202001
गालिवपुर में बीमारी का प्रकोप: 200 मरीजों ने उठाई गंभीर शिकायत!
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के गांव गालिवपुर में बीमारी के प्रकोप के कारण 200 से अधिक मरीजों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से गंभीर स्थिति की शिकायत की। इसके बाद चिकित्सा अधीक्षक ने तुरंत टीम के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर 70 से 80 लोगों की जांच की और दवाई दी। शिविर में एक दर्जन से अधिक लोगों के सैंपल की जांच की गई। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए जल्द स्थिति में सुधार की उम्मीद जताई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने ग्रामीणों को सलाह दी कि वे अपनी सेहत का ध्यान रखें।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजस्थान के पीएमश्री स्कूलों में लर्निंग असेसमेंट से सीखने की क्षमता आंकी जाएगी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राज्य के पीएमश्री विद्यालयों में अब विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का आकलन केवल परीक्षा परिणामों के आधार पर नहीं होगा, बल्कि उनकी वास्तविक सीखने की क्षमता भी परखी जाएगी। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने प्रदेश के 649 पीएमश्री विद्यालयों में विशेष ‘लर्निंग असेसमेंट’ कार्यक्रम के संचालन के लिए 162.25 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। राज्य परियोजना निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार उदयपुर स्थित आरएससीईआरटी आकलन उपकरण विकसित करेगा, जबकि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) स्तर पर पूरे कार्यक्रम की निगरानी की जाएगी। विद्यार्थियों का आकलन वार्षिक परीक्षा से पहले पूरा किया जाएगा, ताकि उनकी शैक्षणिक कमजोरियों की पहचान कर समय रहते सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें। यह अभियान केंद्र सरकार के निपुण भारत मिशन के तहत संचालित होगा। इसके अंतर्गत कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों की हिंदी पढ़ने-लिखने की क्षमता, गणितीय दक्षता तथा अंग्रेजी समझने के कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा। पारंपरिक परीक्षा पद्धति के बजाय बच्चों की बुनियादी समझ और सीखने की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। डाइट स्तर पर बीएड और बीएसटीसी इंटर्न की सहायता से विद्यालयों में डेटा संग्रहण किया जाएगा। आकलन रिपोर्ट के आधार पर ब्लॉक और जिलावार कार्ययोजना तैयार कर कमजोर विद्यार्थियों और विद्यालयों को अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही स्कूलों में उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों और उनके उपयोग की भी समीक्षा की जाएगी।0
0
Report
फिरोजाबाद में अग्निशाम अधिकारी ने होटल में जाकर फायर सेफ्टी से संबंध सभी उपकरण जांच की
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद दिल्ली मालवीय नगर, होटल में आग और कईयो की मौत के बाद फिरोजाबाद में प्रशासन हुआ अलर्ट, फिरोजाबाद में आज अग्निशाम अधिकारी ने फिरोजाबाद के प्रसिद्ध होटल मोनार्क होटल में जाकर फायर सेफ्टी से संबंध सभी उपकरण का निरीक्षण किया वहां पर फायर अलार्म और पानी की व्यवस्था देखी और कहा जिस होटलो में अगर "फायर सेफ्टी" उपकरण नहीं होंगे तो तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी उनके खिलाफ नोटिस भी जारी कर सकते हैं0
0
Report
संदिग्ध परिस्थितियों में दुधमुहे बालक की मौत पिता ने लगाया साली पर पटकने का आरोप
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में दुधमुहे बालक की मौत पिता ने लगाया साली पर पटकने का आरोप फिरोजाबाद थाना उत्तर के मोहल्ला कृष्णा नगर (झील की पुलिया ) मैं एक मासूम बालक की मौत हो गई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है कन्हैया लाल लगभग 2 साल से अपनी ससुराल थाना उत्तर के कृष्णा नगर में परिवार सहित रह रहा है उसने बताया बुधवार की रात उसका 6 माह का पुत्र तनवीर उर्फ गुन्ना रो रहा था पत्नी संजना ने अपनी बहन वंदना से दूध पिलाने के लिए कहा इसी बात पर दोनों बहनों के मध्य झगड़ा हो गया तभी संजना कमरे से बाहर आई आरोप है कि तभी वंदना ने उसे पटक दिया जिसके फल स्वरुप उसकी मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया सूचना पुलिस को दी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टमके लिए जिला अस्पताल आई है जहां गुरुवारको पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है0
