202001
दीपावली पर शांति बनाए रखने को लेकर कोतवाली में शांति समिति की बैठक
Aligarh, Uttar Pradesh:दीपावली और धनतेरस के मौके पर शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने शांति समिति की बैठक आयोजित की। इस बैठक में व्यापारियों और गणमान्य लोगों को त्योहार शांतिपूर्वक मनाने का आह्वान किया गया। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि आतिशबाजी की दुकानों के लिए लाइसेंस अनिवार्य है। बिना लाइसेंस के कोई दुकान नहीं लगेगी और बिक्री स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने होंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बांसवाड़ा मुस्लिम कॉलोनी में बाइक चोरी; CCTV में तीन संदिग्ध, एक महिला संभव
Banswara, Rajasthan:इस खबर के वीओ और फोटो साथ में अटैच है । जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा रिपोर्टर - अजय ओझा,9828111238 एंकर - बांसवाड़ा शहर की मुस्लिम कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। चौंकाने वाली बात यह है कि चोर बाइक को स्टार्ट करने के बजाय हाथों में उठाकर पैदल ले गए। बाइक ले जाते 3 संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। इनमें एक संभवतः महिला भी शामिल है। तीनों ने कपड़े से चेहरे ढक रखे थे। मुस्लिम कॉलोनी निवासी मोहम्मद ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी कि रात को उनकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी। सुबह करीब 5 बजे देखा तो बाइक नहीं थी। इधर, सीसीटीवी में तीन संदिग्ध बाइक को उठाकर कॉलोनी से बाहर ले जाते दिख रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है।0
0
Report
जयपुर चुनाव: डिग्रियों की रेस बनाम मतदाता का भरोसा—हर दूसरा प्रत्याशी हाई-एजुकेशन?
Jaipur, Rajasthan:एंकर-चुनाव में कोई डिग्री वोट की गारंटी नहीं होती... लेकिन जयपुर की अगली शहरी सरकार बनाने की दौड़ में उतरे चेहरों की ‘पढ़ाई’ जरूर दिलचस्प कहानी बता रही है। कोई सिर्फ साक्षर है तो किसी के नाम के आगे बीटेक, एमबीए, एलएलएम और एमफिल जैसी डिग्री हैं। भाजपा-कांग्रेस के 298 प्रत्याशियों का रिपोर्ट कार्ड खंगाला तो मैदान लगभग दो बराबर हिस्सों में बंटा मिला। 48 फीसदी ग्रेजुएट या उससे ज्यादा पढ़े हैं, जबकि 52 फीसदी की पढ़ाई 12वीं या उससे कम है। दिलचस्प यह कि उच्च शिक्षा की इस चुनावी क्लास में भाजपा और कांग्रेस के बीच फासला सिर्फ एक प्रत्याशी का है। अब असली परीक्षा 11 सितंबर को होगी... जहां डिग्री नहीं, मतदाता नंबर देंगे। जयपुर की अगली शहरी सरकार कैसी होगी, इसका फैसला मतदाता करेंगे, लेकिन उससे पहले चुनाव मैदान में उतरे भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी की पढ़ाई का रिपोर्ट Card दिलचस्प तस्वीर दिखा रहा है। दोनों पार्टियों के 298 प्रत्याशियों की शैक्षणिक योग्यता के विश्लेषण में सामने आया कि 143 यानी करीब 48% प्रत्याशी ग्रेजुएट या उससे अधिक पढ़े-लिखे हैं। इसके उलट 155 यानी करीब 52% प्रत्याशियों की पढ़ाई 12वीं या उससे कम है। यानी चुनावी मैदान को मोटे तौर पर दो हिस्सों में बांटें तो अंतर सिर्फ 12 प्रत्याशियों का है। हर दूसरा प्रत्याशी कॉलेज तक पहुंचा है तो हर दूसरा स्कूली शिक्षा या साक्षरता की श्रेणी में है। सबसे दिलचस्प मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच उच्च शिक्षा को लेकर है। दोनों पार्टियों ने 149-149 प्रत्याशी उतारे हैं। इनमें भाजपा के 72 और कांग्रेस के 71 प्रत्याशी ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट हैं। यानी उच्च शिक्षा के मामले में दोनों लगभग बराबरी पर हैं और भाजपा सिर्फ एक प्रत्याशी से आगे है। शहरी सरकार के लिए चुनावी मैदान में उतरे कैंडिडेट के शिक्षा की अलग-अलग श्रेणियों को देखें तो सबसे बड़ा समूह ग्रेजुएट प्रत्याशी हैं। कुल 81 प्रत्याशी यानी 27.2% ग्रेजेस्ट हैं। इसके बाद 62 प्रत्याशी यानी 20.8% पोस्ट ग्रेजुएट हैं। दोनों को जोड़ें तो 143 प्रत्याशी उच्च शिक्षा की श्रेणी में आते हैं। स्कूली शिक्षा वाले प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा 53 दसवीं पास हैं। इनके अलावा 50 ऐसे कैंडिडेट है जो बारहवीं तक और 20 पांचवीं से आठवीं तक पढ़े हैं। 