202001
अलीगढ़ में मंकीपॉक्स के चलते दीनदयाल अस्पताल में स्पेशल वार्ड तैयार
Aligarh, Uttar Pradesh:मंकीपॉक्स के खतरे को देखते हुए अलीगढ़ में अलर्ट जारी किया गया है। दीनदयाल अस्पताल में पीडियाट्रिक वार्ड को आरक्षित किया गया है। अफ्रीकी देशों से आने वाले लोगों पर निगरानी रखी जा रही है। संदेह होने पर सैंपल लखनऊ भेजे जाएंगे। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि टीम अलर्ट पर है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बड़वानी में PG कॉलेज मैदान पर धरना, प्राचार्य को देर रात घर नहीं जाने दिया
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-जिला मुख्यालय स्थित PG कॉलेज मैदान को बचाने अनिश्चित कालीन शांतिपूर्ण धरने पर बैठे छात्र छात्राओं ने प्राचार्य को देर रात घर नहीं जाने दिया मौके पर पुलिस प्रशासन ने हंगामे के बीच प्राचार्य को घर भिजवाया0
0
Report
नोएडा में राहगीरों के मोबाइल स्नैच: दो शातिर गिरफ्तार, 22 मोबाइल बरामद
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में राहगीरों से मोबाइल फोन छीनने वाले दो शातिर स्नैचरों को थाना फेस-2 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को भंगेल की गंदे नाले वाली रोड से दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतोष चौधरी और फारूख उर्फ सफीया के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी राह चलते लोगों को निशाना बनाकर उनके मोबाइल फोन स्नैच करते थे। वारदात को अंजाम देने के बाद चोरी की बाइक से मौके से फरार हो जाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के 22 मोबाइल फोन, एक चोरी की मोटरसाइकिल और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस के अनुसार, संतोष चौधरी के खिलाफ चोरी, NDPS, आबकारी और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं फारूख उर्फ सफीया के खिलाफ लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है。 फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बरामद 22 मोबाइल फोनों को लेकर भी जांच की जा रही है कि ये किन-किन घटनाओं से जुड़े हैं। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के बाद मोबाइल स्नैचिंग की कई और वारदातों का खुलासा हो सकता है।0
0
Report
अरुण साव का राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार; अदालत के फैसले पर जोर
Raipur, Chhattisgarh:राहुल गांधी के चुनाव आयोग और भाजपा सरकार पर लगाए आरोपों को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने पलटवार किया है। अरुण साव ने कहा कि किसी राजनीतिक दल की अंदरूनी कलह का ठीकरा बीजेपी पर फोड़ना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि कई दल अपने संगठन को संभाल नहीं पा रहे हैं और इसके लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराना निराधार है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दीप प्रज्ज्वलन को लेकर कांग्रेस के तंज पर साव ने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता ने आशीर्वाद के दीप जलाए, लेकिन कांग्रेसियों का दिल जल रहा है। झीरम घाटी मामले में भी उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अदालत साक्ष्यों के आधार पर फैसला करती है, राजनीतिक बयानबाजी के आधार पर नहीं।0
0
Report
Advertisement
जोबट के छात्रावास में मंत्री नागर सिंह चौहान ने किया निरीक्षण, विद्यार्थियों से संवाद
Alirajpur, Madhya Pradesh:जोबट में कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान का औचक निरीक्षण: छात्रावास की छात्राओं से किया युवा संवाद मनीष वाणी जी मीडिया अलीराजपुर युवा संवाद कार्यक्रम के तहत कैबिनेट मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने कस्तूरबा एवं आदिवासी कन्या छात्रावास, जोबट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं से सीधा संवाद कर छात्रावास में मिल रही सुविधाओं की धरातली स्थिति का जायजा लिया। सुविधाओं की समीक्षा: कैबिनेट मंत्री ने छात्राओं से बातचीत कर भोजन, आवास, शिक्षा, स्वच्छता और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। शिक्षा के लिए प्रोत्साहन: उन्होंने छात्राओं को पूरी लगन और एकाग्रता के साथ अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया। प्रशासनिक संवाद: निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर भी मौजूद रहीं। उन्होंने छात्राओं से चर्चा करते हुए कहा कि शासन उनके हर सपने को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। त्वरित समाधान का आश्वासन: कलेक्टर ने छात्राओं को आश्वस्त किया कि किसी भी तरह की समस्या होने पर वे तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करें, ताकि उसका त्वरित समाधान किया जा सके। बाइट -कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान0
