202001
अलीगढ़ में रामलीला के लिए सुरक्षा की तैयारियों का निरीक्षण
Aligarh, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी विशाख जी. और एसएसपी संजीव सुमन ने रामलीला स्थल, अशोक वाटिका और नुमाइश मैदान का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने रामलीला कमेटी के सदस्यों से बातचीत की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रामलीला 26 सितंबर से शुरू होकर 12 अक्टूबर तक चलेगी। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष विमल अग्रवाल और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बीएलओ ड्यूटी से इनकार पर शिक्षिका के खिलाफ अपराध दर्ज, अदालत ने हाजिर आदेश
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:वैद्यकीय कारणास्तव बीएलओचे काम नाकारणाऱ्या शिक्षिकेवर थेट फौजदारी गुन्हा दाखल करून निलंबनाची कारवाई करणे, तसेच उच्च न्यायालयाचा आदेश डावलणे छ्त्रपती संभाजी नगर जिल्हा परिषद प्रशासनाच्या अंगलट आले आहे. मुंबई उच्च न्यायालयाच्या औरंगाबाद खंडपीठाने याप्रकरणी जि. प. सीईओ मिन्नू आणि प्राथमिक शिक्षणाधिकारी यांना शुक्रवारी न्यायालयात व्यक्तिशः हजर राहण्याचे कडक आदेश दिले आहेत. सिल्लोड तालुक्यातील गोलेगाव जि. प. प्राथमिक शाळेतील शिक्षिका सुरेखा काशिनाथ थोरात यांनी प्रकृती अस्वास्थ्यामुळे बीएलओ ड्युटी बाबत असमर्थता दर्शवली होती. मात्र, प्रशासनाने त्यांच्यावर गुन्हा दाखल करून मुख्यालय १०० किमी दूर पैठणला हलवले. याविरोधात थोरात यांनी न्यायालयात धाव घेतली. खंडपीठाने २१ सप्टेंबर २०२६ रोजी अंतरिम दिलासा देऊनही प्रशासनाने त्यांना सिल्लोडऐवजी पैठणलाच हजेरी लावण्यास भाग पाडले. त्यानंतर आता कोर्टाने अधिकाऱ्यांना कोर्टात हजर राहण्याचे आदेश दिले आहेत...0
0
Report
जौनपुर: सिकरारा मार्केट में रोक के बावजूद शराब बिक्री वायरल
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर दो दिन से शराब बिक्री पर रोक, फिर भी सिकरारा के समाजगंज मार्केट में खुलेआम शराब बिक्री का वीडियो वायरल। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति खुलेआम जमीन पर बैठकर शराब बेचता दिखाई दे रहा है। आबकारी विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत और मोटी रकम लेकर ओवररेटिंग में शराब बिक्री का खेल! शराब बिक्री पर रोक के बावजूद खुलेआम बिक्री से आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल。0
0
Report
मेरठ_brhmri पुलिस से बदमाश गिरफ्तार: लूट और फायरिंग मामले में बड़ी सफलता
मेरठ : ब्रह्मपुरी पुलिस और स्वाट टीम को मिली बड़ी सफलता, मोबाइल लूट का खुलासा, पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे 2 बदमाश गिरफ्तार मेरठ। थाना ब्रह्मपुरी पुलिस और स्वाट टीम नगर की संयुक्त कार्रवाई में मोबाइल छिनैती की घटना का सफल अनावरण किया गया है। पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे 2 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। भागने के दौरान बाइक फिसलने से दोनों बदमाश घायल हो गए। उनके कब्जे से लूटा गया ओप्पो मोबाइल, एक अवैध तमंचा, कारतूस, मोबाइल स्क्रैप से भरा बोरा और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। क्या था मामला? दिनांक 22.10.2026 को वादी वसीम पुत्र मो. जहीर निवासी बनियावाला खेत, रसीद नगर ने थाना ब्रह्मपुरी में तहरीर दी थी कि बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने पीछे से आकर उसका ओप्पो मोबाइल फोन छीन लिया। इस पर थाना ब्रह्मपुरी पर मुकदमा संख्या 421/2026 धारा 304(2) BNS में केस दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेश पर एसपी सिटी के निर्देशन और सीओ ब्रह्मपुरी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष ब्रह्मपुरी के नेतृत्व में पुलिस और स्वाट टीम को लगाया गया। नूरनगर कट पर चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ पुलिस टीम नूरनगर कट के पास चेकिंग कर रही थी। तभी नूरनगर की ओर से बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक पर 2 संदिग्ध आते दिखे। पुलिस ने टॉर्च दिखाकर रोकने का इशारा किया तो पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया और दोनों कूड़ा गोदाम की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो भागने के दौरान उनकी बाइक फिसलकर गिर गई, जिससे दोनों घायल हो गए। पकड़ गए बदमाशों ने अपने नाम अब्दुल समद उर्फ सोनू पुत्र मोहम्मद मुस्तफा निवासी गली नं-12 ताज मस्जिद श्यामनगर थाना लिसाड़ी गेट और अमन उर्फ घोड़ी पुत्र शकील निवासी गत्ता वाली गली थाना लिसाड़ी गेट बताए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तलाशी में अमन उर्फ घोड़ी के पास से 1 अवैध तमंचा 315 बोर और नाल में फंसा 1 खोखा कारतूस बरामद हुआ। मौके से लूटा गया मोबाइल, मोबाइल स्क्रैप से भरा बोरा और बिना नंबर की काले रंग की स्प्लेंडर बाइक भी मिली। पुलिस ने लूटे गए माल की बरामदगी पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की है। वहीं पुलिस पर फायरिंग के मामले में थाना ब्रह्मपुरी पर मुकदमा संख्या 423/2026 धारा 109(1)/3(5) BNS व 3/25/28 आयुध अधिनियम में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए अमन उर्फ घोड़ी पर पहले से एनडीपीएस और लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं।0
0
Report
Advertisement
श्रद्धा-शिवा केस: पुलिस ने 7 से अधिक से पूछताछ, नेपाल तक पहुंचाने वाला कौन?
Noida, Uttar Pradesh:देर तक हुआ था विवाद पुलिस सूत्रों के अनुसार श्रद्धा की मेड से कई घंटे तक अलग-अलग पुलिस टीमों ने पूछताछ की मेड ने अपने बयान में बताया कि 9 अक्टूबर को उसने श्रद्धां को शिवा से झगड़ा करते देखा था। दोनों में काफी देर तक विवाद हुआ था। श्रद्धा बार-बार अपने संपर्को का हवाला देकर शिवा को धमका रही थी हालांकि, मेड यह स्पष्ट नहीं कर सकी कि शिवा किन परिस्थितियों में फ्लैट से गिरा। मेड के बयान के आधार पर पुलिस यही कयास लगा रही है कि दोनों के बीच ऐसा कुछ भयानक हुआ कि उसका अंत शिवा की मौत पर हुआ 7 लोगों से हुई है पूछताछ पुलिस के सूत्रों के अनुसार अपार्टमेंट में रहने वाले एक व्यक्ति से भी पूछताछ की गई है। वह शिवा के गिरने पर मदद के लिए पहुंचा था और उसे अस्पताल पहुंचाया था। पुलिस ने अभी तक इस मामले में 7 लोगों के बयान दर्ज किए है। दो खाते फ्रीज़ किये पुलिस ने श्रद्धा के दो बैंक खाते फ्रीज़ किए है। एक अकाउंट तो पुलिस ने घटना के पहले साइबर फ्रॉड के मामले में फ्रीज़ किया था। उस खाते में ढाई लाख रुपये थे। दूसरा खाता शिवा की मौत के बाद फ्रीज़ किया गया। उसमें करीब sआधे छह लाख रुपये थे। मददगार पुलिस के रडार पर पुलिस ने मददगारों के बारे में सवाल किया? आरोपितों ने किसी भी हाईप्रोफाइल व्यक्ति का नाम नहीं लिया। आरोपितों ने मदद करने वाले 5-6 लोगों के नाम लिए हैं। पुलिस ने सवाल किया कि पकड़े जाने समय किससे बात कर रही थी? श्रद्धा ने जवाब दिया कि वह केस के अपडेट के लिए अपने वकील से अपार्टमेंट के वाई-फाई के जरिए बात कर रही थी। दो मोबाइल फोन गायब पुलिस को आरोपितों के पास से दो मोबाइल मिले है। पुलिस ने पूछा कि बाकी दो मोबाइल कहां है? श्रद्धा ने कहा कि एक आईफोन