Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Aligarh202001

अलीगढ़ में नाबालिग के धर्मपरिवर्तन के दबाव पर करणी सेना का थाने का घेराव

MSManish Sharma
Dec 12, 2025 08:48:31
Aligarh, Uttar Pradesh
अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी क्षेत्र के सारसौल में एक नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप सामने आया है मामला ने तूल पकड़ते ही करणी सेना ने थाने का घेराव कर कड़ी कार्रवाई की मांग की इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच मामूली नोकझोंक भी हुई बताया जा रहा है कि नाबालिग हिंदू छात्रा को ट्यूशन आते जाते आरोपी युवक ब्लैकमेल करता था आरोप है कि उसके निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा था। सूचना मिलते ही करणी सेना के कार्यकर्ताओं थाना बन्ना देवी पहुंचे और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। कार्यकर्ताओं की बढ़ती भीड़ के बीच एक महिला दरोगा और कार्यकर्ताओं के बीच खड़े होने को लेकर कहासुनी भी हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पीड़ित पक्ष से विस्तृत बयान लिये जा रहे हैं
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VSVaibhav Sharma
Mar 03, 2026 13:15:12
Ghaziabad, Uttar Pradesh:साइबर सेल पुलिस ने ऐसे तीन ठगों को गिरफ्तार किया है, जो एपीके फाइल भेज कर लोगों के फोन को हैक कर लिया करते थे। ठग फोन को हैक करके उसका डाटा निकाल लेते थे। उत्तर का प्रयोग करके यह गैंग लोगों के खाते से पैसे निकाल लिया करता था। थाना साइबर सेल पुलिस ने संबंध में पिंटू, आदर्श और प्रशांत को गिरफ्तार किया है। यह गैंग झारखंड और बिहार से ऑपरेट करके लोगों को अपना निशाना बनाया करता है। थाना साइबर सेल पुलिस ने इन तीनों को विजयनगर से गिरफ्तार किया है। डीसीपी सिटी नगर धवल जायसवाल ने बताया कि थाना साइबर सेल पुलिस ने ऐसे तीन ठगों को गिरफ्तार किया है, जो टेक्स्ट मैसेज, व्हाट्सएप या सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को एपीके फाइल भेज कर ठगा करते हैं। लोग जैसे ही इनकी एपीके फाइल पर क्लिक करते हैं तो उनका फोन हैक हो जाता है। गैंग इसका फायदा उठाकर उनका डाटा निकाल लेती है और उनका अकाउंट खाली कर देती है। यह गैंग अब तक 16 राज्यों में लगभग 100 से ज्यादा वारदात एपीके फाइल भेजकर कर चुका है। पुलिस इस गैंग के अन्य साथियों की तलाश इस समय कर रही है।
0
comment0
Report
SKSumit Kumar
Mar 03, 2026 13:03:11
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के सिकंदराराऊ में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटे की मौत, नाती गंभीर एटा अलीगढ़ हाइवे पर उमरावपुर गांव के पास हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नाती गंभीर रूप से घायल हो गया। एटा से सिकंदराराऊ की ओर आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल सवार तीनों को पीछे से टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार खेड़िया खुर्द निवासी किताब श्री (75 वर्ष), उनके बेटे राज बहादुर (50 वर्ष) और नाती संजय (19 वर्ष) जलेसर में रिश्तेदारी में से एक गमी से लौटकर बाइक से अपने गांव जा रहे थे। अमरपुर गांव के पास पीछे से आई स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मां-बेटे की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर आगे एक दुकान में जा घुसी। सूचना मिलते ही आसपास के थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए हालात को नियंत्रित किया और घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ पहुंचाया। चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। अपने लोगों की मौत की खबर सुनते ही परिजन सीएचसी सिकंदराराऊ पहुंच गए। भारी संख्या में गांव के लोग भी अस्पताल में एकत्रित हो गए और वहां पर विलाप करने लगे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है。
0
comment0
Report
DBDevender Bhardwaj
Mar 03, 2026 13:02:56
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- होली पर सख्त हुई गुरुग्राम पुलिस, हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी नजर शहरभर में लगेंगे नाके, संदिग्ध वाहनों की होगी सघन चेकिंग ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष अभियान, मौके पर होगी कार्रवाई संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई पुलिस की तैनाती सोशल मीडिया पर भी रहेगी पैनी नजर त्योहार पर शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को नहीं मिलेगी राहत प्रेम और सौहार्द के साथ होली मनाने की पुलिस ने की अपील पुलिस ने होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां कर ली हैं। त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग, मारपीट या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विकल्प- पुलिस PRO के अनुसार शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगराणी रखी जाएगी। अलग-अलग स्थानों पर नाके लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग की जाएगी, ताकि असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण रखा जा सके। वहीं होली के दिन शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में मौके पर ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। बहरहाल पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि होली का त्योहार प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
0
comment0
Report
DCDhruv Chaudhary
Mar 03, 2026 13:01:47
Noida, Uttar Pradesh:होली पर नक़ली हिंदूवादी फ़र्ज़ी सनातन सरकार की तरफ़ से शराब की दुकाने खोले जायेंगी ? आपको याद होगा कैसे भाजपा की केंद्र सरकार ने शराब के नाम पर दिल्ली में नंगा नाच किया था. हर बात पर झूठ बोलकर आम आदमी पार्टी की सरकार को बदनाम किया था. झूठे मुकदमों में फँसाया गया था. मगर अब दिल्ली में भाजपा की सरकार है और शराब के नाम पर इनके असली संस्कार सबके सामने आ गए हैं. ये ना तो सनातनी हैं , ना देश भक्त. ये सिर्फ सत्ता के भूखे लोगों की अनपढ़ जमात हैं. अभी तक इन्होंने छठ महापर्व पर सारी शराब की दुकाने खोली , रविदास जयंती पर सारी शराब की दुकाने खोली और अब होली पर भी सारी शराब की दुकाने खोली गई हैं. क्या शराब पीकर जो गुंडई और अश्लीलता सड़कों पर होगी , इससे हमारी बेटियों को बचाना CM रेखा गुप्ता का काम नहीं है ? सिर्फ़ महिला कोटे के नाम पर एक अयोग्य औरत को सत्ता में बिठाया तो जाए मगर उनसे सवाल ना पूछे जाएं ?
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Mar 03, 2026 13:01:38
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले के सदर थाना क्षेत्र में पति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को डिटेन किया गया। मृतक विठ्ठल की गुमशुदगी 26 फरवरी 2026 को दर्ज हुई थी। बाद में उसका शव सुन्दनपुर के नाले में मिला। जांच में सामने आया कि 18 फरवरी की रात पत्नी नीमा और उसके पुत्र ने घरेलू विवाद व शराब के नशे में झगड़े से तंग आकर रूमाल से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद हरिश, रंजना और शारदा की मदद से शव को गांव के नाले में फेंक दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर गहनता से पूछताछ की तो चौकाने वाला मामला सामने आया, पुलिस के अनुसार मृतक पिता आए दिन घर पर पत्नी, बेटे, बहु के साथ मारपीट करता था, आए दिन उसी से परेशान होकर पत्नी, बेटे ने पिता की गला दबाकर हत्या की; फिलहाल सभी आरोपी और सह आरोपितों को पुलिस एमजी अस्पताल में मेडिकल करवाने लाई, जहाँ मेडिकल के बाद पुनः थाने ले गई
0
comment0
Report
SRSANDEEP RATHORE
Mar 03, 2026 13:01:24
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top