0
Report
स singरौली ज्वेलर्स लूट: CCTV फुटेज में नकाबपोश बदमाश दिखे
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग... सिंगरौली ज्वेलर्स लूटकांड का CCTV फुटेज आया सामने... जयंत मार्केट के बजरंग कॉम्पलेक्स में दिनदहाड़े हुई लूट, कैमरे में कैद हुई वारदात.... CCTV फुटेज में नजर आए नकाबपोश बदमाश... बंदूक की नोक पर बैग में ज्वेलरी भरते नजर आ रहे नक़ाब पोश बदमाश... दो बाइक से पहुंचे थे बदमाश, वारदात के बाद मौके से हुए फरार... ज्वेलरी शॉप में लूट की वारदात से इलाके में मचा हड़कंप CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुटी पुलिस... UP और छत्तीसगढ़ की ओर जाने वाले रास्तों पर पुलिस की चेकिंग... 16 घंटे बाद भी सिंगरौली पुलिस के हाथ खाली....0
0
Report
कोरबा के पाली तालाब हादसे में तीन बालिकाओं की डूबकर मौत
Korba, Chhattisgarh:एंकर- कोरबा के पाली से दर्दनाक खबर सामने आई है. यहाँ खेलने-कूदने की उम्र में तीन मासूम जिंदगियां तालाब के गहरे पानी में समा गईं. दरअसल खेलते-खेलते नहाने गईं तीनों बालिकाएं तालाब में डूब गईं और जब तक ग्रामीण उन्हें बाहर निकाल पाते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। मामला कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा की हैं जहां बीते गुरुवार दर्दनाक हादसे ने तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। बताया जा रहा है गांव के दुर्जन अगरिया, मलखम और सुख सिंह अपने-अपने काम पर गए हुए थे। इसी दौरान करीब साढ़े 10 बजे दुर्जन अगरिया की 8 वर्षीय बेटी इंदू अपनी सहेलियों राखी और साधना के साथ घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित अलगु तालाब में नहाने पहुंची. नहाते समय तीनों बालिकाएं तालाब के गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं। काफी देर तक जब तीनों बालिकाएं घर नहीं लौटीं, तो परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। तालाब की मेड़ पर बालिकाओं के कपड़े और चप्पल मिलने के बाद ग्रामीणों का शक गहरा गया। इसके बाद तालाब में खोजबीन शुरू की गई। सबसे पहले इंदू का शव पानी में दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तलाश जारी रखी तो राखी और साधना के शव भी बरामद कर लिए गए। एक साथ तीन मासूमों की मौत की खबर से पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस की टीम के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिए। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद नुनेरा गांव में शोक की लहर है।0
0
Report
Advertisement
एरिया डोमिनेशन अभियान: एक दिन में 104 आरोपी गिरफ्तार
Pratapgarh, Rajasthan:हेडर/हेडलाईन : एरिया डोमिनेशन अभियान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 104 आरोपी गिरफ्तार एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले में अपराधियों की धरपकड़ को लेकर पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। एसपी विशाल जांगिड़ के नेतृत्व में 203 पुलिसकर्मियों की 46 टीमों ने जिलेभर में 280 संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर एक ही दिन में 104 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने 47 स्थायी और गिरफ्तारी वारंटों का निस्तारण करते हुए वारंटियों को पकड़ा। वहीं विभिन्न मामलों में वांछित 23 आरोपियों के साथ अन्य प्रकरणों में वांछित 6 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। धरियावद और कोटड़ी थाना क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के दो वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। आबकारी अधिनियम के तहत पुलिस ने 11 प्रकरण दर्ज कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रतापगढ़ थाना पुलिस ने हत्या के मामले में दो आरोपी को पकड़ लिया। अभियान के दौरान 111 हिस्ट्रीशीटर और 15 हार्डकोर अपराधियों को भी चेक किया गया। पुलिस ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं: स्रोत में सिर्फ कोड पेश किया गया
Bhind, Madhya Pradesh:0
0
Report
ताज़ा खबर: विवरण नहीं मिला, स्रोत अस्पष्ट
Bhind, Madhya Pradesh:0
0
Report
Advertisement
मुरादाबाद में पिंजरे में कैद तेंदुए का रेस्क्यू; गांवों में हड़कंप