नेपाल में गुम हो गया। चौथा मोबाइल उसके पास न होने की बात उसने कही। पुलिस का कहना है कि बरामद मोबाइल की फरेसिक जांच करवाई जाएगी। आमिर ने पहुंचाया नेपाल किसने नेपाल तक पहुंचाया ? आरोपितों ने बताया कि दुबग्गा निवासी आमिर उन लोगो को लखनऊ से लेकर भागा था। वे पहले सीतापुर गए। वहां से बहराइच के रुपईडीहा से नेपाल पहुंचे। ट्रॉली बैग छोड़ा और बुर्का पहना पुलिस ने श्रद्धा और से पूछा कि ट्रॉली बैग साथ क्यों नहीं रखा और बुर्का क्यों पहना ? श्रद्धा ने कहा कि लो प्रोफाइल दिखने के लिए ट्रॉली बैग छोड़ दिया था। नेपाल से महराजगंज में जिस रास्ते से वे दाखिल हुए, वह मुस्लिम इलाका था। इसलिए बुर्का पहन लिया था。 रात में घूमने गए थे पुलिस ने पूछा कि 8/9 अक्टूबर की रात कहां घूमने गए थे? श्रद्धा ने जवाब दिया कि हम लोग पार्टी करने गए थे। रात भर पार्टी की और 9 अक्टूबर की सुबह 7 बजे फ्लैट में पहुंचे थे。 मेकअप नहीं, लिपिस्टिक के निशान शिवा के शरीर पर मेकअप क्यों था? श्रद्धा ने कहा कि शिवा मेरा बॉयफ्रेंड था। उसके शरीर पर मेरी लिपिस्टिक के निशान थे। श्रद्धा ने कहा कि हम लोग साथ में सो रहे थे। इसी बीच मेरी नीद खुली और शिवा मेरे सामने फ्लैट से कूद गया। श्रद्धा ने कहा कि मेरा वही पूरा बयान है, जो मैंने इंटरव्यू में दिया है。 पुलिस पीटेगी, इसलिए भागी सरेंडर करने आई थी तो भागी क्यों? श्रद्धा ने कहा कि अग्रिम जमानत, सरेंडर की प्रक्रिया और FIR क्वैश होने की प्रक्रिया में काफी समय लगना था। इसलिए उसने मन बना लिया था कि पुलिस के सामने सरेंडर कर देगी, लेकिन ड्राइवर दानिश ने कहा कि पुलिस के सामने सरेंडर किया तो बहुत पीटेगी। इसलिए हम लखनऊ में हाई कोर्ट के वकील से मिलने के बाद भाग गए。 देश नहीं छोड़ सके क्या विदेश भागने की तैयारी थी? श्रद्धा व अन्य आरोपितों ने बताया कि वे नेपाल से लौटने के बाद देश छोड़ने की फिराक में भी थे, लेकिन पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी कर दिया। ऐसे में वे हवाई यात्रा नहीं कर सकते थे रुपये खत्म हो रहे थे रुपए की मदद कौन कर रहा था? इस सवाल पर आरोपित बोले कि जो कैश फ्लैट में था, वही लेकर भागे थे और सिर्फ 25 हजार रुपये ही उनके पास बचे थे। फरारी के दौरान वे कैब चालको को उनकी डिमांड से अधिक रुपये दे रहे थे。 किराए पर लिया था फ्लैट पुलिस ने पूछा कि नागपुर में फ्लैट किसने दिलाया था ? आरोपितों ने पहले तो गोलमोल जवाब दिया। फिर बताया कि फ्लैट अनलाइन बुक किया था। यह भी बताया कि 18/19 की रात कुछ देर के लिए गोविंदनगर इलाके में एक होटल में रुके थे। रात करीब डेढ़ बजे वहां से निकल कर फतेहपुर, सतना होते हुए नागपुर पहुंचे。 गलत IP एड्रेस ने भी भटकाया सूत्रों के मुताबिक एक बार टीम को कॉलिंग का गलत IP एड्रेस कंपनी की ओर से मिल गया और पुलिस उसे ट्रैक करते हुए प्रयागराज पहुंच गई। वहां पहुंचने पर पता चला कि IP एड्रेस गलत है。 कैब ड्रायवर के फोन का प्रयोग पुलिस के मुताबिक श्रद्धा अधिकतर अपने ड्राइवर दानिश के फोन का प्रयोग वॉट्सऐप कॉलिंग के लिए करती थी। वॉट्सऐप कॉलिंग के लिए उसने नागपुर जाते समय कैब ड्रायवर से भी हॉटस्पॉट लिया था। पुलिस के मुताबिक ड्रायवर ने 19 अक्टूबर की देर शाम आरोपितों को नागपुर छोड़ दिया था。0
0
Report
बोकारो थर्मल में खतरनाक रंबल स्ट्रिप ब्रेकर हटाने का निर्देश शुरू
