Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sikar332001

फाल्गुनि लक्खी मेले की निशान पदयात्रा खाटूश्यामजी से रींगस तक भव्य रूप से संपन्न

ASAshok Singh Shekhawat
Mar 06, 2026 08:51:55
Sikar, Rajasthan
सीकर जिले के खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के आठ दिवसीय विश्व विख्यात फाल्गुनी लक्खी मेले के सकुशल संपन्न होने पर सीकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को निशान पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा रींगस से खाटूधाम के लिए पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत के नेतृत्व में रवाना हुई। पदयात्रा से पूर्व रींगस स्थित परसरामपुरिया धर्मशाला में निशानों की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद अधिकारियों व कर्मचारियों ने मन्नत के निशान उठाकर पदयात्रा प्रारंभ की। रींगस से खाटूधाम तक लगभग 17 किलोमीटर की इस पदयात्रा के दौरान रींगस रोड पर खाटूधाम पत्रकार संस्थान और गोल्डन वाटर पार्क परिवार की ओर से प्रशासनिक दल का श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस दौरान पदयात्रा में शामिल अधिकारियों, पुलिस जवानों व कर्मचारियों के लिए जलपान, ठंडे पेय और फलों की व्यवस्था की गई। स्वागत के दौरान सभी अधिकारियों व जवानों को श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। जलपान के बाद पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत के साथ पदयात्रा में शामिल अधिकारियों और जवानों ने श्याम भजनों पर उत्साह के साथ नृत्य किया। पदयात्रा में सहायक मेला मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह राजावत, रींगस तहसीलदार महेश कुमार ओला, बीसीएमओ डॉ. नितेश कुमार शर्मा, एएसपी डॉ. तेजपाल सिंह, एएसपी दीपक गर्ग, डीवाईएसपी राव आनंद कुमार, थानाधिकारी पवन कुमार चौबे, रींगस थानाधिकारी सुरेश कुमार, सदर थानाधिकारी अमित कुमार नागोरा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान गोल्डन वाटर पार्क परिवार और खाटूधाम पत्रकार संस्थान द्वारा पदयात्रा का भव्य स्वागत किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि बाबा श्याम के फाल्गुनी मेले को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सभी विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं और श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NJNaynee Jain
Mar 06, 2026 14:01:40
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिला सिक्योरिटी वेटिंग क्लीयरेंस, उड़ानों की शुरुआत का रास्ता साफ ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने किया सुरक्षा मानकों का परीक्षण डीजीसीए से एयरोड्रम लाइसेंस मिलने के बाद शुरू हो सकेंगे फ्लाइट ऑपरेशंस योगी सरकार की पहल से प्रदेश को मिलेगा देश का सबसे आधुनिक एयरपोर्ट लखनऊ, 6 मार्च। योगी सरकार के महत्वाकांक्षी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) परियोजना को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है। एयरपोर्ट को ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी की ओर से सिक्योरिटी वेटिंग क्लीयरेंस (Security Vetting Approval) मिल गया है। यह प्रक्रिया एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत जांच के बाद पूरी की जाती है। इस मंजूरी के साथ ही अब डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) से एयरोड्रम लाइसेंस मिलने का रास्ता साफ हो गया है, जिसके बाद यहां से फ्लाइट ऑपरेशंस शुरू किए जा सकेंगे। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता वाली इस परियोजना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ाया गया है। योगी सरकार का लक्ष्य जेवर एयरपोर्ट को देश के सबसे आधुनिक और बड़े एयरपोर्ट्स में शामिल करना है, जो उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति में अहम भूमिका निभाएगा。 सुरक्षा मानकों की हुई विस्तृत जांच यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यीडा) के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन शुरू होने से पहले सुरक्षा मानकों का परीक्षण अनिवार्य होता है। इसके लिए ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) की टीम एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली, एक्सेस कंट्रोल, यात्रियों और कार्गो की जांच व्यवस्था सहित कई पहलुओं का निरीक्षण करती है। सभी मानकों के अनुरूप पाए जाने पर ही सिक्योरिटी वेटिंग क्लियरेंस दिया जाता है。 