202001
अलीगढ़ में बारिश की छींटों को लेकर दो पक्षों में विवाद, फायरिंग और सिपाही का वीडियो वायरल
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र में बारिश के पानी की छींटों को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष द्वारा फायरिंग की गई और एक सिपाही घटना का वीडियो बनाता नजर आया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि संबंधित अभियोग दर्ज कर टीम गठित की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
0
0
Report
गिरवर में दीपावली पर गोवर्धन पूजा के साथ गायों को छड़ा खिलाने की परंपरा
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा एवं पड़वा के अवसर पर ग्रामीण अंचलों में वर्षों पुरानी परंपराओं का उत्साह और उल्लास के साथ निर्वहन किया गया। शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर ग्राम गिरवर में भी अनूठी परंपरा देखने को मिली। यहां ग्रामीणों ने गायों का आकर्षक श्रृंगार कर उन्हें छड़ा खिलाया। इस अवसर पर गांव के ग्रामीण एक स्थान पर एकत्रित हुए। इसके बाद ढोल की थाप और पारंपरिक उत्साह के बीच गायों को छड़ा खिलाने की रस्म निभाई गई। ग्रामीणों ने अपनी गायों को विभिन्न प्रकार से सजाया और पूरे श्रद्धाभाव के साथ इस परंपरा में सहभागिता की। गांव में यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जिसे ग्रामीण आज भी पूरी आस्था और उत्साह के साथ निभा रहे हैं। दीपावली के दूसरे दिन पड़वा पर आयोजित इस परंपरा में गांव के लोगों की सामूहिक भागीदारी देखने को मिली। ढोल की गूंज के बीच सजी-धजी गायों को छड़ा खिलाने का दृश्य ग्रामीण संस्कृति, पशुधन के प्रति सम्मान और आपसी एकता का संदेश देता नजर आया।0
0
Report
रतलाम में हत्या का खुलासा: नाबालिग समेत कई आरोपी गिरफ्तार
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में एक हत्या का खुलासा पुलिस ने किया, जिसमें आरोपी गिरफ्तार हुए कुछ फरार हैं लेकिन इन घटनाओं में न सिर्फ नए युवक बल्कि नाबालिग के शामिल होने ने एक चिंता जाहिर कर दी है कि अपने उज्जवल भविष्य की राह पर जाने वाले युवा कैसे रास्ता भटक रहे और अपराध की दुनिया में खुद का वर्चस्व बनाने की होड़ में जा रहे हैं0
0
Report
Advertisement
नेपाल से 82.7 किग्रा गांजे के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार, सीमा पर बड़ी कार्रवाई
Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी में 83 किलो ग्राम गांजा के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार, लौकहा थाना के भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी जवानों ने की संयुक्त कार्रवाई। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लौकहा थाना पुलिस और एसएसब की संयुक्त टीम ने 82.7 किलो ग्राम गांजा के साथ एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया। गांजा नेपाल से भारतीय सीमा में लाया जा रहा था। फुलपरास एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि लौकहा थानाध्यक्ष धीरज कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से गांजा की बड़ी खेप भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाली है। सूचना के बाद पुलिस टीम गठित कर भूतही बलान नदी के पश्चिमी तटबंध के पास ठिकाने पर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने गांजा की खेप बरामद की और मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस टीम को देख तीन तस्कर फरार होने में कामयाब रहा। गिरफ्तार तस्कर की पहचान नेपाल के सप्तरी जिले के मलहनिया गांव निवासी अरविंद यादव के रूप में हुई है। जब्त गांजा का अंतरराष्ट्रीय कीमत 40 लाख रुपया बताया जा रहा है। संयुक्त छापेमारी दल में लौकहा एसएसबी के सहायक कमांडेंट गुरदीप सिंह और जवान सहित कई पुलिस कर्मी शामिल थे। पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर गांजा तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। साथ ही इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए भी छानबीन की जा रही है.0
0
Report
मंदसौर में NDPS तहत 62 लाख ब्राउन शुगर और 5.4 किग्रा डोडाचुरा पकड़ा गया
