icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
202001
Sanjay Kumar SharmaSanjay Kumar SharmaFollow19 Oct 2024, 03:11 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इंडिया गठबंधन रैली के लिए सुरक्षा कड़ी, 200–250 सीसीटीवी लगा दिए गए

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | आज होने वाली 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन की रैली पर, डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर ने कहा, "हमने पूरे इलाके को 200 से 250 सीसीटीवी कैमरों से कवर किया है। आयोजकों का अपना कंट्रोल रूम भी है, और हम पूरे इलाके की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं." उन्होंने आगे कहा, "रामलीला मैदान में सुरक्षा के लिहाज से, आयोजकों ने कई घेरे (enclosures) बनाए हैं, जिनके अंदर हमारे पुलिसकर्मी तैनात हैं। इन घेरों के बीच रास्ते भी हैं, जहाँ सुरक्षा बनाए रखने के लिए हमारे पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा, कई स्वयंसेवक (volunteers) भी मौजूद हैं—जिनमें 'सेवा दल', सिविल डिफेंस कमिटी के सदस्य और स्थानीय रेजिडेंट्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल हैं—जो हमारी मदद कर रहे हैं। वे आस-पास की सड़कों पर भीड़ को संभालने (crowd management) में सहायता कर रहे हैं.. 1 नवंबर को होने वाली 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन की रैली पर, डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर ने कहा, "जैसा कि आप देख सकते हैं, लोग सुबह 5:30 बजे से ही इस रैली में शामिल होने के लिए आने लगे हैं। हमारी व्यवस्थाएं बहुत सुव्यवस्थित हैं; हम प्रतिभागियों के आने में मदद कर रहे हैं और साथ ही यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि स्थानीय निवासियों को किसी तरह की परेशानी न हो। हमने कार्यक्रम स्थल पर उचित इंतजाम किए हैं, और मार्च के रूट के लिए भी एक योजना तैयार है, जो कुछ ही घंटों में शुरू होने वाला है..."
0
0
Report

अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर बस ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर राजस्थान रोडवेज की बस ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल. इगलास थाना क्षेत्र में राजस्थान रोडवेज की बस की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. हादसा हटलपुर मोड़ के पास हुआ, जहां दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया. जानकारी के अनुसार हटलपुर निवासी मुकेश और महावीर सिंह उर्फ करीमा डीजल लेकर बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान सामने से आई बस ने दूसरी ओर जाकर उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी. अस्पताल ले जाते समय महावीर ने दम तोड़ दिया, जबकि मुकेश को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. ग्रामीणों के करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया. बस को कब्जे में लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई.
0
0
Report
Advertisement

शाहजहांपुर के जलालाबाद में तालाब से बरामद हुआ अज्ञात युवक का शव, अनहोनी की आशंका से सनसनी

SHIV KUMARSHIV KUMARFollow5m ago
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के एक गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक तालाब में अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ देखा। पानी में शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों का भारी हुजूम इकट्ठा हो गया। ​घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जलालाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। युवक की मौत को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और अनहोनी अथवा हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना​थाना जलालाबाद क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर गांव की है। हालांकि ग्रामीणों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ​पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सीमावर्ती गांवों और थानों में गुमशुदगी के दर्ज मामलों के जरिए युवक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है।
0
0
Report

आरा-बक्सर फोरलेन पर डंपर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर दी, पति की मौत

Mumbai, Maharashtra:जिले में आए दिन हो रहे सड़क हादसों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। ताजा मामला आरा-बक्सर फोरलेन पर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव के समीप डंपर ने बाइक सवार दंपति को ओवर टेक करने के दौरान टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिनका का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव निवासी स्व. हृदयनंद पांडेय के 45 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार पांडेय है। वह पेशे से पुजारी थे एवं पूजा-पाठ करने का काम करते थे। जबकि जख्मी उनकी 40 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है。
0
0
Report

पूर्णिया रुपौली में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, 80 जिंदा कारतूस बरामद

