202001
अलीगढ़ में 11000 वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आकर घायल मोर की गई जान
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ जिले के इगलास तहसील के बलीपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मोर 11,000 वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल मोर को तुरंत इगलास के पशु अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। वन विभाग के वन रक्षक मयंक यादव और बीट प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मोर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बोकारो में ISR-2026: मतदाता सहायता केंद्रों में फॉर्म पूर्ण कराने के निर्देश
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में एसआईआर-2026 के तहत मतदाता सहायता केंद्र एवं डिजिटाइजेशन कैंप का डीईओ-सह-डीसी ने निरीक्षण किया। लंबित प्रपत्रों के निष्पादन में तेजी लाने के लिए बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करेंगे, बोर्ड के निर्देश अनुसार। एसआईआर-2026 के तहत चल रहे मतदाता संबंधी कार्यों की प्रगति को लेकर बुधवार को डीईओ-सह-डीसी अजय नाथ झा ने चास अनुमंडल कार्यालय एवं एनआईसी स्थित मतदाता सहायता केंद्र-सह-डिजिटाइजेशन कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित आवेदनों की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीईओ-सह-डीसी ने SDओ चास से लंबित प्रपत्रों की जानकारी ली; उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं के आवेदन अभी लंबित हैं, उनकी फाइलों की जांच कर यह सुनिश्चित करें कि कौन-कौन से दस्तावेज अपूर्ण हैं। ऐसे मतदाताओं से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करते हुए आवेदनों को पूर्ण कराने की कार्रवाई करें। उन्होंने निर्देश दिया कि बीएलओ घर-घर जाकर संबंधित मतदाताओं से संपर्क करें और आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करें; बीएलओ के फील्ड विजिट की नियमित निगरानी की जाए। एईआरओ एवं अतिरिक्त एईआरओ स्वयं फिल्ड में जाकर बीएलओ के कार्य एवं फील्ड मूवमेंट का निरीक्षण करें तथा इसकी नियमित समीक्षा करें। इस दौरान डीईओ-सह-डीसी ने मतदाता सहायता केंद्र पर पहुंचे कुछ मतदाताओं से भी सीधे संवाद किया, उनकी समस्याओं को सुना तथा समाधान किया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की सुविधा एवं सहायता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। शिविर में उपस्थित बीएलओ से डीईओ-सह-डीसी ने दिए गए लक्ष्य एवं उसके विरुद्ध अब तक प्राप्त फार्मों की जानकारी ली। उन्होंने ISR-2026 के तहत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी सभी संबंधित कर्मियों को दी तथा निर्देश दिया कि निर्धारित 11 दस्तावेजों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं की समस्याओं को समझें, आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करें और पूर्ण आवेदन डिजिटाइजेशन सेंटर पर उपलब्ध कराएं। डीईओ-सह-डीसी ने कहा कि ISR-2026 के कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं होनी चाहिए। लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए आवश्यक दस्तावेजों की कमी को दूर कर आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग एवं समीक्षा करने का भी निर्देश दिया। मौके पर एईआरओ श्रीमती सत्यबाला सिन्हा, जया कुमारी, दीपीका कुमारी, एपीआरओ अविनाश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।0
0
Report
शेखपुरा में जिला युवा उत्सव: छात्र-छात्राओं ने कला में दिखाया हुनर
