icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कपिला पशु आहार

VKVivek Krishna DixitFollowJust now
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर की प्रतिष्ठित पशु आहार निर्माता कंपनी कपिला पशु आहार ने अपनी पहली ‘कपिला जोश सेल्स मीट’ का आयोजन होटल किया। दो दिवसीय कार्यक्रम में देश के 18 राज्यों से आए 100 से अधिक सेल्स प्रतिनिधियों, प्रबंधकों और नेतृत्व टीम के सदस्यों ने भाग लिया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा का विशेष सत्र रहा, जिसमें उन्होंने सफलता, नेतृत्व क्षमता, लक्ष्य प्राप्ति और सकारात्मक सोच पर मार्गदर्शन दिया। कंपनी के प्रबंध निदेशक सुरेंद्र शिवहरे ने कहा कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद कपिला पशु आहार गुणवत्ता के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और कंपनी ने कभी भी अपने मानकों से समझौता नहीं किया। वहीं निदेशक तरु शिवहरे और विशाल शिवहरे ने उत्पादों की विशेषताओं और भविष्य की विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान तकनीकी और व्यावसायिक सत्र भी आयोजित किए गए, जिनमें बाजार की वर्तमान परिस्थितियों, प्रीमियम उत्पादों की बिक्री, डेयरी किसानों से जुड़ाव और नए व्यावसायिक अवसरों पर विचार-विमर्श हुआ। रिवार्ड्स एंड रिकग्निशन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों और सेल्स प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। बाइट: सुरेंद्र शिवहरे, प्रबंध निदेशक, कपिला पशु आहार
0
0
Report

रिडको भूमि आवंटन व मूल्य निर्धारण नीति से राजस्थान में निवेश, रोजगार बढ़ेंगे

Jaipur, Rajasthan:रिडको की नई नीति को स्वीकृति मिली, भूमि आवंटन और मूल्य निर्धारण नीति को मंजूरी, रिडको की भूमि आवंटन नीति से राजस्थान में निवेश बढ़ने, औद्योगिक विकास को गति मिलने और रोजगार के नए अवसर को बढ़ावा मिलेगा, यह नीति राजस्थान की स्थानीय आवश्यकताओं और निवेश को आकर्षित करने के उद्देश्य से तैयार की गई है, रिडको की भूमि आवंटन और भूमि मूल्य निर्धारण नीति को स्वीकृति मिल गई जोधपुर-पाली-मारवाड़ इंडस्ट्रियल एरिया में रिडको द्वारा विकसित औद्योगिक टाउनशिप में भूखण्ड आवंटन, प्रबंधन एवं निस्तारण हो सकेगा, नीति के तहत प्रत्यक्ष आवंटन योजना या अन्य माध्यमों से भूखण्ड आवंटन हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, एफडीआई परियोजनाओं और अन्य निवेशों के लिए भूखण्ड आवंटन की विशेष प्रक्रिया सहित ई-नीलामी की व्यवस्था का प्रावधान किया गया है, यह नीति राजस्थान की स्थानीय आवश्यकताओं और निवेश को आकर्षित करने के उद्देश्य से आधारित है, रीको नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट (NICDIT), भारत सरकार और रीको के संयुक्त रूप से गठित कंपनी है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास कार्यक्रम (NICDP) के अंतर्गत एकीकृत औद्योगिक टाउनशिप और आधारभूत संरचना का विकास करना है, रिडको के एमडी एवं रीको के निदेशक मंडल के अनुसार चिन्हित औद्योगिक भूखण्डों के सीमांकन के तुरंत बाद उनका आवंटन शुरू करने की योजना है, इस क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से किये जा रहे हैं, सेक्टर विशेष जोन भी स्थापित होंगे जिससे क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो सकेगा, रिडको की भूमि आवंटन नीति से राजस्थान में निवेश बढ़ने, औद्योगिक विकास को गति मिलने और रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है
0
0
Report
Advertisement

