icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रोहतास के कौड़ीराम में युवक पर गोली, हालत गंभीर, अस्पताल रेफर

Khajuria Khurd, Bihar:रोहतास जिले के बिक्रमगंज पटेल नगर निवासी 20 वर्षीय सूर्यवंशी, पिता कमलेश के रूप में पहचान के साथ एक युवक मोहनिया थाना क्षेत्र के कौड़ीराम गांव के समीप बगीचे में सो रहा था। अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़ित युवक की पहचान रोहतास जिले के बिक्रमगंज पटेल नगर निवासी सूर्यवंशी, पिता कमलेश के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक अपनी पत्नी सुनीता देवी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बगीचे में सोया हुआ था। पत्नी ने बताया रात में अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर उसकी नींद खुली। उसने देखा कि उसके पति के शरीर से खून बह रहा है और वह दर्द से तड़प रहे हैं। घटना के समय अंधेरा होने के कारण वे हमलावरों को देख नहीं सके। स्थानीय लोगों और परिजनों की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया पहुंचाया। प्राथमिक उपचार करने वाले चिकित्सक डॉ. मलय मिश्रा ने बताया कि युवक को गोली लगी है। प्राथमिक चिकित्सा के बाद मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए उच्च संस्थान में रेफर कर दिया गया है। मोहनिया थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने फोन पर बताया घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामला की छानबीन में जुट गई है। हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है।
0
0
Report

तेज प्रताप यादव के खिलाफ 12 धाराओं में प्राथमिकी, गांधी मैदान में प्रदर्शन पर गिरफ्तारी

Patna, Bihar:पटना\n\nएंकर--राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व विधायक तेज प्रताप यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बिहार बंद के दौरान पटना के गांधी मैदान थाना में उनके खिलाफ 12 से अधिक गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।\n\nएफआईआर के अनुसार, 25 जुलाई को गांधी मैदान गेट नंबर-10 पर बिना अनुमति प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जुटे थे। प्रशासन का कहना है कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के कारण क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू थी और प्रदर्शन की अनुमति नहीं थी। इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और बाद में पुलिस पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।\n\nएफआईआर में आरोप लगाया गया है कि तेज प्रताप यादव अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए, जिसके बाद भीड़ और उग्र हो गई। पुलिस का दावा है कि इस दौरान गांधी मैदान थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए और सरकारी वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने तेज प्रताप को मौके पर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भीड़ का फायदा उठाकर निकल गए। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।\n\nतेज प्रताप यादव के खिलाफ सरकारी आदेश की अवहेलना, दंगा, हथियार के साथ दंगा, गैरकानूनी जमावड़ा, रास्ता बाधित करना, सरकारी कर्मचारी पर हमला, हत्या के प्रयास, ड्यूटी में बाधा, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सार्वजनिक स्थान पर अश्लील प्रदर्शन समेत 12 से अधिक धाराएं लगाई गई हैं।\n\nइन गंभीर धाराओं के कारण कानूनी प्रक्रिया चुनौतीपूर्ण हो सकती है और जमानत का फैसला अदालत में केस की परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर होगा। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
0
0
Report

जगसरा मोड़ पर आलू से भरे ट्रक में आग, लाखों का माल जलकर राख

Tonk, Rajasthan:निवाई टोंक जगसरा मोड़ पर आलू से भरे ट्रक में लगी आग, लाखों का माल जलकर राख एंकर...दतवास थाना क्षेत्र के जगसरा मोड़ पर आलू से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख चालक ने तुरंत ट्रक रोककर नीचे उतर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही दत्तवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया। चालक नीरज कुमार यादव ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश से आलू भरकर निम्बाहेड़ा जा रहा था। जगसरा मोड़ के पास अचानक ट्रक से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से ट्रक में भरा अधिकांश आलू जलकर नष्ट हो गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग को आगे फैलने से रोक लिया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

