202124
इगलास पुलिस के जवान नें घायल बन्दर का कराया इलाज
Iglas, Uttar Pradesh:अलीगढ़ जिले के इगलास कोतवाली में तैनात यूपी पुलिस के एक जवान ने घायल आवारा बंदर की मदद की। बंदर बीमार होकर थाना की सीढ़ियों पर गिर गया था। पुलिसकर्मी ने पशु चिकित्सक धर्मेंद्र चौधरी को सूचित किया, जिन्होंने थाना परिसर में ही बंदर का इलाज किया। इस मानवीय कार्य के लिए पुलिसकर्मी की सोशल मीडिया पर सराहना हो रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सनावद पुलिस ने अवैध पिस्टल तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के सनावद पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई की। पुलिस ने आकाश निवासी पुणे महाराष्ट्र और नयन निवासी बुरहानपुर को पाँच अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। जब्त अवैध हथियारों की कीमत करीब एक लाख 25 हजार रुपए बताई जा रही है। एएसपी शकुंतला रुहल ने बताया कि सनावद में चेकिंग के दौरान यह दोनों युवक भागने लगे। पुलिस को इन पर शक हुआ, तेज़ी से पीछा कर दोनों को पकड़ लिया गया और तलाशी लेने पर उनकी स्कूटी में पाँच देशी पिस्टल बरामद हुईं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक महाराष्ट्र पुणे का आरोपी है और दूसरा महाराष्ट्र सीमावर्ती मध्यप्रदेश के बुरहानपुर का निवासी है। उनसे लगातार सख्ती से पूछताछ कर इनके नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।0
0
Report
कटारिया गांव बवाल: सपा नेताओं समेत 47 नामजद, 200 अज्ञात पर मुकदमा
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर कटारिया गांव बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन, सपा विधायकों समेत 47 नामजद, 200 अज्ञात पर केस,मुख्य आरोपी सत्या यादव समेत 10 आरोपी भेजे गए जेल सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, सपा विधायक डॉ वीरेंद्र यादव, सपा विधायक जै किशन साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत 47 नामजद मुख्य आरोपी सत्य यादव समेत 10 आरोपियों को भेजा गया जेल सत्य यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य बताया जा रहा है एसपी डॉ. ईरज राजा बोले– सोची समझी साजिश के तहत हुआ बवाल करीब 250–300 लोगों की भीड़ लाठी-डंडों के साथ गांव पहुंची थी फोटो और वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान जारी पुलिस का दावा– माहौल बिगाड़ने और जातीय संघर्ष कराने की थी कोशिश गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के कटारिया गांव में कल हुए बवाल के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में सपा विधायक जंगीपुर डॉ वीरेंद्र यादव, सपा विधायक सदर जै किशन साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सत्या यादव समेत 47 लोगों को नामजद करते हुए 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्या यादव समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी गाजीपुर डॉक्टर ईरज राजा ने पूरे मामले में सख्त कार्रवाई की बात कही है। दरअसल कटारिया गांव में हुए बवाल को लेकर पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। पुलिस के मुताबिक कुछ अराजक तत्वों ने माहौल खराब करने की नीयत से गांव में पत्थरबाजी की और स्थिति को तनावपूर्ण बना दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 47 लोगों को नामजद करते हुए 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्य यादव समेत 10 लोगों को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया है। एसपी डॉ. ईरज राजा के मुताबिक इस पूरी घटना को सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया था। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल को पहले ही स्पष्ट कर दिया गया था कि तय सीमा में ही जाने की अनुमति है, लेकिन इसके बावजूद करीब 250 से 300 लोगों की भीड़ गांव में पहुंच गई। एसपी ने बताया कि कई लोग लाठी-डंडों के साथ पहुंचे थे और पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस के पास घटना से जुड़े पर्याप्त फोटो और वीडियो फुटेज मौजूद हैं, जिनके आधार पर अन्य लोगों की पहचान कर आगे भी गिरफ्तारी की जाएगी। एसपी डॉ. ईरज राजा ने यह भी कहा कि निशा मामले को लेकर बार-बार गलत तथ्यों को फैलाया गया और गैंगरेप की अफवाहें उड़ाकर इसे जातीय संघर्ष का रूप देने की कोशिश की गई, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसी कोई पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि फोटो और वीडियो के आधार पर अन्य लोगों को चिन्हित कर जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
नाबालिग ने किराने की दुकान में महिला से नगदी-जेवरात पार लिए
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी नाबालिग ने बड़ी सफाई से महिला के नगदी और जेवरात पार किए। घटना किराने की दुकान में उस समय हुई जब महिला अपने पिता के साथ खरीदारी करने पहुंची थी। भीड़ का फायदा उठाकर नाबालिग लड़के ने वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामला मझौली थाना क्षेत्र के बाजार का है, जहां लगातार इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पुलिस जांच में जुटी, इलाके में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल。0
