202001
इगलास पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा!
Aligarh, Uttar Pradesh:इगलास कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह और उनके सहयोगी धर्मेंद्र कुमार ने सलेमपुर जी निवासी हारिश को गिरफ्तार किया, जो कई धाराओं में वांछित था। वहीं, उपनिरीक्षक मनोज कुमार और उनके साथियों ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन में विवाद के बाद विवाहिता मोहिनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पति से विवाद के बाद बीहड़ पहुंची विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बीहड़ में पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव, मृतका की पहचान मोहिनी पत्नी जवर सिंह के रूप में हुई, तीन साल पहले हुई थी शादी, सूचना पर मौके पर सीओ समेत पुलिस बल मौजूद, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पति-पत्नी के बीच विवाद की जांच में जुटी पुलिस, जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के कदमपुरा गांव की घटना।0
0
Report
दिल्ली में लालू यादव और तेजस्वी यादव ने कपिल सिब्बल के आवास पर मुलाकात
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली / BREAKING RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दिल्ली में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल के आवास पहुंचे0
0
Report
योगी ने अग्निवीरों को यूपी में 20% आरक्षण और सीधे नियुक्ति की घोषणा
Noida, Uttar Pradesh:गोंडा सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अग्निवीरों को उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में 20 फीसदी आरक्षण देंगें और सीधे उन्हें नियुक्ति पत्र दी जाएगी0
0
Report
Advertisement
5 टन लोहे की खेप में हेराफेरी: रायगढ़-रायपुर में तीन गिरफ्तार
Darogapara, Chhattisgarh:औद्योगिक प्लांट से रायपुर भेजे जा रहे लोहे की खेप में करीब 5 टन माल की हेराफेरी का मामला सामने आया है. पूंजीपथरा पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने रास्ते में ट्रक से लोहे के दो क्वायल उतारकर एक गैरेज में छिपा दिए थे. पुलिस ने करीब 5 लाख रुपये कीमत के दोनों क्वायल बरामद कर लिए हैं. मामले के अनुसार, 9 सितंबर 2026 को चंद्रहासिनी इस्पात प्राइवेट लिमिटेड, गेरवानी से वाहन क्रमांक CG10BS7041 में 38.900 टन लोहा लोड कर पवन पुत्र ट्यूब्स, रायपुर के लिए रवाना किया गया था. 11 सितंबर को ट्रक रायपुर पहुंचा, जहां धर्मकांटा में वजन करावे पर करीब 5 टन माल कम पाया गया. इसके बाद ट्रक चालक मुरली साहू वाहन छोड़कर फरार हो गया. कंपनी के सेल्स एग्जीक्यूटिव की शिकायत पर पूंजीपथरा पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने ट्रक चालक मुरली साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में पता चला कि उसने अपने भाई चेतन साहू उर्फ रामजाने को अपना ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य दस्तावेज इस्तेमाल करने के लिए दिए थे. इसके बाद पुलिस ने चेतन साहू को पकड़ा, जिसने पूछताछ में बताया कि उसने रायगढ़ के अजीत पेट्रोल पंप के पास हरिओम गैरेज की देखरेख करने वाले संतोष गुप्ता के साथ मिलकर लोहे के क्वायल की हेराफेरी की योजना बनाई थी. योजना के मुताबिक, ट्रक से लोहे के दो क्वायल बाईपास रोड के उबड़-खाबड़ रास्ते में उतार दिए गए और संतोष गुप्ता ने उन्हें हरिओम गैरेज में छिपाकर रख दिया. दोनों की योजना बाद में लोहे को बेचकर रकम हासिल करने की थी. चेतन से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने गैरेज में दबिश देकर करीब 5 टन वजन के दोनों क्वायल बरामद कर लिए. इस मामले में पुलिस ने मुरली साहू, चेतन साहू उर्फ रामजाने और संतोष कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है. संतोष गुप्ता (25 वर्ष) बिहार के रोहतास जिले का निवासी है, जो वर्तमान में दरोगामुड़ा बाईपास रोड, रायगढ़ में रह रहा था. वहीं चेतन साहू (30 वर्ष) रायपुर जिले के ग्राम देवरी का निवासी है. आरोपियों के खिलाफ आपराधिक न्यासभंग और आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. पूंजीपथरा पुलिस की इस कार्रवाई में करीब 5 लाख रुपये का चोरी किया गया लोहा बरामद हुआ है.0