32 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता सिर्फ साक्षर बताई है। इस तरह निगम की सत्ता तक पहुंचने की दौड़ में एक तरफ एमफिल, बीटेक, एलएलएम और एमबीए जैसी डिग्री रखने वाले प्रत्याशी हैं तो दूसरी तरफ सिर्फ साक्षर प्रत्याशी भी उन्हीं वार्डों की राजनीति में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। यानी इंजीनियरिंग से कानून, मैनेजमेंट से कॉमर्स और शिक्षा तक अलग-अलग अकादमिक पृष्ठभूमि वाले चेहरे अब वार्ड की राजनीति में हैं। 3 आँकड़े, जो बताते हैं चुनावी मैदान की पढ़ाई। 48% — कॉलेज तक पहुंचे। 298 में से 143 प्रत्याशी ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट हैं। यानी लगभग हर दूसरा प्रत्याशी उच्च शिक्षित है। 52% — 12वीं या उससे कम 155 प्रत्याशी साक्षर से लेकर 12वीं तक की श्रेणी में हैं। उच्च शिक्षित प्रत्याशियों के मुकाबले इनकी संख्या 12 ज्यादा है। सिर्फ 1 का अंतर-भाजपा-कांग्रेस लगभग बराबर उच्च शिक्षित प्रत्याशियों में भाजपा के 72 और कांग्रेस के 71 प्रत्याशी हैं। यानी शिक्षा के इस मुकाबले में किसी एक पार्टी की बड़ी बढ़त नहीं है। भाजपा-कांग्रेस के 298 प्रत्याशियो के पढ़ाई का पूरा रिपोर्ट कार्ड। शैक्षणिक योग्यता::::प्रत्याशी:::::हिस्सा सिर्फ साक्षर:::::::::::32::::::::::::10.7% पांचवीं से आठवीं::::::20::::::::::::6.7% दसवीं::::::::::::::::::::53::::::::::::17.8% बारहवीं::::::::::::::::::50:::::::::::::16.8% स्नातक::::::::::::::::::::81:::::::::::::27.2% स्नातकोत्तर::::::::::::::62:::::::::::::::20.8% कुल::::::::::::::::::::::298::::::::::::::100% बहरहाल, इस बार शहरी सरकार के चुनाव की तस्वीर इसलिए भी दिलचस्प है कि मतदाता के सामने सिर्फ पार्टी और प्रत्याशी का चेहरा नहीं, बल्कि साक्षर से पोस्ट ग्रेजुएट और गृहिणी से प्रोफेशनल तक अलग-अलग प्रोफाइल हैं। अब 150 वार्डों के मतदाता तय करेंगे कि नगर निगम के सदन में इनमें से किन चेहरों को जगह मिलेगी। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर0
0
Report
बांसवाड़ा में नगर निकाय चुनाव और त्योहारों के बीच सुरक्षा के लिए फ्लैग मार्च
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा बांसवाड़ा पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को सुरक्षा और शांति का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देश पर पुलिसकर्मियों ने शहर के कंट्रोल रूम से फ्लैग मार्च शुरू किया, जो शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस बल ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी मुस्तैदी का प्रदर्शन किया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से शहर में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही लोगों को किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का संदेश दिया गया। पुलिस ने नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं से बिना किसी डर या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि चुनाव और त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वीओ - मार्च0
0
Report
Advertisement
डांस वायरल ट्रेंड ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
समस्तीपुर के दलसिंहसराय में कार पलटने के बाद शराब लूट मच गई