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो थर्मल में जानलेवा बने रंबल स्ट्रिप ब्रेकर हटाने का काम शुरू, लोगों ने ली राहत की सांस। इस ब्रेकर से कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। बोकारो थर्मल स्थित डिग्री कॉलेज के समीप डीवीसी के स्वामी विवेकानंद रेलवे ओवरब्रिज की सड़क पर बिना मानकों के बनाए गए रंबल स्ट्रिप ब्रेकर को दुरुस्त करने का कार्य को डीवीसी के एचओपी के निर्देश और सिविल इंजीनियर की देखरेख में शुरू कर दिया गया। पिछले एक पखवाड़े पहले बनाए गए इन ब्रेकरों के कारण अब तक आधा दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो चुके थे, जिसमें कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए डीवीसी प्रबंधन द्वारा बनाए गए ये ब्रेकर स्थानीय लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे थे, जिसके बाद आम जनता तथा वाहन मालिक-चालक लगातार इन्हें ठीक करने की मांग कर रहे थे। जिस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए डीवीसी के द्वारा पांच ब्रेकर की बजाय वहां केवल दो ब्रेकर ही रखने का सख्त निर्देश दिया है।0
0
Report
UP विधान परिषद चुनाव शुरू: 72 जिलों में मतदान, 14.81 लाख मतदाता
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 2026 द्विवार्षिक चुनाव के लिए पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शुरू हो गया है। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव को छोड़कर प्रदेश के सभी 72 जनपदों में मतदान कराया जा रहा है। इन चुनावों में कुल 14,81,310 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इसके लिए 2,697 मतदान स्थल बनाए गए हैं। चुनाव मैदान में कुल 152 प्रत्याशी हैं। पांच खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ, आगरा, मेरठ, वाराणसी और बरेली-मुरादाबाद शामिल हैं। छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ, आगरा, मेरठ, वाराणसी, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद हैं। निर्वाचन आयोग ने 11 प्रेक्षक तैनात किए हैं। इसके अतिरिक्त 1,041 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 456 जोनल मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। मतदान स्थलों पर माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती के साथ वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। चुनाव प्रक्रिया के संचालन के लिए 1,108 भारी वाहन, 1,737 हल्के वाहन और 12,309 मतदान कर्मी लगाए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
खैरागढ़ के ठेलकाडीह में तेज रफ्तार टक्कर, बुजुर्ग साइकिल सवार घायल
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। ठेलकाडीह थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग प्रकाश महोबिया, पिता श्यामलाल, निवासी पदुमतरा वार्ड-15, घायल हो गए। हादसे के बाद घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए राजनांदगांव ले जाया गया है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वाहन को जब्त कर लिया है। ठेलकाडीह क्षेत्र में लगातार सामने आ रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर यातायात सुरक्षा और तेज रफ्तार पर सवाल खड़े कर दिये हैं।0
0
Report
छत्रपती संभाजीनगर में बियर बार सुरक्षा के नाम पर गैंगवार, हत्या बढ़ी