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा के बाईपास स्थित सम्राट अशोक भवन में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन शेखपुरा के संयुक्त प्रयास से आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का डीएम शेखर आनंद ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर एडीएम, एसडीएम सहित जिला स्तरीय अधिकारी और विभिन्न विद्यालयों के स्कूली छात्र छात्राएं शामिल हुए। दो दिवसीय युवा उत्सव में सामूहिक गांव, सामूहिक नृत्य, पेंटिंग, भाषण सहित पांच विद्याओं में 112 बच्चों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि जो भी विजेता होंगे उन्हें आने वाले समय में राज्य स्तर पर अपने हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह पढ़ाई के साथ अपना कला को दिखाने का बेहतर मंच है ताकि पढ़ाई के साथ अपने अंदर के विचार को प्रस्तुत कर सकें।0
0
Report
सीवान में रंगदारी नहीं देने पर ठेकेदार की हत्या की सुपारी, असगर मियां गिरफ्तार
Siwan, Bihar:एंकर सीवान में रंगदारी नहीं देने पर ठेकेदार की हत्या की सुपारी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या की सुपारी देने के आरोपित असगर मियां उर्फ मस्तान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि रंगदारी की मांग पूरी नहीं होने पर असगर मियां ने ठेकेदार मुकेश पांडेय की हत्या के लिए दो बदमाशों को सुपारी दी थी। ठेकेदार की हत्या मंगलवार को ही करने की तैयारी थी, लेकिन इससे पहले पुलिस को इसकी भनक लग गई और कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला महाराजगंज थाना क्षेत्र के जिगरहंवा गांव का है। यहां रहने वाले ठेकेदार मुकेश पांडेय से कथित तौर पर रंगदारी की मांग की गई थी। रंगदारी नहीं देने पर जीबी नगर थाना क्षेत्र के गौर रोजा निवासी असगर मियां उर्फ मस्तान पर उनकी हत्या की सुपारी देने का आरोप है। पुलिस को जब इस साजिश की जानकारी मिली तो तत्काल कार्रवाई की गई। पुलिस ने असगर मियां को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार असगर मियां पर पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उन बदमाशों की तलाश में जुटी है, जिन्हें कथित तौर पर ठेकेदार की हत्या की सुपारी दी गई थी। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बताया गया है कि असगर मियां अपने गांव में झाड़-फूंक का काम भी करता है और उसके घर पर सुबह से शाम तक लोगों की भीड़ लगी रहती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
नालंदा में राजद का पुतला दहन, SIR के खिलाफ सरकार पर हमला
Pariaunna, Bihar:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में राजद एवं इंडिया गठबंधन की ओर से देशभर में आंदोलन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को नालंदा के परवलपुर प्रखंड में राजद युवा जिलाध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। राजद नेता मनोज यादव ने आरोप लगाया कि SIR के जरिए बड़ी संख्या में मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने का प्रयास किया गया। मनोज यादव ने कहा कि देश के तेरह करोड़ मतदाताओं का नाम काटकर मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकतांत्रिक हत्या करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो सड़क से लेकर सदन आंदोलन और तेज किया जाएगा。0
0
Report
झाबर सिंह खर्रा का बयान: कांग्रेस विदेश से आर्थिक टुकड़ा लेकर अराजकता फैलाती है
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं — यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा का झुंझुनूं में बड़ा बयान — चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना — कहा— विदेशों से आ रहा है कांग्रेस के पास आर्थिक टुकड़ा — ऐसे टुकड़े आते है, तो अराजकता फैलाने का काम करती है कांग्रेस — निकाय चुनाव के बाद पंचायत चुनावों में भाजपा जीतने का दावा — यमुना जल परियोजना को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं — चूरू में 800 करोड़ के रिजर्वोयर का शिलान्यास बताया — सीकर, झुंझुनूं, चूरू की जल समस्या समाधान का दावा सूबे के यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा बुधवार को झुंझुनूं जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास जब कोई मुद्दा नहीं होता, तो विदेशों से जो आर्थिक टुकड़ा उनको मिलता है, हिंदुस्तान में अराजकता फैलाने के लिए, उसके अंतर्गत ही ये सारे कार्यक्रम कांग्रेस करती है। मंत्री