icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अररिया के जोकीहाट में गोलीबारी, मां-बच्चा घायल, जमीन विवाद के शक

Forbesganj, Bihar:अररिया जिले के जोकीहाट थानाक्षेत्र के बारा इस्तेमरारा गांव में शौच के लिए गए बच्चे के साथ मौजूद उसकी मां पर अज्ञात हमलावर ने गोली चला दी। गोली लगने से युवती खुशनब खातून और उसका बच्चा घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), जोकीहाट में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, अररिया रेफर कर दिया। घायल युवती खुशनब खातून, राजाबुल की पुत्री है। वह कुछ दिन पहले ही अपने मायके बारा इस्तेमरारा गांव आई थी। सोमवार देर शाम वह बच्चे को लेकर शौच के लिए गई थी। इसी दौरान अज्ञात हमलावर ने गोली चला दी। गोली बच्चे के दाहिने हिस्से में लगी और पेट से होते हुए बाईं ओर निकल गई। इसके बाद गोली मां के पैर में जा लगी, जिससे मां और बच्चा दोनों घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, अररिया रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल में भी कुछ देर तक इलाज चलने के बाद दोनों को आगे के उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। बारा इस्तेमरारा पंचायत के पूर्व मुखिया फारूक आलम ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि खुशनब खातून कुछ दिन पहले अपने मायके आई थी। सोमवार देर शाम बच्चे के साथ शौच के लिए जाने के दौरान यह घटना हुई। उन्होंने आशंका जताई कि जमीन विवाद को लेकर गोली चलाई गई हो सकती है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों और हमलावर की पहचान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
0
0
Report

दशहरे की रात खैरागढ़ देवरी गांव में विवाद में 21 वर्षीय समीर कंवर घायल

Khairgarh, Uttar Pradesh:दशहरे की रात… जब गांव में उत्सव का माहौल होना चाहिए था, तब खैरागढ़ के देवरी गांव में मारपीट की एक गंभीर घटना सामने आई। आधी रात हुए विवाद में 21 वर्षीय समीर कंवर गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान उस पर हमला किया गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और eight टांके लगाने पड़े। घायल को रात करीब साढ़े 12 बजे जिला अस्पताल लाया गया। पीड़ित पक्ष ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। आखिर दशहरे की रात ऐसा क्या हुआ कि विवाद हिंसक हो गया? अब इस घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर वनांचल ग्राम देवरी… और तारीख दशहरे की रात। इसी दौरान हुए विवाद में 21 वर्षीय समीर कंवर घायल हो गया। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, 20 वर्षीय कैलाश बंधे के साथ हुए विवाद के दौरान समीर के सिर पर चोट आई। चोट इतनी गंभीर थी कि अस्पताल में उसके सिर पर eight टांके लगाने पड़े। घटना के बाद रात करीब 12 बजे घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। समीर के सिर का उपचार किया गया। वहीं, पीड़ित पक्ष ने समीर के माता-पिता और चाचा के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि, विवाद की असल वजह क्या थी और घटना के दौरान वास्तव में क्या हुआ, इसकी तस्वीर जांच के बाद ही साफ होगी。 बाइट - समीर कंवर, घायल युवक
0
0
Report
Advertisement

जबलपुर के पाटन में रावण भक्ति की अनूठी परंपरा जारी, राम-रावण का एकत्व माना गया

Jabalpur, Madhya Pradesh:दशहरा के दिन पूरे देश में जहां रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है वहीं जबलपुर के पाटन में रावण भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिलता है लंकेश नामदेव के द्वारा रावण की प्रतिमा की स्थापना की शुरुआत की गई थी पिछले साल लंकेश नामदेव का दशहरा के दिन ही हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया था जिसके बाद अब उनके बेटे इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं उनका कहना है कि रावण परम विद्वान था इसी कारण उनके पिता उनका सम्मान कर उनकी पूजा करते थे इसी कारण से वे भी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं आगे भी रावण भक्ति की यह परंपरा जारी रहेगी
0
0
Report
0
0
Report

