sept 2024, 10:50 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

दीपावली की रोशनी पर कुम्हारों का संकट, सरकार से लोन और बिजली की मांग

Barh, Bihar:दीपावली पर दूसरों के घरों को रोशन करने वाले कुम्हार आज खुद अंधेरे में जीने को मजबूर हैं। मिट्टी के दीये और देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाने वाले कुम्हार अपनी पुश्तैनी कला को बचाने की कोशिश में जुटे हैं। उनका कहना है कि अगर सरकार लोन, मुफ्त बिजली और बाजार की सुविधा दे, तब कुछ बचत हो सकती है। दीये बनाने में पूरा परिवार जुटता है। मिथलेश कुमार बताते हैं कि पहले मिट्टी मुफ्त मिलती थी, लेकिन अब उसे भी खरीदना पड़ता है। मिट्टी तैयार करने से लेकर दीये बनाने, उन्हें आवा में पकाने और रंगने तक काफी मेहनत लगती है। इसके बावजूद बाजार में लागत और मेहनत के हिसाब से उचित कीमत नहीं मिलती। पहले हर घर में दीये जलते थे और बिक्री भी खूब होती थी। अब हालात ऐसी है कि कई कुम्हार पुश्तैनी काम छोड़कर शहर कमाने चले गए हैं। सवाल है कि दूसरों के घरों में उजाला करने वालों के घरों में खुशियों का दीप कब जलेगा? बाइट स्थानीय कुम्हार
0
0
Report

जालौन लूट: धान बेचकर लौट रहे किसान से 50 हजार रुपये लूट, एक आरोपी गिरफ्तार

Jalaun, Uttar Pradesh:धान बेचकर लौट रहे किसान से तमंचे के बल पर 50 हजार रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल एक आरोपी भरतलाल कबूतरा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से 13,200 रुपये नकद, 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त पल्सर बाइक बरामद की गई है। वहीं, दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं। पुलिस के मुताबिक, कोंच थाना क्षेत्र के वसोब गांव निवासी कपिल राजपूत 29 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे धान बेचकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बिरगांव खुर्द रेलवे क्रॉसिंग के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और तमंचा दिखाकर 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर 30 अक्टूबर को एट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए एसपी सुरेश चंद्र रावत ने एसओजी, सर्विलांस और एट पुलिस की संयुक्त टीमें गठित की थीं। गुरुवार रात हरदुआ गांव के पास पिरौना नहर पुलिया पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने भरतलाल कबूतरा (25) निवासी कोटरा डेरा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने दो साथियों के साथ लूट की वारदात कबूल की। पुलिस के बताया कि आरोपी के खिलाफ झांसी और जालौन में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनयम समेत 11 मुकदमे दर्ज है। वही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
0
0
Report
Advertisement

उन्नाव के भाजपा विधायक अनिल सिंह का मंच से धमकी- वीडियो वायरल

Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग् न्यूज उन्नाव: BJP विधायक अनिल सिंह का सार्वजनिक मंच से धमकी, वीडियो वायरल。 BJP कार्यकर्ता दीपावली मिलन कार्यक्रम में MLA विरोधियों पर जमकर भड़के। विधायक ने मंच से सपा के साथ ही नाम लिए बिना इशारों में ब्रजभूषण शरण सिंह पर कसा तंज। 3 महीने बचे है हरा पाना तो हराना देना , अगर मैं फिर जीत गया तो दुश्मन तो दुश्मन- अनिल । अगर न हरा पाना तो 'पुरवा' छोड़कर भाग जाना- अनिल। पुरवा में केवल अनिल सिंह का दबदबा है, दबदबा रहेगा - अनिल। वोट देना या न देना, बत्तमीजी करोगे तो चढ़ बैठब - अनिल । उन्नाव की पुरवा विधानसभा से भाजपा विधायक है अनिल सिंह।
0
0
Report

बलिया धनतेरस पर सोने-चाँदी की दुकानों में भीड़, कीमतों के बीच खरीदारी की उम्मीद बढ़ी