खर्रा ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा को मिले जनसमर्थन के बाद अब पार्टी कार्यकर्ता पंचायती राज चुनावों के लिए पूरी तरह मैदान में उतर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर और मतदाता तक पहुंचकर केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों की जानकारी देंगे। खर्रा ने कहा कि निकाय चुनावों की तरह पंचायत चुनावों में भी भाजपा कार्यकर्ता पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि पंचायत चुनावों में भाजपा को अच्छा जनसमर्थन मिलेगा और जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विकास कार्यों पर अपनी मुहर लगाएगी। मंत्री ने झुंझुनूं, सीकर और चूरू की लंबे समय से चली आ रही जल समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि यमुना जल समझौते को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण काम हुआ है। उन्होंने कहा कि हाल ही में चूरू जिले के हंसियावास में 800 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कृत्रिम जलाशय का शिलान्यास किया गया है। यह यमुना जल परियोजना के क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यमुना जल परियोजना के तहत सीकर, चूरू और झुंझुनूं सहित आसपास के क्षेत्रों तक पानी पहुंचाने की योजना है। सरकार इसे क्षेत्र की पेयजल एवं सिंचाई समस्या के स्थायी समाधान से जोड़कर देख रही है। खर्रा ने किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि राजस्थान के हिस्से के पानी और बिजली से जुड़े प्रावधानों को लेकर भी आगे बढ़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि इन परियोजनाओं से सीकर, झुंझुनूं और चूरू की पेयजल एवं सिंचाई संबंधी समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी। मंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि पेपर चोरी और सामूहिक नकल से युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने जल जीवन मिशन से जुड़े मामलों और अन्य अपराधों में कार्रवाई का भी उल्लेख किया। खर्रा ने कहा कि राजस्थान में विकास की गति तेज हुई है और सरकार मूलभूत समस्याओं के समाधान की दिशा में काम कर रही है। बाइट : झाबरसिंह खर्रा, यूडीएच मंत्री0
0
Report
थाना रूपईडीहा व SSB की संयुक्त कार्यवाही में 1.290 किलो अफीम बरामद, एक महिला तस्कर गिरफ्तार
Bahraich, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी महोदय नानपारा श्री चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता । o संक्षिप्त विवरणः- अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 06.10.2026 को प्रभारी निरीक्षक श्री हरेन्द्र कुमार मिश्र के निर्देशन में थाना रूपईडीहा पुलिस एवं SSB की संयुक्त टीम द्वारा रूपईडीहा चेक पोस्ट पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक नेपाली महिला मनिषा बूढ़ा थोकी पत्नी धर्मजीत विश्वकर्मा उम्र 38 वर्ष निवासी पुथा उत्तरगंगा गुनमा-4 जिला रुकुम, राष्ट्र नेपाल के कब्जे से 01.290 किग्रा अवैध अफीम बरामद की गई। अभियुक्ता को नियमानुसार हिरासत में लेकर थाना रूपईडीहा पर मु0अ0सं0-275/2026, धारा 8/18(C) एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया गया।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, 29 प्रकोष्ठ बनाये गए
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं — पंचायत चुनावों की तैयारियों के लिए झुंझुनूं जिले में 29 प्रकोष्ठ बनाए — जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्यों की काउंटिंग जिला मुख्यालय पर होगी — पंच-सरपंच की मतगणना मतदान केंद्र पर उसी दिन होगी — पेड न्यूज और सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रहेगी — चुनावी तैयारियों को लेकर प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक संपन्न हुई — डॉ. अरुण गर्ग ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद जिला प्रशासन ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने प्रेस वार्ता कर चुनाव