202001
अलीगढ़ में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रक्तदान का अनोखा आयोजन!
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ जनपद के मलिखान सिंह जिला चिकित्सालय सभागार में विश्व फार्मासिस्ट दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न अस्पतालों के चीफ फार्मासिस्ट, फार्मासिस्ट, डॉक्टर्स, नर्सेज और कर्मचारियों ने रक्तदान कर कार्यक्रम मनाया। मुख्य अतिथि एडी हेल्थ सीएमओ नीरज त्यागी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए उनकी जिम्मेदारियों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करने और समुदाय तक लाभ पहुंचाने की अपील की। उन्होंने सभी को मिलकर काम करने के लिए प्रेरित किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर में शेखावाटी ग्लोबल समिट 2026: 14 विरासत नगरों के संरक्षण की योजना
Jaipur, Rajasthan:राष्ट्रीय कार्यकारिणी में निर्णय: जयपुर में होगा शेखावाटी ग्लोबल समिट–202614 विरासत नगरों के संरक्षण के साथ其他 ऐतिहासिक हवेलियों की पहचान और संरक्षण पर बनेगी कार्ययोजना जयपुर। शेखावाटी फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, जयपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद गोयल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के देशव्यापी विस्तार, शेखावाटी के विकास तथा ऐतिहासिक हवेलियों के संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में जयपुर में “शेखावाटी ग्लोबल समिट–2026” आयोजित करने का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय महामंत्री श्री गजानंद शर्मा ने बताया कि फाउंडेशन देश के विभिन्न राज्यों और महानगरों में राज्यवार अध्याय स्थापित कर देशभर में रहने वाले शेखावाटीवासियों को संगठन से जोड़ेगा। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक विस्तार के साथ शेखावाटी की विरासत, संस्कृति, पर्यटन और विकास के विषयों को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा। 14 विरासत नगरों के संरक्षण पर विशेष फोकस समिट में यूनेस्को की अस्थायी सूची में शामिल शेखावाटी के 14 ऐतिहासिक नगरों—अलसीसर, बिसाऊ, चिड़ावा, चूरू, डूंडलोद, फतेहपुर, झुंझुनूं, खेतड़ी, लक्ष्मणगढ़, मंडावा, महनसर, नवलगढ़, रामगढ़ और सीकर—के संरक्षण, दस्तावेजीकरण, वैज्ञानिक पुनरुद्धार तथा आगे की विरासत प्रक्रिया पर विशेषज्ञों के साथ चर्चा की जाएगी। राष्ट्रीय संयोजक श्री हरि शर्मा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रामाकांत जौहरी ने बताया कि शेखावाटी की विरासत केवल सूचीबद्ध 14 नगरों तक सीमित नहीं है। क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक एवं भित्तिचित्रयुक्त हवेलियां ऐसी हैं जो अभी किसी औपचारिक विरासत सूची का हिस्सा नहीं हैं। इनके सर्वेक्षण, पहचान और दस्तावेजीकरण के साथ संरक्षण की प्राथमिकता तय करने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा。 समिट की चरणबद्ध कार्ययोजना फाउंडेशन के प्रस्तावित समिट में हवेली मालिकों, संरक्षण वास्तुकारों, वास्तु विशेषज्ञों, इतिहासकारों, पुरातत्व एवं विरासत विशेषज्ञों, पर्यटन एवं होटल व्यवसायियों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, स्थानीय निकायों तथा युवा प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा。 समिट की कार्ययोजना के तहत— पहला चरण: 14 सूचीबद्ध विरासत नगरों तथा अन्य महत्वपूर्ण हवेलियों का सर्वेक्षण एवं उपलब्ध अभिलेखों का संकलन。 दूसरा चरण: प्रत्येक क्षेत्र में विरासत संगोष्ठियां आयोजित कर स्थानीय हवेली मालिकों और विशेषज्ञों से सुझाव लेना。 तीसरा चरण: संरक्षण, पुनरुद्धार, पर्यटन एवं विरासत प्रबंधन से जुड़े विशेषज्ञों की तकनीकी कार्यशालाएं आयोजित करना。 चौथा चरण: प्राप्त सुझावों के आधार पर “शेखावाटी विरासत संरक्षण कार्ययोजना–2026” तैयार करना。 पांचवां चरण: सरकार, स्थानीय निकायों, विशेषज्ञ संस्थाओं और संबंधित हितधारकों के समक्ष कार्ययोजना प्रस्तुत कर आवश्यक समन्वय एवं सहयोग की प्रक्रिया आगे बढ़ाना। समिट में शेखावाटी की विरासत संरक्षण के लिए “जयपुर घोषणा–शेखावाटी 2026” तैयार करने का भी प्रस्ताव है。 