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:छत्रपती संभाजी नगरच्या सिडको परिसरात भरदिवसा झालेल्या बंटी दीक्षितच्या हत्येने शहरातील कायदा आणि सुव्यवस्थेवर प्रश्नचिन्ह निर्माण झाले आहेत. ही हत्या केवळ वैयक्तिक वादातून नव्हे, तर बिअर बारच्या प्रोटेक्शन मनीवरून उफाळलेल्या गँगवॉरचा परिणाम आहे. शहरात आता प्रोटेक्शन मनीसाठी गँगवॉर डोके वर काढत आहे. दरम्यान, पोलिस आयुक्तालयाच्या हद्दीत गेल्या ८ महिन्यांत २४ खुनाच्या घटना घडल्या आहेत, तर गेल्या आठवड्यात ५ जणांच्या हत्या झाल्या आहेत. या वाढत्या रक्तपातामागे राजकीय वरदहस्तातून उभे राहणारे गुन्हेगारी साम्राज्य आणि पोलिसांचे सोयीस्कर दुर्लक्ष कारणीभूत असल्याचे समोर आले आहे. एका बारकडून महिन्याला ३० ते ४० हजार रुपये शहरातील रात्री उशिरापर्यंत चालणाऱ्या बिअर बार आणि हॉटेल्सना सुरक्षा देण्याच्या नावाखाली एका बारकडून महिन्याकाठी ३० ते ४০ हजार रुपये आकारले जातात. मुंबई-पुण्याच्या धर्तीवर आता छत्रपती संभाजीनगरातही हॉटेल व्यावसायिक सुरक्षेसाठी पोलिसांऐवजी या खासगी व्यक्तींना पैसे देणे पसंत करत आहेत. शहरातील अनेक बारवरून लाखो रुपयांची प्रोटेक्शनसाठी उलाढाल चालत असल्याची माहिती आहे त्यातून हा गॅंगवॉर उफाळला असल्याचे पुढं आलं आहे...0
0
Report
कोरबा के निहारिका में 7 फुट धमना सांप पकड़ा गया, रेस्क्यू सफल
Korba, Chhattisgarh:कोरबा के निहारिका क्षेत्र स्थित 'बजरंग ट्रेडर्स' में उस समय हड़कंप मच गया, जब दुकान की सीलिंग के ऊपर करीब 7 फीट लंबा धमना सांप देखा गया। सीलिंग पर इतने बड़े सांप को देखकर वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए। आनन-फानन में इसकी सूचना स्नैक रेस्क्यूअर जितेंद्र सारथी को दी गई। सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान सांप ने अचानक नीचे की ओर छलांग (जंप) लगा दी। स्थिति भांपते हुए जितेंद्र सारथी ने अद्भुत फुर्ती और सूझबूझ का परिचय दिया और हवा में ही सांप को सुरक्षित दबोच लिया। यह दृश्य किसी क्रिकेट मैच में हवा में आती गेंद को कैच करने जैसा रोमांचक था। मौके पर मौजूद लोग रेस्क्यूअर की इस त्वरित कार्रवाई को देखकर दंग रह गए। सफल और सुरक्षित रेस्क्यू के बाद 7 फीट लंबे धमना सांप को वन क्षेत्र में ले जाकर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने राहत की सांस ली।0
0
Report
Advertisement
सूरजपुर: मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी को पकड़ा
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर मां - बेटे के दोहरा हत्याकांड मामला, 13 दिन के बाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मृतिका की सहेली का पति निकला हत्यारा, आरोपी के पत्नी को तंज कसना बनी घटना की वजह, शिक्षिका के हत्या के बाद नाबालिग बेटे को शराब पिलाकर उतारा मौत के घाट, 10 अक्टूवर को सड़क किनारे जमीन में दफन बेटा और घर के बाथरूम में मिला था मां का शव, बिश्रामपुर,जयनगर और अंबिकापुर के संयुक्त पुलिस टीम की कार्रवाई,0
0
Report
नवा रायपुर में राज्योत्सव 2026 1–3 नवंबर, 40 पुरस्कारों के साथ
Begun, Rajasthan:रायपुर छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 का 1 नवंबर से होगा आगाज नवा रायपुर में 1 से 3 नवंबर तक तीन दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह होंगे 3 नवंबर को समापन समारोह के मुख्य अतिथि 1 नवंबर को राज्यपाल रमेन डेका करेंगे उद्घाटन, CM विष्णुदेव साय करेंगे अध्यक्षता राज्योत्सव में 40 राज्य स्तरीय अलंकरण और पुरस्कार किए जाएंगे प्रदान तीनों दिन सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय और बॉलीवुड कलाकार देंगे प्रस्तुतियां 1 नवंबर को पलक मुच्छल, 2 नवंबर को स्वस्ति मेहुल और 3 नवंबर को अभिजीत भट्टाचार्य की होगी प्रस्तुति नवा रायपुर के तूता स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर में होगा आयोजन0
0
Report
जगदलपुर के समुंद चौक पर दो गुटों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
Jagdalpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जगदलपुर देर रात समुंद चौक में दो गुटों के बीच जमकर हुई मारपीट, कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना, मारपीट का वीडियो आया सामने, दोनों गुटों के बीच जमकर चले लात घुस्से, पुलिस मामले की जांच में जुटी।0
0
Report
Advertisement
देहरादून में ड्रग-फ्री उत्तराखंड वॉकथॉन का धमाकेदार शुभारम्भ
Noida, Uttar Pradesh:LIVE: देहरादून में आयोजित वॉकथॉन-ड्रग फ्री उत्तराखंड का फ्लैग ऑफ0
0
Report
कैंची धाम के भक्तों की बढ़ती भीड़: रजिस्ट्रेशन व्यवस्था और प्रवेश-निकास गेट पर चर्चा
Haldwani, Uttarakhand:विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंची धाम में बाबा नीम करौली के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अब रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था लागू करने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में नैनीताल के जिलाधिकारी और एसएसपी की ओर से संयुक्त प्रस्ताव उत्तराखंड शासन को भेजा जा चुका है। अब शासन की अंतिम मंजूरी का इंतजार है। कैंची धाम में हर साल श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है, जिसका यातायात व्यवस्था पर प्रत्यक्ष असर पड़ रहा है। हाल के वर्षों में श्रद्धालुओं की आवाजाही के कारण हल्द्वानी से भी भीमताल, भवाली और कैंची धाम तक यातायात में दबाव बढ़ रहा है, जिससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों को भी कठिनाइयाँ झेलनी पड़ती हैं। रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू होने पर प्रशासन के पास कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहनों का व्यवस्थित आंकड़ा मिलेगा, जिससे भीड़ और traffic का बेहतर प्रबंधन संभव होगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि श्रद्धालुओं को दर्शन में कोई परेशानी न हो और स्थानीय लोगों को जाम से राहत मिले। श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित बनाने के लिए कुमाऊं कमिश्नर और नैनीताल जिला प्रशासन ने कैंची धाम मंदिर समिति को प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग गेट बनाने के निर्देश दिए हैं ताकि आवाजाही सुचारू बनी रहे। साल 2021 में कैंची धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या करीब 3 लाख 29 हजार थी; 2022 में लगभग 5 लाख 20 हजार, 2023 में करीब 7 लाख, 2024 में लगभग 10 लाख, 2025 में करीब 13 लाख और 2026 तक अब तक करीब 35 लाख श्रद्धालु पहुंचने का अनुमान है। यह संख्या प्रशासन के लिए यातायात और भीड़ प्रबंधन की बड़ी चुनौती बनती जा रही है, और रजिस्ट्रेशन व्यवस्था तथा प्रवेश-निकास के गेटों की योजना प्रभावी क्रियान्वयन पर निर्भर करेगी।0
0
Report
संभल में MLC चुनाव आज: मतदान 8 से 4 बजे तक, 3499 मतदाता
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल. जनपद में आज होने वाले MLC चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी पूरी. 8 बजे शुरू होगी वोटिंग. जिले में सात विकास खंड में बनाए गए हैं मतदान केंद्र. संभल, असमोली, पंवासा, गुन्नौर, रजपुरा, बनिया खेड़ा, बहजोई बनाए गए मतदान केंद्र. जिले में कुल 3499 मतदाता करेंगे मतदान. मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियाँ पहुँचीं. मतदान केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट जोनल मजिस्ट्रेट और अन्य प्रकार के कार्मिकों की भी तैनाती की गई है. 8:00 से शाम 4:00 बजे तक होगा मतदान. डीएम के निर्देश, वोटर लिस्ट में यदि मामूली त्रुटि है, तो किसी भी मतदाता को वंचित नहीं किया जाए.0
0
Report
Advertisement
