icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
202001
Sanjay Kumar SharmaSanjay Kumar SharmaFollow30 Sept 2024, 02:24 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भाजपा अजमेर में निकाय चुनाव के लिए कमर कस रही है

Ajmer, Rajasthan:अजमेर जिले में पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पूरी तैयारी के साथ कमर कसी है.. जिले के दौरे पर आए अजमेर प्रभारी और भाजपा के कद्दावर नेता अरुण चतुर्वेदी ने स्थानीय भाजपा कार्यालय देहात भाजपा की आवश्यक बैठक ली... और चुनाव को जीतने के गुरु मंत्र दिए .... इस बैठक में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश रावत अजमेर दक्षिण की विधायक अनीता भदेल प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व जिला प्रमुख सरिता गेना सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे... इस दौरान हुई बैठक में संगठन स्तर पर चुनाव को लेकर अनेक महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए.. बैठक के दौरान ग्रामीण चुनाव लड़ने वाले भाजपा कार्यकर्ता उम्मीदवारों ने अपना पक्ष रखा और विभिन्न मुद्दों पर बातचीत भी की.. बैठक संपन के पश्चात पत्रकारों से मुखातिब हुए भाजपा नेता चतुर्वेदी ने दावा किया है प्रदेश की निकाय चुनाव में भाजपा ने कमल को खिलाया था ग्रामीण सरकार को चुनने में भी ग्रामीण जनता भाजपा का समर्थन कर कमल खिलाएगी... उन्होंने कहा की प्रदेश की सभी जिला परिषद में भाजपा अपने बोर्ड कायम करेगी ।
0
0
Report

वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने वाला युवक हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा, पुलिस के हवाले

Morena, Madhya Pradesh:एंकर- महिलाओं से दोस्ती कर शारीरिक संबंध बनाने और फिर उनका आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले युवक को हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी के मोबाइल की जांच में पुलिस अफसर भी हैरान रह गए। उसके मोबाइल से 40 से ज्यादा महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। आरोपी की पहचान सिटी सेंटर स्थित न्यू सारिका विहार निवासी योगेश गुप्ता के रूप में हुई है। शनिवार को संगठन के कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़कर यूनिवर्सिटी थाने पुलिस को सौंप दिया था। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित महिला ने इन लोगों को बताया कि योगेश ने उससे नजदीकी बढ़ाकर शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उसे दबोच लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। दिनभर पुलिस पीड़िता का इंतजार करती रही। रात करीब 12:10 बजे मूल रूप से झांसी की रहने वाली महिला ग्वालियर आकर सीधे यूनिवर्सिटी थाने पहुँच गई। और शिकायत की। पुलिस के मुताबिक कुछ वीडियो तो ऐसे हैं, जिनमें आरोपी महिलाओं के साथ उनके छोटे बच्चों के सामने ही अश्लील बातचीत और हरकत करता दिख रहा है। आशंका है कि वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल भी करता था। बताया जा रहा है कि जैसे ही महिला थाने पहुँची, आरोपी के समर्थन में कुछ लोग भी थाने पहुँच गए और राजीनामा करने के लिए दबाव बनाने लगे। वहीं पुलिस का कहना है पीड़िता की शिकायत मामला दर्ज कर लिया गया हैं। और भी महिलाओं से बातचीत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाइट- भगवती प्रसाद शुक्ला- हिंदू संगठन बाइट- रोबिन जैन- CSP ग्वालियर
0
0
Report
Advertisement

