202001
अलीगढ़ में नाले से मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र में गोंडा रोड पर एक नाले में 3 दिन से गायब युवक का शव मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने युवक की हत्या का आशंका जताया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि वे परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करेंगे। इस घटना से परिजनों का बुरा हाल है, जबकि इलाके में लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस स्थिति को नियंत्रण में रखने और लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सेवढ़ा पुलिस ने अवैध हथियार शराब समेत स्कॉर्पियो कब्जे के साथ चार गिरफ्तार
Datia, Madhya Pradesh:सेवढ़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध हथियार और शराब सहित स्कॉर्पियो वाहन जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार दतिया जिले की सेवढ़ा थाना पुलिस ने अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के تحت बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अवैध हथियार और शराब से भरी एक स्कॉर्पियो वाहन को जब्त करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है。 पुलिस अधीक्षक दतिया के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी सेवढ़ा के मार्गदर्शन में थाना सेवढ़ा पुलिस लगातार अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है。 इसी क्रम में 15 मई 2026 की देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक UP 75 V 2500 में कुछ लोग अवैध हथियार और शराब लेकर क्षेत्र से गुजर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना सेवढ़ा पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया。 पुलिस को देखकर वाहन चालक ने तेज गति से भागने की कोशिश की और वाहन को कच्चे रास्ते की ओर मोड़ दिया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए पीछा कर वाहन को पकड़ लिया。 वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस ने 2 देशी कट्टे, 1 देशी अधिया, 4 जिंदा राउंड तथा 7 पेटी अवैध देशी सफेद शराब बरामद की。 कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन में सवार अंश प्रताप सिंह, अभि चौहान, अंकित चौहान एवं एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन सहित कुल लगभग 10 लाख 45 हजार रुपये कीमत का मशरूका जब्त किया है。 आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।0
0
Report
भिवंडी में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
Thane, Maharashtra:भिवंडीतून एका भीषण रस्ते अपघाताची बातमी समोर आली आहे. कामावरून परतणाऱ्या दोन तरुणांना एका डंपर ट्रकने धडक दिली आणि त्यांचा जागीच मृत्यू झाला. कुटुंबीय या अपघातामुळे शोकसागरात बुडाले आहेत. पोलिसांनी सदर घटनेचा तपास सुरू केला आहे. भिवंडीच्या पिराणी पाडा भागातील रहिवासी असलेला २० वर्षीय जिशान अन्सारी आणि धामणकर नाका येथील पटेल कंपाऊंडमधील रहिवासी असलेला २५ वर्षीय इम्रान अन्सारी हे वॉलपेपर लावण्याचे काम करत होते. मिळालेल्या माहितीनुसार, हे दोन्ही तरुण कामासाठी भिवंडीहून अंबाडीला गेले होते. परत येत असताना, वडोदराबहुमार्गावरील दाभाड परिसरात त्यांना भरधाव वेगाने येणाऱ्या डंपरने धडक दिली. अपघात इतका भीषण होता की दोन्ही तरुणांचा जागीच मृत्यू झाला. घटनेची माहिती मिळताच पोलीस घटनास्थळी दाखल झाले आणि त्यांनी पुढील कायदेशीर कारवाई सुरू केली. मृतदेह शवविच्छेदनासाठी भिवंडीच्या इंद्रा गांधी मेमोरियल रुग्णालयात आणण्यात आले आहेत. या घटनेनंतर कुटुंबीयांवर दुःखाचे सावट कोसळले आहे.0
0
Report
CEIR पोर्टल से पठानकोट पुलिस ने 125 से अधिक खोए मोबाइल लौटाए
Pathankot, Punjab:पठानकोट पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से 125 से अधिक खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंपा. इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों की शिकायतों के आधार पर लगातार कार्रवाई करते हुए इन मोबाइल फोन को ट्रेस किया गया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और CEIR पोर्टल की मदद से चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन को ढूंढना अब पहले से ज्यादा आसान हुआ है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिन्होंने अपने मोबाइल वापस मिलने पर पठानकोट पुलिस का धन्यवाद किया. पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि मोबाइल फोन गुम होने या चोरी होने पर तुरंत शिकायत दर्ज करवाएं ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके. पठानकोट पुलिस का कहना है कि आगे भी इसी तरह जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए अभियान लगातार जारी रहेंगे.0