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में कार पलटी तो शराब लूटने की मची होड़,पुलिस के पहुंचने से पहले लुट गई शराब । बिहार में शराबबंदी लागू है, लेकिन शराब की तस्करी और उसकी बरामदगी की खबरें लगातार सामने आती रहती हैं। ताजा मामला समस्तीपुर के दलसिंहसराय से सामने आया है, जिसने शराबबंदी के दावों के बीच लोगों की अवधारणा और शराब की अवैध पहुंच, दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शराब से लदी कार सड़क किनारे पलटी तो ग्रामीणों में शराब लूटने की होड़ मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोग कार से शराब के कार्टन और बोतलें लेकर फरार हो गए। पूरी घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा चौक के समीप एनएच-28 पर रविवार की बताई जा रही है जहां बारिश के दौरान शराब से लदी एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद कार में शराब लदी होने की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली, मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। देखते ही देखते लोगों ने कार से शराब की बोतलें और कार्टन निकालना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि ग्रामीण शराब के अधिकांश कार्टन लूटकर अपने साथ ले गए। सड़क किनारे पलटी कार से शराब निकालने की होड़ का यह नजारा चर्चा का विषय बन गया।अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।घटना की सूचना मिलते ही दलसिंहसराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही शराब लेकर कई लोग वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कार में कितनी शराब थी और इसे कहां से लाया जा रहा था।0
0
Report
भागलपुर में गंगा बाढ़ से जीवन अस्त-व्यस्त, लोग अस्थायी नावों से शहर पहुँच रहे
Naya Chak, Bihar:भागलपुर में गंगा नदी का रौद्र रूप अब भयावह होता जा रहा है। गंगा की बाढ़ ने जिले के शहरी से लेकर ग्रामीण और दियारा इलाकों तक तबाही मचा रखी है। हालात ऐसे हैं कि जिले के 10 प्रखंडों की 50 से अधिक पंचायतों में डेढ़ लाख से ज्यादा की आबादी बाढ़ से प्रभावित हो चुकी है। मिर्जापुर से लेकर नाथनगर के दियारा इलाके और सुल्तानगंज तक सैकड़ों घर जलमग्न हैं। कई गांवों में पानी लोगों के घरों के अंदर 6 से 8 फीट तक पहुंच चुका है। बाढ़ का पानी सिर्फ घरों में ही नहीं घुसा है, बल्कि लोगों की पूरी जिंदगी को थाम दिया है। जिन घरों में कभी परिवार रहते थे, आज वहां सिर्फ पानी नजर आ रहा है। लोग अपने घरों की छतों पर शरण लेने को मजबूर हैं तो कई परिवार सुरक्षित जगह की तलाश में एनएच-80 के किनारे अस्थायी ठिकाना बनाकर रह रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों के आवागमन के लिए करीब 70 नावों की व्यवस्था की गई है, लेकिन बाढ़ का दायरा इतना बड़ा है कि कई जगह प्रशासन की नावें भी नहीं पहुंच पा रही हैं। ऐसे में लोगों ने अपनी मजबूरी से ही रास्ता निकाल लिया है। फोम, लकड़ी, प्लास्टिक के डब्बों और अन्य सामानों को जोड़कर स्थानीय लोग जुगाड़ की नाव तैयार कर रहे हैं। इन अस्थायी नावों पर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। किसी को राशन लाना है, किसी को दवा की जरूरत है तो किसी को मुख्य सड़क तक पहुंचना है। लेकिन हर सफर खतरे से भरा हुआ है। पानी के तेज बहाव और गहराई के बीच जरा सी चूक बड़ी घटना का कारण बन सकती है। ये तस्वीरें भागलपुर के नाथनगर इलाके के मिर्जापुर की हैं। गंगा के आसपास बसे दर्जनों गांव पूरी तरह बाढ़ की चपेट में हैं। लोगों ने बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने के लिए बाढ़ पीड़ितों के लिए अस्थायी ज़रूरतें और मदद की मांग की है। सैकड़ों घर पानी में डूबे हैं, गलियां और सड़कें जलमग्न हैं और लोगों के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर इस बाढ़ से कब राहत मिलेगी। मिर्जापुर से नाथनगर के दियारा इलाके तक और आगे सुल्तानगंज तक गंगा का पानी लोगों के लिए मुसीबत बन चुका है। एक तरफ घर डूब रहे हैं, दूसरी तरफ रोजगार और रोजमर्रा की जिंदगी भी ठप पड़ गई है। लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हैं, लेकिन सुरक्षित ठिकाना भी हर किसी को नसीब नहीं हो रहा। कुल मिलाकर भागलपुर में गंगा की बाढ़ सिर्फ पानी नहीं, बल्कि अपने साथ लोगों के लिए बेबसी, डर और दर्द लेकर आई है और इस पानी के बीच अब जिंदगी जुगाड़ की नाव के सहारे चल रही है。0
0
Report
Advertisement