नागपुर नगर निगम 12 ज़ोन कार्यालयों के प्रस्ताव पर सभा में चर्चा

Nagpur, Maharashtra:नागपूर शहराचा वाढता विकास लक्षात घेता कामांना गती देण्यासाठी मनपाच्या झोन कार्यालयांची संख्या 10 वरून 12 करण्याचा महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव पुढे आला आहे. मनपाच्या मंगळवारी होणाऱ्या सर्वसाधारण सभेत या प्रस्तावावर चर्चा होणार आहे. शहराचा विस्तार 227 किमी क्षेत्रात पसरला आहे.सध्याच्या कारभारात 10 झोन कार्यालय माध्यमातून तो चालतो. उपलब्ध यंत्रणावर कामांचा ताण वाढत आहे व कार्यक्षेत्रात लहान असल्यास नागरी कामांची जलद अंमलबजावणी व तक्रार निवारण सुधारणा व विकास कामांवर अधिक प्रभावीपणे लक्ष ठेवणे शक्य होईल असा दावा सत्ताधाऱ्यांकडून करण्यात येत आहे
0
0
Report
Advertisement

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सभी आठों आरोपी आज अदालत में पेश

Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या।राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आठों आरोपियों की पेशी आज। आरोपी सुभाष श्रीवास्तव के फ्रीज पेंशन खाता के मामले में आज आ सकता आदेश राम मंदिर चढ़ावा धनराशि चोरी के मामले में जेल में निरुद्ध सभी आठों आरोपियों को अदालत में सोमवार को विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से आरोपियों को कोर्ट के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हाजिर किए जाने की संभावना है। 13 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई पेशी में प्रभारी न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट प्रतिभा नारायण ने सभी आरोपियों की न्यायिक अभिरक्षा रिमांड को 27 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया था। विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट रजत वर्मा की अदालत में सोमवार को राम मंदिर चढ़ावा धनराशि चोरी से जुड़े मामले में जेल में निरुद्ध सभी आरोपियों की न्यायिक अभिरक्षा बढ़ाए जाने के लिए विवेचक आशुतोष तिवारी द्वारा प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया जाएगा। न्यायालय सुनवाई के बाद संतुष्ट होने पर ही न्यायिक अभिरक्षा रिमांड बढ़ाए जाने का आदेश पारित कर सकता है। आरोपी सुभाष के पेंशन खाता से जुड़े मामले में भी सुनवाई आज मंदिर चढ़ावा चोरी के चर्चित मामले में जेल में निरुद्ध आरोपी सुभाष श्रीवास्तव के पेंशन बैंक खाता में निकासी पर लगाई गई रोक को हटाए जाने के प्रार्थना पत्र पर भी अदालत आज सुनवाई कर सकती है। 23 जुलाई को सुनवाई के दौरान विवेचक आशुतोष तिवारी द्वारा प्रस्तुत आख्या पर न्यायाधीश ने असंतुष्टि के आधार पर फिर से आख्या तलब किए जाने का आदेश पारित किया था। नियत तिथि 27 जुलाई को तीन बिंदुओं पर आख्या स्पष्ट किए जाने के लिए सीओ आशुतोष तिवारी को अदालत द्वारा आदेशित किया गया था। न्यायाधीश द्वारा मामले की विवेचना कर रहे सीओ आशुतोष तिवारी को राम मंदिर चढ़ावा धनराशि चोरी के मामले में आरोपी सुभाष श्रीवास्तव के पेंशन खाता को किस प्राविधान के तहत फ्रीज किए जाने, पेंशन खाता को फ्रीज किए जाने की सूचना किस अदालत को दी गई एवं पेंशन बैंक खाता को फ्रीज करने की अनुमति के आदेश की प्रति को कोर्ट में प्रस्तुत किए जाने का निर्देश जारी किया गया। जेल में निरुद्ध राम जन्म भूमि मंदिर चढ़ावा धनराशि चोरी के आरोपी सुभाष श्रीवास्तव द्वारा 18 जुलाई को कोर्ट में अर्जी देकर पेंशन बैंक खाता को संचालित किए जाने का आदेश पारित किए जाने की मांग की गई थी। प्रार्थना पत्र में कहा गया था कि सेवानिवृत्त होने के बाद मिलने वाली पेंशन का बैंक खाता को पुलिस द्वारा फ्रीज कर दिए जाने से परिवार का जीवन यापन व मासिक किस्तें जमा हो पाना संभव नहीं हो पा रहा है।
0
0
Report