पटना एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में गोली से युवक घायल, चार राउंड फायर

Patna, Bihar:पटना एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में गोली से एक युवक घायल हो गया. घटना श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव युवा संघ की ओर से स्थापित दुर्गा प्रतिमा के पास की है. यहां प्रसाद वितरण के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद मारपीट हुई और गोली चलने लगी. घायल युवक के अनुसार, वह पूजा पंडाल के पास प्रसाद बांट रहा था. इसी दौरान किसी बात को लेकर सामने वाले व्यक्ति से विवाद हो गया. पहले दोनों के बीच हाथापाई हुई. इसके बाद सामने वाले ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी. युवक का कहना है कि गोली उसकी बांह में लगी है. घटना के दौरान करीब चार राउंड गोली चलने की बात सामने आई है. गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल युवक की स्थिति सामान्य बताई जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. विवाद किस बात को लेकर हुआ और गोली चलाने वाला कौन था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस घटनास्थल पर हुई घटना और घायल युवक के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है.
0
0
Report
Advertisement

सोनभद्र में विजय दशमी पर घर में लाखों की चोरी, चोर फरार

Obra, Uttar Pradesh:Anchor: सोनभद्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। विजय दशमी का पर्व मनाने गांव गया एक परिवार जब वापस लौटा, तो उसके घर में चोरी की वारदात सामने आई। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और लाखों रुपये के जेवरात समेत नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार के मुताबिक, करीब पांच लाख रुपये के जेवरात और ढाई लाख रुपये नकदी चोरी हुई है। सुबह पड़ोसियों से घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया。 VO-1: पूरा मामला ओबरा थाना क्षेत्र के स्थानीय नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर तीन की सिद्धार्थनगर कॉलोनी का है। यहां रहने वाला परिवार विजय दशमी का पर्व मनाने के लिए कोन थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव गया हुआ था। घर सूना देखकर चोरों ने इसी का फायदा उठाया और मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दे दिया。 VO-2: पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर घर से करीब पांच लाख रुपये के जेवरात और ढाई लाख रुपये नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत लाखों में बताई जा रही है। त्योहार मनाने गांव गया परिवार जब अपने घर से दूर था, उसी दौरान चोरों ने मकान को निशाना बना लिया。 VO-3: सुबह पड़ोसियों ने घर में चोरी होने की जानकारी पीड़ित परिवार को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग घर पहुंचे, तो चोरी की घटना सामने आई। इसके बाद पीड़ित परिवार ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की。 VO-4: त्योहार के दौरान सूने मकान में हुई चोरी की इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल चोरी की घटना में कितने लोग शामिल थे और चोर किस रास्ते से आए और फरार हुए, इन तमाम बिंदुओं पर जांच के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी। अब देखना होगा कि पुलिस इस वारदात का खुलासा कर चोरों तक कब पहुंचती है।
0
0
Report
Advertisement

आंचल गांव में पहली बार रावण दहन, 51 फुट ऊँचा पुतला देखने को उत्साह

Hansi, Haryana:हांसी क्षेत्र के गांव आंचल में दशहरे के मौके पर पहली बार रावण दहन का आयोजन किया जाएगा। गांव में दशहरे की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आज शाम 5 बजे गांव में 51 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। गांव में ही रावण दहन होने से ग्रामीणों में उत्साह और खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि पहले दशहरे पर रावण दहन देखने के लिए उन्हें शहर जाना पड़ता था, लेकिन अब गांव में यह आयोजन हो रहा है जिससे उन्हें सुविधा मिलेगी। बच्चों और युवाओं के लिए दशहरे के पर्व को मनाने का अवसर मिलेगा। गांव के सरपंच प्रतिनिधि अनिल यादव ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और 51 फुट ऊंचे पुतले का दहन होगा।
0
0
Report