शेखावत ने धमकी-हिंसा के खिलाफ लोकतंत्र की मजबूती पर जोर दिया

Jodhpur, Rajasthan:केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत सोमवार को जोधपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए आरएलपी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा नेताओं के खिलाफ की गई कथित अभद्रता और धमकी की घटनाओं की कड़ी निंदा की। शेखावत ने कहा कि भाजपा के एक युवा नेता को जान से मारने की धमकी देना और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के काफिले को रोकने तथा हमला करने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा, धमकी और इस प्रकार की भाषा की कोई स्वीकार्यता नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस तरह के कृत्य संबंधित लोगों की मानसिकता को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र संवाद, विचार और जनमत पर आधारित है, न कि भय और हिंसा पर। जो लोग धमकी, दबाव और आतंक की राजनीति करते हैं, उन्हें अंततः जनता ही जवाब देती है। शेखावत ने कहा कि इतिहास गवाह है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हिंसक और अराजक व्यवहार करने वालों को जनता ने हमेशा नकारा है। उन्होंने हाल के चुनावी परिणामों का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता ने भय और आतंक की राजनीति करने वाले तत्वों को लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा, “जो लोग इस प्रकार का आचरण कर रहे हैं, उन्हें निश्चित रूप से जनता के रोष का सामना करना पड़ेगा। लोकतंत्र में हिंसा और धमकी की राजनीति के लिए कोई स्थान नहीं है।” केंद्रीय मंत्री सोमवार को जोधपुर और फलोदी में भाजपा संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
0
0
Report

चित्तौड़गढ़: गौतम कुमार दक के खिलाफ ऑडियो मामले की निष्पक्ष जाँच की मांग तेज

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ में आज सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक के खिलाफ सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान एवं पेंशनर समाज ने विरोध जताते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। संस्थान के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री, राज्यपाल और पुलिस महानिदेशक के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में मंत्री दक पर पुलिस अधिकारी से कथित अभद्र व्यवहार और वायरल ऑडियो मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई। साथ ही ऑडियो-वीडियो की फॉरेंसिक जांच करवाने, दोष सिद्ध होने पर कानूनी कार्रवाई करने और जांच पूरी होने तक मंत्री को पद से हटाने की मांग की गई। संस्थान ने संबंधित पुलिस अधिकारी को राजनीतिक एवं प्रशासनिक दबाव से सुरक्षा देने की भी मांग उठाई है।
0
0
Report

बहरोड़ में हथियारबंद बदमाशों का हमला, महिलाओं के अपहरण के साथ लाखों नकदी-गहने लूट

Jaipur, Rajasthan:जिले के बहरोड़ सदर थाना क्षेत्र में महिलाओं के कथित अपहरण, मारपीट, घर में तोड़फोड़ और लाखों रुपये की नकदी व आभूषण लूटने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जिसके चलते पुलिस और आरएसी का भारी जाब्ता तैनात करना पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नीमराना एएसपी सुरेश खिंची ने बताया कि मौसमपुर-कांकरा गांव निवासी एक व्यक्ति ने बहरोड़ सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गांव पहाड़ी के कई लोग हथियारों और लाठियों से लैस होकर उसके घर पहुंचे। आरोपियों ने घर का मुख्य गेट तोड़ दिया तथा परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावर उसकी पत्नी और पुत्रवधू के साथ भी मारपीट कर उन्हें जबरन अपने साथ ले गए। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने घर में रखी करीब 4 लाख 70 हजार रुपये की नकदी तथा सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गईं। पुलिस जांच में सामने आया है कि 28 मई को गांव पहाड़ी की एक युवती अपने ससुराल झुंझुनूं जिले से मौसमपुर-कांकरा के एक युवक के साथ चली गई थी। इस संबंध में झुंझुनूं में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज है। युवती की तलाश में झुंझुनूं पुलिस बहरोड़ पहुंची थी। इसी घटनाक्रम के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौसमपुर-कांकरा पहुंचे और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। दोपहर करीब 12 बजे पुलिस अपहृत महिलाओं की तलाश में गांव पहाड़ी पहुंची। दोनों गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों के बीच करीब तीन घंटे तक चली समझाइश और बातचीत के बाद पुलिस दोनों महिलाओं को सकुशल बरामद कर थाने ले आई। थाने में भी दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास किए गए, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। समझौता विफल रहने के बाद शाम करीब साढ़े सात बजे पुलिस ने औपचारिक रूप से मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की। पूरे घटनाक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बहरोड़ डीएसपी सचिन शर्मा के नेतृत्व में बहरोड़, नीमराना, मांढण, सरूण्ड और पनियाला थाना पुलिस के साथ आरएसी का जाब्ता तैनात रहा। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report
Advertisement

