Aligarh
अलीगढ़ में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, जेल भेजा गया
Iglas, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी इगलास राजीव द्विवेदी और प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को अलीगढ़-मथुरा रोड पर स्थित शिवदान सिंह इंस्टिट्यूट के पास से पकड़ा। अभियुक्त पर धारा 363/366 भादंवि के तहत मामले दर्ज थे। गिरफ्तार करने वाली टीम में SI संदीप कुमार, हे.का. नीरज और हे.का. जय प्रकाश शामिल थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रक्षाबंधन से 11 दिन पहले झुंझुनूं के बाकरा में हवलदार संदीप का निधन, शोक
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं रक्षाबंधन से 11 दिन पहले दो बहनों ने खोया इकलौता भाई आर्मी हवलदार संदीप कुमार झाझड़िया का हार्ट अटैक से निधन 33 वर्षीय संदीप की वर्तमान पोस्टिंग जोधपुर में थी दो दिन पहले अचानक आया था संदीप को हार्ट अटैक आर्मी जवानों ने सैन्य सम्मान से पार्थिव देह पहुंचाई फूलों से सजे वाहन में गांव बाकरा पहुंची पार्थिव देह डीजे और तिरंगा यात्रा के साथ निकली आठ किलोमीटर यात्रा रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार से महज 11 दिन पूर्व झुंझुनूं के बाकरा गांव की दो बहनों ने अपना इकलौता भाई खो दिया। आर्मी में हवलदार के पद पर कार्यरत 33 वर्षीय संदीप कुमार झाझड़िया का हार्ट अटैक से निधन हो गया। संदीप के निधन की खबर से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे गांव में शोक की लहर है। संदीप कुमार की पार्थिव देह आज झुंझुनूं जिला मुख्यालय से उनके पैतृक गांव बाकरा ले जाई गई। जयपुर से पहुंची सेना के जवानों की टुकड़ी ने सैन्य सम्मान के साथ उनकी पार्थिव देह को गांव पहुंचाया। आर्मी के वाहन को फूलों से सजाया गया। इसके बाद डीजे और तिरंगा यात्रा के साथ करीब आठ किलोमीटर की यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। हवलदार संदीप कुमार झाझड़िया आर्मी में कार्यरत थे और करीब डेढ़ साल पहले सिपाही से प्रमोट होकर हवलदार बने थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग जोधपुर में थी। करीब 10 दिन पहले ही वे छुट्टी लेकर अपने गांव आए थे। शनिवार रात को अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें राजकीय जिला बीडीके अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। संदीप कुमार तीन भाई-बहनों में इकलौते भाई थे। उनके परिवार में पत्नी सुमन, दो बेटे—आठ वर्षीय रॉकी और तीन वर्षीय यतीन हैं। पिता महिपाल सिंह झाझड़िया भी सेना में हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हैं। जबकि मां का नाम सजना है। रक्षाबंधन का त्योहार करीब 11 दिन बाद है। ऐसे में इस बार संदीप की दोनों बहनों के लिए राखी का त्योहार बेहद दर्दनाक होगा। जिस भाई की कलाई पर वे राखी बांधने की तैयारी कर रही थीं। अब उसी भाई की तस्वीर के सामने उन्हें आंसुओं के साथ त्योहार मनाना पड़ेगा। एक परिवार ने अपना जवान बेटा खोया है, लेकिन रक्षाबंधन से पहले दो बहनों ने अपना इकलौता भाई खो दिया—यह दर्द पूरे गांव को भावुक कर गया।0
0
Report
विराटनगर के श्यामपुरा में मकान चोरी: लाखों के आभूषण गायब, गांव में दहशत
Jaipur, Rajasthan:विराटनगर(कोटपूतली-बहरोड़) विराटनगर थाना क्षेत्र के श्यामपुरा गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और घरेलू सामान चोरी कर लिया। चोरी की वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार चोरी हरफूल रातावाल के मकान में हुई। चोर मकान के पीछे स्थित कमरे का जंगला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद कमरे की अंदर से कुंडी लगाकर अलमारी और बेड में रखे सोने-चांदी के आभूषण, नकदी सहित अन्य कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। सुबह परिवार के लोगों को चोरी का पता चला तो कमरे की कुंडी अंदर से लगी मिली और जंगला टूटा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चोरी की वारदात का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से रात्री गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की है।0
0
Report
नागद्वारी यात्रा: पचमढ़ी में सावन के बीच पांच लाख श्रद्धालु पहुंचे