Mandsaur, Madhya Pradesh:पुलिस थाना भानपुरा को अवैध मादक पदार्थ पकडने में बड़ी सफलता मिली है। मौके से गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 62 लाख रूपये से अधिक का अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (स्मैक) 310 ग्राम तथा 05 किलो 400 ग्राम डोडाचूरा जप्त किया गया है। प्रकऱण में आरोपी से एक होंडा साइन मोटरसाइकिल जिसका रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP14 ZD6535 भी जब्त किया गया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिनांक 08.11.2026 को पुलिस चौकी भैसोदामंडी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेश यादव द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए भैसोदामंडी तालाब के पास आम रोड पर से आरोपी कालु सिंह पिता मांगीलाल उर्फ मांगू सिंह जाति सौधिया राजपूत उम्र 43 साल निवासी ग्राम सुराखेडी थाना गरोठ जिला मंदसौर (म.प्र.) को NDPS एक्ट के प्रावधानों के अनुसार गिरफ्तार किया गया है, आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर 310 ग्राम कीमती 62 लाख रूपये और डोडाचूरा 05 किलो 400 ग्राम कीमती 11000 रूपये जप्त कर लिया गया। मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध धारा 8/15,21,29 NDPS एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। जप्त माल के स्रोतों के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है।0
0
Report
दमोह में गोवर्धन पूजन: मंत्री- सांसद सहित नेताओं ने गोपालकों को किया सम्मान
Damoh, Madhya Pradesh:गोवर्धन पूजन दमोह में भव्य रूप से मनाया गया और प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग और जिला प्रशासन के दमोह के मारुताल स्थित वैष्णवी गो शाला में प्रदेश के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद राहुल सिंह, पूर्व मंत्री और विधायक जयंत मलैया सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों जिले का अधिकारियों कर्मचारियों के साथ गो भक्तों ने इसमें हिस्सा लिया। इस अवसर पर जहां गोवर्धन पूजन किया गया वहीं जिले के गौ पालकों को भी सम्मानित किया गया। मीडिया से बात करते हुए मंत्री और सांसद ने प्रदेश में गौ वंश को लेकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार सनातन संस्कृति के अनुरूप प्रदेश में उन्नत कृषि और गो सरंक्षण की दिशा में जो काम कर रही है उसके दूरगामी परिणाम सबके सामने आयेंगे।0
0
Report
Advertisement
भव्य अन्नकूट महोत्सव: पीलीभीत में सजी गोवर्धन महाराज की अलौकिक झांकी, भक्तों ने की सामूहिक परिक्रमा
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में अग्रवाल सभा में श्री गिरिराज गोवर्धन अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। देसी गाय के गोबर से बने विशाल श्री विग्रह का भव्य श्रृंगार कर संकीर्तन और संतों की महिमा का गुणगान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना, गिरिराज चालीसा और महामंत्र संकीर्तन से हुआ। "तेरो सब संकट मिट जाए" और "छठा तेरी तीन लोक से न्यारी" भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। पुष्प वर्षा, सामूहिक परिक्रमा, दीपदान और आरती के बाद भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन में प्रमोद पंत, डॉ. एस.के. अग्रवाल, विश्वनाथ चंद्र और अतुल अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में गणमान्य भक्त मौजूद रहे।0
0
Report
बूंदी में कांग्रेस का जनसंपर्क तेज, वार्ड 23-24 के प्रत्याशियों को समर्थन
Jaipur, Rajasthan:बूंदी पंचायती राज चुनाव को लेकर विधायक हरिमोहन शर्मा ने किया जनसंपर्क बूंदी। पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। विधायक हरिमोहन शर्मा एवं पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा ने जिला परिषद बूंदी के वार्ड नंबर 23 और 24 सहित इनके अंतर्गत आने वाली पंचायत समिति सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने ग्राम पंचायत काटूनारा, जावटीकला, माटून्दा, बम्बोरी, रायथल, झुवासा और मायजा में ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।0
0
Report
बहराइच में आग: किराने का सामान और कपड़े जलकर खाक, दमकल ने नियंत्रण पाया