कांग्रेस का धरना: एसीसी फैक्ट्री को फिर से शुरू कराने की मांग

Noida, Uttar Pradesh:बूंड़ी जिले के लाखेरी की एसीसी सीमेंट फैक्ट्री को दोबारा चालू करने की मांग को लेकर कांग्रेस सड़क पर उतर आई। जिला कलेक्ट्रेट के बाहर जिलेभर से पहुंचे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिंडोली विधायक अशोक चांदना और विधायक सीएल प्रेमी के संयुक्त नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों विधायक करीब आधे घंटे तक सड़क पर बैठकर विरोध जताते नजर आए। कांग्रेस नेताओं ने फैक्ट्री बंद होने से हजारों परिवारों की आजीविका पर संकट मंडराने की बात कही और सरकार से जल्द समाधान की मांग की। धरने के दौरान विधायक अशोक चांदना ने कहा कि एसीसी फैक्ट्री को बचाने की लड़ाई और तेज की जाएगी तथा मजदूरों और स्थानीय लोगों के हितों से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। वहीं स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर भी चांदना ने सरकार पर निशाना साधते हुए चेतावनी दी कि गांवों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाने वालों का विरोध किया जाएगा और उन्हें गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर एसीसी फैक्ट्री को फिर से शुरू कराने की मांग उठाई।
0
0
Report

आगर मालवा में मौसम बदला: बारिश के साथ आंधी-तूफान ने झटके दिए जनजीवन को

Agar, Madhya Pradesh:एंकर- आगर मालवा जिले में सोमवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ले ली। सुबह तक जहां तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे, वहीं दोपहर होते-होते आसमान में घने बादल छा गए और तेज धूल भरी आंधी-तूफान के साथ बारिश भी शुरू हो गई। तेज हवाओं के कारण जिले के कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ। कई स्थानों पर पेड़ गिरने की खबरें सामने आई हैं, जबकि तेज हवा के चलते बिजली के तार टूटने की भी जानकारी मिली है। मौसम के अचानक बदले मिजाज से लोगों को कुछ देर के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन बारिश ने भीषण गर्मी से राहत भी दिलाई। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल जिले में मौसम सुहावना बना हुआ है और लोगों ने गर्मी से मिली राहत पर संतोष जताया है।
0
0
Report

कांग्रेस का बिजली दरों में 10% बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में बिजली दरों में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। चरवा क्षेत्र में कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बढ़ी हुई बिजली दरों को तत्काल वापस लेने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में जुलूस निकालकर बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी का विरोध किया। प्रदर्शनों में कहा गया कि पहले से ही पेट्रोल, डीज़ल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है, अब बिजली दरों में वृद्धि ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार को महंगाई के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि बढ़ती कीमतों का सबसे ज्यादा असर गरीब, किसान, मजदूर और छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बढ़ी हुई बिजली दरों को तत्काल वापस लेने की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने चेतावनी दी कि अगर बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी वापस नहीं ली गई तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन करेगी।
0
0
Report
Advertisement

हरिद्वार-ऋषिकेश में हरियाणा पर्यटकों के विरोध पर बहस तेज क्यों?

Yamuna Nagar, Haryana:उत्तराखंड के हरिद्वार और ऋषिकेश में इन दिनों सोशल मीडिया पर “Boycott Haryana Tourists” और “हरियाणा की गाड़ियों का विरोध” जैसे ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहे हैं। कई वीडियो और पोस्ट सामने आ रही हैं जिनमें हरियाणा नंबर की गाड़ियों को देखकर स्थानीय लोगों में नाराजगी दिखाई दे रही है। सवाल यह है कि आखिर ऐसा माहौल क्यों बना और क्या सच में हरियाणा के पर्यटकों के खिलाफ विरोध शुरू हो गया है? दरअसल, ऋषिकेश में हाल ही में एक घटना सामने आई थी, जिसमें हरियाणा से आए कुछ युवकों पर एक नाबालिग लड़की के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ के आरोप लगे। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिला। सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो वायरल हुए और देखते ही देखते पूरे मामले ने “हरियाणा बनाम उत्तराखंड” का रूप ले लिया। लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स लगातार हरियाणा के पर्यटकों को निशाना बनाते हुए पोस्ट डाल रहे हैं। इसी वजह से कई परिवार अब हरिद्वार और ऋषिकेश जाने को लेकर भी सोच में पड़ गए हैं। बता दे क़ी गर्मियों मे हरियाणा से बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड आते हैं और पर्यटन here की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा है। ऐसे में किसी एक घटना की वजह से पूरे राज्य के लोगों के खिलाफ माहौल बनाना सही नहीं है। उधर हरियाणा के लोगों का कहना है कि अगर किसी ने गलत किया है तो उसके खिलाफ कानून कार्रवाई करे, लेकिन आम पर्यटकों को डर या भेदभाव का सामना नहीं करना चाहिए। फिलहाल पुलिस और प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट शेयर न करने की अपील कर रहे हैं। एक घटना के बाद सोशल मीडिया पर शुरू हुआ यह विवाद अब दो राज्यों के लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है। लेकिन सवाल यही है कि क्या कुछ लोगों की गलती की सजा पूरे समाज या पूरे राज्य को दी जानी चाहिए.
0
0
Report