0
Report
CJI सूर्यकांत का देवघर दौरा: तकनीक से तेज़ और पारदर्शी न्याय की मांग
Deoghar, Jharkhand:देवघर चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया सूर्यकांत आज एक दिवसीय देवघर दौरे पर देवघर पहुंचे जहां सबसे पहले उन्होंने बाबा बैजनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की जिसके बाद देवघर व्यवहार न्यायालय में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत किया कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं से संवाद के क्रम में मुख्य न्यायाधीश ने अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सुलभ, त्वरित और पारदर्शी न्याय पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका के बुनियादी ढांचे को आधुनिक तकनीक से जोड़ना आज के दौर की प्राथमिक मांग है, ताकि वादियों को तारीखों के लंबे सिलसिले से राहत मिल सके। उन्होंने अधीनस्थ अदालतों में मुकदमों के त्वरित निष्पादन और विधिक जागरूकता अभियानों को जमीनी स्तर तक ले जाने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने झारखंड के रांची और पलामू में लीगल एड क्लीनिक की ऑनलाइन शुभारंभ किए साथ ही प्रोजेक्ट शिशु सहित अन्य कार्यक्रमों के तहत परिसंपत्ति और नगद राशि का वितरण किया गया।0
0
Report
शिव महापुराण कथा में उमड़ रही भीड़, डीएम-एसएसपी ने परखी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। बीघापुर क्षेत्र के ग्राम गौरी में आयोजित शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सोमवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मुख्य पंडाल, श्रद्धालुओं के आवागमन के रास्तों, वाहनों के प्रवेश और निकास मार्गों तथा पार्किंग स्थलों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कंट्रोल रूम और यातायात नियंत्रण व्यवस्था भी देखी गई। डीएम और एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि कथा में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस दौरान एसपी उत्तरी आयुष श्रीवास्तव, एडीएम सुशील कुमार, एएसपी दक्षिणी शैलेन्द्र लाल, एएसपी पश्चिमी हरदोई अखिलेश सिंह सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
'कौवे वाले वीडियो' के समर्थन और नए विवादित पोस्ट पर घिरे अमित जोगी: मर्यादा लांघने पर हटाया वीडियो,
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी ने अपने चर्चित "कौवे वाले वीडियो" को लेकर स्पष्टीकरण देते हुए दावा किया कि लोगों ने उनके उस पुराने व्यंग्य को काफी पसंद किया था। हालांकि, कथित वोट चोरी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को निशाना बनाकर किए गए अपने ताजा निजी व आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर वे चौतरफा विवादों में घिर गए। इस नए घटनाक्रम में उन्होंने अपने बच्चों व परिवारों का संदर्भ देते हुए स्वीकार किया कि निजी दायरे में जाकर की गई ऐसी टिप्पणी मर्यादा की सीमा लांघती है। बढ़ते विवाद और आलोचनाओं के बाद उन्होंने उक्त पोस्ट को सोशल मीडिया से हटा दिया और जिनकी भावनाएं आहत हुईं, उनसे सार्वजनिक रूप से क्षमा याचना की। वहीं आलोचकों का कहना है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों के खिलाफ ऐसी अशोभनीय बयानबाजी राजनीतिक मर्यादा का खुला उल्लंघन है।Amit Jogi Faces Backlash Over Controversial Post Targeting PM Modi & CEC Gyanesh Kumar; Deletes Video and Apologizes0
0
Report
चित्रकूट स्थित डायट शिवरामपुर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ
Manikpur, Manikpur Sarhat, Uttar Pradesh:प्राचार्य डायट एवं जिला विद्यालय निरीक्षक ने दीप प्रज्ज्वलित कर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का किया शुभारंभ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), शिवरामपुर, चित्रकूट में माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्यों हेतु दक्ष मॉड्यूल आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण एवं मेंटल वेलनेस कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य बी.के. शर्मा (P.E.S.) एवं जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रधानाचार्यों एवं प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्य बी.के. शर्मा ने कहा कि विद्यालय किसी भी समाज के शैक्षिक एवं सामाजिक विकास की आधारशिला होते हैं। विद्यालय के समग्र विकास में प्रधानाचार्य की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। प्रधानाचार्य केवल प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करने वाले अधिकारी नहीं, बल्कि विद्यालय के शैक्षिक नेतृत्वकर्ता, मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्रोत भी होते हैं। दक्ष मॉड्यूल आधारित प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में शिक्षण-अधिगम की गुणवत्ता में सुधार, नेतृत्व क्षमता का विकास, विद्यालय प्रबंधन को प्रभावी बनाना तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना है।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रधानाचार्यों को शैक्षिक नेतृत्व के साथ-साथ अपने मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक संतुलन पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। मानसिक रूप से स्वस्थ एवं सकारात्मक नेतृत्व ही विद्यालय में स्वस्थ शैक्षिक वातावरण का निर्माण कर सकता है। जिला विद्यालय निरीक्षक रवि शंकर ने अपने संबोधन में कहा कि माध्यमिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रधानाचार्यों का दक्ष, संवेदनशील एवं उत्तरदायी होना आवश्यक है। विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियाँ, अनुशासन, विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा शिक्षकों की कार्यक्षमता काफी हद तक प्रधानाचार्य के नेतृत्व एवं कार्यशैली पर निर्भर करती हैं।उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से अपेक्षा की कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान, नवीन शैक्षिक अवधारणाओं एवं प्रबंधन संबंधी कौशलों को अपने-अपने विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मानसिक स्वास्थ्य एवं मेंटल वेलनेस वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। प्रधानाचार्यों को स्वयं तनावमुक्त रहते हुए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक, सहयोगात्मक और संवेदनशील वातावरण तैयार करना चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान दक्ष मॉड्यूल के विभिन्न आयामों, विद्यालयी नेतृत्व एवं प्रबंधन, शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन, प्रभावी कार्ययोजना निर्माण, समस्या समाधान तथा मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गतिविधि आधारित सत्र आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य प्रधानाचार्यों को विद्यालय संचालन में अधिक दक्ष, प्रभावशाली एवं संवेदनशील नेतृत्वकर्ता के रूप में विकसित करना है। तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानाचार्यों की नेतृत्व क्षमता, प्रशासनिक दक्षता एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा प्रशिक्षण को पूर्ण मनोयोग, सक्रिय सहभागिता एवं प्रतिबद्धता के साथ संपन्न करने का आह्वान0
0
Report
आगर मालवा के रातोड़िया तालाब में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, जांच जारी
Agar, Madhya Pradesh:आगर-मालवा के मध्य स्थित रत्नसागर रातोड़िया तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कुछ बच्चे पतंग लूटने तालाब किनारे पहुंचे थे, तभी उनकी नजर झाड़ियों के बीच दिखाई दे रहे पैरों पर पड़ी।सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव झाड़ियों और पानी में फंसा होने के कारण उसे बाहर निकालने में परेशानी हुई, जिसके बाद नगर पालिका की टीम को बुलाया गया।शव काफी समय से तालाब में पड़े होने की आशंका है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव बाहर निकलने के बाद पहचान और मौत के कारणों की जांच जुटी।0
