अतरौली में महलवार इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्रों को टेबलेट वितरित किए गए
Aligarh, Uttar Pradesh:अतरौली विधानसभा के उपाध्यक्ष साहब सिंह राजपूत, जॉइंट विकास खंड अधिकारी नाथूराम और आईआईएमटी ग्रुप के अध्यक्ष पंकज महलवार ने महलवार इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्रों को टेबलेट वितरित किए। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. विकास मलिक, पुष्कल कुलश्रेष्ठ, कुलदीप गौर, प्रेरणा सिंह जादौन और हेमलता जादौन सहित संस्थान का प्रबंध तंत्र और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
CCTV: दिल्ली के मयूर विहार फेस 2 इलाके के लवली हेरिटेज स्कूल के अंदर क्लास 3 छात्रा की संदिग्ध मौत
Delhi, Delhi:राजू राज/दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बड़े निजी स्कूल में पढ़ने वाली तीसरी कक्षा की बच्ची अचानक क्लास में गिर गई।
जानकारी के मुताबिक, बच्ची कुछ देर तक क्लास में रुकी और फिर अचानक जमीन पर गिर पड़ी। बच्ची को जमीन पर गिरता देख क्लास टीचर ने तुरंत उसे उठाया और बेंच पर बैठाया। इसके बाद बच्ची को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
लेकिन यहां से बच्ची को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जिसके बाद बच्ची को निर्माण विहार स्थित मलिक हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एक हंसती-खेलती मासूम बच्ची की अचानक हुई मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