मोदी सरकार ने नक्सलवाद खत्म करने का संकल्प दोहराया; नशामुक्त भारत और NZ-FTA

Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गृह मंत्री अमित शाह ने देश से नक्सलवाद को समाप्त करने का संकल्प लिया था और आज भारत नक्सलवाद से मुक्त है। अब उसी तर्ज पर देश को नशा मुक्त करना है, यह भी संकल्प गृह मंत्री अमित शाह ने लिया है और नशे का कारोबार भी देश से खत्म होकर रहेगा, इसमें कहीं कोई दो राय नहीं है। इसके लिए जो पहल गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं, पूरा देश मजबूती से उनके साथ खड़ा है। मल्लikara्जुन खड़गे ने जितनी बातें कही हैं, मुझे लगता है उन्होंने कांग्रेस के इतिहास को खंगाला नहीं है। जो वह आरोप लगा रहे हैं, वह सारे काम कांग्रेस ने देश में आजादी से लेकर जब तक कांग्रेस शासन में रही, कांग्रेस ने किए हैं। इसलिए कम से कम मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे व्यक्ति को अपने उन सलाहकारों से सावधान रहना चाहिए जो उन्हें गलत सलाह देकर पूरे देश में उनको मजाक का पात्र बनाते हैं। संजय राउत 'फेल्ड पॉलिटिशियन' हैं भारतीय राजनीति में अब, जिनका कहीं कोई स्थान नहीं है। संजय राउत विवादास्पद बयान देने के लिए जाने जाते हैं। यह संजय राउत की नक्सली मानसिकता है, जिसके कारण से वह इस प्रकार के बयान दे रहे हैं। लेकिन संजय राउत यह भूल जाते हैं कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शासन है। यहां इस तरीके की कोई यदि कोशिश भी करेगा, तो उसको परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए, क्योंकि भारत में मजबूत लोकतंत्र है जहां कानून का शासन चलता है और कानून अपना काम करेगा। भारत के व्यापार जगत के लिए यह एक बहुत बड़ा तोहफा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का है जो उन्होंने दशहरे पर देशवासियों को दिया है। इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज से FTA लागू हो रहा है... इस समझौते की जो सबसे बड़ी खासियत है कि जो भी भारत का सामान एक्सपोर्ट होगा न्यूजीलैंड में, उस पर 0% ड्यूटी लगेगी। तो उससे विश्व के बाज़ार में भारत के जो प्रॉडक्ट हैं, वह बहुत कॉम्पिटिटिव हो जाएंगे... निश्चित रूप से मुझे विश्वास है कि देश के व्यापारियों को, उद्योग जगत को, हमारे छोटे-छोटे जो कारीगर हैं, उनको निर्यात में एक बड़ा व्यापार मिलेगा। तो देश के 9 करोड़ व्यापारियों की ओर से आज दशहरे के दिन पर विजयदशमी की शुभकामनाएं देता हुआ, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद देता हूं।
0
0
Report

मोदी ने RSS स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने RSS स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर सभी स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दीं。 X पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, "राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर सभी स्वयंसेवकों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उन सभी विभूतियों को भी नमन करता हूं, जिन्होंने अपने अथक परिश्रम और सेवाभाव से संघ को सींचा और संवारा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सेवा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक प्रतिबद्धता का गौरवशाली शताब्दी वर्ष पूर्ण किया है। अनगिनत स्वयंसेवकों ने अपने समर्पण, कर्तव्य-निष्ठा और राष्ट्र-प्रथम की भावना से सदैव समाज के उत्थान के लिए कार्य किया है। मुझे विश्वास है कि यह भावना आने वाले समय में भी देश को और सशक्त एवं सुदृढ़ करेगी।"
0
0
Report
Advertisement