नगर पंचायत परतावल में छुट्टा पशुओं का बढ़ता आतंक, राहगीर और दुकानदार परेशान

Dipu RawatDipu RawatFollow3m ago
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल। नगर पंचायत परतावल क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। मुख्य बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी संख्या में घूम रहे छुट्टा पशु राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। आए दिन सड़क पर पशुओं के जमावड़े से जाम की स्थिति बन रही है, वहीं दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में छुट्टा पशु दुकानों के सामने खड़े होकर ग्राहकों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न करते हैं। कई बार ये पशु दुकानों के बाहर रखे सामान को भी नुकसान पहुंचा देते हैं, जिससे व्यापारियों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। दुकानदारों और नागरिकों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। राहगीरों का कहना है कि सुबह और शाम के समय सड़कों पर छुट्टा पशुओं की संख्या अधिक होने से आवागमन में भारी कठिनाई होती है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर, नगर पंचायत प्रशासन इस गंभीर समस्या पर मौन नजर आ रहा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि छुट्टा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं या पशु आश्रय केंद्रों में भेजने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। प्रशासन की उदासीनता के कारण लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने जिला प्रशासन तथा नगर पंचायत अधिकारियों से मांग की है कि छुट्टा पशुओं की समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
0
0
Report

कुरुक्षेत्र के अस्पताल में 15 वर्षीय बच्ची से रेप: डॉक्टर कोर्ट के समक्ष रिमांड की मांग

Kurukshetra, Haryana:15 वर्षीय बच्ची से रेप करने वाला डॉक्टर कान पड़कर माफ़ी मांगता नजर, पुलिस ने पॉस्को के तहत मामला की आदर्श आज कोर्ट में पेश कर मांगा जाएगा रिमांड। कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में 15 वर्षीय बच्ची के साथ रेप करने वाला डॉक्टर कान पड़कर माफी मांगता रहा है। आरोपी को पुलिस ने कल गिरफ्तार कर लिया था इसके बाद आज कोर्ट में पेश कर रिमांड की पेशकश की जाएगी। थाना ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने सूचना के आधार पर आरोपी को कल गिरफ्तार कर लिया था इसके बाद आज आरोपी का रिमांड मांगा जाएगा, थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है। आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और डिमांड मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ निर्देश है कि इस मामले से जुड़े छोटे से छोटे पहलू की जांच की जाए और जो भी व्यक्ति इसमें आरोपी का साथी मिले उसे भी तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली के हडसन लेन में मामूली विवाद पर कैंची से हत्या

New Delhi, Delhi:कैंची से दर्जनों वार कर हत्या का मामला मामूली बहस को लेकर उतार मौत के घाट क्राइम और FSL टीम मौके पर मौजूद स्थान: हडसन लेन दिल्ली के जिला नार्थ वेस्ट में 24 घंटे में दूसरी बड़ी वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है रजाई गद्दे की दुकान पर काम करने वाले शख्स पर कैंची से कई बार वारकर हत्या को अंजाम दिया गया है, मृतक की पहचान दिन मोहम्मद उम्र 37 साल के रूप में हुई है जो बाराबंकी इलाके का रहने वाला है और हडसन लेन स्थित दुकान पर काम करता था, मामूली कहसुनी को लेकर सहकर्मी ने ही वारदात को अंजाम दिया है और जान बचाने के लिए भागते मृतक को कई दूर तक दौड़ा-दौड़ाकर कैंची से वार किए है। मामले की सूचना मिलते ही थाना मुखर्जी नगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हमलावर को पकड़ लिया, साथ ही मृतक को इलाज के लिए बाबू जनजीवन राम अस्पताल भेजा गया जहाँ इलाज के दौरान मौत हो गई।
0
0
Report