तैयारियों, मतदान, मतगणना और निगरानी व्यवस्था की जानकारी दी। डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि चुनाव संबंधी सभी तैयारियों के लिए जिले में 29 प्रकोष्ठ बनाए गए हैं। इन प्रकोष्ठों के माध्यम से चुनाव से जुड़ी अलग-अलग व्यवस्थाओं को संचालित किया जा रहा है। प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक भी आयोजित की जा चुकी है और प्रशिक्षण का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ईवीएम की जांच पूरी कर ली गई है, जबकि चुनाव में उपयोग होने वाली पेटियों की भी जांच की जा रही है। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव ईवीएम से होंगे, जबकि पंच-सरपंच के चुनाव पारंपरिक तरीके से मतपत्र एवं मतपेटी के माध्यम से कराए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला परिषद और सभी पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना जिला मुख्यालय पर ही होगी। मतदान के बाद संबंधित ईवीएम को आरओ मुख्यालय पर जमा कराया जाएगा। इसके बाद इन्हें जिला मुख्यालय लाकर मोतीलाल कॉलेज में सुरक्षित रखा जाएगा। वहीं पंच और सरपंच के चुनाव की मतगणना मतदान के दिन उसी मतदान केंद्र पर की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पेड न्यूज, सोशल मीडिया और मीडिया कवरेज की निगरानी के लिए अलग सेल बनाया गया है। यह सेल चुनाव के दौरान मीडिया और सोशल मीडिया पर प्रकाशित एवं प्रसारित होने वाली सामग्री पर नजर रखेगा। उन्होंने कहा कि सही तरीके से काम करने वाले किसी व्यक्ति को परेशानी नहीं हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं गलत गतिविधियों का प्रयास करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। प्रशासन की ओर से राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई है। मतदान केंद्रों, पोलिंग पार्टियों, प्रशिक्षण और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं। डॉ. गर्ग ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न हों। उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने मताधिकार का उपयोग करने और पंचायत चुनाव को लोकतंत्र के उत्सव के रूप में मनाने की अपील की。 बाइट : डॉ. अरूण गर्ग, जिला निर्वाचन अधिकारी, झुंझुनूं0
0
Report
प्रमोद तिवारी बोले- FIR से कांग्रेस कानून के साथ जवाब देगी, तानाशाही नहीं चलेगी
Noida, Uttar Pradesh: लखनऊ (उत्तर प्रदेश): कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ FIR दर्ज होने पर कहा,"...राहुल गांधी की लोकप्रियता देखते हुए उनके (बीजेपी) जो कदम उठ रहे हैं, उससे ये घबराए हुए हैं। इस FIR का हम कानूनी जवाब देंगे, लेकिन क्या एक सांसद आकाशवाणी भवन में नहीं आ सकता? वहां बैठ नहीं सकता? और आप बैरियर लगाकर रोकेंगे। मैं तो ये मानता हूं कि ये तानाशाही की निशानी है। तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस भी लड़ती रही और नेहरू गांधी परिवार भी लड़ता रहा।"0
0
Report
करनाल में सेवा ज्योति यात्रा से विकसित भारत का संकल्प तेज
Karnal, Haryana:करनाल में सेवा ज्योति यात्रा, विकसित भारत के संकल्प का दिया संदेश, विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने सेवा ज्योति यात्रा को रवाना, सेवा ज्योति यात्रा के मंच से संजय भाटिया के तीखे तेवर भगवंत मान पर निशाना—‘गलत नहीं किया तो डर क्यों रहे हैं?’ कांग्रेस के चुनाव आयोग विरोध पर बोले—‘कर्नाटक-हिमाचल में जीते तो यही आयोग ठीक था’ धान खरीद और किसान के आत्महत्या प्रयास पर बोले—‘मैं किसान का बेटा हूं, सरकार किसानों के साथ खड़ी है’।Karनाल में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संदेश के साथ ‘विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। अग्रसेन चौक, एनडीआरआई के पास आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने सेवा ज्योति यात्रा को रवाना किया। राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एलईडी के माध्यम से लाइव संबोधन सुना गया।