सरकार के साथ होगा संवाद राष्ट्रीय प्रभारी पशुपतिकुमार राष्ट्रीय से प्रभारी गिधारीलाल कैसोट ने बताया कि समिट की तैयारियों के तहत फाउंडेशन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री सुश्री दिया कुमारी, केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत तथा नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा सहित संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से मुलाकात करेगा। बैठक में जयपुर में आयोजित यमुना समझौता अभिनंदन समारोह की भी चर्चा हुई तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद गोयल के नेतृत्व में हुए आयोजन के लिए उन्हें बधाई दी गई। श्री गोयल ने कहा कि फाउंडेशन शीघ्र ही वर्षभर के कार्यक्रमों का वार्षिक कैलेंडर जारी करेगा。 बैठक में राष्ट्रीय संरक्षक श्री सुभाष जोशी, राष्ट्रीय प्रभारी श्री पशुपति कुमार शर्मा, राष्ट्रीय सह-प्रभारी श्री गिरधारीलाल केसॉट, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जाकिर भाटी, राष्ट्रीय सचिव श्री जयसिंह भगासरा, राष्ट्रीय सचिव श्री प्रवीण बलवदा सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। देश के विभिन्न शहरों से जुड़े सदस्यों ने ऑनलाइन सहभागिता की。 बैठक के बाद जयपुर की नवनिर्वाचित उपमहापौर श्रीमती सरोज कंवर तथा नवनिर्वाचित पार्षद श्री शशिप्रकाश शर्मा का शेखावाटी फाउंडेशन की ओर से अभिनंदन किया गया।0
0
Report
नगरोटा के सरकारी स्कूल में बदहाली: पानी, शौचालय और जर्जर छत की तस्वीर
Jammu, जम्मू के नगरोटा से सरकारी स्कूल की बदहाली की तस्वीर सामने आई है। नगरोटा के सेरी कलां स्थित गवर्नमेंट मिडिल स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए बुनियादी सुविधाओं का अभाव साफ दिखाई देता है। स्कूल परिसर में जगह-जगह गंदगी का अंबार है और सबसे बड़ी चिंता पानी की व्यवस्था को लेकर है। स्कूल में प्यूरीफायर तो दूर, पीने के पानी के लिए नल तक की उचित व्यवस्था नजर नहीं आती। वहीं कुछ जगहों पर पानी की पाइप से पानी बहता हुआ दिखाई देता है। ऐसे में सवाल उठता है कि बच्चों को उपलब्ध पानी की गुणवत्ता की जांच और निगरानी कैसे हो रही है؟ टॉयलेट की स्थिति भी चिंता बढ़ाने वाली है। लड़कियों के लिए बना टॉयलेट खुला मिला लेकिन उसके अंदर बुनियादी सुविधाओं का अभाव दिखाई दिया। वहीं लड़कों के टॉयलेट का दरवाजा लॉक मिला। ऐसे में बच्चों के लिए स्कूल में स्वच्छ और सुरक्षित शौचालय की सुविधा पर सवाल खड़े होते हैं। स्कूल की कक्षाओं के बाहर भी हालात बदहाल हैं। मवेशियों का मल साफ तौर पर पड़ा दिखाई देता है, जबकि स्कूल की एंट्री भी गंदे और बदबूदार पानी के बीच से होकर होती है। यानी बच्चों को स्कूल पहुंचने से लेकर क्लासरूम तक, गंदगी और अव्यवस्था के बीच से गुजरना पड़ता है। लेकिन समस्या सिर्फ साफ-सफाई और पानी तक सीमित नहीं है। स्कूल की बिल्डिंग की हालत भी बेहद चिंताजनक नजर आती है। कई क्लासरूम की दीवारें टूटी हुई हैं। रोशनदानों के आसपास मलबा पड़ा है और वहां इतनी तेज बदबू है कि कुछ देर खड़ा रहना भी मुश्किल महसूस होता है। सबसे गंभीर सवाल स्कूल की छत को लेकर है। छत की हालत जर्जर दिखाई देती है और कई जगह केवल मिट्टी जैसी परत नजर आती है। ऐसे में अगर समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो यह स्थिति किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। अब सवाल है—जिन बच्चों के सुरक्षित भविष्य की बात की जाती है, क्या उन्हें सुरक्षित और स्वच्छ स्कूल का वर्तमान मिल पा रहा है?0
0
Report
चित्तौड़गढ़ पुलिस ने गुना गैंग का पर्दाफाश कर अक्षय पारदी को गिरफ्तार किया
Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ की कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश के गुना जिले से जुड़ी कच्छा-बनियान गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के एक सदस्य अक्षय पारदी को गिरफ्तार किया है। 26 सितंबर की रात कबीर कॉलोनी में पांच नकाबपोश चोरों ने मकान की रसोई की खिड़की तोड़कर प्रवेश किया और पहली मंजिल की अलमारी का ताला तोड़कर करीब 40 से 50 हजार रुपये के सिक्के चोरी कर लिए थे। वारदात के दौरान घर में तीन पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे मौजूद थे। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को मोड़कर काट दिया था। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज और आसूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में चार अन्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं। पुलिस के मुताबिक गैंग वारदात के समय चड्डी-बनियान में रहती और कुछ दूरी पर जाकर पैंट-शर्ट पहन लेती थी, ताकि सीसीटीवी में पहचान नहीं हो सके। पुलिस को अन्य वारदातों के खुलासे की भी उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
भिवंडी-नाशिक एक्सप्रेस पर 100 मीटर स्टील पुल बना—महाराष्ट्र में पहली बार
Thane, Maharashtra:भिवंडीतील मुंबई-नाशिक महामार्गावर १०० मीटर लांबीचा स्टील पूल बसवण्यात आला आहे. महाराष्ट्रातील हा पहिलाच स्टील पूल आहे. देशातील महत्वाकांक्षी मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रकल्पातील महत्वाचा टप्पा पार पडला आहे. भिवंडी तालुक्यातील दिवे गावाजवळ मुंबई-नाशिक महामार्गावर १०० मीटर लांबीचा स्टील पूल बसवला गेला. पुलाची लांबी १०० मीटर, उंची १४ मीटर, रुंदी १४ मीटर आणि वजन १४०५ मेट्रिक टन आहे. हा पूल तामिळनाडूच्या त्रिची येथे तयार करून १३०० किलोमीटर अंतरावरून ट्रेलरने आणण्यात आला. रात्री महामार्गावरील वाहतूक बंद करून क्रेनच्या मदतीने १७.५ मीटर उंचीवर हा पूल बसवण्यात आला. यासाठी १५० टन क्षमतेच्या हायड्रॉलिक जॅकचा वापर करण्यात आला. या पुलाला C5 पेंटिंग आणि कंपनरोधक बेअरिंग्ज बसवण्यात आली आहेत. या संपूर्ण मार्गावर असे २८ स्टील पूल उभारले जाणार आहेत.0
0
Report
पटना हाई कोर्ट ने बाराबर गुफाओं के निरीक्षण हेतु स्वतंत्र समिति का आदेश दिया
Noida, Uttar Pradesh:जहानाबाद जिले के मखदूमपुर ब्लॉक के दो पहाड़ियों के बीच स्थित मौर्यकालीन बाराबर गुफाओं में कथित प्रशासनिक उदासीनता और बुनियादी सुविधाओं की कमी पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए पटना उच्च न्यायालय ने 21 सितम्बर को एक आदेश पारित करते हुए जहानाबाद के जिला न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र समिति को स्थल का भौतिक निरीक्षण करने और वहां मौजूद सुविधाओं और सुरक्षा उपायों की कमी पर एक रिपोर्ट तैयार करने का आदेश दिया है। उच्च न्यायालय ने जहानाबाद के जिला मजिस्ट्रेट को श्रावणी और महाशिवरात्रि मेले सहित वार्षिक मेलों से एकत्रित राजस्व और पिछले पांच वर्षों में गुफाओं के विकास पर खर्च की गई राशि का पूरा रिकॉर्ड प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया। न्यायमूर्ति राजीव रॉय की एकल पीठ ने राजबल्लभ प्रसाद द्वारा दायर एक रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए 21 सितंबर को यह आदेश पारित किया। यह आदेश 28 सितम्बर को सामने आया। कोर्ट ने अपने 15 पृष्ठों के आदेश में कहा है कि यह न्यायालय इस बात पर विचार करने के लिए विवश है कि तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व के मौर्य युग का यह ऐतिहासिक स्थल जो पूरे विश्व में अद्वितीय है को लेकर सरकार उदासीन है. न्यायाधीश महोदय ने कहा कि यदि यह जगह विश्व के किसी अन्य भाग में या दक्षिण/पश्चिमी भारत में स्थित होता तो क्या उसे इतनी घोर उपेक्षा का सामना करना पड़ता? कोर्ट ने उदाहरण देते हुए कहा कि महाराष्ट्र की अजंता और एलोरा गुफाएँ तथा मध्य प्रदेश की भीमबेटका गुफाएँ और सanchi स्तूप इस बात के उत्कृष्ट उदाहरण हैं कि कैसे बुनियादी ढाँचे और पर्यटन का विकास करके सरकार के लिए पूरे वर्ष राजस्व उत्पन्न किया जा सकता है। पटना हाई कोर्ट ने विशेष रूप से यह टिप्पणी की कि जहानाबाद जिला प्रशासन निविदा शुल्क जैसे राजस्व एकत्र करने में ही विशेष रूप से रुचि रखता है, जबकि उस राजस्व का लगभग 0% ही स्थल पर बुनियादी ढांचे के विकास में पुनर्निवेश किया जाता है. न्यायमूर्ति ने अपने आदेश में कहा कि अदालतों ने यह माना है कि श्रावणी मेले से प्राप्त राजस्व का उपयोग क्षेत्र के उत्थान, स्वच्छता, सुरक्षा और स्थायी रूप से उन्नत बुनियादी ढांचे को सुनिश्चित करने के लिए किया जाना चाहिए। बाराबर गुफाओं में इन सभी तत्वों का अभाव है। स्पष्ट रूप से, जिला और स्थानीय प्रशासन ने कोई सबक नहीं सीखा है, जिसके परिणामस्वरूप मौर्यकालीन यह महान स्थल आज घोर उपेक्षा की स्थिति में है。0