ग्राम प्रधान पर मनरेगा और अन्य योजनाओं में अनियमितताओं के आरोप; जांच की मांग

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के माधौगढ़ विकासखंड की ग्राम सभा अतरौली तथा सम्मिलित ग्राम टिकुरी, धर्मपुरा और छुटका की खोड़ के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत विभिन्न विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी समीर को शिकायती पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2021 से अब तक ग्राम प्रधान के परिवार के कई सदस्यों के नाम मनरेगा जॉब कार्ड बनाकर उनके नाम से लगातार भुगतान कराया गया। ग्रामीणों ने फर्जी जॉब कार्ड के जरिए सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। इसके अलावा सांसद, विधायक, ब्लॉक व जिला पंचायत निधि सहित शासन से प्राप्त धनराशि से कराए जाने वाले कई कार्य कागजों में पूर्ण दिखाकर भुगतान किए जाने का आरोप है। इंटरलॉकिंग कार्यों को भी कथित रूप से प्रधान के करीबी के घरों और रास्तों तक सीमित रखने की बात कही गई है। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र लाभार्थियों से कथित रूप से 25-25 हजार रुपये लेने और अपात्रों को लाभ पहुंचाने के आरोप भी लगाए हैं। नमामि गंगे योजना की पानी की टंकी, नाली निर्माण, चकमार्ग, जमीन समतलीकरण व अन्य कार्यों में भी अनियमितता के आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सक्षम अधिकारी से जांच कराकर आरोप सही पाए जाने पर धनराशि की वसूली और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है।
0
0
Report

ASP के चंद्रशेखर आजाद आगरा में पहली बार एमएलसी प्रत्याशी, दलित सम्मेलन पर निशाना

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा खंड एमएलसी स्नातक चुनाव में ASP ने उतारा अपना प्रत्याशी आजाद समाज पार्टी ने पहली बार आगरा से मैदान में उतारा उम्मीदवार दक्ष यादव को ASP ने बनाया आगरा खंड स्नातक एमएलसी प्रत्याशी चंद्रशेखर आजाद नामांकन के दौरान मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे चंद्रशेखर आजाद बोले—एमएलसी स्नातक चुनाव में जीतेगी ASP SIR के जरिए वोटों का हुआ नुकसान, दो साल से कर रहे रखवाली—चंद्रशेखर आजाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के सवाल पर जवाब देने से बचते नजर आए चंद्रशेखर आजाद बोले—एक व्यक्ति गलत कर रहा है सपा के दलित सम्मेलन पर चंद्रशेखर आजाद का निशाना बोले—जिन्होंने अपनी सरकार में दलितों के साथ पाप किया, उन्हें दलित देख रहे हैं 2027 में गठबंधन के साथ चुनाव नहीं लड़ेगी ASP—चंद्रशेखर आजाद जनता के सिंबल पर चुनाव लड़ने की कही बात
0
0
Report

बांदा के अलिहा में चकबंदी निष्पक्ष कराने को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Banda, Uttar Pradesh:बांदा के अलिहा में चकबंदी की प्रक्रिया चल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि चकबंदी अधिकारियों द्वारा अधिकांश प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की जा चुकी है। आरोप है कि गांव के दबंग और सवर्ण वर्ग के कुछ लोग, जिन्होंने सीलिंग और वर्ग-9 की जमीनों पर कब्जा कर रखा है, जमीन छिनने के डर से चकबंदी रुकवाने का दबाव बना रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि किसी के दबाव में आए बिना चकबंदी प्रक्रिया को तय नियमों के तहत पूरा कराया जाए। वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकारी नियमों के तहत गांव में निष्पक्ष चकबंदी नहीं कराई गई और दबंगों के दबाव में काम रोका गया, तो वे आगे भी अपने हक के लिए संघर्ष जारी रखेंगे。
0
0
Report
Advertisement

बांदा में सपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर पुतला फूंका

Banda, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के बांदा में जिला समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। इसके साथ ही राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर संवैधानिक कार्रवाई की मांग की गई। बांदा जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध स्वरूप पुतला फूंका। पार्टी नेताओं का आरोप है कि चुनाव आयोग निष्पक्षता से काम नहीं कर रहा है। प्रदर्शनकारियों ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन देकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ संवैधानिक कार्रवाई करने, उनके इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग उठाई। वहीं सपा नेताओं ने साफ चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार पार्टी आगे 'जेल भरो आंदोलन' जैसे कड़े कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेगी।
0
0
Report