0
Report
Advertisement
केस पर पर्दा डालने के आरोप: 3 IPS अफसर और पूर्व CM ममता बनर्जी का आदेश सामने
Noida, Uttar Pradesh:ये 3 आईपीएस अफसर ने पहले दिन से ही केस पर पर्दा डालने की कोशिश की थी और इसका आदेश पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ही दिया था , यह आज साबित हो गया .यह फैसला वो पहले ले सकती थी लेकिन नहीं लिया इसलिए हमारे नए मुख्यमंत्री ने यह फैसला लिया है इसके लिए धन्यवाद् और हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी का भी धन्यवाद् उन्होंने भी हमारी पत्नी के सर पे हाथ रख के बोला था - आपको इंसाफ मिलेगा और आज उसकी पहली उपलब्धि मिली है .0
0
Report
मधेपुरा के खोखसी पंचायत में दो बहनों ने घर में आत्महत्या कर ली
Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के खोखसी पंचायत अंतर्गत अमौना गोढ़ियारी (वार्ड नंबर 11) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ दो सगी बहनों ने घर के अंदर रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मृतकाओं की पहचान अरुण मुखिया की 14 वर्षीय पुत्री रीका कुमारी और 12 वर्षीय पुत्री अनीता कुमारी के रूप में हुई है। इस दोहरी आत्महत्या से पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दोनों बहनें अपनी मां कविता देवी के साथ खेत में मक्का का भुट्टा छीलने गई थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर मां ने दोनों बेटियों को मक्का के एक-एक डंठल से मार दिया। उस वक्त बेटियों ने कोई विरोध नहीं किया, लेकिन वे अंदर ही अंदर क्षुब्ध हो गईं। कुछ देर बाद दोनों बहनें खेत से लौटकर अपने घर आ गईं। दोपहर करीब 2:50 बजे जब मां खेत से काम खत्म कर घर लौटी, तो अंदर का नजारा देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। दोनों बेटियाँ घर के खंभे से रस्सी का फंदा बनाकर लटकी हुई थीं। बदहवास मां ने तुरंत रस्सी को काटा, लेकिन तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं। मां की चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग भारी संख्या में मौके पर जमा हो गए। घटना के वक्त मृतकाओं के पिता अरुण मुखिया, जो पेशे से मजदूर हैं, काम पर गए हुए थे। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद ग्वालपाड़ा के प्रभारी थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार, ASI ब्रजेश कुमार और इंस्पेक्टर संतोष कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ अविनाश कुमार भी मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश में जुट गए। वहीं, साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।0
0
Report
सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद: बाबरी मस्जिद फैसले जैसी समानताएं, आदेश पलट सकता है
Noida, Uttar Pradesh:We hope the Supreme Court will set this right and overturn this order. Glaring similarities with the Babri Masjid judgment .We hope the Supreme Court will set this right and overturn this order. Glaring similarities with the Babri Masjid judgment .0
0
Report
Advertisement
दिल्ली: बिहारी कॉलोनी पार्किंग में आग लगने से कई गाड़ियाँ जलीं, दमकल मौके पर
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Multiple Vehicles Catch Fire In Bihari Colony Parking Near Railway Line In Shahdara Area/Fire Tenders On Spot/ Visuals/ Reax Disclaimer: This script is machine generated, editorial revision is advised. The content describes a situation where a fire broke out in a parking area near a railway gate (Gate No. 5, Bihari Colony). A person named Sharma, who works in the parking service, noticed the fire while he was on the road. He saw the fire in the bushes and immediately ran to fetch water to douse it. Despite his efforts, the fire spread and eventually caught a parked car, causing it to ignite. The speaker confirms that the incident occurred right in front of them and mentions that although there was initially some trouble, the vehicles and people in the area are now safe0
0
Report
योगी के चुनावी मोड में गोरखपुर प्रबुद्ध सम्मेलन, सरकार की उपलब्धियाँ गिनाईं
Noida, Uttar Pradesh:योगी आदित्यनाथ पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गए हैं.. इसी को लेकर गोरखपुर में उन्होंने प्रबुध सम्मेलन को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई.. बीजेपी इस खास वर्ग को साधकर अपने जनाधार को मजबूत कर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में है..0