सेवा और संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वानसेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को सेवा, समर्पण और विकसित भारत के निर्माण से जोड़ना रहा। सेवा ज्योति यात्रा के जरिए लोगों तक राष्ट्र निर्माण और जनसेवा का संदेश पहुंचाया गया। विकसित भारत संकल्प सभा में मौजूद लोगों नेountry को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराया। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन की जानकारी भी दी गई।अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे सरकार के खजाने का लाभ—हरविंदर कल्याणविधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर हमें व्यवस्थाओं में सहयोग करना चाहिए और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए। सरकार के खजाने पर पहला हक अंतिम व्यक्ति का है, इसलिए अंत्योदय की भावना के साथ मिलकर काम करना होगा।सेवा को जीवन में उतारने का संदेशहरविंदर कल्याण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा को केवल एक विचार के रूप में नहीं अपनाया, बल्कि अपने जीवन में इसे जीकर दिखाया है। सेवा संकल्प अभियान समाज में सेवा, सहयोग और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का काम कर रहा है। उन्होंने लोगों से विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।‘25 साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री ने एक दिन की छुट्टी नहीं ली’—संजय भाटियाराज्यसभा सदस्य संजय भाटिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री एक ऐसे व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने अपने 25 साल के कार्यकाल में एक भी छुट्टी नहीं ली। उनका लक्ष्य भारत को विकसित राष्ट्र बनाकर दुनिया के शीर्ष देशों में पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की तकनीक, ऊर्जा, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में पूरी दुनिया में पहचान बनी है।भगवंत मान पर संजय भाटिया का निशानापंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय पर चल रही सीबीआई कार्रवाई को लेकर संजय भाटिया ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है तो फिर डरने की जरूरत क्यों महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं और यदि सब कुछ सही है तो चिंता की कोई वजह नहीं होनी चाहिए।क Congresso के चुनाव आयोग विरोध पर भी साधा निशानाचुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन को लेकर संजय भाटिया ने कहा कि इंडिया गठबंधन के पास कोई काम नहीं है और इसी मुद्दे पर लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि जब कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस चुनाव जीती थी, तब यही चुनाव आयोग उसे ठीक नजर आता था। अब हार के बाद चुनाव आयोग पर सवाल उठाए जा रहे हैं।धान खरीद और किसान के आत्महत्या प्रयास पर बोले—सरकार किसानों के साथ mandiyon में धान खरीद को लेकर किसानों की परेशानी और एक किसान के आत्महत्या के प्रयास के सवाल पर संजय भाटिया ने कहा कि ऐसी स्थिति नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे खुद किसान के बेटे हैं और किसानों की पीड़ा को समझते हैं। सरकार किसानों के साथ खड़ी है और किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
फारबिसगंज में प्रदर्शन से चुनाव पारदर्शिता पर भारी सवाल
Forbesganj, Bihar:फारबिसगंज प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने SIR की प्रक्रिया और चुनाव व्यवस्था को लेकर गहरा विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि मतदाताओं का अधिकार और चुनाव पारदर्शिता से जुड़े सवालों का स्पष्ट समाधान होना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान वोट चोरी बंद करो लोकतंत्र बचाओ जैसे नारे भी लगाए गए, वही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह के इस्तीफे की भी मांग करते हुए चुनाव आयोग की कार्य प्रणाली को लेकर उठ रहे सवालों का निष्पक्ष जवाब मांगा गया।0
0
Report