0
Report
Advertisement
जीएसटी की नई व्यवस्थाओं पर व्यापारियों से सीधा संवाद, समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा
Jalalpur, Uttar Pradesh:अंबेडकर नगर: राज्य कर विभाग की ओर से ब्लॉक जलालपुर स्थित डवाकरा हॉल में ‘व्यापारी संवाद कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया, जिसमें व्यापारियों को जीएसटी से जुड़े नए प्रावधानों की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं और सुझावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी कमिश्नर पशुपति प्रताप सिंह का भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने बुके भेंटकर स्वागत किया। अपने संबोधन में डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि सरकार व्यापार को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने व्यापारियों को जीएसटी के नवीनतम नियमों, आसान पंजीकरण प्रक्रिया, रिटर्न दाखिल करने की व्यवस्था तथा कर अनुपालन के लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य केवल राजस्व संग्रह करना नहीं, बल्कि व्यापारियों को जागरूक कर उन्हें नियमों के अनुरूप कारोबार करने में सहयोग देना भी है। संवाद के दौरान व्यापारियों ने विभिन्न कर संबंधी समस्याएं और जिज्ञासाएं रखीं, जिनका अधिकारियों ने विस्तार से समाधान किया तथा आवश्यक सहायता का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में असिस्टेंट कमिश्नर रविन्द्र कुमार एवं राज्य कर अधिकारी इन्द्र प्रताप सिंह ने भी व्यापारियों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए जीएसटी व्यवस्था से जुड़ी व्यावहारिक जानकारियां साझा कीं। अधिकारियों ने अधिक से अधिक व्यापारियों को पंजीकरण कराने तथा स्वैच्छिक कर भुगतान को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस अवसर पर स्वर्णकार प्रदेश मंत्री शत्रुघ्न सोनी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल, एमएलसी प्रतिनिधि कृष्ण गोपाल गुप्त, विनोद मेहरोत्रा, मानिक चन्द सोनी, कुलदीप अग्रहरि, सोनू गौड़, विकास निषाद, दुर्गेश गुप्ता, रिन्नू गुप्ता, आलोक बाजोरिया, तफसील अहमद, आत्माराम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में व्यापारियों ने विभाग की इस पहल की सराहना की। खुले संवाद और समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया से स्थानीय व्यापारियों में उत्साह देखने को मिला तथा विभाग और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय का संदेश गया।0
0
Report
हाथरस में जिला अस्पताल के स्टोर में लगी आग, बिजली केबल से फैली, आधे घंटे में पाया काबू
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस जिला अस्पताल परिसर स्थित एक स्टोर में गुरुवार दोपहर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग पहले विद्युत केबल में लगी, जिसके बाद वह गोदाम में रखे कबाड़ के सामान तक फैल गई। घटना के दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया। आग लगने के बाद अस्पताल कर्मचारियों ने शुरुआती स्तर पर स्वयं आग बुझाने की कोशिश की। हालांकि आग तेजी से फैलने लगी और स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख फायर स्टेशन को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने अस्पताल कर्मचारियों के सहयोग से आग बुझाने का अभियान चलाया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा नुकसान टल गया। हालांकि आग लगने से स्टोर में रखे कुछ सामान को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। आग की घटना के बाद अस्पताल की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। वार्डों में अंधेरा छा गया और भर्ती मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों और उनके परिजनों ने बताया कि बिजली आपूर्ति बंद होने से अस्पताल में सामान्य कामकाज भी प्रभावित हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर अपर जिलाधिकारी और एसडीएम सदर जिला अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
अयोध्या के तुलसी उद्यान में संत भेषधारी की पिटाई, युवक-युवती पर मारपीट का आरोप