नोएडा सेक्टर-63 में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार नोएडा के सेंट्रल जोन में सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31 मोबाइल फोन, एक चाकू और वारदात में इस्तेमाल की जा रही बाइक बरामद की है। नोएडा में राह चलते लोगों से मोबाइल झपटमारी करने वाले बदमाशों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। सेक्टर-63 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को दबोचा है। पूछताछ में आरोपियों ने कई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बाइक से राह चलते लोगों को निशाना बनाते थे और मौका मिलते ही मोबाइल छीनकर फरार हो जाते थे। इसके बाद चोरी किए गए मोबाइल फोन के जरिए बैंकिंग और UPI से जुड़े खातों तक पहुंच बनाने की कोशिश की जाती थी। आरोप है कि मोबाइल का पासवर्ड तोड़कर पीड़ितों के खातों से रकम ट्रांसफर की जाती थी। जांच में सामने आया कि एक पीड़ित के खाते से 93 हजार 500 रुपये निकाले गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इसमें से 70 हजार रुपये फ्रीज करा दिए हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस अब बरामद मोबाइल फोन और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि गैंग ने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।0
0
Report
रजौली में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: 7 लाख की विदेशी शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
Nawada, Bihar:रजौली में उत्पाद विभाग की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: 7 लाख की विदेशी शराब के साथ 3 तस्कर धराए नवादा बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को ठेंगा दिखा रहे शराब तस्करों के खिलाफ उत्पाद विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। जिले के रजौली स्थित समेकित जांच चौकी पर हुई सघन वाहन जांच में विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है。 उत्पाद विभाग की टीम ने एक सफेद रंग की हुंडई वरना कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। कार की तलाशी में विभिन्न ब्रांड की कुल 236.16 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई है, जिसकी बाजार में कीमत करीब *7 लाख रुपये बताई जा रही है। मौके से पुलिस ने तीन तस्करों को رنگे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिसुआ थाना क्षेत्र के फूलवरिया गांव निवासी सन्नी कुमार , सानू कुमार और नवलेश कुमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में तीनों ने कबूला है कि वे यह शराब झारखंड के कोडरमा से लेकर नवादा-नालंदा इलाके में खपाने के लिए ला रहे थे। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जब्त शराब और वरना कार को सीज कर तीनों आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। त्योहारों को देखते हुए बॉर्डर पर निगरानी और सख्त कर दी गई है।0
0
Report
गोंडा में सड़क हादसे: कोचिंग जा रहे दो छात्रों की मौत
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में खरगूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खरगूपुर- इटियाथोक मार्ग पर देवरिया कला पिपरा बोधार गांव के पास हुए सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई है। आज सोमवार सुबह 6:30 बजे के करीब मोटरसाइकिल से पिपरा बोधार कोचिंग पढ़ने जा रहे 15 वर्षीय कक्षा 10 के छात्र विपिन मौर्य पुत्र उमेश मौर्य और 14 वर्षीय कक्षा 9 के छात्र अमन पुत्र विजय कुमार निवासी भट्ट पुरवा थाना खरगूपुर दोनों को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दिया। जहां सड़क पर ही गिर करके दोनों कोचिंग पढ़ने जा रहे हैं बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस टीम को सूचना दी गई परिवार के लोग मौके में पहुंचे। मोटरसाइकिल के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरगापुर ले गए जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत्यु घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह दोनों प्रतिदिन इसी तरीके से एक ही मोटरसाइकिल पर बैठकर के कोचिंग पढ़ने के लिए जाते थे आज भी जा रहे थे जहां रास्ते में हादसा हुआ है मृतक अमन तीन भाइयों में से दूसरे नंबर पर है जबकि विपिन दो भाइयों में सबसे छोटा है। इन दोनों के परिजन मेहनत मजदूरी और खेती किसानी करने का काम करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर परिवार के लोग और खरगूपुर थाने की पुलिस ने पूरे मामले की जाँच शुरू कर दी है साथ ही साथ इस पूरे घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।0
0
Report
Advertisement
बारां कलेक्टर ने शाहबाद में जलभराव के हालात का जायजा लिया
Baran, Rajasthan:बारां कलेक्टर ने शाहबाद क्षेत्र का लिया जायजा, जलभराव वाले इलाकों में निगरानी के निर्देश बारां जिले में लगातार जारी भारी बारिश के चलते जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने शाहबाद उपखंड क्षेत्र के दौरे पर रहे। उन्होंने अधिकारियों के साथ क्षेत्र की बरसाती नदियों के बढ़ते जलस्तर की समीक्षा की और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शाहबाद में सिंचाई विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों से नदियों के वर्तमान जलस्तर की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए। निचले इलाकों में बसे लोगों को एहतियात के तौर पर पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी पूरी रखी जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहें। नदी-नालों के किनारे बसे गांवों में मुनादी कराकर लोगों को नदी क्षेत्र में नहीं जाने के लिए पाबंद किया जाए। एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीमों को हर स्थिति के लिए तैयार रखा जाए। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जाए। इस निरीक्षण दौरे के दौरान उपखंड अधिकारी शाहबाद, तहसीलदार सहित सिंचाई, सार्वजनिक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
महाकाल की राजसी सवारी: प्रशासन ने मार्ग सुरक्षा और दर्शन तैयारियां पूरी कर लीं
Ujjain, Madhya Pradesh:राजसी सवारी को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने पैदल चलकर देखा पूरा सवारी मार्ग स्वागत मंच छोटे रखने के निर्देश, श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन और सुरक्षित आवागमन पर रहेगा पूरा फोकस उज्जैन, 7 सितंबर। भगवान महाकाल की आज निकलने वाली भाद्रपद माह की दूसरी और अंतिम राजसी सवारी को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार शाम 4 बजे मंदिर से निकलने वाली इस प्रमुख सवारी की व्यवस्थाओं को लेकर रविवार रात कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने अधिकारियों के साथ पूरे सवारी मार्ग का पैदल निरीक्षण किया। कलेक्टर और एसपी ने टंकी चौराहा से निरीक्षण शुरू किया। इस दौरान मिर्जा नईम बेग मार्ग, कंठाल चौराहा, सती गेट, छोटा सराफा, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार और गुदरी चौराहा सहित सवारी मार्ग के प्रमुख स्थानों को देखा गया। निरीक्षण के दौरान सबसे ज्यादा जोर आम श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर रहा। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सवारी के दौरान दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सवारी मार्ग के दोनों ओर बैरिकेडिंग व्यवस्थित तरीके से की जाए, ताकि भीड़ को नियंत्रित करने के साथ लोगों के आने-जाने की जगह भी बनी रहे। स्वागत मंच छोटे रखने के निर्देश राजसी सवारी के दौरान प्रमुख मार्गों पर भगवान महाकाल के स्वागत के लिए लगाए जाने वाले मंचों को लेकर भी प्रशासन ने निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि स्वागत मंचों का आकार छोटा रखा जाए, ताकि मंच के कारण सवारी मार्ग पर श्रद्धालुओं के आवागमन में बाधा न आए। प्रशासन का प्रयास है कि बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालु बिना