बद्रीनाथ धाम में रिकॉर्ड श्रद्धालु, यात्रा सीजन में 19 लाख से अधिक दर्शन
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:बद्रीनाथ धाम में इस वर्ष रिकॉर्ड तोड़ यात्रा चल रही है। अब तक के यात्रा सीजन में श्रद्धालुओं की संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूट गए हैं। बद्रीनाथ धाम में एक यात्रा सीजन में सर्वाधिक 18 लाख 40 हजार श्रद्धालुओं के दर्शन का रिकॉर्ड था, लेकिन इस बार यह आंकड़ा अक्टूबर के पहले सप्ताह में ही पार हो गया है। मंगलवार 6 अक्टूबर तक 19 लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर चुके हैं। खास बात यह है कि यात्रा सीजन समाप्त होने में अभी डेढ़ माह से अधिक का समय शेष है। बीओ- यात्रा के दूसरे चरण में भी बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार लगातार बद्रीनाथ धाम में डेरा डाले हुए हैं और यात्रा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं। एसपी खुद व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं, ताकि देश-दुनिया से धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। वर्तमान में बद्रीनाथ धाम में प्रतिदिन करीब 17 हजार से 20 हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वहीं, इन दिनों पितृ पक्ष चलने के कारण भी बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। देश के विभिन्न हिस्सों के साथ ही विदेशों से भी श्रद्धालु अपने पितरों का पिंडदान और तर्पण करने के लिये बद्रीनाथ धाम स्थित ब्रह्मकपाल पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच पुलिस प्रशासन की ओर से धाम में यातायात, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। यात्रा के अंतिम चरण में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन व्यवस्थाओं को और मजबूत करने में जुटा है।0
0
Report
हिसार की कटला रामलीला 10 अक्टूबर से भव्य मंचन के साथ लौटेगी
Hisar, Haryana:129 वर्षों के गौरवशाली इतिहास को समेटे हिसार की ऐतिहासिक श्री कटला रामलीला कमेटी आगामी 10 अक्टूबर से रामलीला के भव्य मंचन का आगाज़ करने जा रही है, जिसकी तैयारियाँ पूरे जोश-ओ-खरोश के साथ अंतिम चरण में हैं। श्री कटला रामलीला कमेटी के प्रधान विनोद गुप्ता ने मीडिया को बताया कि बेहद छोटे स्तर पर शुरू हुई यह रामलीला आज पूरे हरियाणा की एकमात्र ऐसी सांस्कृतिक परंपरा है जो इतने लंबे समय से निरंतर जारी है। डॉ. विनोद गुप्ता के साथ कमेटी के अन्य पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि यह आयोजन न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण रहा है—चौधरी देवीलाल, भजन लाल, ओमप्रकाश चौटाला, भूपेंद्र सिंह हुड्डा से लेकर मनोहर लाल तक प्रदेश के तमाम दिग्गज मुख्यमंत्रियों ने यहाँ के विजयदशमी उत्सव में शिरकत की है। आज के डिजिटल दौर में भी इसका आकर्षण ज़रा भी कम नहीं हुआ है और रोज़ाना दो घंटे के मंचन के दौरान पूरा शहर उमड़ पड़ता है। इस बार रामलीला को जीवंत बनाने के लिए वृंदावन से विशेष कलाकारों का दल पहुँच रहा है, वहीं विजयदशमी पर उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध कारीगरों द्वारा की जाने वाली विख्यात आतिशबाज़ी मुख्य आकर्षण रहेगी।0
0
Report
Advertisement
गोमती नदी के जलस्तर से लखनऊ बैकुंठ धाम जलमग्न, लाशों की चिताएं पानी में
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में गोमती नदी के बढ़ते जलस्तर का प्रभाव अब बैकुंठ धाम में भी देखने को मिल रहा है। बैकुंठ धाम के अंदर तक पानी भर चुका है लाशों को जलाने के लिए घुटनों तक पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है अगर ऐसे ही हालात रहे तो लाशों को जलाने के लिए कुछ चबूतरे ही बचेंगे बाकी जलमग्न हो जाएंगे। गोमती नदी लगातार अपना रौद्र रूप दिखा रही है जिसकी जद में फैजुल्लागंज के अलावा शहर के कई इलाके हैं और अब लाशों को जलाने के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। आश्चर्य की की बात यह है कि लोगों ने इसे एक पर्यटन स्थल बना लिया है और भरे हुए पानी में गोते लगा रहे हैं एक दूसरे के ऊपर पानी फेंक रहे हैं。0