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- पचमढ़ी में सतपुड़ा की घनी पहाड़ियों के बीच स्थित नागद्वारी इन दिनों आस्था के बड़े केंद्र में तब्दील हो गया है। बारिश, फिसलन और दुर्गम पहाड़ी रास्तों की चुनौतियों के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हो रहा। मध्य प्रदेश का अमरनाथ कहे जाने वाली नागद्वारी यात्रा में अब तक 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की जानकारी सामने आई है। बाबा नागराज और वासुकी महादेव के दर्शन के लिए मध्य प्रदेश के साथ महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान और गुजरात समेत कई राज्यों से श्रद्धालु पचमढ़ी पहुंच रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
नोएडा में महिला समेत दो साइबर ठग गिरफ्तार, 43.91 लाख के घोटाले का पर्दाफाश
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा । एक महिला सहित दो लोगो डिजिटल अरेस्ट कर 43.91 लाख रुपये की ठगी साइबर ठगों ने ख़ुद को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर ठगी की बिसरख निवासी महिला को तीन दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा और महिला से 24 लाख की ठगी की सेक्टर 29 रविकान्त चावला को डिजिटल अरेस्ट कर 19.91 लाख रुपए की ठगी की दोनों पीड़ितों के दस्तावेज को हवाला और मनी लांड्रिंग केस में गिरफ्तार करने और जेल भेजने का डर दिखा कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया दोनों मामले साइबर क्राइम थाने में दर्ज हुए । जांच में जुटी पुलिस0
0
Report
झारखण्ड: जमशेदपुर की कलश यात्रा में हजारों शिव भक्त और रघुवर दास शामिल
Jamshedpur, Jharkhand:तीसरी सोमवारी पर जमशेदपुर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर की ओर से भव्य कलश यात्रा निकाली गईं, यह कलस यात्रा बारिडीह के हरी मंदिर मैदान से कलस यात्रा निकाली गईं, जिसमे 5 हजार से अधिक शिव भक्त महिला और पुरुष शामिल हुए, इस कलस यात्रा मे झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी शामिल हुए, रघुवर दास शिव भक्तों के साथ पैदल जल लेकर चल रहें थे, पूरा इलाका भगवान भोलेनाथ के जयकारे से गूंज रहा था, इस मौके पर भगवान भोलेनाथ की झांकी भी निकाली गईं, सभी शिव भक्त भगवान भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए पांच किलोमीटर पैदल चल कर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया, पूरा माहौल भगवान भोलेनाथ के रंग मे रंगा नजर आ रहा था, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी सभी शिव भक्तो के साथ पांच किलोमीटर पैदल चल कर सूर्य मंदिर स्थित शिवालय मे भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक किए, वंही उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन के तीसरी सोमवारी पर यह कलस यात्रा निकाली गईं है, सभी शिव भक्त भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर रहें है, उन्होंने कहा कि भगवान सभी की मनोकामनाएं पूरी करें यही प्रार्थना है, उन्होंने कहा कि सावन महीने मे भगवान भोलेनाथ सभी के घरों मे सुख Shanti और समृद्धि लाएं, इसके अलावा राज्य का भी विकास हो यही भगवान भोलेनाथ से कामना करते है।0
0
Report
पंजाब रोडवेज़ और यूनियन के सदस्य मंत्री से बैठक के लिए चंडीगढ़ पहुँचे
Noida, Uttar Pradesh:पंजाब रोडवेज़,पनबस और PRTC कांट्रेक्टर वर्करस यूनियन के सदस्य आपनी मांगों के लिये ट्रांसपोर्ट मंत्री हरपाल चीमा से बातचीत के लिये चंडीगढ़ सिविल सेक्रेटरीयेट पहुचे आज 11:00 बजे होनी है मीटिंग0
0
Report
Advertisement
लखीसराय के अशोक धाम में जलाभिषेक के दौरान तार गिरने से 7 श्रद्धालु निधन
Noida, Uttar Pradesh:सावन के तीसरे सोमवार पर बिहार के लखीसराय जिले के अशोक धाम (इंद्र दमनेश्वर महादेव मंदिर) में जलाभिषेक के दौरान बिजली का तार गिरने से फैले करंट, मची अफरा तफरी और भगदड़ से हुए दुखद हादसे में अनेक श्रद्धालुओं के घायल होने व 7 की असामयिक मृत्यु के समाचार से मर्माहत हूँ। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की उचित सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन नहीं होना एनडीए सरकार की प्रशासनिक कुव्यवस्था का परिचायक है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं तथा मृतकों को श्रद्धांजलि! सरकार मृतकों के परिजनों को मुआवजा राशि एवं घायलों के त्वरित इलाज की व्यवस्था करें। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं。0
0
Report
उज्जैन में नागपंचमी पर नागचंद्रेश्वर मंदिर 24 घंटे खुला: दर्शन भक्तों में उत्साह