0
Report
अफीम के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार,आरोपी पर पूर्व में भी दर्ज हैं कई मुकदमे
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली थाना भोजीपुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर गश्त के दौरान धौराटांडा से आटापट्टी सुमाली जाने वाले रास्ते से एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त के पास से 302 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई है।रात में गश्त के दौरान हुई गिरफ्तारी थाना भोजीपुरा पुलिस चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मिली गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर शकील अहमद पुत्र वकील अहमद (निवासी वार्ड संख्या 06,कस्बा धौराटांडा, थाना भोजीपुरा को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 302 ग्राम अवैध अफीम मिली। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।ट्रक चालक से खरीदकर फुटकर में बेचता था अफीम।पूछताछ के दौरान आरोपी शकील अहमद ने बताया कि उसने यह अफीम नैनीताल हाईवे पर एक अज्ञात ट्रक चालक से खरीदी थी। वह इस अफीम को अपने घर ले जाकर अलग-अलग लोगों को ऊंचे दामों पर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बेचता था। वह माल लेकर घर जा ही रहा था कि पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुराना आपराधिक इतिहास पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त शकील अहमद एक आदतन अपराधी है और पहले भी जेल जा चुका है। उसके खिलाफ थाना भोजीपुरा में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, बीएनएस और आर्म्स एक्ट से जुड़े करीब आधा दर्जन गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया।0
0
Report
Advertisement
शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर सेक्टर 3 से हैरान और परेशान कर देने वाला वीडियो सामने आय
Ghaziabad, Uttar Pradesh:वायरल वीडियो आपको ये सोचने पर मजबूर कर देगा की क्या यही वो सभ्य समाज है क्या ये उसी समाज के लोग हैं जो सभ्यता की बात करते है लेकिन यह खुद भूल जाते हैं कि किस तरीके से सभ्य समाज में रहा जाता है वीडियो में दिख रहे कन्फेक्शनरी शॉप के बाहर एक युवक की कुछ दबंग युवकों ने बेइंता लाठी डंडों से पिटाई की है युवक को पीटते हुए देखकर एक महिला भी चोटिल हुए युवक को बचाने के लिए आती है लेकिन युवक को पीट रहे दबंग उसे भी धक्का दे देते हैं और युवक को पीटते रहते हैं पीड़ित ने इस पूरे मामले की शिकायत शालीमार गार्डन थाने में की है वहीं पुलिस का कहना है कि इस वीडियो के आधार पर आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा फिलहाल मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है0
0
Report
रanchi के सरकारी स्कूल में पानी-शौचालय और खेल मैदान की बदहाली, बच्चे परेशान
Ranchi, Jharkhand:राजधानी के रांची स्थित सरकारी विद्यालय में बुनियादी सुविधाएं मयस्सर नहीं। खेलने के मैदान से लेकर शौचालय के इस्तेमाल तक बच्चों को जूझना पड़ता है। वर्षों से खराब आरओ सिस्टम की वजह से जार का पानी पीने को मजबूर स्टूडेंट। स्कूल के प्रिंसिपल छुट्टी पर, प्रभारी के जिममें विद्यालय, किसी भी विषय पर बोलने से किया इनकार। पीने के पानी की समस्या रांची के कडरू स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को साफ और सुरक्षित पेयजल तक मयस्सर नहीं है। स्कूल में लगा RO सिस्टम लंबे समय से खराब पड़ा है, जिसके कारण बच्चों को बाहर से मंगाए जाने वाले जार के पानी पर निर्भर रहना पड़ रहा है। वॉशरूम की बदहाली स्कूल के शौचालयों की स्थिति भी बच्चों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। गंदगी और बदबू के बीच छात्र-छात्राओं को शौचालय का इस्तेमाल करने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्वच्छता को लेकर सरकारी दावों के बीच स्कूल के वॉशरूम की यह तस्वीर कई सवाल खड़े करती है। खेल मैदान की बदहाल स्थिति स्कूल परिसर में घास और झाड़ियां उग आई हैं, जिससे बच्चों