0
Report
Advertisement
मुज़फ्फरनगर में बुर्कानशी युवक ने युवती से मारपीट; CCTV वीडियो वायरल
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर बुर्कानशी युवती के साथ की मारपीट युवक ने गिफ्ट देने के बाद कि महिला से मारपीट, मारपीट की घटना CCTV कैमरे में हुई कैद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल, पुलिस ने वायरल वीडियो का लिया संज्ञान पुलिस ने आरोपी युवक फरमान को किया गिरफ्तार गिरफ्तार युवक क़ो पुलिस ने सिखाया कानून का पाठ सिविल लाइन थाना क्षेत्र के साकेत का मामला।।0
0
Report
गौरीबाजार में चोरों के हौसले बुलंद, कपड़े की दुकान का जंगला और दरवाजा तोड़ कर घुसे चोर
Deoria, Uttar Pradesh:गौरीबाजार कस्बे में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। रविवार की रात चोरों ने नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच स्थित नीलकंठ वस्त्रालय को निशाना बनाया। चोर दुकान का जंगला और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हो गए और आलमारी तोड़ने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान आसपास के लोगों को आहट मिल गई। लोगों के सतर्क होते ही चोर मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि दुकान से कोई सामान चोरी नहीं हुआ। नगर पंचायत गौरीबाजार के वार्ड नंबर पांच निवासी मनीष जायसवाल नीलकंठ वस्त्रालय के नाम से कपड़े की दुकान चलाते हैं। रविवार की रात दुकान में चोरों के घुसने की आवाज सुनकर पड़ोसी ने उन्हें सूचना दी। जानकारी मिलते ही मनीष जायसवाल दुकान पर पहुंचे, अपने को घिरता देख चोर भाग निकले। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। गौरतलब है कि बीते नौ अक्टूबर को खरोहा चौराहे पर स्थित शिवशक्ति ट्रेडर्स की दुकान और एक व्यक्ति के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया था। उस घटना की पुलिस अभी जांच-पड़ताल कर रही है। इसी बीच गौरीबाजार कस्बे में कपड़े की दुकान में चोरी के प्रयास ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है।लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं और प्रयासों से स्थानीय व्यापारियों एवं लोगों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि रात के समय दुकानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।0
0
Report
अरविंद राजभर ने योगी के हनुमान बताए, अखिलेश पर भस्मासुर तंज; Abbas Ansari नहीं होंगे प्रत्याशी
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया - एंकर- सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने ओमप्रकाश राजभर को योगी का हनुमान बता दिया। अरविंद राजभर ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर हमेशा हनुमान की भूमिका में रहते हैं और सदैव आगे बढाने का काम करते हैं। वहीं अखिलेश यादव को लेकर तंज कसते हुए कहा कि 2022 के चुनाव में हम चाहते थे कि अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने। क्योंकि दूर के ढोल सुहावने होते हैं । जब नजदीक गए तो हमने कहा कि इनसे बड़ा भस्मासुर कोई नहीं हो सकता। हम उनको ताकत देने गए कि आप मुख्यमंत्री बनो ।जो पार्टी 45 सीट पर थी उत्तर प्रदेश में वो 123 पर चली गई। उनको ऐसा लगता है कि उनका करामात था। अखिलेश यादव ने भस्मासुर की तरह अपना हाथ हमारी पार्टी पर रखा और हमारी पार्टी का विखण्डन शुरू हो गया। अखिलेश यादव ने तुरंत डिसीजन लेते हुए हमें तलाक देने का काम किया और हमने तुरंत तलाक को स्वीकार कर लिया। वहीं अब्बास अंसारी को लेकर अरविंद राजभर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि 2027 में अब्बास अंसारी हमारे पार्टी के प्रत्याशी नहीं होंगे। जो समाजवादी पार्टी का गुणगान करता रहा हो। सुहेलदेव समाजवादी पार्टी का संकल्प है कि वह अपने कार्यकर्ता को चुनाव लड़ेगी किसी और को चुनाव नहीं लड़ेगी। वही कहा कि 2027 चुनाव को लेकर पार्टी 84 सीटों पर कार्य कर रही है। जितनी सीटे हमें मिलेगी उसे पर हम चुनाव लड़ेंगे। मैं आज भी मुख्तार अंसारी का सम्मान करता हूं क्योंकि वह हमारे पिताजी के अच्छे दोस्त रहे और वह आज नहीं है।0