0
Report
सरपंच चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रचार 24 घंटे में शुरू, ग्रामीण नाराज़
Jaipur, Rajasthan:चुनावी कार्यक्रम के तकनीकी और कानूनी पहलुओं ने उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की नींद उड़ा दी है, सरपंच के उम्मीदवारों को इस बार जनता के बीच चुनाव चिन्ह के साथ प्रचार करने के लिए बहुत कम समय मिलेगा। आधिकारिक चुनाव चिह्न मिलने के बाद प्रचार के महज कुछ ही घंटों का समय मिल रहा है, जिसे लेकर गांवों में बहस छिड़ी हुई है। राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 3 अक्टूबर 2026 को पंचायती राज चुनावों का शंखनाद कर दिया गया है। 14,403 ग्राम पंचायतों में आचार संहिता लागू हो चुकी है और चारों तरफ चुनावी बिसात बिछने लगी है। लेकिन इस बार का यह महामुकाबला ग्रामीण राजनीति के सबसे अहम पद- यानी 'सरपंच' के प्रत्याशी के लिए एक बड़ी परीक्षा बन गया है। दरअसल, आयोग द्वारा जारी चुनावी कार्यक्रम के बारीक कानूनी पन्नों को पलटने पर एक ऐसी जमीनी हकीकत सामने आई है जिसने उम्मीदवारों की नींद उड़ा दी है। तकनीकी नियमों के जाल के कारण सरपंच उम्मीदवारों को आधिकारिक चुनाव चिह्न आवंटित होने के बाद प्रचार के लिए 24 घंटे से भी कम यानी महज कुछ घंटों का समय मिल रहा है। इसे लेकर सोशल मीडिया से लेकर चौपालों तक ऐतराज जताया गया है। एक तरफ जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों को नामांकन के बाद प्रचार के लिए काफी वक्त मिल रहा है, दूसरी ओर भावी सरपंचों के लिए नामांकन दाखिल होने और जांच के बाद अधिकृत उम्मीदवार बनने तक का सफर चंद घंटों का है। चुनाव चिन्ह शाम होते होते मिलेंगे और मतदान अगले दिन सुबह से शुरू हो जायेगा। ऐसे में नेताओं के चेहरों पर उदासी पसर रही है। पिछले कुछ चुनावों में सरपंचों को भी ठीक ठाक वक्त मिल जाता था पर अब गांवों में बिना उम्मीदवारी के गाड़ियां दौड़ाने के सिवा उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा है। चुनाव चिन्ह क्या आवंटित होगा उसे कैसे मतदाताओं तक पहुँचायेंगे इसके लिए अभी से रणनीति बनना शुरू हो रही है। एक तरफ कम पढ़े लिखे ग्रामीण इस वक्त को नाकाफी मानते हैं तो दूसरी तरफ गांव की पंचायती के कई सक्रिय चेहरे मानते हैं कि हर घर में मोबाइल है इसलिए चुनाव चिन्ह के प्रचार में ज्यादा दिक्कतें नहीं आयेंगी। जमाना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सोशल मीडिया के दबदबे का है, इसलिए गांवों के पंचायतों के चुनाव में इसका जमकर उपयोग देखने को मिलेगा।0
0
Report
टोंक नगर परिषद के मेयर मयंक गोयल वार्ड 27 में जनसुनवाई कर समस्याएं सुनीं
Tonk, Rajasthan:एंकर - नगर परिषद सभापति मयंक गोयल शहर की समस्याओं को लेकर एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। सभापति लगातार शहर के अलग-अलग वार्डों में पहुंचकर आमजन से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और मौके पर समाधान के निर्देश दे रहे हैं। आज सभापति मयंक गोयल ने वार्ड नंबर 27 में जनसुनवाई की। वार्ड पार्षद अकबर खान के साथ सभापति ने वार्डवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने साफ-सफाई, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं सभापति के सामने रखीं। सभापति मयंक गोयल ने कहा कि आने वाले दिनों में शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था को और बेहतर किया जाएगा, वहीं वार्डों में सड़क संबंधी समस्याओं को भी दूर करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर के सभी 60 वार्डों में जाकर आमजन की समस्याएं सुनने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही वार्ड नंबर 27 के लोगों ने नहर सहित सड़को की समस्या बताई है जिनका जल्द समाधान किया जाएगा। शहर के पार्कों का भी निरीक्षण किया गया है। पार्कों में भी और विकास होगा। बाइट -01- मयंक गोयल,सभापति, नगर परिषद टोंक बाइट -02- अकबर खान,पार्षद वार्ड नंबर 270
0
Report
Advertisement
