गांव में रावण के पुतला दहन का हुआ आयोजन उमड़ी भीड़
Aligarh, Uttar Pradesh:इगलास तहसील क्षेत्र के कस्बा बेसवा सहित गांव तोछीगढ , गोण्डा थाना क्षेत्र के गांव कैमथल में लगाए गए रावण के पुतला श्री रामलीला महोत्सव के तहत श्री राम व लंकापति रावण के महासंग्राम के साथ रावण पुतला दहन मेले आयोजित किए गए। जहां मिठाई की दुकानों के साथ साथ चांट पकौड़ी व नारी श्रृंगार की दुकानें लगाई गई और बच्चों के खेलने के खेल खिलौना के अलावा हवाई झूला जंपिंग झूला आदि आयोजन मेले में आए। कस्बा बेसवा में रावण पुतला दहन मेले के दौरान श्री सनातन धर्म रामलीला कमेटी के पदाधिकारी मौजूद थे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