के खेलने-कूदने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची है। प्लेग्राउंड के नाम पर सिर्फ झूले का एक फ्रेम लगा हुआ नजर आता है। ऐसे में बच्चों की खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। मिड डे मील किचन की हालत बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाला किचन भी साफ-सफाई के मानकों पर सवाल खड़े करता है। किचन में जंग लगा पुराना मशीन पड़ा है, दीवारें गंदी हैं और छत भी जर्जर नजर आती है। खाना बनाने के लिए पानी भी बाल्टी से ढोकर लाना पड़ रहा है। स्कूल की समग्र बदहाली पीने के पानी से लेकर शौचालय, खेल मैदान और मिड डे मील किचन तक स्कूल में बुनियादी सुविधाओं की कमी साफ दिखाई देती है। जिस जगह बच्चों के सुरक्षित और बेहतर भविष्य की नींव रखी जाती है, वहां बदहाली की ये तस्वीरें व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।0
0
Report
मीरा कुमार: CWC बैठक खत्म, जनता के अधिकार दिलाने की लड़ाई जारी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली कांग्रेस नेत्री मीरा कुमार ने CWC की बैठक संपन्न होने पर कहा, "...आंदोलन होगा, सब कुछ होगा क्योंकि ये एक ऐसा विषय है, जिसमें हमारी देश की जनता प्रभावित है। हम जनता की लड़ाई लड़ते हैं, हम जनतंत्र में रह रहे हैं जहां जनता को ही वोट डालने का अधिकार नहीं है। हम जनता को उनका अधिकार दिलाएंगे..."0
0
Report
Advertisement
कोल्हान विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: स्वर्ण पदक में छात्राओं का दबदबा, राज्यपाल उद्घाटन करते हैं
Chaibasa, Jharkhand:चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय के सभागार में मंगलवार को 7वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने किया। विश्वविद्यालय पहुंचने पर कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता ने पुष्पगुच्छ देकर राज्यपाल का स्वागत किया। समारोह में विभिन्न पाठ्यक्रमों के कुल 224 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। स्वर्ण पदक हासिल करने वालों में छात्राओं का दबदबा रहा। इनमें 39 पीएचडी, 132 स्नातकोत्तर (पीजी), 17 पीजी मेडिकल डिप्लोमा और 10 एमएड की उपाधियां शामिल हैं। समारोह की खास बात यह रही कि स्वर्ण पदक हासिल करने वालों में छात्राओं का दबदबा बरकरार रहा। कुल 26 स्वर्ण पदक विजेताओं में 15 छात्राएं और 11 छात्र शामिल हैं। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल उपाधि लेने का अवसर नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का संकल्प लेने का भी अवसर है। उन्होंने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ उनके माता-पिता और शिक्षकों को भी बधाई दी। राज्यपाल ने कहा कि कोल्हान विश्वविद्यालय की अपनी अलग पहचान है और जनजातीय क्षेत्र में शिक्षा के विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। आधुनिक शिक्षा के साथ जनजातीय भाषा, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर भी ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने महिला शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि एक बेटी की शिक्षा पूरे परिवार और आने वाली पीढ़ी को नई दिशा देती है। छात्रावास, छात्रवृत्ति और बेहतर शैक्षणिक वातावरण को मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कोल्हान की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जनजातीय समाज, कृषि, पर्यावरण, स्वास्थ्य, स्थानीय अर्थव्यवस्था और संस्कृति से जुड़े विषयों पर शोध को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। विश्वविद्यालय के शोध का लाभ समाज तक पहुंचना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि विद्यार्थियों का समय और भविष्य विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी है। सभी शैक्षणिक सत्र नियमित और परीक्षाएं समय पर हों, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल तकनीक और जैव प्रौद्योगिकी के बढ़ते अवसरों का लाभ उठाने के साथ विद्यार्थियों को स्थानीय समस्याओं के व्यावहारिक समाधान तलाशने चाहिए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 के संकल्प में युवाओं के ज्ञान, कौशल, नवाचार और जिम्मेदारी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। सफलता केवल अच्छी नौकरी पाने में नहीं, बल्कि शिक्षा को समाज के लिए उपयोगी बनाने में है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी जड़ों और कोल्हान की पहचान से जुड़े रहते हुए झारखंड तथा देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।0