0
Report
शाहदरा बिहारी कॉलोनी रेलवे लाइन पास पार्किंग में आग, कई गाड़ियां चपेट में
Delhi, Delhi:पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जिले स्थित बिहारी कॉलोनी रेलवे लाइन के पास बनी पार्किंग में शुक्रवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य लगातार जारी है。 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस पार्किंग में आग लगी है वह एमसीडी द्वारा बनाई गई बताई जा रही है। यहाँ रोजाना 100 से अधिक कारें और अन्य वाहन खड़े किए जाते हैं। आग लगते ही पार्किंग में मौजूद वाहनों में धुआं और लपटें उठने लगीं, जिसके बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि आग आसपास के इलाके में न फैले। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कई वाहन आग की चपेट में आ सकते हैं, हालांकि नुकसान का सही आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि दिल्ली में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और तापमान लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में आग लगने की घटनाएं भी तेजी से सामने आ रही हैं। दमकल विभाग ने लोगों से गर्मी के मौसम में सतर्क रहने और ज्वलनशील वस्तुओं को सुरक्षित रखने की अपील की है। मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई है और पूरे इलाके को घेरकर लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा जा रहा है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान और कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी。0
0
Report
Advertisement
सरहद पर भी आस्था मजबूत, बेतई सिद्धेश्वरी मां के उत्सव में लाखों भक्त
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস *কাঁটাতারের বেড়া দেশ ভাগ করলেও ভক্তি আজও একই।নদীয়ার বেতাই সিদ্ধেশ্বরী মায়ের বাৎসরিক পূজা লক্ষাধিক ভক্তের সমागম।* কাঁটাতারের বেড়া দেশ ভাগ করলেও ভক্তি আর বিশ্বাসে আজও এক দুই বাংলা। মেহেরপুরের প্রাচীন ঐতিহ্য মেনে নদিয়ার তেহট্ট থানার বেতাই বাজারে মহাসমারোহে উদযাপিত হচ্ছে সিদ্ধেশ্বরী মায়ের পুজো, বর্গী দমনে ব্যবহৃত সেই ঐতিহাসিক ‘খڑ্গ’ হাতেই বৈশাখী সংক্রান্তির তিথিতে আজকের দিনে বাংলাদেশের মেহেরপুরের গড়েরপুকুর পাড়ের দেবী পূজিতাহন বেতাই সিদ্ধেশ্বরী মন্দিরে,এ দিন লক্ষাধিক ভক্তের সমাগমে উৎসবের চেহারা নেয় সীমান্ত এলাকার বেতাই সিদ্ধেশ্বরী মায়ের বাৎসরিক পূজা, ছবি বাইট একত্রে 2সি তে 150526ZG_NAD_BETAI_KALI নামে 1 ফাইল0
0
Report
तीनों महीनों से वेतन नहीं मिलने पर रिम्स रेजिडेंट डॉक्टरों ने डायरेक्टर के चैंबर घेरा
Ranchi, Jharkhand:पिछले 3 महीने से रिम्स के रेजीडेंट डॉक्टरों को सैलरी नहीं आने की वजह से आज रेजिडेंट डॉक्टरों ने रिम्स डायरेक्टर के चेंबर का घेराव किया है। डॉक्टर ने कहा कि पिछले 3 महीने से हमें सैलरी नहीं मिली है। आश्वासन तो दिया जा रहा पर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिल रहा है, जिससे लगातार रेजिडेंट डॉक्टर की परेशानी बढ़ रही है। रेजिडेंट डॉक्टर ने कहा कि बताया जा रहा है कि ट्रेजरी घोटाले की वजह से उनकी सैलरी नहीं अलॉट की गई है। लेकिन अलग-अलग विभागों की सैलरी अलॉट हो गई तो आखिर स्वास्थ्य विभाग को क्यों नहीं मिल रहा। और नहीं मिलेगा तो इन परेशानी में हम काम कैसे कर पाएंगे। डॉक्टर ने कहा कि हमें अगर पैसे नहीं मिलेंगे तो हमारे परिवार कैसे चलेगा।0
0
Report
पटना दंपति ने पांच वर्षीय बच्चे को दत्तक ग्रहण से नया आशियाना दिया
Munger, Bihar:पाँच वर्षीय बालक को मिला नया आशियाना कानूनी प्रक्रिया के तहत पटना के दंपति को सौंपा गया दत्तक ग्रहण मुंगेर : जिला बाल संरक्षण इकाई मुंगेर द्वारा संचालित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्था में आवासित पांच वर्षीय एक बालक को विधिवत कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पटना निवासी दंपति को दत्तक ग्रहण में सौंप दिया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी निखिल धनराज ने दत्तक माता-पिता को शुभकामनाएं देते हुए बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की。 जिलाधिकारी ने दत्तक माता-पिता से बच्चे की समुचित देखभाल, बेहतर शिक्षा एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दत्तक ग्रहण के माध्यम से बच्चों को नया परिवार और बेहतर जीवन मिलता है, इसलिए उनकी परवरिश जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ की जानी चाहिए。 कार्यक्रम में अपर समाहर्ता मुंगेर मनोज कुमार एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक भी उपस्थित थे।0