Purnia, Bihar:पूर्णिया के रुपौली थाना क्षेत्र के मैना भगवानपुर गांव में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। रात्रि के समय छापेमारी कर संचालित मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया, जिसमें भारी मात्रा में निर्मित एवं अर्द्धनिर्मित हथियार, 80 जिंदा कारतूस, हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनें और अन्य उपकरण जप्त किए गए हैं। मकान मालिक अक्कल मंडल उर्फ अखिलेश मंडल (46) को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग भी हिरासत में लिया गया है। मामले की गंभीरता देखते हुए बिहार एसटीएफ की टीम ने भी पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस प्रशासन ने गुप्त सूचना पर धमदाहा SDPO अजीत प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई और 30-31 अक्टूबर की मध्य रात्रि मैना भगवानपुर वार्ड संख्या छह स्थित उनके घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान हथियार निर्माण का पूरा सामान बरामद किया गया। छापेमारी में 12 बोर country-made मस्कट, 7 लोहे के देशी कट्टे और 1 रिवाल्वर सहित कुल 9 निर्मित हथियार मिले, साथ में 12 छोटे-बड़े बैरल, कट्टा के 5 पिछले हिस्से और 4 अगले हिस्से और अन्य अर्द्धनिर्मित हथियार पकड़े गए। 12 बोर के 28 और 32 बोर के 52 जिंदा कारतूस समेत कुल 80 जिंदा कारतूस बरामद हुए। 19 खाली खोखा और कारतूस के दो अग्र भाग भी मिले। हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रॉनिक लेथ जैसी मशीनें और दर्जनों उपकरण भी जब्त किए गए। साथ ही 25 हजार रुपए नकद, एक सैमसंग स्क्रीनटच मोबाइल और एक नोकिया की-पैड मोबाइल भी बरामद हुए। एसटीएफ ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि इस मिनी गन फैक्ट्री के नेटवर्क और सप्लाई चैन के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
0
0
Report
Advertisement

दुमका नगर परिषद में नक्शा पारित कराने के नाम पर पैसे मांगने के आरोप, अध्यक्ष-वार्ड पार्षद आमने-सामने

Dumka, Jharkhand:दुमका नगर परिषद एक बार फिर चर्चा में है. नगर परिषद के चुनाव हुए 6 से 7 महीना ही बिता है लेकिन नगर परिषद के अध्यक्ष वार्ड पार्षदों की कार्यशैली बाहर निकल कर आना शुरू हो चूका है. आरोप और प्रत्यारोप शुरू हो चूका है. शहर की जनता नगर की सरकार इसलिए चुनी कि शहर का बिकास हो सके लेकिन नगर परिषद के अंदर आपस का टकराहट सामने आने से आरोप प्रत्यारोप का बाजार गर्म है दरसल नगर परिषद दुमका में नक्शा पारित करने के नाम पर पैसे मांगने के आरोप को लेकर अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया और वार्ड पार्षद महेश राम चंद्रवंशी आमने-सामने आ गए हैं. पार्षद महेश राम ने अध्यक्ष पर पैसे लेने का आरोप लगाया है. वहीं, अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने आरोपों को अपनी छवि धूमिल करने की कोशिश बताते हुए कहा कि नक्शा पारित करने में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कोई भूमिका नहीं है कहते हुए इसमें कार्यपालक पदाधिकारी की मिलीभगत से नक्शा पारित होता की बात कहीं है और कहा गया कि नक्शा पास में 10 टेक्निकल कर्मी रहने के वावजूद एक ही कर्मी को क्यों नक्शा पास कराने का जिम्मा दिया जाता है. वही वार्ड पार्षद महेश राम चंद्रवंशी ने बयान देते हुए कहा कि पुरे शहर में जितने भी नये घर बन रहे है उसमे नक्शा पास कराने के नाम पर अध्यक्ष के द्वारा रुपया उगाही की जा रही है जिसकी सूची आने वाले समय में सामने रखा जायेगा।नगर परिषद के वार्ड पार्षद ने अध्यक्ष पर सीधा आरोप लगाया. वही नगर परिषद की छवि धुर्मिल ना हो इसके लिए नगर परिषद कार्यालय में एक बोर्ड लगाया गया है, जिसमें नक्शा पारित करने के नाम पर पैसे मांगने पर भुगतान नहीं करने की अपील की गई है. जिसके बाद अब नगर परिषद के अध्यक्ष और पार्षद के बीच आरोप-प्रत्यारोप का यह मामला नगर परिषद कार्यालय के साथ शहर में भी चर्चा का विषय बना हुआ है.
0
0
Report

उदयपुर में ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह की शुरुआत, रैली और पौधारोपण से जागरूकता बढ़ी