परेशानी के बाबा महाकाल की सवारी के दर्शन कर सकें। इसके साथ ही सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था भी बेहतर रखी जाए। सिंहस्थ-2028 की भी रिहर्सल राजसी सवारी के दौरान की जा रही व्यवस्थाओं को सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की रिहर्सल के तौर पर भी देखा जा रहा है। سवारी में आने वाली बड़ी भीड़, आवागमन, बैरिकेडिंग, सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था के दौरान जो अनुभव मिलेगा, उसका उपयोग सिंहस्थ की तैयारियों में किया जाएगा। छह स्वरूपों में दर्शन देंगे बाबा महाकाल भाद्रपद माह की अंतिम और प्रमुख राजसी सवारी में बाबा महाकाल छह अलग-अलग स्वरूपों में भक्तों को दर्शन देंगे। रजत पालकी में श्री चन्द्रमौलेश्वर, हाथी पर श्री मनमहेश, गरुड़ रथ पर श्री शिवतांडव, नंदी रथ पर श्री उमा-महेश, डोल रथ पर श्री होल्कर स्टेट के मुखारविंद और छठी सवारी में श्री सप्तधान के मुखारविंद शामिल रहेंगे। सवारी निकलने से पहले मंदिर के सभामंडप में भगवान श्री चन्द्रमौलेश्वर का पूजन होगा। इसके बाद बाबा महाकाल रजत पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा पालकी को सलामी और गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। रामघाट से गोपाल मंदिर तक रहेगा प्रमुख पड़ाव सवारी शाम 4 बजे महाकाल मंदिर से शुरू होकर महाकाल रोड, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी और हरसिद्धि पाल होते हुए रामघाट पहुंचेगी। यहां शिप्रा तट पर भगवान चन्द्रमौलेश्वर और भगवान मनमहेश का पूजन-अर्चन और आरती होगी। इसके बाद सवारी रामानुजकोट, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती समाज के श्री जगदीश मंदिर, श्री सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, मिर्जा नईम बेग, तेलीवाड़ा, कंठाल, सती गेट, सराफा और छत्री चौक होते हुए गोपाल मंदिर पहुंचेगी। गोपाल मंदिर में सिंधिया स्टेट की ओर से परंपरा के अनुसार भगवान चन्द्रमौलेश्वर का पूजन किया जाएगा। इसके बाद सवारी पटनी बाजार, गुदरी चौराहा और महाकाल चौराहा होते हुए वापस महाकाल मंदिर पहुंचेगी, जहां राजसी सवारी का समापन होगा। राजसी सवारी को लेकर प्रशासन ने साफ किया है कि पूरी व्यवस्था का केंद्र श्रद्धालु रहेंगे। कोशिश यही है कि बाबा महाकाल की भव्य सवारी भी व्यवस्थित निकले और लाखों श्रद्धालुओं को बिना परेशानी के दर्शन मिल सकें。0
0
Report
महराजगंज फरेंदा मेले में दो गुटों के भिड़ंत का वीडियो वायरल
Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- महराजगंज फरेंदा थाना क्षेत्र के प्रेम पोखरा मेले में दो गुटों में भिड़ंत, जमकर चले लात-घूसे, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल दो गुटों के बीच आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते मेला परिसर में लात-घूसे चलने लगे, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर viral हो रहा है। बताया जा रहा है कि मेले में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और दोनों पक्ष एक-दूसरे से भिड़ गए। मारपीट के दौरान कुछ लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास भी किया, लेकिन काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होती रही। घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने मोबाइल से बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक एक-दूसरे के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही फरेंदा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कराकर स्थिति को शांत कराया। पुलिस के पहुंचने के बाद मेला परिसर में हालात सामान्य हुए। पुलिस ने वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरेंदा थाना अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में छह लोगों का धारा 151 के तहत चालान किया गया है। पुलिस विवाद की वजह और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
रतलाम में चोरियों से दहशत, बाहरी गिरोह सक्रिय होने की आशंका