Ballia, Uttar Pradesh:बलिया के बाजारों में धनतेरस के पर्व पर सोने चांदी की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी हुई है। धनतेरस का पर्व सुख समृद्धि की कामना से जुड़ा हुआ पर्व है। माना जाता है कि धनतेरस के दिन सोने चांदी के आभूषण खरीदने से घर धन धान्य से पूर्ण होता है। वहीं ग्राहकों का कहना है कि सोने चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव होने की वजह से ग्राहक असमंजस की स्थिति में जरूर है लेकिन धनतेरस का पर्व उन्हें पूरे साल इंतजार रहता है। वाक थ्रू- सोने चांदी की दुकान पर खरीदारी करते ग्राहकों से बातचीत
0
0
Report

झांसी: मऊरानीपुर बस स्टैंड पर चोरी गैंग का पर्दाफाश, करोड़ों के आभूषण-नकद बरामद

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड पर अमृतसर के सराफा कारोबारी गुरकीरत सिंह के करोड़ों रुपये के जेवर और नकदी से भरे दो बैग चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। थाना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने महाराष्ट्र के अहिल्यानगर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पिता और साथियों के साथ मिलकर करोड़ों की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 लाख 40 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वहीं, चोरी की रकम में से अलग-अलग बैंक खातों में जमा 17 लाख 6 हजार रुपये फ्रीज कराए हैं। वी/ओ.1- बताया जा रहा है कि 28 अक्टूबर को अमृतसर का रहने वाला सराफा कारोबारी गुरकीरत सिंह अपने साथी रामेश्वर के साथ छतरपुर से झांसी आ रहे थे। शाम के समय मऊरानीपुर बस स्टैंड पर बस रुकने के दौरान यात्रियों की भीड़ का फायदा उठाकर बदमाश उनके दो बैग लेकर फरार हो गए थे। बैग में 5 करोड़ रुपये के जेवरात और 15 लाख रुपये रखे हुए थे। एसएसपी विकास कुमार ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी महाराष्ट्र से स्कॉर्पियो लेकर आए थे और बस के पीछे चल रहे थे। बस में रखे बैग चोरी करने के बाद आरोपी स्कॉर्पियो से मध्यप्रदेश की ओर भाग निकले। बाइट--विकास कुमार......एस एस पी, झांसी वी/ओ.2- पुलिस को जांच के दौरान स्कार्पियो का नंबर मिला। इसी सुराग के सहारे पुलिस 2000 किलोमीटर तक के कैमरे देखते हुए आगे बढ़ी और आरोपियों के ठिकाने महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के कर्जन थाना क्षेत्र तक पहुंची। यहां से अमोल मारुति पिटेकर को अरेस्ट किया। पूछताछ में उसने बताया कि पिता और अन्य साथियों ने मिलकर चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया था। चोरी के बाद रकम को अलग-अलग बैंक खातों में जमा कराई गई। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने तीन बैंक खातों में जमा 17.06 लाख रुपये फ्रीज कराए। इसके अलावा 1.40 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस गैंग के और साथियों की तलाश में जुटी है। बाइट--विकास कुमार......एस एस पी, झांसी
0
0
Report
Advertisement

अररिया में 4451 लीटर विदेशी शराब की खेप बरामद, 2 कारोबारी गिरफ्तार

Forbesganj, Bihar:अररिया में पुलिस ने 4451 लीटर विदेशी शराब की खेप बरामद की है । जब्त विदेशी शराब के साथ 2 कारोबारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जब्त शराब एक ट्रक में भरकर पश्चिम बंगाल से लाई जा रही थी । बैरागाछी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में भरकर शराब की खेप लाई जा रही है जिसके बाद पुलिस ने अररिया सिलीगुड़ी मार्ग पर गाड़ियों की चेकिंग शुरू की और ट्रक में छुपाकर लाई जा रही शराब को जब्त किया। दोनों गिरफ्तार कारोबारी मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हैं। मामले को लेकर पुलिस गिरफ्तार कारोबारी से शराब के धंधे में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है
0
0
Report