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर ब्रेकिंग ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह शुभारंभ फतहसागर की पाल पर गूंजा पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश जिला प्रशासन और जिला पर्यावरण के तत्वावधान में निकाली रैली उप वन संरक्षक उत्तर डी के तिवारी ने दिखाई रैली को हरी झंडी रैली फतहसागर देवाली छोर से प्रारंभ होकर मोती मंगरी तक पहुंचकर हुई संपन्न पर्यावरण संरक्षण की दोहराई शपथ रैली के बाद नीमच माता पहाड़ी पर किया पौधरोपण 7 नवंबर तक चलेगा ब्रिक्स सतत् जीवनशैली सप्ताह सप्ताह के दौरान सातों दिन अलग-अलग थीम आधारित होगी गतिविधियां
0
0
Report
Advertisement

बीलखेड़ा माल में ट्रांसफार्मर गिराकर तांबे-तेल चोरी, ग्रामीणों में हड़कंप

Baran, Rajasthan:बीलखेड़ा माल में चोरों ने ट्रांसफार्मर गिराकर तांबे के तार और तेल चुराए बारां के शाहाबाद क्षेत्र के बीलखेड़ा माल गांव में मुख्य मार्ग पर लगे बिजली ट्रांसफार्मर को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने शनिवार रात चलती विद्युत लाइन से ट्रांसफार्मर का कनेक्शन काटकर उसे नीचे पटक दिया और अंदर से कीमती तांबे का तार व तेल चोरी कर ले गए। सुबह जब ग्रामीणों की नींद खुली तो मुख्य मार्ग पर ट्रांसफार्मर नीचे गिरा हुआ मिला। उसके अंदर का सामान गायब देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत लाइनमैन और शाहाबाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। चुनावी माहौल के बीच मुख्य मार्ग पर हुई इस वारदात से गांव में चर्चा का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों गांव में बाहरी वाहनों की आवाजाही बढ़ी हुई है, फिर भी चोर बेखौफ होकर वारदात कर रहे हैं। ट्रांसफार्मर गिरने से गांव की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त नियमित करने और संदिग्ध वाहनों पर कड़ी नजर रखने की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

तरनावा खेड़ा के प्रत्याशी ने महंगाई और खाद किल्लत पर सरकार पर निशाना

Begun, Rajasthan:पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशी गांव-गांव पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। इसी बीच कपासन विधानसभा क्षेत्र के तरनावा का खेड़ा गांव में बड़ी सादड़ी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बद्रीलाल जगपुरा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर महंगाई, खाद की किल्लत और किसानों की अनदेखी के आरोप लगाए। जगपुरा ने कहा कि किसान 24 घंटे मेहनत करता है, लेकिन सरकार उसकी समस्याओं को समझने में नाकाम रही है। अफीम नीति को लेकर भी उन्होंने किसानों में भारी आक्रोश होने का दावा किया। वहीं कांग्रेस में एकजुटता बताते हुए जिला परिषद और पंचायत समितियों में कांग्रेस का बोर्ड बनने का दावा किया।
0
0
Report

तेज रफ़्तार रोडवेज बस और ट्रैक्टर की भिड़ंत, सात घायल.घायलों में तीन की हालत गम्भीर जिला अस्पताल रेफर

RavindraRavindraFollow19m ago
Bagherka, Uttar Pradesh:हमीरपुर में रविवार सुबह राठ-हमीरपुर मार्ग पर रोडवेज बस और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं। बच्चे छात्रवृत्ति की परीक्षा देने के लिए भरुआ सुमेरपुर जा रहे थे। तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हमीरपुर जनपद के बिवार कस्बे के बाहर रविवार सुबह करीब 5:30 बजे राठ-हमीरपुर मार्ग पर रोडवेज बस और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना बिवार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी छानी पहुंचाया, जहां तीन घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया गया। बताया गया कि घायलों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं, जो छात्रवृत्ति की परीक्षा देने के लिए भरुआ सुमेरपुर जा रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई। फिलहाल यातायात सामान्य रूप से संचालित है और पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर ट्रक पलटा; SDRF ने चालक को बचाकर अस्पताल भिजवाया

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग चुंगी बड़ेथी के पास देर रात अनियंत्रित होकर एक ट्रक सड़क पर पलट गया। ट्रक पलटने से चालक वाहन के अंदर ही फंस गया। सूचना मिलते ही SDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंची और टीम ने विशेष रेस्क्यू तकनीक से कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सकुशल बाहर निकालकर अस्पताल पहुँचाया। SDRF टीम ने बिना समय गंवाए विशेष रेस्क्यू तकनीकों और कटर समेत आवश्यक उपकरणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अंधेरे और कठिन परिस्थितियों के बीच टीम ने बड़ी सावधानी से ट्रक को काटकर चालक को सकुशल बाहर निकाल लिया। चालक को तत्काल 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज गया。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top