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच.संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लगी आग, किराने का सामान व कपड़े जलकर हुए खाक, बहराइच। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला काजीपुरा दक्षिणी निवासी बृजेश कुमार गुप्ता पुत्र स्वर्गीय बसंत लाल के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई। आग लगने से घर में रखा किराने का सामान और कपड़े जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया था। आग बुझा दी गई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
खूँटी में छठ महापर्व के लिए सूप दऊरा निर्माण जोरों पर
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । क्षेत्र - खूँटी । स्लग - छठ महापर्व के लिए सूप दऊरा का निर्माण जोरों पर। खूँटी में दीपावली समाप्त होते ही छठ का माहौल शुरू हो गया है। वहीं ग्रामीण इलाकों में छठ महापर्व के लिए बाँस के काम करने वाले व परम्परागत कार्य करनेवाले महिला पुरूषों द्वारा सूप,दऊरा और डलिया बनया जा रहा है। हालांकि छठ महापर्व की तैयारी के लिए लगभग एक माह से सूप दऊरा बनाया जा रहा है। लेकिन छठ महापर्व का अनुष्ठान शुरू होने में अब लगभग तीन दिन शेष रह गया है और नहाय खाय के साथ छठ महापर्व शुरू हो जाएगा। इसीलिए परम्परागत पेशा वाले लोग ज्यादा से ज्यादा सूप दऊरा बनाने में लग गये हैं。0
0
Report
छठ महापर्व के लिए अरता-पात बनाने की खास परंपरा: सैदपुर झौवा की पहचान
Chapra, Bihar:छठ महापर्व की खास पहचान बना सैदपुर झौवा का अरता-पात, बिहार से दिल्ली-मुंबई तक है मांग दशकों से गांव के घरों में तैयार हो रहा अरता-पात, हिंदू-मुस्लिम परिवार मिलकर निभा रहे परंपरा; अकवन के रुई से निर्माण के दौरान स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा प्रतिकूल असर, लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली पूजन सामग्रियों का अपना विशेष महत्व है। इन्हीं में एक महत्वपूर्ण सामग्री है अरता-पात, जिसके बिना छठ की पारंपरिक पूजा अधूरी मानी जाती है। इस अरता-पात को तैयार करने की एक खास परंपरा छपरा के गरखा प्रखंड स्थित सैदपुर झौवा गांव में दशकों से चली आ रही है। गांव में तैयार होने वाला अरता-पात अब सिर्फ जिले या बिहार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी पहचान देश के कई बड़े शहरों तक पहुंच चुकी है। बिहार के विभिन्न बाजारों के साथ दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों में यहां का अरता-पात भेजा जाता है। इस गांव की खासियत यह है कि अरता-पात बनाने का काम किसी एक परिवार या समुदाय तक सीमित नहीं है। गांव के हिंदू और मुस्लिम परिवार मिल-जुलकर इस परंपरागत काम को आगे बढ़ा रहे हैं। घरों में पूरी सावधानी और शुद्धता के साथ अरता-पात तैयार किया जाता है। इसके बाद जिले और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले व्यापारी इसे खरीदकर बाजारों तक पहुंचाते हैं। छठ महापर्व के नजदीक आते ही गांव में इस काम की रफ्तार बढ़ जाती है और घर-घर में अरता-पात तैयार करने की गतिविधियां तेज हो जाती हैं। अरता-पात तैयार करने की प्रक्रिया काफी मेहनत और सावधानी वाली है। इसके निर्माण में अकवन के पौधे से निकलने वाली रुई का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, इस रुई के संपर्क में रहकर लगातार काम करना कारीगरों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह साबित हो रहा है। स्थानीय स्तर पर ऐसी शिकायतें सामने आई हैं कि इस काम से जुड़े गांव के कई लोग टीबी जैसी बीमारी से भी ग्रसित हुए हैं। इसके बावजूद पीढ़ियों से चली आ रही इस परंपरा और आजीविका से जुड़े परिवार हर साल छठ महापर्व के लिए अरता-पात तैयार करने में जुट जाते हैं। सैदपुर झौवा गांव की यह पहचान सिर्फ एक पारंपरिक उत्पाद के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मेहनत, परंपरा और सामाजिक सद्भाव की भी मिसाल है। छठ जैसे लोकआस्था के महापर्व के लिए यहां तैयार होने वाला अरता-पात कई राज्यों तक पहुंचकर गांव को एक अलग पहचान दे रहा है।0
0
Report
दिवाली पर नेताओं के बयानों से सियासी जंग तेज, खड़गे से अखिलेश तक
Noida, Uttar Pradesh:बाइट भूपेंद्र चौधरी ऑन मल्लिकार्जुन खड़गे का दिवाली को खुशियों की ईद कहना, राशिद अल्वी के दीपावली पर AQI के सवाल उठाने, सनातन पांडेय के कार सेवको पर गोली को संविधान की रक्षा वाले बयान, शिवपाल यादव के आगे सरकार बनने पर अपने कार्यकर्त्ताओ को वार्निंग पर एवं अखिलेश यादव के दीयों वाला बयान।0