डीजीसीए लाइसेंस के बाद उड़ानें होंगी शुरू सिक्योरिटी वेटिंग अप्रूवल का मतलब है कि एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था उड़ान संचालन के लिए सुरक्षित मानी गई है। इसके बाद ही फ्लाइट शुरू होने की अंतिम प्रक्रिया आगे बढ़ती है। सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद अगला चरण डीजीसीए द्वारा एयरोड्रम लाइसेंस जारी करना होता है। यह लाइसेंस मिलने के बाद ही किसी एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ानों का संचालन संभव होता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने जेवर एयरपोर्ट को राज्य के सबसे महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के रूप में विकसित किया है। यह एयरपोर्ट न केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लिए एक महत्वपूर्ण एविएशन हब के रूप में उभर रहा है। सरकार का मानना है कि इसके शुरू होने से प्रदेश में निवेश, पर्यटन, लॉजिस्टिक्स और व्यापार को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। साथ ही हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे。 देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में होगा शामिल योगी सरकार का लक्ष्य जल्द से जल्द नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शुभारंभ कर उसे ऑपरेशनल करने का है। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को कई चरणों में विकसित किया जा रहा है। पूर्ण रूप से विकसित होने के बाद यह देश ही नहीं एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में शामिल हो जाएगा। इसकी क्षमता प्रतिवर्ष करोड़ों यात्रियों को संभालने की होगी और यह उत्तर प्रदेश को वैश्विक एविएशन नेटवर्क से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा。
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Mar 06, 2026 14:00:46
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर मे नशे के कारोबार से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सहारनपुर के गांव हलालपुर के लोगों ने पुलिस लाइन में पहुंचकर प्रदर्शन किया महिला-पुरुषों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गांव में स्मैक के अवैध कारोबार का आरोप लगाया ।शिकायतों के बाद कार्रवाई न होने से नाराजगी जाहिर की।ग्रामीणों ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा। नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी। प्रदर्शनकारी महिला प्रीति का कहना था कि गांव में स्मैक का धंधा करने वाले बहुत अधिक हो गए हैं जिससे उनके गांव के आदमी और बच्चे बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है जब वह मना करते हैं तो उनके साथ ही लड़ाई करते हैं उनके साथ गाली गलौज करते हैं इस बारे में में है कई बार पुलिस को बता चुके हैं थाने में भी शिकायत कर चुकेहैं लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा है किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हो रही है जिसके चलते ग्रामीण खाकी से नाराज है उन्होंने कहा कि आज जो है एसएसपी से मिलने के लिए आए थे उन्होंने कहा कि यदि इस पर भी कार्रवाई नहीं होती है तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे। बाइट... प्रीति ग्रामीणमहिला
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Mar 06, 2026 14:00:29
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद की बेटी का कमाल: इंस्पेक्टर की पुत्री सुरभि यादव ने UPSC में 14वीं रैंक हासिल कर रचा इतिहास अमरोहा जनपद के नौगांवा सादात क्षेत्र के ग्राम नसीर नंगला की रहने वाली सुरभि यादव ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 14वीं रैंक हासिल कर अपने गांव, जनपद और प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। सुरभि यादव पुलिस इंस्पेक्टर राकेश कुमार यादव की पुत्री हैं। जैसे ही सुरभि के आईएएस परीक्षा पास करने की खबर गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया। बताया जा रहा है कि सुरभि की मां का पहले ही निधन हो चुका है, जिसके बाद से वह अपने पिता के साथ बरेली में रहकर पढ़ाई कर रही थीं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद सुरभि ने कड़ी मेहनत और लगन से यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से न केवल परिवार बल्कि पूरे अमरोहा जनपद में खुशी का माहौल है। गांव के लोगों और क्षेत्रवासियों ने सुरभि को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
0
comment0
Report
Mar 06, 2026 13:54:22
