कौड़िया के बाबा फलाहारी मेले में कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Kauriaganj, Uttar Pradesh:कौड़िया थाना क्षेत्र के बाबा फलाहारी मेले में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों श्रद्धालु इस विशेष दिन पर घाट पर पहुंचे और तड़के चार बजे से ही स्नान करना शुरू कर दिया। ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने रामगंगा में आस्था की डुबकी लगाई और दान-पुण्य किया। इसके बाद मेले में जमकर खरीदारी की गई। कार्तिक पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है और इस दिन लोग परिवार के साथ मेला परिसर में पहुंचे और देर रात तक श्रद्धालुओं का आना जारी रहा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