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या। तुलसी उद्यान में बैठे कपल के साथ अभद्रता और मारपीट। संत भेषधारी व्यक्तियों ने की मारपीट, फिल्मी स्टाइल में दौड़ा दौड़ा कर कपल को पीटा, एक लड़का और एक लड़की तुलसी उद्यान में थे बैठे। एकाएक संत समाज के लोगों ने अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए मारना किया शुरू। संत समाज के द्वारा युवक की पिटाई के दौरान मची अफरा तफरी। सड़क पर भी दौड़कर फिल्मी स्टाइल में पीटा युवक को। युवती ने आकर बचाया युवक को देते रहे संत भेषधारी अभद्र गाली। अयोध्या कोतवाली के नया घाट चौकी क्षेत्र के तुलसी उद्यान का मामला।0
0
Report
Advertisement
सतना के भटनवारा में पानी की जलसंकट: एक पंप से चार हजार आबादी परेशान
Satna, Madhya Pradesh:सतना में पानी की किल्लत से ग्रामीण परेशान। एक ही पंप से पूरा गांव पानी के लिए आधारित। घर घर लगाया गया टोटी वाला नल लेकिन पानी रह देख रहे ग्रामीण। अगर बिजली बंद हुई तो ग्रामीणों का सारे काम हो जाते हैं अस्त व्यस्त। ग्रामीण पानी भरने के लिए एक ही पंप पर सुबह से लाइन में लग जाते हैं। रहिमन पानी रखियो, बिन पानी सब सून, पानी गये न ऊबरै, मोती, मानुष, चून रहीम दास जी के इस दोहे का अर्थ है कि पानी का मतलब केवल जल नहीं, बल्कि मान-सम्मान, विनम्रता और जीवन की मूल आवश्यकता से है। जैसे जल के बिना सब कुछ सूना हो जाता है, वैसे ही जीवन में मान-सम्मान और विनम्रता बहुत जरूरी है। यदि पानी (जल) चला जाए तो मोती, मनुष्य और चूना, ये तीनों चीजें भी नहीं बचतीं। जी हा यह कहावत सतना जिले के लिए चरितार्थ हो रही है। जिला मुख्यालय से महज 12 किलोमीटर दूर स्थित एक गांव जिसका नाम भटनवारा है। इस गांव की आबादी 4 हजार से अधिक है। लेकिन इस गांव में पानी की बड़ी समस्या है। गांव के लोग पानी के लिए सुबह झूझना पड़ता है। गांव के अंदर एक ग्राम पंचायत के पंप से करीब 4 हजार की आबादी के लोग पानी के सुबह से लाइन में खड़े हो जाते हैं। लोग साइकिल, बाइक, ई रिक्शा, पैदल सुबह से डिब्बे रखकर पंप में लाइन में लग जाते हैं। और अपनी बारी का इंतजार करते रहते हैं। अगर इस बीच बिजली बंद हुई तो पंप भी बंद हो जाता है। पानी के लिए पंप पर बिजली का भी इंजतार लोगों को करना पड़ता है। क्योंकि जब तक बिजली नहीं आएगी तब तक पंप नहीं चलेगा। यह पंप गांव के ग्राम पंचायत भवन का है। एक तरफ सरकार टोटी वाला नल लगाकर झर झर पानी घर घर तक पहुंचाने का दावा कर रही है। लेकिन जिला मुख्यालय से लगे हुए गांव में पानी की भीषण समस्या बनी हुई है। टोटी वाला नल तो ग्रामीणों के घरों तक पहुंच गया। लेकिन विगत तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी लोगों के घर में पानी नहीं पहुंच पाया। और टोटी वाले नल भी अब गांव के अंदर पूरे तरीके से नष्ट हो चुके हैं। सड़के के किनारे लोगों के घरों के बाहर नल का स्ट्रेक्चर टूटे फूटे पड़े हुए हैं। इस बारे में ग्रामीणों का कहना है कि पूरा गांव पंचायत भवन में लगे पंप से पानी भरने के लिए मजबूर है। यानी एक ही पंप पर पानी भरने के लिए सुबह से लेकर शाम तक लोग डिब्बे लेकर अपनी सुविधा अनुसार लाइनों में लग जाते हैं। अगर बिजली बंद हो गई तो लोगों को नौकरी सहित अन्य काम का बहुत ज्यादा नुकसान होता है। इस गांव में काई भी अधिकारी कर्मचारी देखने नहीं आता है। भटनवारा गांव के सरपंच राजू यादव का कहना है कि हमारे गांव ने पानी की विकराल समस्या है। गांव की आबादी 4 हजार से अधिक है। यहां पर नल जल योजना के तहत घरों में पानी पहुंचाने के लिए नल कनेक्शन स्ट्रेक्चर बनाकर रख दिया गया। और आज तक उसमें पानी सप्लाई के लिए कुछ नहीं हो सका। इसके लिए हमने अधिकारियों से भी बात की जल्द समस्या का निराकरण हो जाएगा लेकिन आज तक इसमें अमल नहीं हो सका। पूरा गांव एक ही पंप में पानी भरने के लिए मजबूर है।0
0
Report
हांसी के पेयजल विवाद पर शहरवासी कल सरकार को ज्ञापन भेजेंगे