0
Report
Advertisement
गिरिडीह में लूट के तीनों अपराधी गिरफ्तार, नकद-फोन और बाइक्स बरामद
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के जमुआ चौक के पास थाना रोड स्थित बंशी साव के मकान-सह-दुकान में 12 मई की शाम करीब 8:15 बजे लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीनों अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से लूटी गई राशि में से 11,100 रुपए नकद, दो मोबाइल और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं. उक्त आशय की जानकारी खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद ने आज जमुआ थाना में प्रेसवार्ता कर दी. बताया की 12 मई को दो अज्ञात अपराधी ग्राहक बनकर चावल खरीदने के बहाने दुकान खुलवाकर अंदर घुसे. इसके बाद मारपीट कर 50 हजार रुपए नकद और एक सोने की चेन लूटकर फरार हो गए. इस संबंध में जमुआ थाना कांड संख्या-130/2026, दिनांक-13.05.2026, धारा-309(6) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खोरीमहुआ राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित की गई. टीम ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया. गिरफ्तार अपराधियों में बिनोद कुमार साव (35), पिता स्व. हीरालाल साव, मिर्जागंज, थाना जमुआ, गिरिडीह, गुड्डू कुमार लहेरी (28), पिता स्व. सुरेश प्रसाद लहेरी, पचमो, थाना सतगांवा, कोडरमा, नन्दकिशोर रविदास उर्फ मन्जु (31), पिता स्व. मनी रविदास, चंदौरी, थाना तिसरी, गिरिडीह शामिल हैं. इन सभी के पास से लूटी गई राशि में से 11,100 रुपए, 2 मोबाइल, Pulsar बाइक JH11AM 5501 और Honda SP Shine बाइक JH11AE 4661 बरामद किया गया है. छापामारी दल में एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद, पुलिस निरीक्षक प्रदीप कुमार दास, जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव, पु.अ.नि. रोहित कुमार सिंह, हिरोडीह थाना प्रभारी महेश चन्द्र, तिसरी थाना प्रभारी शम्भु नन्द ईश्वर, स.अ.नि. वेद प्रकाश पाण्डेय, स.अ.नि. सुमित कुमार सिंह और जमुआ थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.0
0
Report
NEET पेपर लीक के विरोध में झारखंड छात्र मोर्चा ने रांची में प्रदर्शन
Ranchi, Jharkhand:NEET पेपर लीक मामले को लेकर आज झारखंड छात्र मोर्चा (झामुमो) ने रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके इस्तीफे की मांग उठाई। छात्र मोर्चा के नेताओं ने आरोप लगाया कि NEET परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों ने देशभर के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उनका कहना है कि करीब 22 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी और पेपर लीक की वजह से उनकी मेहनत पर सवाल खड़े हो गए हैं। झारखंड छात्र मोर्चा के नेताओं ने कहा कि साल 2024 में जब पेपर लीक के आरोप सामने आए थे, तब सरकार ने इनकार किया था, लेकिन बाद में कई अनियमितताएं उजागर हुईं। उन्होंने परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री Narendra Modi पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अब तक छात्रों के मुद्दे पर उनकी ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई है। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर छात्रों के भविष्य के साथ इसी तरह खिलवाड़ होता रहा, तो युवा सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे। झारखंड छात्र मोर्चा के रांची महानगर पूर्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष और संयोजक मंडली सदस्य आशुतोष वर्मा ने कहा कि अगर केंद्र सरकार ने इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की, तो छात्रों का आक्रोश और बढ़ेगा.0
0
Report
मधेपुरा के खोखसी ग्राम में दो नाबालिग बहनों ने फंदे से लटक कर आत्महत्या की
Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत खोखसी गांव वार्ड संख्या 11 में शुक्रवार को एक ही परिवार की दो नाबालिग बहनों का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान अरुण मुखिया की 14 वर्षीय पुत्री रीका कुमारी एवं 12 वर्षीय पुत्री अनीता कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बहनें घर में अकेली थीं। मां के घर पहुंचने पर घटना का खुलासा हुआ। बताया जाता है कि की मां की हल्की डांट से दोनों बच्चे नाराज हो गए थे जिसके बाद उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाई और अपने जीवन को खत्म कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