0
Report
प्रतापगढ़ गांधी चौराहे पर कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग की
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ के गांधी चौराहे पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी मांगें रखीं। ज्ञानेश कुमार वर्तमान में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त हैं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा मतदाता सूची को लेकर सवाल उठाए। पार्टी नेताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIr को लेकर भी आपत्तियां जताईं और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। देश के अन्य हिस्सों में भी कांग्रेस की ओर से ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग को लेकर कार्यक्रम किए जा रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला, ब्लॉक, मंडल और नगर स्तर के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया है। उन्होंने SIr के दौरान मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना विरोध जारी रखेगी। रामलाल मीणा ने SIr प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व की ओर से लगातार मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर आवाज उठाई जा रही है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर पक्षपातपूर्ण तरीके से काम करने का आरोप लगाया और उनके इस्तीफे की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, कांग्रेस कार्यकर्ता संघर्ष जारी रखेंगे। गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग SIr को मतदाता सूची में पात्र मतदाताओं को शामिल करने और अपात्र नामों को हटाने की प्रक्रिया बताता है। आयोग ने पहले कहा है कि प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई पात्र मतदाता सूची से बाहर न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो।0
0
Report
भगत सिंह जन्मोत्सव पर रावतभाटा में एकता एवं देशभक्ति की रैली
Begun, Rajasthan:#रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - एंकर - शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मोत्सव के अवसर पर रावतभाटा में विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के संयुक्त तत्वावधान में भव्य रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और वरिष्ठजनों ने उत्साह के साथ भाग लिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने भगत सिंह के विचारों, देशभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश दिया। आयोजकों ने कहा कि भगत सिंह युवाओं के लिए साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा हैं। रैली में विभिन्न सामाजिक संगठनों और वर्गों से जुड़े लोगों ने एकजुट होकर आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने भगत सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद में DGGI की छापेमारी: तंबाकू कारोबारियों के ठिकानों पर कागजात-स्टॉक की जांच
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में तंबाकू कारोबारियों के ठिकानों पर DGGI की छापेमारी, कागजात-स्टॉक की जांच फर्रुखाबाद के कायमगंज में दो तंबाकू कारोबारियों के घर DGGI का छापा मंगलवार लखनऊ से पहुंचीं टीमें, घरों के मुख्य द्वार बंद कर शुरू की जांच कारोबारी गौरव गुप्ता और संजय अग्रवाल उर्फ मुन्ना के ठिकानों पर छापेमारी की गयी कागजात और तंबाकू के स्टॉक की जांच जारी, छापेमारी से कारोबारियों में मचा हड़कंप DGGI अधिकारियों ने कार्रवाई की वजह पर नहीं दी कोई आधिकारिक जानकारी फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला0
0
Report
भजनलाल शर्मा का कोटा दौरा भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भर गया