0
Report
Advertisement
गोविंदगढ़ में 21 वर्षीय महेश यादव का अपहरण, शादी से पहले बवाल मचा
Alwar, Rajasthan:गोविंदगढ़ में 21 वर्षीय युवक का अपहरण, शादी से पहले वारदात से मचा हड़कंप अलवर जिले के गोविंदगढ़ कस्बे में 21 वर्षीय महेश यादव के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना गुरुवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, महेश यादव अलवर से घर लौटने के बाद कार से बाजार के लिए निकला था। इसी दौरान रेलवे फाटक के पास पहले से खड़ी यूपी नंबर की स्कॉर्पियो और ब्रेजा कार में सवार बदमाशों ने उसकी गाड़ी को रोक लिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने जबरन महेश को गाड़ी से उतारकर मारपीट की और उसे अपनी कार में डालकर जलूकी की ओर ले गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अपहरण की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और गोविंदगढ़-जलूकी मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। महेश यादव की 24 अप्रैल को लगन और 26 अप्रैल को आगरा के ककरेटा कॉलोनी में बारात जानी थी। शादी से ठीक पहले हुई इस घटना से परिवार में मातम और क्षेत्र में भय का माहौल है। बाइट: फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।0
0
Report
परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज की भव्य शोभायात्रा, उपमुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया
Jaipur, Rajasthan:भगवान परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शोभायात्रा का किया शुभारंभ, बड़ी संख्या में समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए, शोभायात्रा जलेब चौक से शुरू होकर परकोटे के विभिन्न मार्गों से निकाली, ब्राह्मण समाज द्वारा शोभायात्रा का आयोजन किया गया, दामोदर प्रसाद जयपुर एंकर - भगवान परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज द्वारा शोभायात्रा का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया, यह विशाल शोभायात्रा जलेब चौक से शुरू होकर परकोटे क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा को विधिवत रवाना किया, उन्होंने भगवान परशुराम का आशीर्वाद लेकर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान परशुराम जयंती पर शोभायात्रा का आयोजन गौरव का विषय है, उन्होंने कहा कि उन्हें इस अवसर पर शामिल होकर यात्रा को रवाना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है और समाज के लोगों का जुड़ाव हमेशा सराहनीय रहता है, बाइट - दिया कुमारी, उप मुख्यमंत्री राजस्थान0
0
Report
जोधपुर के बावड़ी में कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, चौपाल से समाधान की उम्मीद
Noida, Uttar Pradesh:बावड़ी (जोधपुर) जोधपुर जिला कलेक्टर आलोक रंजन पहुंचे बावड़ी, बावड़ी एसडीएम कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जन समस्याओं पर की चर्चा, जिला कलेक्टर का खेड़ापा कस्बे में रात्रि चौपाल का भी है कार्यक्रम, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की जन समस्याओं पर करेंगे सुनवाई。0
0
Report
Advertisement
आरा-बक्सर MLC चुनाव: मनोज उपाध्याय ने निर्दलीय नामांकन दाखिल, NDA पर दबाव
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में आरा बक्सर एमएलसी चुनाव में अब त्रिकोणीय मुकाबला होता दिखाई दे रहा है। क्योंकि जदयू से बागी हुए जदयू नेता मनोज उपाध्याय ने आज बक्सर एमएलसी के बतौर निर्दलीय उम्मीदवार नामांकन के अंतिम दिन अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। मनोज उपाध्याय के नामांकन को लेकर भारी संख्या में लोग आरा समाहरणालय पहुंचे थे ।नामांकन पत्र दाखिल करने के उपरांत मनोज उपाध्याय ने एक आम सभा को भी संबोधित किया जिसमें भारी भीड़ देखने को मिली ।इस भीड़ को देखकर अब आरा बक्सर एमएलसी चुनाव में NDए उम्मीदवार के लिए मुश्किल होता दिखाई देने लगा है। मनोज उपाध्याय ने बताया है कि राजा का बेटा ही राजा बनेगा तो आम जनता का क्या होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जदयू उनके दिल में है और मैं अपने पार्टी को गाली कैसे दे सकता हूं क्योंकि मैंने उसको मंदिर के रूप में देखा है ।साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि जदयू के नेता मेरे पास आए थे लेकिन मैं बहुत आगे बढ़ गया था तो अब पीछे हटने पर मेरी राजनीतिक हत्या हो जाती। उन्होंने यह कहा कि मैं किसी को अपना प्रतिद्वंद्वी नहीं मानता हूं और किसी से मेरी लड़ाई नहीं है। मैं जब जीत कर सदन में जाऊंगा तो त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के आवाज को बुलंद करने का काम करूंगा ।0
0
Report
बालेसर में हाईटेंशन लाइन के ढीले तारों से बड़ा हादसा टला; ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू
Noida, Uttar Pradesh:बालेसर (जोधपुर) उपखंड क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन से बड़ा हादसा टला, कोई जनहानि नहीं। क्षेत्र के बीच जोधपुर-रामगढ़ 132KV हाईटेंशन विद्युत लाइन के ढीले तारों की वजह से आगजनी की आंशका थी। ग्रामीणों के अनुसार तार जमीन के पास होने से चिंगारियों ने खेतों में भीषण आग लगा दी। ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर आग पर काबू पाया, जिससे जनहानि टल गई। किसान नेताओं ने टावर के तारों को टाइट करने की मांग की।0
