202001
अलीगढ़ के छर्रा में भीषण सड़क हादसा, तीन घायल
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के थाना छर्रा क्षेत्र में बाइक और कार की भीषण भिड़ंत हुई, जिसमें बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्तियों में सर्वेश, संगम और शिवानी शामिल हैं, जो बाइक से अलीगढ़ जा रहे थे। तेज गति से आ रही कार ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में टक्कर मारी। उन्हें एंबुलेंस द्वारा अतरौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें अलीगढ़ भेजा गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अयोध्या राम मंदिर फंड घोटाले पर जम्मू में विरोध तेज़, सभी पक्षों से स्पष्ट जांच की मांग
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मुद्दों पर जम्मू में प्रदर्शन अयोध्या में कथित फंड गड़बड़ी और मंदिर प्रबंधन पर उठे सवाल, सनातन बोर्ड गठन की मांग को लेकर जम्मू में प्रदर्शन अयोध्या में श्रीराम मंदिर से जुड़े कथित फंड गड़बड़ी के आरोपों, मंदिर प्रबंधन में कथित भ्रष्टाचार और सनातन बोर्ड के गठन की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए और संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मंदिरों के प्रबंधन में अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एक स्वतंत्र सनातन बोर्ड का गठन किया जाना चाहिए。0
0
Report
पटना के श्मशान घाट को 1 रुपये में ईशा फाउंडेशन के हवाले, भाजपा आरोप
Patna, Bihar:आपका वोट चुराकर बनी, बेईमानों और अपराधियों की लुटेरी चंदा चोर पार्टी बीजेपी की एनडीए सरकार बिहारियों के जिंदा रहने पर ही नहीं बल्कि मरने पर भी आपके परिजनों की जेब काटेगी। बिहार के पटना के बांसघाट में जनता के सरकारी पैसे 89 करोड़ रुपये की लागत से बने नए श्मशान घाट को जग्गी वासुदेव की संस्था ईशा फाउंडेशन को मात्र 1 रुपये की लीज पर दे दिया गया है। बिहार में तमिलनाडु की इस प्राइवेट संस्था को ऐसे घाट सौंपे जायेंगे। यहाँ अंतिम संस्कार के लिए अब न्यूनतम 3500 रुपये देने पड़ते है जबकि पास के सरकारी श्मशान घाट में सिर्फ 300 रुपये देने पड़ते हैं। 3500 रुपये के अलावा आप अगर लकड़ी या गैस का इस्तेमाल करते हैं तो उसका खर्च अलग! चंदा चोर BJ Party ने आपके पैसे से बनी सुविधाओं को निजी हाथों में सौंपना शुरू कर दिया है।0
0
Report
रिम्स निदेशक ने स्वास्थ्य मंत्री को सार्वजनिक किया तल्ख इस्तीफा, अनुशासनिक कार्रवाई की मांग
Ranchi, Jharkhand:रांची- रिम्स निदेशक को त्याग पत्र देने के बाद एक गोपनीय लेटर वायरल निदेशक ने त्यागपत्र देने से पहले स्वास्थ्य मंत्री को परेशानी से कराया था अवगत 22 बिंदुओं का लेटर तत्कालीन निदेशक डॉ राजकुमार ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा था स्वास्थ्य विभाग द्वारा मानसिक उत्पीड़न का निदेशक ने लगाया था आरोप निदेशक ने स्वास्थ्य मंत्री को दिए गए लेटर में किया जिक्र 15 अप्रैल 2025 को आयोजित 59वी जीबी की बैठक में अवैध भुगतान के लिए मुझ पर बनाया गया दबाव और बिना कारण मुझे बैठक में धमकाया गया 17 अप्रैल को बिना मुझे कुछ बताए हुए गलत आरोप लगाते हुए मेरी सेवा संतोषजनक नहीं बताते हुए मुझे रिम्स निदेशक के पद से हटाया गया उस वक्त जब कोर्ट ने मेरे टर्मिनेशन लेटर पर स्टे लगाया तो फिर 9 मई 2025 को मुझे 11 बिंदुओं पर विभाग द्वारा शोकॉज लेटर दिया गया और मुझ पर गलत आरोप लगाए गए शोकॉज का जब हमने उत्तर दे दिया तो फिर भी मुझे निदेशक के पद से नहीं हट पाए तो 61वीं शासी परिषद की बैठक में मुझे पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाया गया। पर ऑब्जर्वर की उपस्थिति में हो रहे इस बैठक की वजह से इस एजेंडे पर चर्चा नहीं हुई, स्वास्थ्य विभाग द्वारा अर्ध सत्य खबरें मेरे खिलाफ मुझे टारगेट करते हुए अखबार में छपाई जाने लगी। वित्तीय लेखा समिति की 12वीं बैठक में कई मुद्दों पर मुझ पर दबाव बनाया गया मेरे पुत्र को भी गलत तरीके से फसाने का किया जाने लगा कार्य विभाग द्वारा अखबार में कराई जाने लगी खबरें न्यायालय में मामला होने के बावजूद लगातार जांच कमेटी गठित कर किया जा रहा था परेशान रिम्स निदेशक ने स्वास्थ्य मंत्री को चिट्ठी लिखते हुए लिखा है कि मैं मानसिक रूप से इन तमाम चीजों की वजह से हो रहा हूं परेशान0