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन - नागपंचमी पर्व, सावन का सोमवार और नागपंचमी पर्व एक ही दिन होने के कारण बना विशेष संयोग, महाकाल मंदिर के शीर्ष पर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खोले गए, वर्ष में एक बार 24 घण्टे के लिए खुलता है नागचंद्रेश्वर मंदिर, महानिर्वाणी अखाड़े के महंत करते हैं पूजन पाठ, नागचंद्रेश्वर मन्दिर और महाकाल मन्दिर के दर्शन के लिए है अलग अलग व्यवस्था, बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में नागपंचमी का पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा हे । महाकालेश्वर मंदिर में स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर के पट परंपरा अनुसार रात्रि 12 बजे खोल दिए गए। भगवान नागचंद्रेश्वर के पूजन के बाद मंदिर में रात से ही श्रद्धालु दर्शन कर रहे हे। दर्शन का यह सिलसिला लगातार 24 घंटे तक चलता रहेगा। नागचंद्रेश्वर के साथ ही बाबा महाकाल के दर्शन को भी भक्तो की भीड़ उमड़ रही हे। आज सावन माह का सोमवार के साथ साथ नागपंचमी का पर्व होने के कारण विशेष संयोग बना हुआ है यही कारण है कि शिवालयों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में नागपंचमी पर भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन की महत्ता हे। यहाँ महाकाल मंदिर के शीर्ष पर भगवान नागचंद्रेश्वर का अति प्राचीन मंदिर हे। इस मंदिर में नाग पर विराजत शिव पार्वती की अति दुर्लब मूर्ति हे। मान्यता हे की मंदिर में नागचंद्रेश्वर की प्रतिमा के दर्शन और पूजन से शिव पार्वती दोनों ही प्रसन्न होते हे साथ ही सर्प भय से भी मुक्ति मिलती हे। नागपंचमी पर नाग को दूध पिलाने की भी परंपरा हे इसलिए श्रद्धालु यहाँ नाग की प्रतिमा पर दूध चढा रहे हे। उज्जैन का नागचंद्रेश्वर मन्दिर में स्थित मूर्ति 11 वी शताब्दी के परमार काल की है। नागचंद्रेश्वर मंदिर में स्थापित प्रतिमा में शेषनाग की सैय्या पर भगवान शिव तथा पार्वती के साथ भगवान गणेश और कार्तिक भी विराजित है। बताया जाता है की यह प्रतिमा नेपाल से लाई गई थी। भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए प्रशासन ने माकूल इंतजाम किये हे। सुरक्षा के साथ ही श्रधालुओ की सुविधा के लिए बेरीकेट लगाए गए हे ताकि दर्शन आसानी से हो सके। भगवान महाकाल के दरबार में स्थित नागचंद्रेश्वर का मंदिर वर्ष में केवल एक बार ही खुलता हे। नागपंचमी पर खुलने वाले इस मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालु एक दिन पहले से ही कतार में लग जाते हे।0
0
Report
सावन के तृतीय सोमवार पर खेरेश्वर मंदिर व घाट की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर। सावन के तृतीय सोमवार के अवसर पर पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस.एम. कासिम आबिदी द्वारा थाना शिवराजपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित खेरेश्वर मंदिर एवं घाट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही भीड़ को नियंत्रित रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने को कहा गया। पुलिस उपायुक्त ने अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और मंदिर एवं घाट पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाए।0
0
Report
Advertisement
जयपुर के शातिर नकबजन शिवम, शुभम, चीनू और नरेश गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnu अशोकनगर थाना क्षेत्र में पकड़े गए शातिर नकबजन नकबजन शिवम उर्फ शुभम उर्फ चीनू व नरेश को किया गिरफ्तार दोनों नकबजन पूर्व में भी चोरी और नकबजनी के कई मामलों में हैं वांछित अशोक नगर थाना पुलिस कर रही दोनों से पूछताछ0
0
Report
श्रावण सोमवार पर देव कुणकेश्वर तीर्थ पर भक्तों की भारी भीड़, दर्शन व्यवस्था सुचारू
Oras Bk., Maharashtra:आजपासून श्रावणी सोमवार उत्सवाला प्रारंभ होत असून दक्षिण कोकणची काशी म्हणून प्रसिध्द असलेल्या श्री देव कुणकेश्वर तीर्थक्षेत्री पहिल्याच श्रावण सोमवारी शिवशंभोचा दर्शनासाठी शिवभक्तांची मोठी गर्दी व्हायला सुरुवात झाली आहे. भाविकांच्या दर्शनासाठी देवस्थान ट्रस्टच्यावतीने योग्य नियोजन करण्यात आले आहे. चार श्रावणी सोमवारी हा उत्सव पार पडणार आहे. या उत्सवाच्या निमित्ताने भाविक भक्तांसाठी सुरळीत दर्शन व्यवस्था, पोलिस बंदोबस्त, वाहतूक नियोजन करण्यात आले आहे. या पूजेचा पहिला मान सिंधुदुर्ग जिल्ह्याचे जिल्हाधिकारी तृप्ती धोडमिसे यांच्या हस्ते शासकीय पूजा करण्यात आली. मात्र या श्रावणी सोमवारच्या निमित्ताने हजारो भाविक दर्शन घेताना पाहायला मिळतात.0
0
Report
पटना में अशोक धाम के तीसरी सोमवारी पर भीड़, अफवाह से भगदड़