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में बीते दिनों से लगातार हो रही चोरियों ने जहां लोगों की नींद उड़ा दी है, वहीं पुलिस की गश्त पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बढ़ती वारदातों के बीच पुलिस ने गश्त बढ़ाई और एक चोर को गिरफ्तार किया, जो अलीराजपुर का रहने वाला है। उससे पूछताछ के बाद धार निवासी एक अन्य चोर भी पुलिस की गिरफ्त में आया। दोनों आरोपियों से पुलिस ने 10 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद अब रतलाम में बाहरी चोर गिरोह के सक्रिय होने की आशंका बढ़ गई है। अलग-अलग इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों में संदिग्ध चोरों की तस्वीरें सामने आने के बाद पुलिस को बड़ी गैंग के सक्रिय होने का अंदेशा है। संभावना जताई जा रही है कि जिले में करीब पांच चोर गिरोह सक्रिय हो सकते हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है。 इधर, औद्योगिक थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों को लेकर थाना स्टाफ पर भी कार्रवाई हुई है। एसपी ने औद्योगिक थाना के चीता जवान और बीट प्रभारी को हटा दिया है।0
0
Report
बाबा महाकाल की राजसी सवारी आज छह स्वरूपों में दर्शन के साथ निकलेगी
Ujjain, Madhya Pradesh:आज महाकाल की राजसी सवारी—छह स्वरूपों में देंगे दर्शन, 73 भजन मंडलियां होंगी शामिल, गोपाल मंदिर पर सिंधिया परंपरा का पूजन सिंहस्थ 2028 की झांकी भी रहेगी आकर्षण छह स्वरूपों में दर्शन देंगे बाबा महाकाल, आज निकलेगी राजसी सवारी रामघाट पर पूजन-आरती के बाद गोपाल मंदिर पहुंचेगी सवारी उज्जैन में आज बाबा महाकाल की भाद्रपद माह की दूसरी और अंतिम सवारी निकलेगी। यह सवारी साल की प्रमुख राजसी सवारी के रूप में निकाली जाएगी। शाम 4 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर से बाबा महाकाल नगर भ्रमण पर निकलेंगे और अपने भक्तों को छह अलग-अलग स्वरूपों में दर्शन देंगे। सवारी को लेकर प्रशासन और मंदिर समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। राजसी सवारी से पहले श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर का विधिवत पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसके बाद भगवान चांदी की पालकी में विराजित होकर मंदिर से बाहर निकलेंगे। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवान बाबा महाकाल को गार्ड ऑफ ऑनर देंगे। छह स्वरूपों में होंगे बाबा महाकाल के दर्शन राजसी सवारी में बाबा महाकाल के अलग-अलग स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे। चांदी की पालकी में श्री चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर श्री मनमहेश, गरुड़ रथ पर श्री शिव तांडव, नंदी रथ पर श्री उमा-महेश, रथ पर श्री होल्कर स्टेट के मुखारविंद और षट्म् सवारी में श्री सप्तधान मुखारविंद शामिल रहेंगे। सवारी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उमड़ेंगे। सवारी के पूरे मार्ग पर भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था की गई है। रामघाट पर होगी पूजन-आरती शाम 4 बजे मंदिर से निकलने के बाद सवारी महाकाल रोड, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी और हरसिद्धि पाल होते हुए रामघाट पहुंचेगी। यहां मां क्षिप्रा के तट पर पालकी में विराजित भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर और हाथी पर सवार श्री मनमहेश का पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसके बाद मां क्षिप्रा की आरती होगी और सवारी अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना होगी। रामघाट से सवारी रामानुजकोट, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती समाज के श्री जगदीश मंदिर, श्री सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, मिर्जा नईम बेग, तेलीवाड़ा, कंठाल, सती गेट, सराफा और छत्री चौक होते हुए श्री गोपाल मंदिर पहुंचेगी। गोपाल मंदिर पर सिंधिया स्टेट की परंपरा के अनुसार पालकी में विराजित भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर का पूजन किया जाएगा। इसके बाद सवारी पटनी बाजार, गुदरी चौराहा और महाकाल चौराहा होते हुए वापस श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी। 