रामपुर के मेधावी छात्रों को सम्मानित, प्रभारी मंत्री ने की प्रशंसा

Rampur, Uttar Pradesh:प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 22 विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, कार्यक्रम में Reachaturing मंत्री जेपीएस राठौर, कई मुद्दों पर दी प्रतिक्रिया, विकास भवन सभागार में रामपुर में उत्तर प्रदेश सरकार की मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने की पहल के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिले के 22 होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई, इस अवसर पर प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर, राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख समेत जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे, इस कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 22 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में रामपुर के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर, राज्यमंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख, जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को सम्मान पत्र और पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया, कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी, गाजियाबाद एनकाउंटर को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कानून व्यवस्था के मामले में सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है, वहीं टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के सवाल पर भी उन्होंने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि जब बोया पेड़ बबूल का तो आम कहां से होए, प्रभारी मंत्री ने इस दौरान रामपुर के जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की भी सराहना की, उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त करना जिले के लिए गर्व की बात है और यह प्रशासनिक कार्यशैली की सफलता को दर्शाता है, कार्यक्रम के अंत में सभी मेधावी विद्यार्थियों को आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया
0
0
Report

Kotputli के अजितपुरा- कुजेता में खदान लीज विवाद हिंसक, 5 घायल

Jaipur, Rajasthan:जिला: KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा: KOTPUTLI लोकेशन: KOTPUTLI कोटपूतली के अजीतपुरा-कुजेता गांव में खनन लीज के खिलाफ चल रहा धरना विवाद अब बेहद हिंसक और खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुका है। कुछ दिन पहले प्रशासन द्वारा जबरन हटाए गए धरना स्थल पर आज दोबारा बैठ रहे ग्रामीणों पर खनन कर्ताओं ने अंधाधुंध पथराव और फायरिंग कर दी। इस खूनी हमले में 5 से 6 ग्रामीण घायल हो गये। जिनमें से 2-3 लोगों को गोली लगने की सूचना है। घटना के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव है। धरना दोबारा शुरू होते ही हुआ जानलेवा हमला.... ग्रामीणों के अनुसार, पिछले दिनों तहसीलदार रामधन गुर्जर, DYSP राजेंद्र बुरड़क और तीन थानों के जाप्ते ने जिस धरने को जबरन हटाकर सामान जब्त किया था उसे लेकर आज SDM ने ग्रामीणों को दोबारा धरना लगाने की बात कही थी। इसी सहमति के बाद जब ग्रामीण आज वापस धरना स्थल पर पहुंचे, तो वहां पहले से घात लगाए बैठे खनन कर्ताओं और उनके गुर्गों ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते मौके पर भारी पथराव शुरू हो गया और बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अस्पताल में हुई अफरा तफरी - दो गंभीर घायल जयपुर रेफर.... इस अचानक हुए हमले में धरना दे रहे 5 से 6 लोग लहूलुहान हो गए। गोली लगने और गंभीर चोटें आने के कारण सभी घायलों को तुरंत Kotputli के राजकीय BDM अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो ग्रामीणों की हालत बेहद नाजुक होने के कारण उन्हें जयपुर SMS अस्पताल रेफर किया गया है। अस्पताल परिसर में घायलों के परिजनों और ग्रामीणों का भारी हुजूम इकट्ठा हो गया है। माहौल काफी गमगीन और आक्रोशित है। प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर उठे बड़े सवाल... खनन लीज के खिलाफ ग्रामीण पिछले 299 दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे। ऐसे में अचानक हुए इस खूनी खेल ने स्थानीय प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। आखिर अचानक धरना क्यों हटाया गया? ग्रामीणों का आरोप है कि लीज रसूखदार व्यक्ति की है, जिसे फायदा पहुंचाने के लिए प्रशासन ने पुलिस की मदद से धरना हटवाया। सुरक्षा में चूक क्यों हुई? जब प्रशासन ने खुद दोबारा धरना लगाने की बात कही थी तो मौके पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल क्यों नहीं तैनात किया गया? एसपी सतवीर सिंह का बयान: दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.... घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए SP सतवीर सिंह ने कहा कि अजीतपुरा गांव में हुई यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और हमलावरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की विशेष टीमें सर्वाधिक दबिश दे रही हैं और सभी दोषी सलाखों के पीछे होंगे। फिलहाल अजीतपुरा और कुजेता गांव में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन तनावपूर्ण बनी हुई है। भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई है ताकि स्थिति न बिगड़े। बाइट: नेताराम ग्रामीण.... बाइट: सतवीर सिंह SP कोटपूतली-बहरोड़... PTC: अमित यादव SP कार्यालय से...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top