0
Report
Advertisement
खंडवा में मानसून की दस्तक: बारिश ने सड़कों को पानी-पानी कर दिया
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में मानसून की दस्तक...एक घंटे की बारिश में शहर हुआ पानी- पानी... सड़कों पर जल जमाव से लोग हुए परेशान, खंडवा में मानसून की दस्तक जोरदार तरीके से हुई। लगभग एक घंटे में ही लगभग 40 मिली मी बारिश दर्ज की गई। रात में तेज बारिश देखने को मिली। बारिश से सड़कों पर जल जमाव की स्थिति बनी और राहगीर परेशान होते दिखे। इस एक घंटे की बारिश ने निगम के ड्रेनेज सिस्टम और नालों की सफाई के दावे की पोल खोल दी। तेज बारिश के कारण शिवाजी चौक, रेलवे स्टेशन और तीन पुलिया के पास की सड़क पर पानी भर गया। जिससे सड़क की एक ओर का रास्ता बंद करना पड़ा। दूसरी ओर से राहगीर और दुकानदारों को सड़क पर भरे पानी में से होकर गुजरना पड़ा। खंडवा महापौर ने नगर निगम में मानसून के पहले ही जल निकासी के लिए नालों की सफाई करवाई थी लेकिन इस बारिश ने उनके दावे खोखले साबित कर दिए। बारिश के बाद नगर निगम की टीम भी मैदान में उतरी और उन जगहों को चिन्हित किया जहां जल जमाव की स्थिति बनी थी। महापौर की ओर से दावा किया गया कि इसी स्थिति दोबारा नहीं हो इसके लिए नगर निगम की टीम को सफाई अभियान में जुटी हुई है। इस बारिश के बाद अब कांग्रेस ने भी महापौर पर हमला बोला है।0
0
Report
गाजियाबाद के कौशांबी में लिफ्ट वीडियो वायरल, मदद नहीं मिलने पर बहस तेज
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में लिफ्ट से जुड़े वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर viral हो रहे हैं। इस बार थाना कौशांबी क्षेत्र के मीडिया लॉजिस्टिक टावर में लिफ्ट से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो के अंदर पांच लोग लिफ्ट में फंसे हुए दिखाई दे रहे हैं। लिफ्ट में दिए गए नंबर और अलार्म बजाने के बाद भी उन्हें कोई सहायता नहीं मिली है। लिफ्ट के अंदर जुड़े लोगों ने खुद वीडियो बनाएं और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। फिलहाल इस समय वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं और एक बार फिर खराब व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। वायरल वीडियो0
0
Report
मथुरा डिपो की बस चालक की मौत, हार्ट अटैक; बस पोल और गाय से टकराई
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़, उत्तर प्रदेश मथुरा डिपो की चलती बस में चालक की हुई मौत. हार्ट अटेक आने के कारण हुई चालक की मौत. बस अनियंत्रित होकर बिजली के पोल व गाय से टकराई. सवारियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बचा. मथुरा से अलीगढ़ जा रही थी मथुरा डिपो की UP.78.KT. 3189 बस. बस चालक को चलती बस में लटका देख सवारियों से दिखाई सतर्कता. गोरई थाना क्षेत्र के गांव नया बांस की घटना.0
0
Report
Advertisement
इंदौर के राजवाड़ा में मोहर्रम जुलूस के दौरान बवाल, पुलिस ने भीड़ काबू की
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के राजवाड़ा पर मोहर्रम जुलूस के दौरान बवाल। दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और हंगामा। देर रात विवाद के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल सूचना मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर भीड़ को तितर-बितर किया। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल0
0
Report
UCC पर भाजपा का पलटवार: भगत के बयान पर कांग्रेस के आरोप जवाब
Begun, Rajasthan:रायपुर कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर से भाजपा नेताओं का बीपी बढ़ने वाले पूर्व मंत्री भगत के बयान का भाजपा ने किया पलटवार.. भाजपा नेता केदार गुप्ता ने कहा- भाजपा का ब्लड प्रेशर, शुगर और मेंटल लेवल एक जैसा रहता है.. कांग्रेस को पूरा बॉडी चेकअप करवाना चाहिए.. 22 राज्यों में उन्हें खदेड़ दिया गया है.. भूपेश बघेल के बयान से दिखता है.. बार बार कहते है कका अभी जिंदा है. वह दीर्घायु हो चिरायु हो पर अमरजीत भगत को उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए.. कांग्रेस का स्वास्थ्य इससे पता चल रहा.. UCC पर अमरजीत भगत के बयान पर भाजपा का पलटवार.. भाजपा नेता केदार गुप्ता ने कहा- अमरजीत भगत आदिवासी समाज से आते हैं, फिर भी आदिवासियों की समझ पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है.. आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपरा बेहद समृद्ध.. UCC लागू होने पर भी आदिवासी समाज की परंपराएं पूरी तरह सुरक्षित रहेंगी.. लव जिहाद और धर्मांतरण जैसी घटनाओं पर रोक लगाने में भी UCC मददगार होगा.. अगर कांग्रेस समय रहते समझ जाती, तो आज उसकी यह दुर्गति नहीं होती..0