0
Report
सी-गॉल्स हवा के टनल में मस्ती कर रहे हैं… या पुल के नीचे कीड़ों को पकड़ने की कोशिश
Noida, Uttar Pradesh:Seagulls using a wind tunnel for fun… or maybe catching bugs under the bridge0
0
Report
Advertisement
रूसी डबल अम्प्यूट माउंटेनियर Rustam Nabiev एवरेस्ट चढ़ाई के लिए तैयार
Noida, Uttar Pradesh:Rustam Nabiev, the Russian double amputee mountaineer, will be attempting to climb Mt Everest (8848.86 m) this season (2026).0
0
Report
कोरापुट में भारत मुक्ति मोर्चा और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बंद के कारण 3 घंटे के असर
Koraput, Odisha:କୋରାପୁଟ - ଭାରତ ମୁକ୍ତି ମୋର୍ଚ୍ଚା o ଭାରତ ପଛୁଆ ବର୍ଗ ମୋର୍ଚ୍ଚା ତରଫରୁ ଦିଅ ଯାଇଥିବା ୩ ଘଣ୍ଟିଆ ବନ୍ଦ ଡାକରାର ଆଂଶିକ ପ୍ରଭାବ ପଡ଼ିଛି। ବାଇଟ - ଇସ୍ମାଇଲ ପାତ୍ର - ଜିଲ୍ଲା ସଭାପତି, ଭାରତ ମୁକ୍ତି ମୋର୍ଚ୍ଚା。0
0
Report
नीली जंगली भेड़ दीवार पर चढ़ती दिखी
Noida, Uttar Pradesh:Wall climbing wild blue sheep in action0
0
Report
Advertisement
कटिहार शहर में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा एक्शन देखने को मिला
Katihar, Bihar:कटिहार शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का बड़ा एक्शन देखने को मिला. अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज, बुडको का नाला बनाने के उद्देश्य से. सरकारी जमीन पर बने एक दर्जन से अधिक मकान और दुकान आज ढह दिए गए. इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल और अधिकारी मौके पर मौजूद रहे. अभियान आगे भी जारी रहेगा और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाया जाएगा. प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच तनाव की स्थिति बनी रही. बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार बनते ही शहरों को सुंदर बनाने के उद्देश्य से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है. आज कटिहार शहर के महमूद चौक पर अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया.0
0
Report
सवाई माधोपुर में शिव पंचायत प्राणप्रतिष्ठा का भव्य तीन दिवसीय उत्सव शुरू
Sawai Madhopur, Rajasthan:एंकर-removed: स्लग-शिव पंचायत प्राण प्रतिष्ठा समारोह-अरविंद सिंह-सवाई माधोपुर 23 अप्रैल 2026 एंकर-सवाई माधोपुर शहर के पुराने इलाके में स्थित दंडवीर हनुमान मंदिर में आज से श्री शिव पंचायत प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ। इस तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन की शुरुआत आज श्रद्धा और उत्साह से भरपूर कलश यात्रा के साथ की गई। भगवान शिव पंचायत की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें शहर के श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिल रही है। कार्यक्रम के पहले दिन भेरू दरवाजे के पास स्थित गोपाल जी का मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में 151 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया, जो इस आयोजन की आध्यात्मिक गरिमा को और बढ़ाता नजर आया। बैंड-बाजों की मधुर धुनों के साथ निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए इस यात्रा का व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। कलश यात्रा गोपाल जी के मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार से होती हुई दंडवीर हनुमान मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल और जयकारों की गूंज सुनाई देती रही। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह धार्मिक कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा। 24 अप्रैल को विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा पूजन किया जाएगा, जबकि 25 अप्रैल को शिव पंचायत मूर्तियों का नगर भ्रमण कराया जाएगा। इसके बाद विधिवत प्राण प्रतिष्ठा और पूर्णाहुति के साथ महाप्रसादी का आयोजन होगा। इस पूरे अनुष्ठान का संचालन आचार्य पंडित सतीश चंद शास्त्री, इंदौर सिनौली वाले द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस पुण्य अवसर का लाभ उठाएं और धर्मिक वातावरण का हिस्सा बनें。0
0
Report
मेड़ता रोड पुलिस ने डोडा पोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार; 40.554 किलोग्राम बरामद
Nagaur, Rajasthan:मेड़ता रोड पुलिस ने ऑपरेशन संकल्प के तहत कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र को नशा मुक्त करने की दिशा में कार्य करते हुए डीएसटी टीम की सूचना पर जारोड़ा खुर्द में भंवरा राम बिश्नोई के खेत में बनी ढाणी पर दबिश दी। थाना अधिकारी दयानंद शर्मा की इस कार्रवाई में आरोपी भंवराराम की ढाणी से 6.10 लाख कीमत का 40.554 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा बरामद कर आरोपी भंवराराम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामला NDPS Act के तहत दर्ज कर जांच गोटन थाना अधिकारी सुरेश चौधरी के सुपुर्द कर दी।0
0
Report
Advertisement