नवरात्र महोत्सव में 50 हजार भक्त, 141 क्विंटल महाप्रसाद का शानदार वितरण

Washim, Maharashtra:वाशीम: नागरतास येथील स्वयंभू आणि नवसाला पावणाऱ्या श्री जगदंबा देवी संस्थानच्या नवरात्र यात्रा महोत्सवाची विविध धार्मिक विधी आणि होमहवनाने उत्साहात सांगता झाली. देवीच्या दर्शनासाठी विदर्भ आणि मराठवाड्यातून ५० हजारांहून अधिक भाविकांनी महाप्रसादासाठी हजेरी लावली. यावेळी तब्बल १४१ क्विंटल महाप्रसादाचे शिस्तबद्ध पद्धतीने वितरण करण्यात आले. यात ७१ क्विंटल पुरी, ४१ क्विंटल भाजी आणि २९ क्विंटल बुंदीचा समावेश होता. सेवेकऱ्यांच्या निःस्वार्थ सेवेमुळे आणि भाविकांच्या अलोट गर्दीमुळे मंदिर परिसर भक्तिमय झाला होता. श्रद्धा, भक्ती आणि अन्नदानाच्या पवित्र परंपरेतून जगदंबा मातेच्या चरणी नतमस्तक होण्यासाठी भाविकांचा जनसागर उसळला होता. भाविकांच्या सोयीसाठी मोफत वाहनव्यवस्था आणि वाहनांच्या पार्किंगची विशेष सुविधा करण्यात आली होती. श्रद्धा, भक्ती आणि सेवाभावाचा अनोखा संगम या सांगता सोहळ्यात पाहायला मिळाला。
0
0
Report

जामनगर में राज्य मंत्री रिवाबा जाडेजा ने शस्त्रपूजन किया, दशहरा की शुभकामनाएं

Jamnagar, Gujarat:જામનગરમાં દશેરા પર્વ નિમિત્તે રાજપૂત સમાજ દ્વારા શસ્ત્રપૂજનના કાર્યક્રમનું આયોજન કરવામાં આવ્યું હતું. લાલબંગલા ખાતે આવેલા રાજપૂત સમાજ ભવનમાં રાજપૂત યુવા સંઘ દ્વારા યોજાયેલા આ કાર્યક્રમમાં રાજ્યમંત્રી રિવાબા જાડેજા સહિત રાજપૂત સમાજના આગેवानાંઓ અને યુવાનો જોડાયા હતા. વિઓ : 01 જામનગર રાજપૂત સમાજનાં મહિલા અગ્રણી અને રાજ્યમંત્રી રિવાબા જાડેજાએ પરંપરા મુજબ શસ્ત્રપૂજન કર્યું હતું. આ પ્રસંગે સમાજના અનેક આગેવાનો અને યુવાનોએ પણ શસ્ત્રપૂજનમાં ભાગ લીધો હતો. શસ્ત્રપૂજન બાદ રિવાબા જાડેજાએ સૌને દશેરા પર્વની શુભકામનાઓ પાઠવી હતી. તેમણે અસત્ય પર સત્યના વિજય અને અંધકારમાંથી प्रकाश તરફની યાત્રાના પર્વ નિમિત્તે સૌના જીવનમાં સુખ, શાંતિ અને સમૃદ્ધિ આવે તેવી શુભેચ્છા વ્યક્ત કરી હતી.
0
0
Report

राजपीपला में नवरात्रि: गली-गरबा फिर से जीवंत, बेटी के सम्मान का संदेश

Karantha, Gujarat:નર્મદા જિલ્લાના રાજપીપલા શહેરમાં નવરાત્રિના પર્વ દરમિયાન શેરી ગરબાની ધૂમ જોવા મળી રહી છે. એક સમય હતો જ્યારે શેરીઓમાં ગરબાની રમઝટ જામતી હતી, પરંતુ બદલાતા સમયની સાથે મોટા ગરબા ગ્રાઉન્ડ અને પાર્ટી પ્લોટમાં ગરબા રમવાનો ટ્રેન્ડ વધયો હતો. ત્યારે હવે રાજપીપલા શહેરમાં ફરી એકવાર શેરી ગરબાની પરંપરા જીવંત બની રહી છે. રાજપીપલાના કાછૈયાવાડ વિસ્તારમાં ‘મારી દીકરી મારા આંગણે’ થીમ પર ગરબાનું આયોજન કરવામાં આવ્યું છે. આ થીમના માધ્યમથી દીકરીઓના સન્માન, પરિવારની લાગણી અને આપણી પરંપરાગત સંસ્કૃતિનો સુંદર સંદેશ આપવામાં આવી રહ્યો છે.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top