0
Report
Advertisement
जलपाईगुड़ी के एसटीएससी क्लब मंडप की सुरक्षा बढ़ी, आईजी ने निरीक्षण किया
Jalpaiguri, West Bengal:শ্যামাপূজায় নিরাপত্তা জোরদার, জলপাইগুড়ি জেলার ধূপগুড়ির বিগ বাজেটের এসটিএসসি ক্লাব মন্ডপ পরিদর্শনে আইজি নর্থ বেঙ্গল সুকেশ কুমার ঝা। শারদোৎসবের রেশ কাটতে না কাটতেই এবার শ্যামা পূজা তথা কালী পূজার নিরাপত্তায় কোমর বেঁধে নামল উত্তরবঙ্গ রাষ্ট্রীয় পুলিশ প্রশাসন। দুর্গা পূজায় কলকাতার চোরবাগানের সাম্প্রতিক ঘটনার পর এবার উৎসবের মরশুমে রাজ্য জুড়ে বাড়তি সতর্কতা নেওয়া হচ্ছে। সেই ধারা বাহিকতা বজায় রেখে উত্তরবঙ্গের বিগ বাজেটের পূজা মন্ডপগুলির নিরাপত্তা ব্যবস্থা খতিয়ে দেখতে খোদ ময়দানে নামলেন আইজি নর্থ বেঙ্গল সুকেশ কুমার ঝা। সোমবার এক ঝাঁক উচ্চপদস্থ পুলিশ আধিকারিককে সঙ্গে নিয়ে তিনি জলপাইগুড়ি জেলার ধূপগুড়ির বিখ্যাত 'এসটিএসসি ক্লাব'-এর পূজা মন্ডপ পরিদর্শন করেন। উল্লেখ্য, এই পূজাটি সমগ্র উত্তরবঙ্গের অন্যতম সর্ববৃহৎ এবং বিগ বাজেটের কালী পূজা হিসেবে পরিচিত।এদিন মন্ডপ চত্বরে পৌঁছে আইজি সুকেশ কুমার ঝা সমগ্র নিরাপত্তা ব্যবস্থা ও পরিকাঠামো খুঁটিয়ে পরিদর্শন করেন। দর্শনার্থীদের প্রবেশ ও প্রস্থানের পথ, আপদকালীন পরিস্থিতি মোকাবিলার ব্যবস্থা এবং ভিড় নিয়ন্ত্রনের ব্লু-প্রিন্ট নিয়ে কর্মকর্তাদের সঙ্গে বিস্তারিত আলোচনা করেন তিনি। উৎসবের দিনগুলিতে মন্ডপ ও তার আশপাশের এলাকায় যাতে কোনো অপ্রীতিকর ঘটনা না ঘটে, সে বিষয়ে পূজা কমিটিকে একগুচ্ছ কঠোর নির্দেশিকা দেওয়া হয়েছে। সিসিটিভি নজরদারি বাড়ানো, পর্যাপ্ত স্বেচ্ছাসেবক মোতায়েন এবং অগ্নিনির্বাপণ ব্যবস্থার ওপর বিশেষ জোর দিতে বলা হয়েছে।পরিদর্শন শেষে সাংবাদিকদের মুখোমুখি হয়ে আইজি নর্থ বেঙ্গল সুকেশ কুমার ঝা জানান, উৎসবের মরশুমে আমজনতার সুরক্ষাাই পুলিশের প্রধান অগ্রাধিকার। শারদীয়ার চোরবাগানের অভিজ্ঞতার পর প্রশাসন এবার আরও বেশি তৎপর। কালীপূজা ও দীপাবলি উপলক্ষে উত্তরবঙ্গের প্রতিটি গুরুত্বপূর্ণ মোড়ে এবং বড় পূজা মন্ডপগুলিতে পুলিশের নিরাপত্তা বলয় আরও জোরদার করা হবে। সাদা পোশাকের পুলিশ মোতায়েন থেকে শুরু করে ২৪ ঘণ্টা কড়া নজরদারির ব্যবস্থা করা হচ্ছে যাতে উৎসব প্রেমী মানুষ সম্পূর্ণ নির্ভয়ে ও শান্তিতে উৎসব উপভোগ করতে পারেন। এদিন ধূপগুড়ির থানার পাশের একটি বিগ বাজেটের পূজা কমিটি রাস্তার উপরে রীতিমতো রাস্তা দখল করে পুজো মণ্ডপ করছে। আইজি দাবি করেন সেই বিষয়টি খতিয়ে দেখা হবে।0
0
Report
SDM बगहा ने छठ घाटों की सुरक्षा और सफाई के कड़े निर्देश दिए
Bagaha, Bihar:खबर बगहा से है जहां एसडीएम चांदनी कुमारी ने अधिकारियों के साथ नारायणी गंडक नदी किनारे स्थित सभी संवेदनशील औऱ अति संवेदनशील छठ घाटों का निरीक्षण कर साफ़ सफ़ाई, बैरिकेडिंग समेत तैयारियों को लेकर ज़रूरी दिशा निर्देश दिया । दरअसल लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर प्रशासनिक तैयारियों के मद्देनजर सोमवार को एसडीएम चांदनी कुमारी ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया । छठ घाटों के निरीक्षण की शुरुआत दीनदयालनगर औऱ गोड़ियापट्टी घाट से की गई। जिसके बाद देर शाम तक प्रशासन की टीम पारसनगर, शास्त्रीनगर, नारायणापुर गोला घाट सहित करीब आधा दर्जन महत्वपूर्ण छठ घाटों का जायजा लिया गया। बताया जा रहा है की छठ पूजा समिति के स्थानीय लोगों ने घाट की वस्तुस्थिति और अन्य समस्याओं से एसडीएम को अवगत कराया । बताता जा रहा है की नेपाल से निकलने वाली नारायणी गंडक नदी किनारे गोड़ियापट्टी घाट सैकड़ों वर्ष पुराना और शहर का पहला ऐतिहासिक छठ घाट है, जहाँ कल से हीं साफ़ सफ़ाई, साज़ सज़्ज़ा औऱ बैरिकेडिंग की कवायद तेज की जा रही है । इस सम्बन्ध में बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी ने बताया कि शहर के सभी प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के बाद संबंधित अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर निर्णय लिया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को कोई दिक्क़त न हो । स्थानीय गोताखोर समेत SDRF की टीमें तैनात कर गहरे पानी में जाने की मनाही के साथ सीसीटीवी कैमरे समेत मजिस्ट्रेट की निगरानी में भारी संख्या में महिला पुरुष जवान तैनात किये जायेंगे । बता दें की छठ घाटों के निरिक्षण में SDM बगहा के साथ मौके पर नगर पालिका परिषद की डिप्टी चेयरमैन रश्मि रंजन, सदर एसडीपीओ निहार भूषण, बगहा 1 बीडीओ प्रदीप कुमार, टाउन थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, ईओ सरोज कुमार बैठा सहित कई अन्य अधिकारी औऱ जनप्रतिनिधि मौजूद रहे । बाइट - स्थानीय श्रद्धालु, सफ़ेद शर्ट पहने बाइट - चांदनी कुमारी, SDM बगहा, सलवार शूट पहनी हुई0
0
Report
पंचकूला की नन्ही बच्ची की दोबारा मुस्कान, घर वापसी की तैयारी शुरू
Panchkula, Haryana:मौत से जिंदगी की जंग लड़ रही पंचकूला की मासूम नन्ही परी के चेहरे पर आखिरकार फिर से मुस्कान लौट आई है। जिस बच्ची के लिए पिछले कई दिनों से देश-विदेश में हजारों हाथ दुआओं के लिए उठ रहे थे, उसकी सलामती के लिए लोग लगातार प्रार्थनाएं कर रहे थे, उसकी मुस्कुराती हुई तस्वीर और वीडियो सामने आने के बाद हर किसी की आंखों में खुशी और राहत के आंसू हैं। जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद बच्ची को एक बार फिर अपनी मां की गोद में मुस्कुराते देखना किसी चमत्कार से कम नहीं है। चंडीगढ़ पीजीआई से सामने आए नए वीडियो में बच्ची अपनी मां की गोद में बैठी पहले से काफी बेहतर नजर आ रही है। उसके चेहरे पर लौटी मुस्कान ने उन तमाम लोगों को बड़ी राहत दी है, जो पिछले कई दिनों से उसकी सलामती की दुआ कर रहे थे। सबसे भावुक कर देने वाली बात यह है कि बच्ची ने अपने चाचा फाजिल से वीडियो कॉल पर बातचीत भी की। चाचा को देखते और उनकी बातें सुनते हुए बच्ची मुस्कुराती रही। चाचा फाजिल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अब उसकी हालत में काफी सुधार है और वह पहले से बहुत बेहतर है। उन्होंने कहा कि उनकी बच्ची को मानो दोबारा जिंदगी मिली है; वह एक शेरनी है—ज смерть से लड़कर जिंदगी की जंग जीती है और फिर मुस्कुराती है। पीजीआई के डायरेक्टर और डॉक्टरों की टीम भी बच्ची का हालचाल जान रही है और चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। होश में आने के बाद बच्ची ने मां को बताया कि उसे पत्थर से मारने की बात कही गई थी, लेकिन परिवार ने उसे समझाया है कि बच्ची स्वस्थ रहे। 28 अक्टूबर को पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित राजकीय संस्कृत मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में केजी क्लास की मासूम पर तीसरी कक्षा के एक छात्र ने हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। वह अस्पताल पहुंचाई गई, जहाँ से उसकी हालत के देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद देश-विदेश से दुआएं जारी रहीं। अब परिवार के अनुसार घर वापसी की तैयारी है और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्रशासन ने संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया है; आरोपी आठ वर्षीय छात्र को अंबाला स्थित ऑब्जर्वेशन होम भेजा गया है। हरियाणा मानवाधिकार आयोग और बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी मामले की जानकारी ली है। शिक्षा विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है और दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संकेत दिया गया है। प्रदेश और देश की जनमानस की नजरें अभी भी पीजीआई में उपचाराधीन छोटे की ओर हैं, जिसकी मुस्कान से पूरे परिवार और समुदाय में खुशी वापस लौट आई है। अब सभी की दुआ है कि वह पूरी तरह स्वस्थ हो कर घर लौटे और अपनी मासूम शरारतों से घर-आंगन को फिर से गुलजार करे।0
0
Report
Advertisement