संजय गांधी अस्पताल में मारपीट: नर्सिंग स्टाफ की सुरक्षा के लिए 48 घंटे में कदम

Rewa, Madhya Pradesh:रविवार की देर रात संजय गांधी अस्पताल के कैजुअल्टी डिपार्टमेंट में हुई मारपीट की घटना के दौरान घायल हुई नर्सिंग ऑफिसर के समर्थन में अब नर्सिंग एसोसिएशन ने मोर्चा खोलते हुए अस्पताल प्रबंधन को 48 घंटे के अंदर आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए जाने की मांग की है जिससे सम्बंधित एक ज्ञापन पत्र सोमवार को संगठन के सदस्यों द्वारा प्रभारी डीन को सौंपा गया है बताते चले रविवार की देर रात संजय गांधी अस्पताल के कैजुअल्टी डिपार्टमेंट में मरीज के परिजन और चिकित्सकों के बीच विवाद शुरू हो गया इस दौरान दोनों पक्षों से जमकर लात घूँसे से चले बताया जा रहा है इसी दौरान एक मरीज की देखभाल करने में जुटी नर्सिंग ऑफिसर भी घटना का शिकार हो गई हालांकि विवाद थमने के बाद मरीज के परिजन और चिकित्सकों द्वारा घटना की वजह को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं वहीं उपचाररत घायल नर्सिंग ऑफिसर को लेकर अब संगठन ने प्रबंधन को अल्टीमेटम जारी किया है जिसमें नर्सिंग स्टाफ की सुरक्षा को लेकर जवाब देही तय करने की बात की गई है
0
0
Report
Advertisement

महराजगंज तेज रफ्तार ट्रक में बाइक सवार दो युवको को मारा टक्कर मौके पर दोनों की हुई दर्दनाक मौत

Nautanwa, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले में तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतकों की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है, वहीं हादसे के बाद फरार ट्रक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। वी/ओ- पूरा मामला महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के विजयसलहिया का है जहां आज एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे में मृत दोनों व्यक्तियों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है और उनकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं हादसे के बाद फरार अज्ञात ट्रक का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि वाहन की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

बरेली में भाजपा ने श्रुति गंगवार और मंत्री धर्मपाल सिंह को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

SHUBHAM KUMAR SINGHSHUBHAM KUMAR SINGHFollow10m ago
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली :भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए आठ प्रत्याशियों की घोषणा की है। इनमें बरेली की श्रुति गंगवार और प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह नाम भी शामिल है। राज्यसभा चुनाव 16 अक्टूबर को प्रस्तावित हैं। श्रुति गंगवार वरिष्ठ भाजपा नेता और झारखंड के राज्यपाल रहे संतोष गंगवार की पुत्री हैं।श्रुति गंगवार ने आईआईटी रुड़की से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक और आईआईएम बेंगलूरू से एंटरप्रेन्योरशिप मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत इंफोसिस से की और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं पर काम किया। वर्ष 2012 में उन्होंने बेंगलूरू में शिक्षा एवं आईटी क्षेत्र से जुड़ा एडटेक स्टार्टअप शुरू किया। इसके बाद 2016 में नोएडा में आईटी सर्विसेज कंपनी स्थापित की, जिसमें वर्तमान में करीब 250 युवा कार्यरत हैं।बरेली के अर्बन कोऑपरेटिव बैंक से भी उनका जुड़ाव रहा है। मां सौभाग्यवती गंगवार के निधन के बाद वह बैंक के निदेशक मंडल में निर्विरोध चुनी गईं और अगस्त 2024 में सर्वसम्मति से चेयरपर्सन बनीं।श्रुति गंगवार समाजसेवा में भी सक्रिय रही हैं। उनके प्रयासों से 22 हजार से अधिक विद्यार्थियों को शैक्षिक सहायता मिली है। स्कूलों में पेयजल व्यवस्था और पिछले 16 वर्षों से नेत्र शिविरों के आयोजन में भी उनकी भूमिका रही है। राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के साथ अब उनका राजनीतिक सफर राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

