202001
इगलास पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ जिले की इगलास पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त मोहित शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे ग्राम जटवार से खिरसौली जाने वाले कच्चे रास्ते से पकड़ा। अभियुक्त के पास से 315 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी इगलास के निर्देश पर की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिहार मंत्री दामोदर रावत बोले—यूपी के साथ बैठक में 14 रूटों पर सहमति
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने कहा, "आज मैंने अपने बिहार अधिकारियों के साथ उत्तर प्रदेश के मंत्री दया शंकर सिंह जी के साथ बैठक की है और हम लोगों ने जो मुद्दे इनके समक्ष उठाए हैं अधिकतर मुद्दों पर इन्होंने अपनी सहमति दी है और ना सिर्फ सहमति दी है बल्कि अनेक रूट की भी चर्चा की है जो 14 रूट हम लोगों ने दिया था उनको इन्होंने एक्सेप्ट करने का काम किया है..." लखनऊ, उत्तर प्रदेश: बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने कहा, "आज मैंने अपने बिहार अधिकारियों के साथ उत्तर प्रदेश के मंत्री दया शंकर सिंह जी के साथ बैठक की है और हम लोगों ने जो मुद्दे इनके समक्ष उठाए हैं अधिकतर मुद्दों पर इन्होंने अपनी सहमति दी है और ना सिर्फ सहमति दी है बल्कि अनेक रूट की भी चर्चा की है जो 14 रूट हम लोगों ने दिया था उनको इन्होंने एक्सेप्ट करने का काम किया है..."0
0
Report
उत्तराखंड के गैर-कानूनी मदरसों पर तेज कार्रवाई, विपक्षी नेता जवाब मांग रहे
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर ताबड़तोड़ एक्शन पर कहा, "जो भी गैर-कानूनी है, उस पर तो कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। कोई भी गैर-कानूनी तरीके से अगर मदरसा कहीं बना है, तो निश्चित तौर पर उसको रोका जाना चाहिए, उसको हटाया जाना चाहिए। क्योंकि देश कानून से चलता है, संविधान से चलता है और जहां कहीं भी गैर-कानूनी गतिविधियां हैं, गैर-कानूनी तरीके से बनाए गए हैं, निश्चित तौर पर उसको बंद भी करना चाहिए और हटाना भी चाहिए." लखनऊ, उत्तर प्रदेश: भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने शुद्धिकरण मामले पर कांग्रेस की बैठक को लेकर कहा, "जिस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी घटिया राजनीति कर रही है, उस पर मुंह की खाएगी। क्योंकि हल्द्वानी के जिस मैदान के शुद्धिकरण का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने बड़ी-बड़ी बातें कही थीं, बात तो स्पष्ट हो गई कि उस मामले में अमित कुमार, जो वाल्मीकि समुदाय का है, जो उसी दलित समुदाय से आता है, अनुसूचित जाति से आता है, उसने ही इस बात को लेकर के राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है कि जानबूझकर जातियों में विद्वेष उत्पन्न करने के लिए, वहां एक संघर्ष उत्पन्न करने के लिए, कांग्रेस पार्टी ये चेष्टा कर रही है..." लखनऊ, उत्तर प्रदेश: भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सहारनपुर मस्जिद ढहाए जाने पर दिए बयान पर कहा, "अखिलेश यादव को तो इस मामले पर वोट बैंक दिखाई पड़ रहा है। वो संविधान नहीं मानना चाहते, वो कानून नहीं मानना चाहते। वो चाहते हैं कि इस तरह के अवैध अतिक्रमण किए जाएं। जब अतीक अहमद की बिल्डिंग गिराई गई थी तब उनको पीड़ा हुई थी, जब किसी माफिया अपराधी की बिल्डिंग गिराई जाती है तब भी उनको पीड़ा होती है..."0
0
Report
अजय राय का धमाकेदार आरोप: सरकार मुस्लिम भड़काने में लगी, दंगे कराने की कोशिश?