0
Report
Advertisement
NH-21 पर बाइक हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा एनएच 21 पर सड़क हादसा हादसे में दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत बाइक पर सवार होकर जाते समय हादसा मृतक हरसहाय ओर मोहर सिंह बैरवा दोनों ही युवक फ़राशपुरा गांव के निवासी परिजनों को मिली मौत की खबर तो मचा कोहराम मृतकों के शव रखवाए सिकंदरा अस्पताल की मोर्चरी में सिकंदरा थाना क्षेत्र की डाबर की ढाणी की घटना दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एनएच 21 पर डाबर की ढाणी के समीप भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची हादसे के Shikar दोनों युवकों को सिकंदरा अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया दोनों के शव मोर्चरी में रखवाए गए हादसे की जब परिजनों को सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया परिजन भी अस्पताल पहुंचे मृतक युवक हरसहाय और मोहर सिंह बैरवा समीप के ही फरासपुरा गांव के निवासी हैं हादसे की वजह क्या रही यह अभी साफ नहीं लेकिन बताया जा रहा है बाइक के डिवाइडर से टकराने से हादसा हुआ अब पुलिस हादसे को लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है तो वहीं पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किए जाएंगे0
0
Report
तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर राजद कार्यकर्ताओं में उत्साह; बिहार में विकास की मांग
Patna, Bihar:नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आज 37 व जन्मदिन है जिसको लेकर RJD कार्यकर्ताओं में अपने नेता के जन्मदिन को लेकर काफी उल्लास है राजद के प्रदेश कार्यालय को आज के लिए पूरी तरह से सजाया गया था पार्टी के प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के साथ विधायक पूर्व विधायक सांसद पूर्व सांसद के साथ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे इस दौरान तेजस्वी यादव ने 37 पाउंड का केक काटा नेताओं और कार्यकर्ताओं का बधाई देने का ताता लग रहा तेजस्वी ने अपने जन्मदिन पर सभी लोगों से बधाई स्वीकार किया और उन्होंने सभी को शुक्रिया और धन्यवाद किया वही तेजस्वी यादव ने कहा जन्मदिन का मौका है कल रात से ही लोगों के द्वारा शुभकामना मिल रहा है बिहार विकसित बने बिहार से गरीबी महंगाई बेरोजगारी दूर हो लोगों ने आशीर्वाद दिया है तो ताकत भी दे की जो लोग संविधान को मिटाना चाहते हैं संविधान को कुचलना चाहते हैं उनको हम लोग सबक सिखाने का काम कर सके हम लोग चाहते हैं कि अपराध मुक्त बिहार बने बिहार के सभी लोगों की तरक्की हो सभी लोगों का सपना पूरा हो हम लोग चाहते हैं कि अपराध मुक्त बिहार बने बिहार के सभी लोगों की तरक्की हो और सपना पूरा हो और लालू जी की जो इच्छा सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता इस विचारधारा को हम लोग जन-जन तक पहुंचाएं जो शक्तियां लोकतंत्र को कुचलना चाहती हैं लोग हमें ताकत दें प्रधानमंत्री आ रहे हैं हम तो बुला रहे थे की बाढ़ में ही आ जाते डबल इंजन की सरकार है बिहार का खजाना खाली है बिहार में कोई काम नहीं हो रहा है केवल अपराधियों का बोल बाला है गोली चल रही है शिक्षा बेरोजगारी महंगाई के बाद बिहार में नहीं हो रही बिहार की जनता एकदम सभी लोग सड़क पर आयेंगे किसी को मजाल नहीं कि देश के लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करें ज्ञानू किस खेत की मूली है कोई अगर लोकतंत्र को संविधान को बदलना चाहे खत्म करना चाहे हम लोग मिटने नहीं देंगे लड़ाई होगी तो जमकर होगी0
0
Report
लखनऊ पेट्रोल पंप पर दबंगों ने कार एक्सीलेटर दबाकर घसीटा, कर्मी ने रोकना चाहा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में दबंगों की करतूत का CCTV सामने आया है...कार में पेट्रोल भरवाया...लेकिन जब पैसे देने की बारी आई तो दबंग ने कार का एक्सीलेटर दबा दिया...पेट्रोल पंप कर्मचारी ने रोकने की कोशिश की तो उसे ही कार से घसीटना शुरू कर दिया... कानून तोड़कर भागने वाले ये भूल गए की सड़क पर उनकी मनमानी किसी की जान ले सकती है...अब योगी फोर्स उनको छोड़ने वाली नहीं0
0
Report
Advertisement