Hansi, Haryana:ग्रामीणों की हांसी में पानी विवाद पर शहरवासी एकजुट, कल सरकार को भेजेंगे ज्ञापन हांसी में गांव चैनत के पेयजल आंदोलन को लेकर अब शहरवासी भी खुलकर सामने आ गए हैं। शहर के लोगों ने एकत्रित होकर अपनी बात रखते हुए कहा कि वे शहरी पेयजल पाइपलाइन से गांव चैनत को पानी दिए जाने के पक्ष में नहीं हैं। शहरवासियों का कहना है कि शहर की पानी आपूर्ति पहले से ही सीमित है और शहरी पाइपलाइन से अतिरिक्त कनेक्शन देने से शहर के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि चैनत में चल रहे धरना-प्रदर्शन को कुछ शरारती तत्व हवा देने का काम कर रहे हैं, जिससे माहौल खराब हो रहा है। इस दौरान शहरवासियों और गांव वालों के बीच मतभेद भी खुलकर सामने आए। शहरवासियों ने स्पष्ट कहा कि उनकी मांग है कि गांव की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, लेकिन शहरी पाइपलाइन से पानी उपलब्ध कराने का फैसला उचित नहीं होगा। शहरवासियों ने बताया कि कल उपायुक्त के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे और अपनी मांगों से अवगत कराएंगे। साथ ही प्रशासन से पूरे मामले का निष्पक्ष समाधान निकालने की मांग भी की गई ताकि शहर और गांव के लोगों के बीच बढ़ रहे विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जा सके।0
0
Report
फिरोजाबाद पहुंचे प्रभारी मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी की अध्यक्षता कलेक्ट्रेट सभागार बैठक हुई
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद फिरोजाबाद पहुंचे प्रभारी मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी का स्वागत किया गया मंत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक।5 जून को पर्यावरण दिवस, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से होगी शुरुआत। 12 वर्षों का कार्यकाल भारत का 'स्वर्णिम काल', भव्यता और दिव्यता से आयोजित होंगे सभी कार्यक्रमः प्रभारी मंत्री। केंद्र सरकार के यशस्वी 12 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक उपलक्ष्य में आज कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिले के प्रभारी मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी (माननीय मंत्री, गन्ना विकास एवं चीनी मिलें) की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 5 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले विभिन्न कल्याणकारी व जन-जागरूकता कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए। प्रभारी मंत्री जी ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत कल 5 जून को 'विश्व पर्यावरण दिवस' से हो रही है। सौभाग्य से कल प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी का जन्मदिन भी है। आज वैश्विक स्तर पर पर्यावरण सबसे बड़ी चिंता है, इसलिए पूरी धरा को हरा-भरा करने के संकल्प के साथ 'एक पेड़ मां के नाम' वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। प्रभारी मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार के ये 12 वर्ष देश के लिए सेवा, संस्कार, सुशासन और सम्मान की एक विशाल ऐतिहासिक यात्रा रहे हैं, जिसका लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के इस कार्यकाल को भारत का 'स्वर्णिम काल' बताते हुए कहा कि इस दौरान भारत ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली घटना के बाद अलीगढ़ में फायर सेफ्टी चेकिंग जारी, अधिकांश होटल एनओसी नहीं पाए गए
Aligarh, Uttar Pradesh:दिल्ली मालवीर नगर में हुई घटना के बाद अलीगढ़ में फायर सेफ्टी विभाग के द्वारा होटल की की गई जांच पड़ताल, CFO मुकेश कुमार के द्वारा अलीगढ़ महानगर के दर्जन भर होटलों में की चेकिंग, अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके में सनराइज होटल, निवारी प्लेस, पारस ज्योति सहित अन्य आधा दर्जन से अधिक होटल में की गई जांच, अधिकतर होटलों के पास नहीं मिली फायर की NOC, CFO मुकेश कुमार ने कहा जिन होटलों के पास एनओसी नहीं मिली है उनको भेजा जाएगा नोटिस, दिल्ली की घटना के बाद अलीगढ़ में फायर विभाग हुआ सक्रिय, अलीगढ़ की सक्रिय गलियों में होटल बनाकर किया जा रहा संचालन, अगर इन होटल के अंदर कोई घटना हुई तो नहीं बच पाएंगे लोग0
0
Report
गोरखपुर में डिवाइडर पर सोया मजदूर मिट्टी में दफन, मौत पर पुलिस जाँच