Kota, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कोटा दौरा कोटा आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज कोटा पर है नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को कोटा पहुंचे एयरपोर्ट पर मंत्रियों,विधायकों सहित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने सीएम का स्वागत किया यहां से वे सीधे 80 फीट रोड स्थित निर्माणाधीन भाजपा शहर जिला कार्यालय पहुंचें मुख्यमंत्री यहां कार्यालय के निर्माणकार्य का जायजा लिया यहां से मुख्यमंत्री बारां रोड स्थित एक सभागार में पहुंचे और पंचायत चुनाव को लेकर कोटा देहात और बूंदी जिले के भाजपाः कार्यकर्ताओं से संवाद किया बैठक में आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों, संगठन की गतिविधियों और चुनावी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कोटा के महापौर, उप महापौर, पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशी, विधायक, मंडल और जिला स्तर के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए0
0
Report
रांची विश्वविद्यालय में NSUI का प्रदर्शन: सत्र विलंब पर छात्रों की तेज़ नाराज़गी
Ranchi, Jharkhand:आज NSUI की ओर से रांची विश्वविद्यालय में छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय में लगातार चल रहे सत्र विलंब और परीक्षा में देरी का मुद्दा उठाया। NSUI नेताओं का कहना है कि जब से सरोज शर्मा रांची विश्वविद्यालय की कुलपति बनी हैं, छात्रों को उम्मीद थी कि विश्वविद्यालय में लंबे समय से चल रही सत्र की देरी को दूर किया जाएगा। लेकिन उनके मुताबिक, करीब छह महीने बीत जाने के बावजूद परीक्षा और रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया में अपेक्षित तेजी नहीं आई है। NSUI ने कहा कि सत्र 2023-26 और 2027 के विद्यार्थियों की अब तक केवल तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा हुई है। इसका रिजल्ट हाल ही में जारी किया गया है और चौथे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तिथि भी अब जारी की गई है। वहीं, सत्र 2024-27 और 2028 के विद्यार्थियों की अब तक केवल दो सेमेस्टर की परीक्षाएं हुई हैं। NSUI का कहना है कि इस समय तक कम से कम चार सेमेस्टर की परीक्षाएं हो जानी चाहिए थीं। इसी तरह सत्र 2025-28 और 2029 के विद्यार्थियों की अब तक केवल प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा हुई है और उसका रिजल्ट भी अभी जारी नहीं किया गया है। NSUI नेताओं ने आरोप लगाया कि जब भी छात्र आंदोलन की तैयारी करते हैं, विश्वविद्यालय प्रशासन आनन-फानन में रिजल्ट या परीक्षा से जुड़ी अधिसूचना जारी करता है। संगठन का आरोप है कि कई परीक्षाओं के रिजल्ट में बड़ी संख्या में छात्रों को फेल कर दिया जाता है। NSUI ने कहा कि एक तरफ विश्वविद्यालय समय पर परीक्षा नहीं करा पा रहा है और दूसरी तरफ परीक्षा देने वाले छात्रों के रिजल्ट में बड़ी संख्या में छात्र फेल हो रहे हैं। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि आंदोलन की घोषणा के बाद ही चौथे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तिथि जारी की गई। प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। संगठन का कहना है कि पिछले आंदोलन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा का एक टेंटेटिव शेड्यूल जारी किया गया था, लेकिन उसके अनुसार भी परीक्षाएं नहीं कराई जा रही हैं। NSUI ने मांग की है कि विश्वविद्यालय प्रशासन जारी किए गए टेंटेटिव शेड्यूल के अनुसार समय पर परीक्षाएं आयोजित करे और सभी लंबित सत्रों को जल्द से जल्द पूरा करे। NSUI नेताओं का कहना है कि सत्र में देरी की वजह से बड़ी संख्या में छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं और उनका शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है। NSUI ने विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर तय समय के अनुसार परीक्षाएं आयोजित नहीं की गईं और पूरे सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया, तो संगठन दोबारा बड़ा आंदोलन करेगा। संगठन ने विश्वविद्यालय में तालाबंदी करने की भी चेतावनी दी है。0
0
Report
Advertisement