सीकर के धनतेरस पर बाजारों में खरीदारों की भीड़, बर्तन और आभूषणों की खरीदारी

Sikar, Rajasthan:सीकर में धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, सोने-चांदी से लेकर तांबा-पीतल के बर्तनों की जमकर खरीदारी पांच दिवसीय दीपोत्सव का हुआ शुभारंभ, रंग-बिरंगी रोशनी से सजे बाजार; सुबह से देर शाम तक दुकानों पर लगी रही ग्राहकों की भीड़ दीपावली के पांच दिवसीय दीपोत्सव का आज धनतेरस के साथ शुभारंभ हो गया। धनतेरस पर खरीदारी को शुभ मानने की परंपरा के चलते सीकर के बाजारों में सुबह से ही रौनक देखने को मिली। शहर के प्रमुख बाजारों को रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावटी सामान से सजाया गया है। वहीं बर्तन, ज्वेलरी और अन्य दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। लोगों ने अपनी परंपरा और सामर्थ्य के अनुसार सोने-चांदी के आभूषणों से लेकर तांबा, पीतल और कांसे के बर्तनों की जमकर खरीदारी की। धनतेरस पर बर्तनों की दुकानों पर विशेष रौनक देखने को मिली। बर्तन व्यापारी सुभाष शर्मा ने बताया कि धनतेरस पर सुबह से ही ग्राहकों की अच्छी भीड़ है और व्यापार भी काफी अच्छा चल रहा है। तांबा, पीतल और कांसे के बर्तनों को शुभ मानते हुए लोग इनकी खरीदारी कर रहे हैं। आसपास के गांवों के साथ दूर-दराज से भी ग्राहक और व्यापारी खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। बाजार में 6, 7 और 8 नवंबर तक दीपोत्सव से जुड़े विशेष आयोजन भी होंगे। वहीं बर्तन व्यापारी राजेंद्र सैनी ने बताया कि बाजार में अच्छी भीड़ है और व्यापार भी बढ़िया चल रहा है। ग्राहक तांबे के लोटे, जग, बोतल, कांसे की कटोरी, थाली, पूजा की घंटी और दीपक सहित विभिन्न प्रकार के बर्तन खरीद रहे हैं। उन्होंने बताया कि दीपोत्सव को लेकर पिछले तीन दिनों से दुकान की विशेष सजावट की जा रही है। व्यापारी दीपावली तक बाजार में रौनक बनाए रखने की तैयारी में जुटे हैं। इधर ज्वेलरी बाजार में भी धनतेरस को लेकर खास उत्साह नजर आया। ज्वेलर्स व्यापारी शिवप्रसाद सोनी ने बताया कि सोने और चांदी के आभूषणों की अच्छी खरीदारी हो रही है। ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार हल्के, मध्यम और भारी वजन के आभूषण खरीद रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दीपावली के आगामी दिनों में भी बाजार में अच्छी बिक्री होगी। कुल मिलाकर धनतेरस के साथ ही सीकर में दीपोत्सव की रौनक परवान चढ़ने लगी है। बाजारों में सजी रंगीन रोशनी, दुकानों पर उमड़ी भीड़ और खरीदारी के उत्साह ने दीपावली के त्योहार का माहौल बना दिया है।
0
0
Report

जयपुर साइबर पुलिस ने 40 गुमशुदा मोबाइल लौटाए, 10 लाख के फोन बरामद

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर vishnu दीपावली पर 40 लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान शहर पुलिस ने आमजन को दिया खुशियों का तोहफा साइबर पुलिस थाना आयुक्तालय की कार्रवाई, ऑपरेशन रिकवरी के तहत 40 गुमशुदा मोबाइल बरामद पुलिस ने ट्रेस किए चोरी और गुम हुए मोबाइल CEIR पोर्टल की मदद से राजस्थान सहित दूसरे राज्यों से ट्रेस किए मोबाइल करीब 10 लाख रुपए कीमत के 40 मोबाइल फोन किए बरामद मोबाइल फोन के असली मालिकों को बुलाकर किए सुपुर्द बुजुर्गों, महिलाओं, मजदूरों और विद्यार्थियों के मोबाइल भी बरामद किस्तों पर मोबाइल खरीदने वाले लोगों को भी मिली बड़ी राहत मोबाइल वापस मिलते ही खिल उठे पीड़ितों के चेहरे DCP क्राइम योगेश गोयल के निर्देश पर साइबर पुलिस ने की कार्रवाई कांस्टेबल रविन्द्र कुमार और दिनेश कुमार की रही अहम भूमिका इससे पहले ऑपरेशन मुस्कान-मोबाइल अभियान में 70 मोबाइल लौटाए जा चुके
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top