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ एक और खूंखार तेंदुआ। वन विभाग ने 16वां व्यस्क तेंदुआ रेस्क्यू किया। अब तक वन विभाग ने कुल 19 तेंदुए रेस्क्यू किए हैं, जिसमें 16 जीवित तेंदुए, 1 शावक और 2 मृत तेंदुए के शव शामिल। आज ठाकुरद्वारा तहसील के ग्राम बलिया बल्लभगढ़ में लगे पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ। वीडियो सामने आईं जो बेहद चिंताजनक है: लोग तेंदुए की वीडियो बनाने को पास जा रहे हैं और उसे आक्रामक कर रहे हैं। तेंदुआ जोर से दहाड़ता रहा और पिंजरे से ही हमला करने का प्रयास करता रहा। बताया गया है कि अभी और भी कई तेंदुए ठाकुरद्वारा और कांठ तहसील क्षेत्र में होने की आशंका है। वन विभाग की टीम ने तेंदुओं को गांव से रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई। अब तक 4 लोगों की मौत और 2 दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने का दावा किया गया है। वन विभाग की टीमें जंगलों और गांवों में तेन्दुओं को ट्रेस करने के अभियान में जुटी हैं। जिला प्रशासन और वन विभाग ने संवेदनशील गांवों में तेंदुओं को पकड़ने के लिए 46 पिंजरे लगाए हैं। मुरादाबाद के तहसील ठाकुरद्वारा के ग्राम बलिया बल्लभगढ़ का पूरा मामला।0
0
Report
जन्मदिन के मौक़े पर खुखरी से हत्या, जम्मू में दो गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:जन्मदिन समारोह के दौरान हत्या, जम्मू पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार 17 सितंबर 2026 को रात करीब 9 बजे पुलिस पोस्ट GMC जम्मू से पुलिस थाना जानीपुर को सूचना मिली कि पवन नायर उर्फ समीर नामक एक व्यक्ति को उसके दोस्तों जॉन सोत्रा, गौरव सिंह और सुगंध भट्टी द्वारा घायल अवस्था में GMC जम्मू लाया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस थाना जानीपुर की टीम तुरंत GMC जम्मू पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया कि 17 सितंबर को लोअर रूप नगर के पास सड़क किनारे नीरज उर्फ अंशु अपना जन्मदिन मना रहा था। इस दौरान उसके दोस्त जॉन सोत्रा, गौरव सिंह, सुगंध भट्टी और पवन नायर उर्फ समीर भी मौजूद थे। नीरज के साथ उसका भाई रिशु भी था। केक काटने के दौरान मृतक पवन नायर उर्फ समीर ने नीरज के चेहरे पर केक लगा दिया, जिसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। जॉन, गौरव और सुगंध ने दोनों को शांत कराने की कोशिश की। इसी दौरान नीरज गुस्से में आ गया और अपने पास रखी खुखरी निकालकर पवन नायर उर्फ समीर की गर्दन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पवन को उसके दोस्तों ने तुरंत GMC जम्मू पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर पुलिस थाना जानीपुर में BNS की धारा 103(1) के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों नीरज उर्फ अंशु और उसके भाई रिशु को हिरासत में ले लिया है। दोनों फिलहाल पुलिस थाना जानीपुर की हिरासत में हैं। वारदात में इस्तेमाल खुखरी बरामद करने की कार्रवाई जारी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। जम्मू पुलिस ने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त और समयबद्ध कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
अलवर के राजीव गांधी अस्पताल के महिला वार्ड में बंदर घुसा, सामान ले गया
Alwar, Rajasthan:महिला वार्ड में घुसा बंदर, सामान उठाकर ले गया बाहर; अलवर के सबसे बड़े अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल अलवर। शहर के सबसे बड़े राजकीय राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में मरीजों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल परिसर में लंबे समय से आवारा कुत्तों और बंदरों की मौजूदगी की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन अब बंदर सीधे महिला वार्ड तक पहुंचने लगे हैं। महिला वार्ड में बंदर के घुसने और वहां से सामान उठाकर बाहर ले जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो करीब चार दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में एक बंदर महिला वार्ड के अंदर बेखौफ घूमता नजर आ रहा है। कुछ देर बाद वह वार्ड से सामान उठाकर बाहर निकल जाता है। इस दौरान उसे रोकने या वार्ड से बाहर निकालने के लिए कोई तत्काल प्रयास दिखाई नहीं देता। अस्पताल के महिला वार्ड में इस तरह बंदर का प्रवेश मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करता है। अस्पताल में भर्ती मरीजों के आसपास दवाइयां, खाने-पीने का सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं रहती हैं। ऐसे में बंदरों के वार्ड में पहुंचने से सामान के नुकसान के साथ मरीजों या उनके परिजनों के साथ अप्रिय घटना की आशंका भी बनी रहती है। बंदर के हमले से मरीज के घायल होने का खतरा भी बना हुआ है। राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में