0
Report
खीप का पुरा में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की धूम, कलश यात्रा जनसैलाब
Karauli, Rajasthan:सूरौठ के खीप का पुरा में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की धूम, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सूरौठ। तहसील क्षेत्र के नजदीकी गांव खीप का पुरा में इन दिनों माहौल पूरी तरह शिवभक्ति के रंग में सराबोर हो गया है। भारतीय सेवा में कैप्टन के पद से रिटायर होकर वीर सिंह डागुर एवं उनके भाई बदन सिंह के द्वारा मंदिर निर्माण करवा कर शिव परिवार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पावन उपलक्ष्य में विशाल कलश यात्रा निकाली गई। नाहर सिंह डागुर ने बताया की कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र 'हर-हर महादेव' और 'जय शिव शंभू' के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा।0
0
Report
Advertisement
राम मंदिर पर हमले की साजिश में सहारनपुर का युवक गिरफ्तार, NIA-ATS की संयुक्त कार्रवाई।
Ismailpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर अयोध्या स्थित राम मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश से जुड़े मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सहारनपुर के गंगोह निवासी मोहम्मद सुहैल को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में था और उसके कुछ संदिग्ध संगठनों व व्यक्तियों से संपर्क होने की जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक मोहम्मद सुहैल को कर्नाटक के दावणगेरे क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि वह वहां अपनी पहचान छिपाकर पेंटर का काम कर रहा था। जांच के दौरान एजेंसियों को उसके पास से और डिजिटल उपकरणों से कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। सूत्रों के अनुसार सुहैल की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें वह हथियारों के साथ दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है प्रारंभिक जांच में आरोपी के कथित पाकिस्तान कनेक्शन की भी पड़ताल की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि उसके संपर्क किन लोगों से थे और क्या वह किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा था। बताया जा रहा है कि वह कई संदिग्ध ऑनलाइन ग्रुप्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी जुड़ा हुआ था। सूत्रों के अनुसार NIA को मिले इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जांच एजेंसियों का दावा है कि आरोपी अयोध्या के राम मंदिर को निशाना बनाने की योजना से जुड़ा हो सकता है। हालांकि मामले में अभी विस्तृत जांच जारी है और एजेंसियां विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं। उधर, उत्तर प्रदेश में भी सुहैल के संपर्कों और गतिविधियों की जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां उसके सहारनपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में संभावित नेटवर्क, सहयोगियों और वित्तीय लेन-देन की जानकारी जुटाने में लगी हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों की गहन जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे षड्यंत्र की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। वही सहारनपुर के गंगोह के कोटला में रह रहे सुहेल के परिवार ने सुहेल को बेकसूर बताया है और कहा है कि सुहेल को बेवजह फसाया जा रहा है क्योंकि वह कुछ दिन पहले ही मेहनत मजदूरी करने के लिए कर्नाटक गया था उसका किसी के साथ भी कोई लिंक नहीं है उससे सिर्फ इतनी गलती हुई कि उसने पाकिस्तान में किसी के साथ इंस्टाग्राम के जरिए बात की है सुहेल की बहन गुलिस्ता ने अपने भाई को निर्दोष बताते हुए कहा है कि उसको फसाने की एक बड़ी साजिश की जा रही है और राम मंदिर को उड़ाने जैसी साजिश का हिस्सा नहीं है0
