अलीगढ़ के मंदिर में पुजारी का श्रद्धालु को लात मारकर बाहर निकालने का वीडियो वायरल
Aligarh, Uttar Pradesh:यूपी के अलीगढ़ जिले के लोधा थाना क्षेत्र स्थित खेरेश्वर धाम मंदिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें मंदिर के पुजारी ने पूजा कर रहे श्रद्धालु को लात मारकर और झाड़ू से मारकर मंदिर से बाहर निकाल दिया। वीडियो में दिखाया गया है कि एक श्रद्धालु शिवलिंग पर माथा टेककर पूजा कर रहा था तभी पुजारी ने उसे बाहर भगा दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अखिलेश यादव को राम मंदिर के बाद ख्वाजा ग़रीब नवाज़ के पास जाना चाहिए, संतुलन बना रहेगा- मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हिंदू वोटों को लुभाने के लिए राम मंदिर जाने की बात कही तो यूपी का सियासी माहौल गर्म हो गया. इस पर मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने कहा कि राजीव गांधी की तरह अखिलेश यादव को भी इसका नुकसान उठाना पड़ेगा. अगर वह राम मंदिर जा रहे हैं तो अजमेर में ख्वाजा ग़रीब नवाज़ दरगाह के पास भी उन्हें जाना चाहिए, जिससे संतुलन बना रहेगा.