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सहारनपुर के कलक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को ढहाए जाने पर कहा, "मैं स्वंय जा रहा हूं, जो अत्याचार, अन्याय ये सरकार कर रही है, पूरी तरह से ये सरकार मुस्लिम समाज को भड़काने पर लगी है कि कैसे मुस्लिम भड़केगा, कैसे भाजपा आरएसएस के राजनीति फायदे होंगे, उस पर ये लोग काम कर रहे हैं, उसी के तहत इन्होंने कई मस्जिदें तुड़वाई, उसमें एक सहारनपुर की 100 साल पुरानी मस्जिद को शहीद किया। मैं समझता हूं ये दुर्भाग्यपूर्ण है। ये पूरे प्रदेश को दंगे में झोंकना चाहते हैं, ये जो विनोद तावड़े और तमाम जो टीम आरएसएस की यहां लाई गई है, ये सिर्फ और सिर्फ कैसे पूरे प्रदेश में विवाद हो, कैसे हिंदू-मुसलमान के दंगे हो जाएं, कैसे विवाद हो जाए, इस पर भाजपा और उनकी सरकार काम कर रही है... लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बसपा प्रमुख मायावती के बयान पर कहा, "कमरे में बैठकर केवल सलाह दे रही हैं, बाहर निकलें मायावती जी ना, जेन-जी के बीच में जाएं, देखें बच्चों के साथ क्या हो रहा है, देखिए, कल दिल्ली के हालात, वो बिल्डिंग गिर गई, साउथ कैंपस के बाहर दिल्ली में, कितने बच्चे उसमें दबे हुए थे, कितने बच्चे मर गए, किसने मदद किया? कांग्रेस की छात्र विंग NSUI ने किया... बसपा का कहीं पता था। इसके पहले जेन-जी जो धरने पर बैठे थे, जंतर-मंतर पर, उसमें मायावती जी उनसे मिलने गईं? कमरे में बैठकर केवल ज्ञान दे रही हैं, सड़क पर आएं और बच्चों के दुख तकलीफ को देखें...0
0
Report
Advertisement
जेडीयू बैठक के बाद अनंत सिंह-नीरज कुमार ने एकजुटता दिखाकर चुनावी रणनीति पर सहमति जताई
Patna, Bihar:जेडीयू पार्टी कार्यालय में पार्टी की ओर से बुलाई गई बैठक समाप्त हो गई है बैठक में मोकामा विधायक अनंत सिंह और विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार शामिल हुए दोनों नेताओं के बीच चल रही कथित अनबन को लेकर इस बैठक को अहम माना जा रहा था बैठक के बाद अनंत सिंह मीडिया के सवालों से बचते नजर आए प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और उनके बॉडीगार्ड्स अनंत सिंह को मीडिया से निकालकर उनकी गाड़ी तक ले गए वहीं, नीरज कुमार ने कहा कि यह बैठक किसी मध्यस्थता के लिए नहीं बुलाई गई थी उन्होंने पार्टी में किसी भी तरह की अनबन से इनकार करते हुए कहा कि जेडीयू के सभी नेता एकजुट हैं और आगामी एमएलसी चुनाव एकजुट होकर लड़ेंगे उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के सभी नेताओं का समर्थन प्राप्त है आज की बैठक चुनावी रणनीति को लेकर बुलाई गई थी0
0
Report
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर में रोड शो करेंगे
Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर में करेंगे रोड शो 9 सितंबर को मुख्यमंत्री करेंगे रोड शो0
0
Report
असम प्रभारी नियुक्ति पर अजय चंद्राकर के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
Raipur, Chhattisgarh:भूपेश बघेल को पंजाब की जगह असम का प्रभारी बनाए जाने पर अजय चंद्राकर के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है....कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनन्द शुक्ला ने कि भाजपा पहले ये बताए कि उसके प्रभारी क्यों नहीं बन पा रहे हैं0
0
Report
Advertisement
फर्जी दिव्यांग पेंशन घोटाला: ठग सुमित सिंह के खेल से पूरा जिला चौंक गया
Fatehpur, Uttar Pradesh:नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले नटवरलाल का एक और कारनामा आया सामने पूरे घर के बनवा रखे थे फर्जी विकलांग सर्टिफिकेट पिछले कई साल से करीब 2 लाख 40 हजार कर गया हजम सरकार से मिलने वाली हजारों की दिव्यांग पेंशन को करता रहा हजम जांच होने पर खुलकर सामने आया पूरा मामला फर्जी दिव्यांग पेंशन पकड़ में आने से मचा हड़कंप जिला प्रशासन ने तुरंत पेंशन पर लगाई रोंक, निरस्त किए दिव्यांग कार्ड पहले भी एक दर्जन से अधिक लोगों को नौकरी का झांसा देकर लगा चुकी है चूना आरोपी सुमित सिंह के खिलाफ अलग-अलग थानों में दर्ज है आठ मुकदमें थरियांव थाने में पांच, खागा कोतवाली में दो और मलवां में एक मुकदमा है दर्ज फर्जी पेंशन हड़पने के मामले में ठग सुमित के खिलाफ नहीं हुई कोई ठोस कार्रवाई थरियांव थाना क्षेत्र इलाके का मामला0
0
Report
बागपत के एक्सप्रेसवे पर कैंटर टक्कर: श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि आठ