0
Report
करौली में एआई सचिव जी पहल: पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा डिजिटल सहयोग
Karauli, Rajasthan:करौली में 'एआई सचिव जी' पहल शुरू, अब पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा डिजिटल एआई सहयोग, करौली । पंचायतों में सुशासन को तकनीक से जोड़ने की दिशा में करौली जिले में 'एआई सचिव जी' पहल का शुभारंभ किया गया। जिला परिषद, पंचायती राज विभाग और पीरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शुरू की गई इस पहल के तहत सरपंचों और ग्राम विकास अधिकारियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित डिजिटल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे सरकारी योजनाओं, प्रशासनिक प्रक्रियाओं और पंचायत से जुड़ी जानकारी तत्काल प्राप्त हो सकेगी।0
0
Report
खनन अधिकारी-राजस्व विभाग की मिलीभगत से अवैध खनन: बाजपुर केलाखेड़ा में ग्रामीण चिंतित
Jaspur, Uttarakhand:खनन अधिकारी व राजस्व विभाग की मिलीभगत से अवैध खनन के आरोप सामने आए हैं। केलाखेड़ा, बाजपुर स्थित रामपुरकाजी और कुईखेड़ी कामरेड डेरा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार 20 से 30 फीट गहरे गड्ढे खोदकर मिट्टी निकाली जा रही है, जिससे आसपास के क्षेत्र में खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने विभागों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए मिलीभगत की बात कही है और प्रशासन से निष्पक्ष जांच व अवैध खनन पर तत्काल रोक की मांग की है। रामपुरकाजी और कुईखेड़ी कामरेड डेरा क्षेत्र में जेसीबी मशीनों से बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन की शिकायतें भी सामने आई हैं; कई जगह गड्ढे 20-30 फीट तक गहरे हैं, जिससे भूमि कटाव और दुर्घटना का खतरा बढ़ रहा है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बरसात में स्थिति और गंभीर हो सकती है। तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।0
0
Report
Advertisement
योगी के नेतृत्व में यूपी भाजपा ने विकास के नए मानक गढ़े
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश भाजपा इकाई के उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा, "मैं अपने नेतृत्व और संगठन का आभार व्यक्त करना चाहता हूं...मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी ईमानदारी से निर्वाहन करने का प्रयास करूंगा और इस पार्टी का जो संगठनात्मक विस्तार है, उसको और सुदृढ़ करने का संकल्प लेकर एक कार्यकर्ता भाव से हम काम करेंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि यह पार्टी जो हर नागरिक के उत्थान की चिंता करती है, जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाती है, उन्हीं योजनाओं को पहुंचाने का काम हम कार्यकर्ता भाव से करेंगे...यह हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने वाली पार्टी है...सूची में सभी क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व मिला है...हम हर चुनाव को गंभीरता से लेते हैं और मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जो सरकार चली है, उसने विकास के नए मानक गढ़े हैं, भय मुक्त समाज की स्थापना इस प्रदेश में की है और जब जनता इन सभी बातों को देखेगी तो हैट्रिक जरूर होगी..."0
0
Report
केजरीवाल अयोध्या के राम मंदिर दर्शन के लिए पहुँचे
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, UP | AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज अयोध्या राम मंदिर जाएंगे। उनका कहना है, "हम दर्शन के लिए जा रहे हैं।"0
0
Report
राजस्थान रोडवेज बस में आग, 26 यात्री सुरक्षित
Noida, Uttar Pradesh:काशीराम जयपुर। राजस्थान रोडवेज की अनुबंधित बस में लगी आग। जयपुर से हरिद्वार जा रही बस में आज सुबह लगी आग। बस से सभी 26 यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए। फायर ब्रिगेड से बुझाई गई आग। डीलक्स डिपो की बस RJ14PF2607 का मामला। मेरठ से मुजफ्फरनगर के बीच लगी बस में आग। शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है आग लगने का कारण।0
0
Report
Advertisement