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना कहा तीसरी सोमवारी पर अशोक धाम में काफी भीड़ हुई एक अफवाह फैली की बिजली का तार गिर गया है और करंट आ गया है जिस वजह से भगदड़ हो गया मेरी संवेदना पीड़ित परिजनों के साथ इस दुख की घड़ी में परिजनों को भगवान शक्ति प्रदान करें0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के शिवालयों में सावन के तीसरे सोमवार पर भक्तों की भारी भीड़
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ा। जिलेभर के शिव मंदिरों में शिव भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह से मंदिरों में जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक का दौर चला। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से शिवालय गूंजे। लोहार्गल से बड़ी संख्या में कांवड़िये रवाना हुए, पवित्र जल लेकर शिवालयों की ओर बढ़े। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सावन के सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजन हुए। श्रद्धालु हाथों में पूजा थाली लिए मंदिर पहुंचे और.dj DJ डीजे और भजनों के साथ भक्ति में रंगे दिखे। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, पुष्प आदि अर्पित किए। सुबह से दर्शन और जलाभिषेक का सिलसिला बना रहा।0
0
Report
खेतड़ी में 3.34 करोड़ रुपए के UIDP विकास कार्य: सार्वजनिक सुझावों से रास्ता तय
Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं खेतड़ी नगरपालिका में आरयूआईडीपी की संवाद बैठक आयोजित आरयूआईडीपी के पांचवें चरण में 3.34 करोड़ रुपए के विकास कार्य स्वीकृत स्वीकृत राशि के विकास कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधियों से मांगे सुझाव खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर बैठक में रहे मौजूद आरयूआईडीपी अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार भी रहे मौजूद जनप्रतिनिधियों और पूर्व पार्षदों ने क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) के पांचवें चरण के तहत झुंझुनूं जिले के खेतड़ी नगरपालिका क्षेत्र में स्वीकृत 3.34 करोड़ रुपए की विकास राशि के उपयोग को लेकर संवाद बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने क्षेत्र की जरूरतों और प्राथमिकताओं को लेकर सुझाव दिए। बैठक में खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर तथा आरयूआईडीपी के अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने परियोजना के तहत होने वाले संभावित विकास कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों से संवाद किया।बैठक के दौरान शहर में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने, सड़क, नाली, जल निकासी सहित आमजन से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के संबंध में सुझाव सामने आए। जनप्रतिनिधियों और पूर्व पार्षदों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से अधिकारियों को अवगत करवाते हुए उपलब्ध बजट का उपयोग आवश्यकता और प्राथमिकता के आधार पर करने की मांग की।विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्यों का चयन करने तथा गुणवत्तापूर्ण तरीके से विकास कार्य करवाने पर जोर दिया।बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी अपने विभाग से संबंधित आवश्यकताओं और प्रस्तावों को लेकर जानकारी साझा की। 3.34 करोड़ रुपए की स्वीकृति से खेतड़ी नगरपालिका क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास और नागरिक सुविधाओं में सुधार की उम्मीद है。 बाइट : इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर, विधायक, खेतड़ी0
0
Report
बकानी बस स्टैंड पर शॉर्ट सर्किट से दुकान-गोदाम में आग, बड़ा हादसा टला
Jhalawar, Rajasthan:बकानी (झालावाड़) झालावाड़ जिले के बकानी कस्बे के बस स्टैंड पर स्थित साइकिल सर्विस और खिलौने की दुकान पर शॉर्ट सर्किट के चलते आज सुबह अचानक आग लग गई। जिसके चलते दुकान में रखें साइकिल सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गए। समय रहते ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। जिसकी दुकान पर आग लगी, उसमें पीछे ही मोटरसाइकिल सहित साइकिलों के टायर रखे हुए थे। वहीं ऊपर जूते चप्पलों का गोदाम भी था। यदि आग पर समय पर काबू नहीं पाया جاتا, तो बड़ा हादसा हो सकता था। उधर सूचना मिलने पर बकानी थाना प्रभारी हरिसिंह मीणा भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली。0
0
Report
Advertisement