कीर्ति शर्मा का एशियन गेम्स गोल्ड जीतने पर गांव-देश का भव्य स्वागत

Jhanj Kalan, Haryana:एशियन गेम्स में तीरंदाजी में देश को गोल्ड मेडल दिलाने वाली रिटौली की कीर्ति शर्मा का भव्य स्वागत ग्रामीणों ने गांव पहुंचते ही किया। गांव में आर्शीवाद देने के लिए विधायक रामकुमार गौतम, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, जिला परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा पहुंचे। ग्रामीण व अभिभावक जामनी चौक पर एकत्रित हुए और वहां से आतिशबाजी कर घर तक ले आये। घर पहुंचने पर मां गुड्डी ने चूरमा खिला कर कीर्ति को गले लगाया। कीर्ति ने दादा रामजुआरी और दादी भरपाई की झोली में गोल्ड मेडल डाला और फिर दादा को भी गोल्ड मेडल पहनाया। एशियन गेम्स 2026 तिरंधाजी के अंदर गोल्ड जीतने वाली बेटी ने कहा कि फाइनल मुकाबला कोरिया के साथ था जिसे उसने हराकर गोल्ड जीता; परिवार ने 60 हजार का कर्ज उठाकर तिरंधाजी खरीदी थी। सरकार का भी धन्यवाद खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए। कीर्ति के दादा ने कहा कि बेटी ने गांव और देश का नाम रोशन किया है; सरकार से मांग कि बेटी DSP बने और उसका ओलम्पिक में गोल्ड मेडल का सपना पूरा हो। भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कीर्ति को शाल व भगवान राम की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बेटी कीर्ति शर्मा ने एशियन गेम्स में गोल्ड जीत कर गांव के साथ-साथ देश के 140 करोड़ लोगों का सीना चौड़ा कर दिया है। उनके लिए बेटी को शुभकामनाएं और आशीर्वाद। कोच उधम सिंह, पिता विजय, दादा रामजुआरी, माता आदि को बधाई दी गयी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाने का जो काम किया है, Haryana प्रदेश देश के सभी गोल्ड विजेता खिलाडिय़ों को बधाई देता है; हरियाणा देश के खेलों को सबसे ज्यादा प्रोत्साहन राशि देता है, जिससे 85 गोल्ड में से 37 हरियाणा के खिलाडिय़ों के हिस्से आये। gida के साथ-साथ देश के सभी गोल्ड विजेता खिलाड़ी सम्मान के पात्र हैं।
0
0
Report

खरगोन के सांसद गजेंद्र पटेल ने युवाओं में शराब के नशे पर चिंता जाहिर की

Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के कसरावद में विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास आयोजनों के दौरान पहुंचे सांसद गजेंद्र पटेल ने संबोधित करते समय शराब के आदी हो रहे युवाओं के प्रति चिंता जताई। उन्होंने अपने छोटे से गांव में दस युवाओं को नशे का आदी बताते हुए मौत का शिकार होने का उदाहरण देकर शराब को लेकर युवाओं में बढ़ते ग्राफ पर चिंता जताई। यही पर सांसद गजेंद्र पटेल ने त्योहारिक आयोजनों में बजने वाले डीजे के अत्यधिक साउंड पर भी चिंता जताई। उन्होंने एक सीमा तक साउंड की वकालत की। साथ ही यह तक कह गए डीजे की धुन पर नाचने वाले 90% युवक युवती शराब के नशे में होते हैं जो पांच पांच छह छह घंटे नाचते रहते हैं। शिव डोला, नवरात्र और गणेश विसर्जन झांकियों में DJ बजाने के मामले को लेकर बोल रहे थे सांसद गजेंद्र पटेल。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top