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर सोमवार रात करीब एक बजे बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बड़ा गांव टोल के पास तेज रफ्तार कैंटर ने श्रद्धालुओं से भरी पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन ने अस्पताल में उपचार के बाद दम तोड़ दिया। इस तरह अभी तक आठ लोगों की मौत की पुष्टि पुलिस की ओर से की गई है। 24 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनका अस्पतालों में उपचार चल रहा है। पिकअप में लगभग 32 लोगों के बीच सवार थे, जो राजस्थान से बदायूं लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से पिकअप में फंसे घायलों को बाहर निकलवाया। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेकड़ा और जिला अस्पताल बागपत पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने घायलों का उपचार शुरू किया। गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद आवश्यक उपचार दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज कुमार राय भी देर रात जिला अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने चिकित्सकों से घायलों की स्थिति की जानकारी ली और अस्पताल में भर्ती श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनका हाल जाना। अधिकारियों ने घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। श्रद्धालु विपिन कुमार ने बताया कि सभी लोग राजस्थान के गोगामेड़ी से दर्शन कर वापस जिला बदायूं लौट रहे थे। इसी दौरान बड़ा गांव टोल के पास हादसा हो गया। अचानक हुई टक्कर से पिकअप पलट गई और कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, एडीजी भानु भास्कर, डीआइजी कलानिथि नैथानी ने हादसास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस-प्रशासन को घायलों का बेहतर उपचार कराने और बदायूं प्रशासन से संपर्क में रहने के निर्देश दिए। एडीजी ने बताया कि इस हादसे में अभी तक आठ लोगों की मौत हुई है जबकि 24 का उपचार चल रहा है बागपत प्रशासन बदायूं प्रशासन और पुलिस से संपर्क बनाए हुए हैं।0
0
Report
पंचकूला में गाड़ी के ऊपर बैठकर वीडियो वायरल; पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठे
Panchkula, Haryana:पंचकूला में कानून और ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते युवा का वीडियो वायरल... गाड़ियों के ऊपर पर सवार होकर अपनी जान से खिलवाड़ करता नजर आया युवक, वाहन पर लगे थे एक राजनीतिक दल के बैनर... पंचकूला में सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। कालका-शिमला रोड से पंचकूला की ओर आती एक गाड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक चलती गाड़ी के ऊपर बैठ कर अपनी जान जोखिम में डालता नजर आया। बताया जा रहा है कि यह मामला कालका-शिमला रोड से पंचकूला की ओर आने वाले मार्ग का है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रही गाड़ी पर एक राजनीतिक दल का बैनर लगा हुआ नजर आ रहा है। युवक जिस तरह चलती गाड़ी पर सवार होकर सड़क पर अपनी जान और दूसरे वाहन चालकों की सुरक्षा को खतरे में डालते दिखाई दे रहा है, उससे ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी नजर आ रही है। पंचकूला पुलिस की मौजूदगी में भी जारी रही हुड़दंगबाजी... सबसे गंभीर बात यह है कि जब यह गाड़ी पुराना पंचकूला स्थित ट्रैफिक लाइट के पास से गुजर रहा था, उस समय मौके पर ट्रैफिक पुलिस के अलावा अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। इसके बावजूद युवक खुलेआम गाड़ी के ऊपर बैठकर वहां से गुजरता दिखाई दिया। वीडियो सामने आने के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या सड़क पर नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले युवक को राजनीतिक बैनर और पहचान का कोई डर नहीं रहा? साथ ही यह सवाल भी उठ रहा है कि पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद इस वाहन के खिलाफ तत्काल कार्रवाई क्यों नहीं की गई। वायरल वीडियो को लेकर पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है। यदि वीडियो की पुष्टि होती है तो यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक और युवक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग उठ रही है।0
0
Report
Advertisement
सासाराम के जनता दरबार में 50 से अधिक मामलों का मौके पर निष्पादन
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। आज सासाराम के समाहरणालय में जिलाधिकारी के कक्ष में जनता का दरबार लगाया गया। इसमें 50 से अधिक मामलों का जिलाधिकारी ने हीं खुद निष्पादन किया। सासाराम के समाहरणालय में उन्होंने आम लोगों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनी की।ज्यादातर मामले राजस्व से संबंधित आ रहे हैं। दाखिल खारिज, परिमार्जन, जमाबंदी जैसे मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन प्रशासन से संबंधित जो भी मामले हैं। उसका त्वरित निष्पादन किया जा रहा है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। बता दे की आज की जनता का दरबार में कई लोग अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। डीएम ने बताया कि जो भी मामले आ रहे हैं, सभी पर गंभीरता पूर्वक विचार किया जा रहा है तथा ज्यादातर मामलों का मौके पर निष्पादन कर दिया जा रहा है।0