रायसिंहनगर में CLG बैठक: महिला सुरक्षा और साइबर अपराध रोकथाम पर चर्चा

Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर। मुकलावा थाने में सीएलजी बैठक आयोजित की गई। डीएसपी हनुमान सिंह की अध्यक्षता व थाना मुकलावा में थानाधिकारी हेमलता शर्मा मौजूदगी में सीएलजी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूकता तथा पुलिस के विभिन्न कार्यक्रमों में सीएलजी सदस्यों और ग्रामीणों के सहयोग पर चर्चा की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के सीएलजी सदस्य एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। वरिष्ठ नागरिकों को सीनियर सिटीजन ऐप की जानकारी दी गई तथा इसे अपने मोबाइल में डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया गया उन्हें बताया गया कि ऐप के माध्यम से आवश्यकता पड़ने पर पुलिस से तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है। बैठक में पुलिस ने साइबर क्राइम से बचने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया साथ ही ग्रामीणों को कहा गया कि अवैध गतिविधि वह नशा तस्करों के बारे में वह पुलिस को तुरंत सूचना दें पुलिस द्वारा ऐसे तस्करों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी। विभाग में हाल ही में हुए स्थानांतरण एवं नए पुलिसकर्मियों की पदस्थापना को लेकर भी चर्चा हुई।
0
0
Report
Advertisement

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का मारवाड़-झंझरिया दौरा; हाईवे 61 और स्काई ओवरब्रिज का उद्घाटन

Pali, Rajasthan:उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का मारवाड़ जंक्शन व सोजत दौरा आज, मारवाड़ के झांझरिया हनुमान मंदिर पर विकास कार्यों का करेगी लोकार्पण, 400 करोड़ से लागत से स्टेट हाईवे 61 एवं स्काई ओवर ब्रिज का करेंगी उद्घाटन, क्षेत्र के सिरियारी और सवराड गावो के नदीयो पर बने पुल एवं रानी भीमालिया सड़क मार्ग का भी करेंगी उद्घाटन, मारवाड़ की झांझरिया हनुमान मंदिर पर आयोजित होगा उद्घाटन समारोह, मारवाड़ विधायक केसाराम चौधरी सहित पदाधिकारी-कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद, सोजत में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में लेगी भाग।
0
0
Report

ASP supporters blocked BJP campaign vehicle, tore hoardings; FIR against unknown persons

Datia, Madhya Pradesh:दतिया उपचुनाव: आसपा समर्थकों ने भाजपा का प्रचार वाहन रोका, होर्डिंग फाड़े; अज्ञात लोगों पर FIR दतिया। विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के बीच जिगना थाना क्षेत्र के उदगवां में रविवार शाम माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि आजाद समाज पार्टी के समर्थकों ने भाजपा के चुनाव प्रचार वाहन को रोक लिया और वाहन पर लगे भाजपा के होर्डिंग व बैनर फाड़ दिए। इस दौरान नारेबाजी और वाहन चालक के साथ अभद्रता किए जाने का भी आरोप है। जानकारी के मुताबिक भोपाल निवासी चालक जितेंद्र कुशवाह टाटा छोटा हाथी वाहन क्रमांक MP-04 LD-5597 से भाजपा का चुनाव प्रचार कर लौट रहा था। शाम करीब 5:15 बजे उदगवां मंडी गेट के सामने सभा से लौट रहे समर्थकों की भीड़ ने वाहन को रोक लिया। आरोप है कि कुछ लोगों ने चालक के साथ गाली-गलौज की और वाहन पर लगे प्रचार होर्डिंग फाड़कर क्षतिग्रस्त कर दिए। घटना के बाद चालक जिगना थाने पहुंचा और लिखित शिकायत दर्ज कराई। चालक के अनुसार घटना में करीब ढाई हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जिगना थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top