आवारा कुत्तों के मरीजों के बेड तक पहुंचने के वीडियो और फोटो भी पहले सामने आ चुके हैं। अब महिला वार्ड में बंदर के प्रवेश का वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल और गंभीर हो गए हैं। अस्पताल परिसर में बंदरों के झुंड पेड़ों पर बैठे और इधर-उधर घूमते दिखाई देते हैं। वहीं, आवारा कुत्तों की मौजूदगी भी मरीजों और उनके परिजनों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। खासकर रात के समय अस्पताल आने-जाने वाले लोगों के बीच इनसे डर बना रहता है। राजकीय अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इनमें बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर स्थिति वाले मरीज भी शामिल होते हैं। ऐसे संवेदनशील परिसर में आवारा जानवरों का वार्डों तक पहुंचना अस्पताल प्रशासन की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।0
0
Report
Advertisement
राजगढ़ में बघेरे का आतंक: भैंस के बाड़े से श्वान दबाकर ले गया CCTV में
Alwar, Rajasthan:राजगढ़ में बघेरे का आतंक: भैंस के बाड़े से श्वान को जबड़े में दबाकर ले गया, CCTV में कैद हुई घटना राजगढ़ (अलवर)। राजगढ़ के समीपवर्ती नया गांव बोलका में बघेरा रात के समय भैंस के बाड़े में सो रहे एक श्वान को जबड़े में दबाकर अपने साथ ले गया। इस दौरान कई श्वान बघेरे के पीछे भागते हुए नजर आए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग के कार्मिक मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। वन विभाग की टीम ने बघेरे की गतिविधियों का जायजा लेते हुए जल्द ही पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने का आश्वासन दिया है। नया गांव बोलका निवासी मनीष मीना ने बताया कि गांव में पिछले कुछ समय से बघेरे की गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत है। रात में बघेरा भैंस के बाड़े में घुसा और वहां सो रहे श्वान को जबड़े में दबाकर ले गया। घटना की पूरी गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से बघेरे को जल्द पकड़ने की मांग की है।0
0
Report
छतरपुर विधायक ललिता यादव ने सोहर गाकर पीएम मोदी के जन्मदिन पर रंग जमाया
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर विधायक ललिता यादव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है। रात में पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच पर विधायक ललिता यादव ने माइक संभाला और पारंपरिक सोहर गीत गाया। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने कहा - हम लोग महिलाएं जब बच्चा जन्म लेता है और उसका जन्मदिन भी मनाते हैं तो हम सोहर गाते हैं कि नहीं गाते और फिर उन्होंने सोहर गाना शुरू कर दिया, इस दौरान मंच पर उनके साथ कई अन्य महिलाएं और एक युवा गायिका भी मौजूद थीं, जो उनके साथ सुर में सुर मिला रही थीं। विधायक के गाने पर वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। छतरपुर की तीन बार की विधायक ललिता यादव अक्सर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहती हैं, लेकिन उनका ये लोकगीत वाला अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है0
0
Report
मुरैना के कैलारस में तेज बारिश से मकान ढह, 10 साल की बच्ची घायल
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना के कैलारस में लगातार हो रही तेज बारिश अब लोगों के लिए आफत बनती जा रही है... गुलपूरा गांव में बारिश के पानी से करीब आधा दर्जन से ज्यादा कच्चे-पक्के मकान क्षतिग्रस्त हो गए... इस हादसे में 10 साल की मासूम बच्ची घायल हो गई... वहीं घरों में रखा अनाज और सामान भी मलबे में दबकर नष्ट हो गया... तस्वीरें कैलारस तहसील के ग्राम पंचायत सुरापूरा के गुलपुरा गांव की हैं... जहां तेज बारिश के बाद जलभराव की वजह से कई मकान धराशायी हो गए। इनमें गरीब घुमक्कड़ समाज के कच्चे मकान भी शामिल हैं... जबकि एक पक्के मकान की दीवार और छत भी गिर गई। मकान गिरने के दौरान 10 वर्षीय त्रिवेणी कुशवाह, पुत्री रामबीर कुशवाह, घायल हो गई। बच्ची के पैर में चोट आई, जिसके बाद परिजनों ने उसका उपचार कराया। परिजनों का कहना है कि बारिश का पानी मकान में भर गया था, जिसके बाद अचानक मकान गिर गया। मलबे में घर का राशन, अनाज और जरूरी सामान दबकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के बाद पंचायत के सरपंच, सचिव, तहसीलदार और पटवारी समेत कोई भी जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी मौके पर हालात देखने नहीं पहुंचा। अब पीड़ित परिवार ने जिला कलेक्टर मुरैना और शासन-प्रशासन से मदद, नुकसान के सर्वे और राहत की गुहार लगाई है।0
0
Report
Advertisement