बाराबंकी, उत्तर प्रदेश:बाराबंकी :जनपद के पीएम श्री विद्यालयों के 280 मेधावी छात्र पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक संस्थानों का शैक्षिक भ्रमण करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ओ.पी. त्रिपाठी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत जिले के सात पीएम श्री राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 तक के चयनित विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम PM SHRI Scheme के अंतर्गत समग्र शिक्षा अभियान, उत्तर प्रदेश, बाराबंकी द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिसका पूरा वित्तपोषण भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है।
0
comment0
Report
STSharad Tak
Mar 06, 2026 13:51:07
0
comment0
Report
Mar 06, 2026 13:49:49
Bada Malhera, Madhya Pradesh:नव नियुक्त सी एम ओ अक्षय गर्ग ने सम्हाला पदभार एंकर-बड़ामलहरा नगर परिषद में नव नियुक्त सी एम ओ अक्षय गर्ग ने शुक्रवार को कार्यालय में विधिवत पद भार ग्रहण कर लिया इस दौरान नगर परिषद के कर्मचारियों ने उनका फूल मालाओ से स्वागत किया सी एम ओ ने पदभार ग्रहण करते ही प्रेस से रूबरू होते हुए नगरीय निकाय से सबंधित नागरिकों की समस्याओ को निराकरण करने तथा शासकीय योजनाऐ नागरिकों तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई इसके साथ ही उन्होंने नगर परिषद कार्यालय में मौजूद सभी शाखाओ की समीक्षा करते हुए नगर में पेयजल सप्लाई, साफ सफाई, व प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने के संकेत दिए बाइट-अक्षय गर्ग सी एम ओ नगर परिषद बड़ामलहरा
0
comment0
Report
ADArjun Devda
Mar 06, 2026 13:49:26
Harda, Madhya Pradesh:हरदा जिले के सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम बेड़ियाँकला में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार मृतक संतोष पालीवाल निवासी पहेटकला के रूप में पहचान की गई है। मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी राजकुमार गौरव और मृतक के बीच मामूली विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर संतोष पालीवाल पर हमला कर दिया और बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए चार टीमें गठित कीं। जांच के दौरान आरोपी को खेतिया के पास पैदल जाते हुए CCTV फुटेज में देखा गया। इसके बाद वह ट्रेन से इटारसी पहुंचा, जहां से पैदल जाते समय पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी गांव के मंदिर में हवन और पूजा- पाठ करता था। मृतक और आरोपी दोनों ही मंदिर में रहते थे। शाम को दोनों के बीच में विवाद होने के बाद देर रात को फिर मारपीट की घटना हुई। मारपीट की घटना में मृतक बेहोश हो गया, इसके बाद आरोपी ने उसकी नाक में उंगली डालकर नाक को उखाड़ दिया और मुंह से जीव को खींचकर उसकी आंतों को निकाल कर मुंह की गर्दन मुंह की हड्डी को दोनों हाथों से तोड़कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद मृतक ने खून से भरे हुए कपड़ों को मंदिर के पास बदलकर गांव से पैदल-चल फरार हो गया। घटना स्थल से कई 140 किलोमीटर दूर से आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूरे मामले में पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है。
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 06, 2026 13:48:29
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के नेछवा थाना क्षेत्र के कस्बा गनेड़ी में ज्वैलर्स के साथ हुई डकैती के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में विनोद चौहान, सुशील बावरी, मुकेश बावरी और वारदात से पहले रेकी करने वाला आरोपी हुकमाराम बावरी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत ने बताया कि गनेड़ी कस्बे में ज्वैलर्स के साथ हुई डकैती की घटना के बाद नेछवा थाने में मामला दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम को आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद ली। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम ने करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और अलग-अलग स्थानों पर लगातार निगरानी रखी। इसके साथ ही पुलिस टीम ने आरोपियों का करीब 2000 किलोमीटर तक पीछा करते हुए उन्हें डिटेन करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी संगठित तरीके से वारदातों को अंजाम देते थे। वारदात से पहले गिरोह के सदस्य क्षेत्र में पहुंचकर रेकी करते थे और मौके की पूरी जानकारी जुटाने के बाद डकैती की घटना को अंजाम देते थे। गनेड़ी की घटना में भी आरोपी हुकमाराम बावरी ने पहले इलाके की रेकी की थी, जिसके बाद अन्य आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और प्रारंभिक जांच में इनके अन्य आपराधिक मामलों में शामिल होने की भी जानकारी सामने आ रही है। पुलिस अब इन आरोपियों की अन्य राज्यों और जिलों में हुई वारदातों में भूमिका की भी जांच कर रही है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी जारी है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top