73 भजन मंडलियां करेंगी बाबा का गुणगान राजसी सवारी के चल समारोह में इस बार उज्जैन सहित मध्यप्रदेश के अलग-अलग शहरों से आने वाली 73 भजन मंडलियां शामिल होंगी। भजन मंडलियां बाबा महाकाल का गुणगान करते हुए सवारी के साथ चलेंगी। चल समारोह में मजिस्ट्रेट_vehicle, मंदिर का प्रचार_vehicle, यातायात पुलिस, तोपची, बाबा महाकाल का रजत ध्वज, घुड़सवार और सलामी गार्ड सहित कई दल शामिल रहेंगे। इसके अलावा साधु-संन्त, गणमान्य नागरिक, पुलिस बैंड, नगर सेना, मंदिर के पुजारी-पुरोहित और महाकाल मंदिर का बैंड भी सवारी का हिस्सा रहेगा। सवारी के साथ अलग-अलग बैंड और रथ भी रहेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, विद्युत मंडल, वन विभाग और पुलिस के वाहन भी पूरे मार्ग पर मौजूद रहेंगे। सिंहस्थ 2028 की झांकी भी निकलेगी राजसी सवारी में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले दल भी शामिल होंगे। इसके साथ ही सिंहस्थ महापर्व 2028 की झांकी भी निकाली जाएगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। एलईडी रथ से भी होंगे बाबा के दर्शन सवारी के दौरान भीड़ के कारण हर श्रद्धालु को सवारी के करीब जाकर दर्शन मिल पाना संभव नहीं है। इसे देखते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने चलित रथ की व्यवस्था की है। इस रथ के दोनों ओर लगी एलईडी स्क्रीन पर राजसी सवारी का लाइव प्रसारण किया जाएगा। उज्जैन के फ्रीगंज, नानाखेड़ा, दत्त अखाड़ा सहित अन्य क्षेत्रों में भी सवारी का लाइव प्रसारण किया जाएगा, ताकि दूर खड़े श्रद्धालु भी बाबा महाकाल के दर्शन का लाभ ले सकें। श्रद्धालुओं से व्यवस्था बनाए रखने की अपील सवारी को देखते हुए मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं और व्यापारियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। सवारी मार्ग की ओर व्यापारी भट्टी चालू न रखें और तेल के कढ़ाव सड़क की ओर न रखें। श्रद्धालुओं से कहा गया है कि वे सवारी की उल्टी दिशा में न चलें और सवारी निकलने तक अपने स्थान पर खड़े रहें। गलियों में वाहन खड़े नहीं करने, सवारी के दौरान सिक्के, नारियल, केले या अन्य फल नहीं फेंकने की भी अपील की गई है। सवारी के बीच में प्रसाद और चित्र वितरण न करने तथा पालकी के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने को कहा गया है। आज उज्जैन में बाबा महाकाल की राजसी सवारी के साथ पूरा शहर भक्ति के रंग में رنگा नजर आएगा। मंदिर से निकलकर बाबा जब अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकलेंगे, तो रास्ते भर श्रद्धालु जय श्री महाकाल के जयकारों के साथ अपने आराध्य के दर्शन का इंतजार करते दिखाई देंगे。0
0
Report
कुआकोंडा केस: टंगिया से जानलेवा हमला, फरार बदमाश गिरफ्तार, घायल अस्पताल में भर्ती
Dantewada, Chhattisgarh:ब्रेकिंग न्यूज-र टंगिया से जानलेवा हमला दंतेवाड़ा ज़िले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के गढ़मिरी अन्दोड़ीपारा में गाय चराने की बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर लोहे के टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोपी भीमा मरकाम ने सुखराम मरकाम के गले और सिर पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। परिजनों ने घायल को तत्काल कुआकोंडा अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल दंतेवाड़ा रेफर किया गया। घायल का उपचार जारी है。 मामले में कुआकोंडा पुलिस ने अपराध क्रमांक 40/2026, धारा 109(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी भीमा मरकाम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 6 सितंबर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया。0
0
Report
Advertisement