0
Report
सपा नेता लोटन राम निषाद के विवादित बयानों से राजनीति गर्म, समर्थक-प्रतिस्तम्भों में गर्माहट
Uska Khurd, Uttar Pradesh:सपा नेता और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लोटन राम निषाद ने संतकबीरनगर के धनघटा विधानसभा क्षेत्र में बूथ और सेक्टर अध्यक्षों की बैठक के दौरान देवी-देवताओं की पूजा, दुर्गा पूजा, दुर्गा पंडाल और कांवड़ यात्रा से जुड़े श्रद्धालुओं को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जिस समाज ने अपनी मेहनत की कमाई को शाम की दवाई, कांवड़ के उठाई में और दुर्गा पंडाल के लगाई में लगा दिया वह समाज तबाही और बर्बादी का शिकार हो जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मठ को लेकर भी विवादित टिप्पणी की और कहा कि मठ उनके निषाद समाज का था, मुख्यमंत्री ने मठ पर कब्जा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री से बड़ा कोई माफिया नहीं है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।0
0
Report
उन्नाव में गंगा के तेज बहाव से मुख्य मार्ग बही, दर्जनों गांव प्रभावित
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़। उन्नाव - गंगा के तेज बहाव के चलते मुख्य मार्ग कटा ग्रामीणों की बढ़ी चिंता। तेज बहाव में शिवराजपुर मार्ग कटने से बह गया। मुख्य मार्ग काटने से ग्रामीण इलाकों में गंगा पानी जाना हुआ शुरू। एक दर्जन से ज्यादा गांव की तरफ पानी जाने से ग्रामीणों की मुश्किल बढ़ी। फत्तेपुर चौरासी थाना क्षेत्र के शिवराजपुर कानपुर मार्ग का मामला।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव-शुक्लागंज के जर्जर गंगा पुल पर युवाओं का प्रदर्शन
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव-शुक्लागंज: जर्जर गंगा पुल को लेकर युवाओं का प्रदर्शन。 जर्जर गंगा पुल की उखड़ी सड़क पर युवाओं ने चढ़ाई माला。 पुल के बीच सड़क उखड़ने को लेकर जताया विरोध。 जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ जमकर की नारेबाजी。 युवाओं ने बार-बार होने वाली मरम्मत पर उठाए सवाल。 पुल की खराब सड़क से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी。 प्रदर्शनकारियों ने जल्द सड़क दुरुस्त कराने की उठाई मांग。 युवाओं की चेतावनी, जल्द मरम्मत नहीं हुई तो हो सकता है बड़ा हादसा。 नवीन गंगा पुल पर सही से मरम्मती करण न होने को लेकर प्रदर्शन。0
0
Report
पुष्कर धामी सरकार ने मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना शुरू की; मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग
Dehradun, Uttarakhand:एंकर देश में जब जैन ज़ी को लेकर केंद्र सरकार लगातार कार्यक्रम आयोजित कर रही है तो वहीं राज्य की पुष्कर धामी सरकार ने भी युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना से युवाओं को घर बैठे अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग निशुल्क प्राप्त होगी। ज़ी मीडिया से खास बात करते हुए युवाओं ने बताया कि किस तरह से यह योजना उनके लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में मिल का पत्थर साबित होने जा रही है। युवाओं ने बताया कि अक्सर महंगे PG का खर्च, ट्रांसपोर्टेशन का खर्च और कोचिंग की महंगी फीस होनहार युवाओं को भी कई बार प्रतियोगी परीक्षाओं में असफल कर देती है। लेकिन राज्य सरकार की मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना केसर यह उन्हें निशुल्क घर बैठे अलग-अलग क्षेत्र की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए मदद मिलेगी। टिक टैक युवाओं के साथ0
0
Report
उत्तराखंड सरकार ने युवा-युवतियों के लिए मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना शुरू की
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड में युवाओं के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ किया है। सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत प्रदेश के मुख्य सचिव समेत आल्हा अधिकारी मौजूद रहे। ढाई सौ मेधावी छात्र छात्राओं ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस योजना के जरिए प्रदेश के युवाओं को सरकार निशुल्क घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग कराएगी। अलग-अलग सेक्टर में जो उत्तम श्रेणी के कोचिंग सेंटर हैं उनके शिक्षक छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बताया कि पहले चरण में 11000 छात्र-छात्राओं को इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा। बाइट पुष्कर धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड0
0
Report
Advertisement