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के भटहट कस्बे में निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के डिवाइडर की मिट्टी समतल कराते समय मिट्टी के ढेर से दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। लोग जब मिट्टी के ढेर से बाहर दिखाई देने वाले एक पैर को देखते थे तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचकर लोडर और मजदूरों की मदद से मिट्टी हटाई गई और आखिरकार मिट्टी के भीतर दबा एक व्यक्ति का शव बाहर निकाला गया। शव के पास एक झोला मिला जिसमें रोटी‑सब्जी, हरी मिर्च, देसी शराब का पाउच, चिलम, मोबाइल चार्जर और एक शाल रखा हुआ था, जिससे अनुमान हुआ कि मजदूर रात में वहीं रुककर सो रहा था। नीता देवी ने अपने पति मिंटू पुत्र जनार्दन, निवासी देवरिया, की पहचान की। मिंटू पिछले पांच वर्षों से भटहट क्षेत्र के तरकुलहां में रह रहा था और करीब दस दिन पहले जंगल कौड़िया क्षेत्र में सड़क निर्माण के कार्य में मजदूरी करने गया था, उसके बाद से घर नहीं लौटा था। स्थानीय लोगों के अनुसार वह रात में डिवाइडर के बीच शाल बिछाकर सो गया था; देर रात मिट्टी गिराने वाले डंपर चालकों को उसके होने की जानकारी नहीं हुई और मिट्टी सीधे उसके ऊपर गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस अभी इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और हर पहलू से मामले की जाँच कर रही है। पोस्टमार्टम के परिणाम व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।0
0
Report
कौशांबी से फर्रुखाबाद तक चोरों का आतंक, तीन शहरों में चोरी की वारदातें
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी से फर्रुखाबाद तक चोरों का आतंक देखने को मिला है तीन अलग-अलग शहरों में चोरी की घटनाएं सामने आई हैं तीनों ही जगह पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है0
0
Report
Advertisement
योगी के दौरे के बाद यूपी बीजेपी में संगठनात्मक बदलाव की तैयारी
Lucknow, Uttar Pradesh:दिल्ली दौरे से लौटने के बाद यूपी बीजेपी में संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने अहम मुलाकात की है। करीब आधे घंटे चली इस बैठक में संगठन विस्तार और नई टीम को लेकर चर्चा होने की जानकारी मिल रही है। दिल्ली में पार्टी नेतृत्व के साथ मंथन के बाद दोनों नेता सीधे लखनऊ पहुंचे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यूपी बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।0
0
Report
सिंहपुर के गाजीपुर मंदिर से चांदी के सिंहासन की चोरी, कीमत 15 लाख
Satna, Madhya Pradesh:सतना।जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवराजपुर के समीप स्थित प्रसिद्ध गाजीपुर माता मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर परिसर में स्थापित चांदी के सिंघासन की चांदी उखाड़कर ले गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत 15 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मंदिर के पुजारी ने सिंहपुर थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी माध्यमों से भी सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
बगहा में साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
Bagaha, Bihar:Bagaha पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग और गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिये लोगों को अधिक या दुगुने मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी कर रहे थे। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर लौकारिया थाना क्षेत्र में संगठित तरीके से साइबर ठगी का कारोबार संचालित करने का उद्भेदन Ramnagar SDPO Ragini Kumari ने किया। सूचना के आधार पर की गई जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए लोगों से संपर्क स्थापित कर उन्हें फर्जी निवेश योजनाओं में पैसा लगाने के लिए दुगुना लाभ का प्रलोभन दिया करते थे। खास बात यह है कि इस साइबर फ्रॉड की शुरुआत में निवेशकों को मुनाफा दिखाकर उनका विश्वास जीता जाता था, फिर अधिक या दोहरा लाभ मिलने का लालच देकर लगातार निवेश कराया जा रहा था। पुलिस द्वारा छापेमारी में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन गिरफ्तार साइबर क्रिमिनल्स के पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरण के अलावा डायरी बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। साइबर थाना Bagha में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसपी Ramnand Kumar Kaushal ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें और अधिक मुनाफे के झांसे में आकर किसी अनजान प्लेटफॉर्म पर कतई निवेश न करें क्योंकि आय दिन साइबर क्राइम के मामलों में तेज़ी से इज़ाफ़ा चिंता का विषय है।0
0
Report
Advertisement
